continuous rain – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 09 Aug 2024 20:45:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 उत्तराखंड में लगातार बारिश का कहर बरस रहा है, पानी के तेज बहाव में बही श्रद्धालुओं से भरी जीप, 1 की मौत, अन्य घायल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=58942 Fri, 09 Aug 2024 20:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=58942 चंपावत
उत्तराखंड में लगातार बारिश का कहर बरस रहा है। वहीं पहाड़ों में जमकर बारिश होने के बाद नदी-नाले उफान पर है। इसी बीच टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग में किरोड़ा नाले में पानी के तेज बहाव में श्रद्धालुओं से भरी जीप बहने की खबर सामने आई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम श्रद्धालुओं के रेस्क्यू में जुट गई, जिसमें एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई,अन्य चार घायल और 2 व्यक्ति लापता बताए जा रहे है।

जानकारी के अनुसार, किरोड़ा नाले में पानी के तेज बहाव के कारण एक जीप समेत करीब नौ श्रद्धालु नाले में बह गए। इस दौरान एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू किया गया। इसमें घटनास्थल पर पहुंची बचाव दल की टीम को रेस्क्यू के दौरान एक महिला का शव मिला। जबकि अन्य घायल चार लोगों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया है। साथ ही कुछ लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। इन लापता लोगों की खोज टीमों द्वारा की जा रही है। बता दें कि इस घटना से संबंधित सभी लोग पखरिया यूएस नगर के रहने वाले हैं।

]]>
उत्तरी छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा, बलरामपुर में लगातार बारिश से गिरा तापमान https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=47167 Mon, 01 Jul 2024 19:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=47167 बलरामपुर.

छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद लगातार बारिश का दौर जारी है। इस बीच 30 जून के बाद बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। हालांकि कई इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। बीते दिनों शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। इससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के उत्तर भागों में 30 जून तक यानी कि आज रविवार को ज्यादातर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं एक जुलाई से बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। हालांकि की इस बीच कई जिलों में हल्की बारिश होगी। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही हवाएं चल रही है। बारिश की स्थिति बनी हुई है। एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर ओडिशा गांगीय पश्चिम बंगाल तटों से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, जो चक्रवर्ती परिसंचरण के साथ औसत समुद्र तल से 7.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। साथ ही ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी हवाएं चल रही है। लगातार बारिश की स्थिति बनी हुई है। बीते दिनों शनिवार को राजधानी रायपुर समेत कई जगहों पर भारी बारिश हुई। रायपुर में सुबह से शाम तक बूंदाबांदी होते रहा।

शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में 28.8, माना एयरपोर्ट में 28.2, बिलासपुर में 27.6, पेंड्रा रोड में 29.8, अंबिकापुर में 31.02, जगदलपुर में 28.7, दुर्ग में 30.6 और राजनांदगांव में 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। बता दें कि प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

]]>